बेटे की मौत के बाद बहू ने सारी जमीन हड़पी फरियादी दर-दर भटक कर न्याय मांग रहा है।

देवास नेवरी बेटे की मौत के बाद पिता और छोटा भाई अपने हक की जमीन के लिए 8 महीने से भटक रहे हैं किंतु आज तक इन्हें न्याय नहीं मिला फरियादी रमेश पिता देव जी जाति बलाई उम्र 60 वर्ष निवासी सन्नी ने बताया कि मेरे बेटे कमल पिता रमेश की मेरी बहू कृष्णा पति कमल द्वारा जहरीली दवाई पिलाकर मेरे बेटे को 20,8 ,2020 को मार डाला जिसकी रिपोर्ट मैंने नेवरी चौकी एवं हाटपिपलिया जाकर लिखवाई किंतु पुलिस द्वारा आज तक ना तो मुझे रिपोर्ट की कॉपी दी गई नाही मेरी बहू के खिलाफ कोई कार्यवाही की गई मेरी बहू ने मेरी 10 बीघा जमीन जोकि ग्राम पुनासा का रहकर मेरी जमीन कृषि खाता ग्राम रोजड़ी हल्का नंबर 02 भूमि सर्वे नंबर 1396/2.की होकर के राजस्व अभिलेख में दर्ज हैं मैं प्रार्थी अपनी फसल देखने के लिए दिनांक 25 एक 2021 को गया तो मेरी बहू ने अपने ही मुंह से अपना हाथ काट लिया और पत्थर से अपने सिर में मार लिया और हमारे ऊपर द राधा कुल्हाड़ी लेकर मारने के लिए दौड़ी तो मैं नेवरी चौकी पर अपने बेटे के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए गया तो नेवरी पुलिस चौकी वालों ने मुझे कहा कि तुम अपना मोबाइल नंबर लिख दो हम दो-चार दिन बाद तुम्हें बुला लेंगे ऐसा कर कर मुझे वहां से जाने के लिए कह दिया उक्त कृषि भूमि मैंने मेरे दोनों बेटा एवं मेरे नाम से 3 बीघा जमीन मैंने कमल के नाम से रखी थी 3 बीघा जमीन मैंने मेरे छोटे बेटे राकेश के नाम रखी थी एवं बाकी जमीन मैंने मेरे नाम से रखी थी जो कि मेरे बेटे की मौत के बाद मेरी बहू ने सारी जमीन हड़प ली मैं और मेरा छोटा बेटा खेत पर जाते हैं तो हमारे ऊपर पत्थर कुल्हाड़ी लेकर दौड़ती है और कहती है कि यहां से चले जाओ यहां तुम्हारा कोई हिस्सा नहीं है नहीं तो मैं तुम्हें भी मार दूंगी मैं अपने खेत पर खेत को हकाने के लिए दिनांक 30,5,2021 हो गया तो मेरी बहू कृष्णा अपने खेत पर मुझे और मेरे छोटे बेटे को कुल्हाड़ी लेकर दौड़ी एवं गंदी गंदी गालियां देने लगी कहने लगी कि यहां से चले जाओ और तुम से बने जो कर लेना जब मैं इसकी सूचना देने नेवरी पुलिस चौकी पर गया तो मेरे बेटे कमल के लड़के ने 1,6,2021को मोटरसाइकिल से आकर चौकी पर कुल्हाड़ी लेकर हमें मारने के लिए दौड़े जिसे देख नेवरी पुलिस चौकी ने कुल्हाड़ी छीन ली एवं चौकी पर रख दी मैं प्रार्थी रमेश अपने बेटे कमल की मृत्यु की छानबीन एवं हमें हमारी जमीन के लिए सरकार से विनती करता हूं कि हमें हमारा हक दिलाया जाए एवं मेरे बेटे को मेरी बहू द्वारा जहरीली दवा पिलाकर मार दिया गया जिसकी पुलिस द्वारा पूरी छानबीन कर मेरी बहू के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए मैं प्रार्थी रमेश पिता देवा जी जाति बलाई हाल मुकाम निवासी संनोड।

धनतालव घाट पर लगा कई घंटों तक लंबा जाम, नहीं दिया जाता वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान

इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे 59 ए पर पढ़ने वाले धनतालव घाट पर आज सुबह लगभग 7:00 बजे से लंबा जाम लगा हुआ है प्राप्त जानकारी के अनुसार ओवरलोड रेत के वाहन घाट नही चढ पाये वही वाहन भी खराब हो गए जिसके कारण लंबा जाम लगा गया जाम लगने के कारण कई वाहन चालक यात्री इस गर्मी में परेशान होते नजर आए वह जाम खुलने का इंतजार करते रहे बिजवाड पुलिस चौकी प्रभारी राहुल रावत को जैसे ही जाम लगने कि जानकारी लगी वह अपने स्टाफ सही जाम खुलाने पहुंच गए गये समाचार लिखे जाने तक जाम पूर्ण रूप से नहीं खुल पाया था वहीं कई वाहनों ने चापड़ा से अपना मार्ग बदला वह अपने मंजिल तक पहुंचे हम आपको बता देंगे कि घाट पर आए दिन जाम लगता है इस और वरिष्ठ अधिकारी को व राजनेताओं को ध्यान देना चाहिए क्योंकि यह नेशनल हाईवे 59 ए का मार्ग है

?️दीपक शर्मा बिजवाड़

Dewas, आज जिले में 6 सैंपल की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 02 जून 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 206158
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 1253
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 1332
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 6
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 1326
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 178763
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 178178
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 7694
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 169245
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 37
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 7544
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 102
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 585
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 48
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 0.45
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 4.32
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 98.05
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.62
  • 22 -जिले मे बनाये गये माईक्रो कंटेंनमेन्ट एरीया की संख्या- 23

अनलॉक को लेकर हुए संशोधित आदेश जारी

दिनांक 01.06.2021 को माननीय प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में कार्यालय में आयोजित जिला आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में लिये गये निर्णय के अनुक्रम में पूर्व में जारी कार्यालयीन आदेश दिनांक 30.05.2021 को जारी प्रतिबन्धात्मक आदेश में आंशिक संशोधन कर निम्नांकित गतिविधियों को उनके निर्धारित समयानुसार प्रतिबंध में छूट प्रदान की जाती है जो इस प्रकार है :

उच्च जोखिम समुह के व्यक्तियो हेतु अतिरिक्त टीकाकरण

• जाने कौन और कैसे करा सकेंगे टीकाकरण

देवास। कोविड 19 महामारी की रोकथाम हेतु संभावित उच्च जोखिम समुह के व्यक्तियो हेतु अतिरिक्त टीकाकरण देवास शहर के चारो कोनो में दिनांक 2 जून 2021 से शुरु होगा।

कलेक्टर एवं प्रशासक चन्द्रमौली शुक्ला तथा आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम के द्वारा शहर में कुषाभाउ ठाकरे स्टेडियम इंदौर रोड, जीडीसी कॉलेज ईटावा उज्जैन रोड, तुकोजीराव पवांर स्टेडियम भोपाल रोड एवं सेंट थॉमस स्कुल बालगढ रोड पर उच्च जोखिम समुह जैसे उचित मुल्य दुकानो के विक्रेता स्लेंडर सप्लाय करने वाले विक्रेता पेट्रोल पंप स्टाफ, घरो पर काम करने वाली कामकाजी महिलायें, किराना दुकान व्यापारी सब्जी एवं गल्ला मंडी के विक्रेता हाथ ठेले वाले दुध वाले, वाहन चालक, साईड मजदुर, मॉल, होटल, रेस्टोरेंट में कार्यरत स्टाफ, शिक्षक, केमिस्ट, बैंकर्स, सुरक्षागार्ड एवं सेलुन वर्कर इत्यादि टीकाकरण करवा सकेंगे ।
इन टीकाकरण स्थल पर शासन निर्देशानुसार 100 प्रतिशत ऑनसाईड रजिस्ट्रेशन नगर निगम, श्रम विभाग द्वारा जारी गुमास्ता कार्ड अथवा नगर निगम, श्रम विभाग द्वारा जारी पहचान पत्र के आधार पर किया जावेगा। टीकाकरण हेतु आधार कार्ड एवं मोबाईल नम्बर अनिवार्य होगा। टीकाकरण स्थल पर टोकन व्यवस्था रहेगी। जो पहले आयेगा उसे पहले टीका लगाया जायेगा। टीकारण स्थल पर कोविड 19 के नियमो का पालन करना होगा। एवं मास्क अनिवार्यतः पहने एवं सोशल डिस्टेंसिंग, दो गज की दुरी का पालन करें एवं अपने हाथो को नियमित रुप से सेनेटाईज करते रहें।

Samir Roy Murder । समीर रॉय की गोली मारकर हत्या

देवास। शहर में मंगलवार को शाम करीब सवा चार बजे के करीब करोली नगर में गोलीकांड हुआ। अज्ञात हमलावरों ने समीर रॉय पिता रंजन रॉय नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। जानकारी अनुसार हमलावर स्कूटी पर सवार होकर पहले समीर के घर गए जिसके बाद उन्होंने फ़ोन करके समीर को बाहर बुलाया और घर से कुछ दूरी पर ले जाकर छाती में दाहिने ओर गोली मारी दी। गोली लगने की आवाज़ सुनने के बाद ज्ब पड़ोसी व परिजन बाहर आये एवं समीर को देखा तो तुरंत जिला लेकर गए जहा डॉक्टर में समीर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। पुलिस द्वारा घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी खंगाल कर छानबीन की गयी तो उसमें स्कूटी पर सवार तीन बदमाश कैद हुए है।

समीर ने 31 मई – 1 जून 2013 की रात्रि को देवास बायपास स्थित ढाबे पर घूरकर देखने की बात को लेकर विवाद के चलते पीयूष उर्फ बिट्टू पिता अशोक रघुवंशी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। समीर के छोटे भाई छोटू राय की घूरकर देखने पर कहासुनी होने पर उसने बड़े भाई मृतक समीर को फोन लगाकर बुलाया था। बड़े भाई ने अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। बीएनपी थाना पुलिस ने उस समय 11 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कोर्ट में पेश किया जिसमें एक आरोपी अभिषेक राठौर की प्रकरण के विचरण के दौरान मौत ही गयी थी जिसके बाद न्यायधीश पीसी शर्मा ने 16 मई 2016 को शेष सभी दस आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हत्या के प्रकरण में समीर मुख्य आरोपण था और 12 दिन पहले ही जेल से 60 दिन के पैरोल पर आया था।

प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

देवास। जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक जिले की प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। इस दौरान सांसद , विधायक कलेक्टर व अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में प्रभारी मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि देवास जिले सहित प्रदेशभर में अनलॉक की प्रक्रिया आज 01 जून से प्रारंभ कर दी गई है। हफ्ते में 03 दिन दुकानें खोलने संबंधी प्रस्ताव राज्य शासन को भिजवाएं – प्रभारी मंत्री
बैठक में सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी एवं विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर एवं समिति को अवगत कराया कि शहर के कपड़ा, सराफा, जूते एवं अन्य दुकानें जो कि अनलॉक में नहीं खुल रही हैं, उन्हें खोलने की दुकानदारों द्वारा मांग की जा रही है। इस पर प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर ने कलेक्टर श्री शुक्ला को निर्देश दिए कि इन दुकानों को हफ्ते में तीन खोलने की सहमति प्रस्ताव पत्र बनाकर मप्र शासन को भिजवाए। उन्होंने कहा कि मप्र शासन द्वारा जैसे ही दुकानें खोलने संबंधी आदेश जारी हों, वैसे ही यहां पर दुकानों को खोलने की अनुमति का आदेश जारी करें। उन्होंने कहा कि व्यापारियों से अनुरोध है कि उनकी समस्याओं से राज्य शासन को अवगत कराया जा रहा है। शासन द्वारा जैसी ही हफ्ते में 03 दिन दुकानें खोलने का आदेश होगा, वैसे ही यहां पर दुकानों को खोलने का आदेश जारी कर दिया जाएगा।

छोटे रिटेल कारोबारियों की हालत ख़राब , मझोले व्यापारियों की रोज़ी – रोटी पर आफत

देवास। जिले में कोरोना महामारी को कम करने में सफलता प्राप्त हुई है और अब हालात काफी तेजी से सुधर रहे हैं, लोग भी सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन कर रहे है, दूसरी तरफ कोरोना कफ्यू में रिटेल व्यापार पूरी तरह से बंद है, रविवार को हुई जिला क्राइसिस कमिटी की बैठक के बाद आये प्रशासन द्वारा अनलॉक के आदेश में सिर्फ अति आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोलने की अनुमति प्रदान की गयी है। जिसके बाद अन्य व्यापारी जैसे कपडा , इलेक्ट्रॉनिक , बर्तन , सराफा आदि दुकानों के व्यापारियों को निराशा हाथ लगी है उन्हें उम्मीद थी की अब उनकी दुकाने खुलेंगी परंतु ऐसा ना हो सका। क्राइसिस कमिटी के फैसले पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने भी सवाल खड़े किये है। ऐसे में इन व्यापारियों के सामने कर्मचारियों का वेतन, बिजली का बिल, दुकान व गोडाउन का किराया, लोन की किश्तों, सीसी लिमिट का ब्याज आदि अन्य कई समस्या आ रही है, अब जब ऐसे में व्यापार खुलेंगे तो भी मांग और भुगतान में काफी अनिश्चितता भरा बाजार रहेगा।

• दर्जनों कारोबारियों को था आज से छूट का इंतजार
हलवाई, रेडीमेड रेडडी, इलेक्ट्रॉनिक आदि ऐसे सैकड़ों ट्रेड से जुड़े लोग बंदी से माल खराब और एक्सपायरी होने से भुखमरी के कगार पर खड़े है। दो दिन दूर नहीं अगर इन्हें किराने व दूध जैसे न सही पर थोड़े-थोड़े समय के लिए ही छूट के दायरे में नहीं लाया यो व्यापारी का बड़ा बड़ा खुदकुशी जैसे कृत्य करने को मजबूर हो जाएगा. इससे देश की अर्थव्यवस्था भी फेल हो जाएगी और अपराध रोक पाना चुनौती हो जाएगी लॉक डाउन में थोड़ी राहत से ऐसे व्यापारियों को चिह्नित कर सर्वप्रथम शामिल किया जाना चाहिए था। कोरोना की वजह से कारोबार तो पूरी तरह से ठप हो चुका है, इसमें किसी को दोष नहीं है, क्योंकि बीमारी है। इससे बचाव भी बेहद जरूरी था, लेकिन अब प्रशासन ने कुछ व्यापारियों को दुकानें खोलने की दी है। अब जिला ग्रीन जोन की तरफ बढ़ रहा है। इसको देखते हुए सभी दुकानों को भी खुलवाया जाए ताकि अन्य लोग भी अपना व्यापार दोबारा शुरू कर सके व्यापारी को अपने यहां पर काम करने वाले श्रमिकों को भी धनराशि देनी है। इस काल में तो घरों से ही रुपये देने होंगे। अगर जल्द ही दुकानें खुल जाती है, तो व्यापारी प्रशासन का सहयोग ही करेंगे।

अन्य व्यापारियों जिन्हें अनलॉक में दुकानें खोलने की अनुमति नही दी गयी है उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना विरोध दर्ज करा रहे है।

छोटे कारोबारियों की हालत बहुत खराब
इन हालातों में जब कि महामारी का प्रभाव कम हो रहा है, ऐसे में व्यापार खास कर रिटेल व्यापार करने वाले लोगों के हालात जल्द सुधरने की उम्मीद नहीं है पिछले साल 2020 में भी लाकडाउन खुलने के बाद भी व्यापार को सामान्य स्थिति में आने में 3 महीने का समय लगा था, पर उस समय सरकार ने व्यापारिक गतिविधियों के साथ लोगों को उनकी बैंक की किश्ती, सीसी लिमिट के व्याज में काफी राहत प्रदान की थी, लेकिन इस बार व्यवसायिक गतिविधियों को चालू रखने की कोशिश में छोटे रिटेल कारोबारियों की हालत बहुत खराब हो गई है।
• नियमित खर्ची से त्रस्त व्यापारी
पिछले लगभग 2 महीनों से लोगों की दुकानें बंद पड़ी हैं और पर उनके नियमित खर्चे लगातार जारी है, उन खचों में तो कोई कटौती है और न कोई राहत, ऊपर से बैंक की किश्तो मकान और गाड़ी की किरते लोगों के लिये मुसीबत बन गई है, घर के खर्च बों की फीस और बढ़ी हुई महंगाई इन सब ने लोगों की बचत खत्म कर दी है, ऐसे में अब व्यापारी बाजार से या मित्रों व सहयोगियों से पैसा उधार ले कर बैंकों की किश्ते भर रहा है, बाजार से दिए हुए माल का पैसा मिल नहीं रहा है, क्योंकि दुकानें बंद होने से माल बिका ही नहीं तो उसका पैसा नहीं आया, दूसरी तरफ माल देने वाली कम्पनियों की अपनी समस्याएं हैं, वे पैसे के लिये रिटेल व्यापारियों पर दबाव बना रही है, दुकान या गोडाउन मालिक को अपना किराया चाहिये, कर्मचारियों को वेतन चाहिये, ऐसे में रिटेल व्यवसायी पूरी तरह से टूट चुका है।

• कपड़ा व अन्य कारोबारियों की टूटी कमर
कोरोना के चलते अन्य कारोबार के साथ कपडे का धंधा भी मंदा हो गया है। आम दिनों में महीने में जिले में रेडीमेड कपड़े व इलेक्ट्रॉनिक , बर्तन व अन्य व्यवसाय का कारोबार कई करोड़ का होता था। पिछले साल हुए कोरोना संकट के बाद मार्च महिने से कारोबारियों चलात ठीक होने की उम्मीद बन रही थी। उन्होंने इंदौर , उज्जैन , रतलाम , सूरत अहमदाबाद आदि अन्य शहरों से माल मंगा लिया था। उनका कहना है कि लाखों का माल गोदाम में पड़ा हुआ है। इस बीच शादी के सीजन में अच्छी बिक्री की उम्मीद थी, लेकिन सब में पानी फिर गया है। कारोबारियो के सामने उनके दुकान किराये के साथ ही बैंक किश्त देने की दिकत आर रही है। ऐसे व्यापारी सरकार से राहत की अपेक्षा कर रहे हैं। इधर कपड़ा व्यापारी महावीर जैन का कहना है कि सभी कारोबारियों को कोविड के नियमों के अनुसार दुकान खोलने की अनुमति मिलनी चाहिए। उनका कहना है कि बैंक, ऑफिस व यातायात सयकुछ पहले से खुला है। आज से कई और दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी गई है। सरकार ने व्यापारियों को कोई आर्थिक मदद नहीं की है। आखिर कारोबारी को भी अपना परिवार का भरण पोषण करना है। कोरोना की पहली और अब दुसरी लहरों का असर रेडीमेड कपड़ों के कारोबार पर भी पड़ गया है। सीजन शुरू होते ही दुकानें बंद हो गई। बिक्री बंद होने से दुकानदारों को दोहरी मार पड़ रही है। गर्मियों के लिए गंगाए कपड़े याद नहीं बिके तो उनका माल दुकान में ही डंप हो जाएगा। इसके अलावा जाड़ों के लिए कपड़े खरीदने की चुनाती रहेगी। अगर कमाई किए घर के अन्य खर्च चलाना भी भारी पड़ेगा। इस तरह की समस्या से अधिकतर दुकानदार जूझ रहे है। फारोबार से जुड़े लोगों ने अपनी पीड़ा यथा की।

Dewas, आज जिले में 5 सैंपल की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 01जून 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 206091
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 1692
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 1320
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 5
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 1315
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 177510
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 176846
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 7688
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 167919
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 48
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 7507
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 133
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 664
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 48
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 0.38
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 4.35
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 97.65
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.62
  • 22 -जिले मे बनाये गये माईक्रो कंटेंनमेन्ट एरीया की संख्या- 23

जिले में 1 जून को नही होगा 18 से 44 वालो का टीकाकरण

• 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों हेतु केवल मल्हार स्मृति देवास में को-वैक्सीन का दूसरा डोज़ लगेगा

देवास। जिले में कल 1 जून को केवल 1 केंद्र पर टीकाकरण होगा जिसमें केवल 45 + वालो को-वैक्सीन का दूसरा डोज़ लगाए जायेंगे। जिले में 1 जून को 18 + वालो का टीकाकरण नही होगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी.शर्मा ने बताया कि जिले में 1 जून 2021 को 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों हेतु केवल मल्हार स्मृति मंदिर देवास  में को-वैक्सीन का दूसरा डोज़ लगाए जायेंगे।

पात्र व्यक्ति अपना टीकाकरण अवश्य कराएं। कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिये स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है।  कोविड -19 टीकाकरण प्रातः 9.00 से शाम 5.00 बजे तक किया जा रहा है।