देवास। समयावधी पत्रो, सीएम हेल्प लाईन की समीक्षा बैठक आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा निगम के संबंधित अधिकारियो के साथ की गई। आयुक्त ने समयावधी पत्रो की अद्यतन स्थिती के संबंध मे अधिकारियो से जानकारी प्राप्त की। जिसमे निगम के सभी विभागो से प्राप्त होने वाली शिकायत जो टी. एल. मे रखी गई थी उन्हे अविलम्ब हल किये जाने के निर्देश उपायुक्त तनूजा मालवीय एवं आर.पी. श्रीवास्तव को दिये। निगम सम्पदा शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित जिन हितग्राहियो ने आवास योजना मे प्रथम किश्त प्राप्त कर आवास निर्माण कार्य प्रारंभ नही किया है ऐसे हितग्राहियो की फिजीकल रिर्पोट तत्काल प्रस्तुत करने हेतु संबंधित वार्ड उपयंत्रियो से कहा गया। साथ ही इन हितग्राहियो से अवास निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने के निर्देश दिये गये। चल रहे अन्य विकास कार्यो के साथ भोपाल रोड चौराहा से फ्लाय ओव्हर ब्रीज, एबी रोड शीबा होटल से लेकर कैलामाता चौराहा तक दोनो ओर सर्विस रोड पर लगाई गई स्ट्रीट लाईट की भी जानकारी निगम उपयंत्री जीवन रावत एवं पलक श्रीवास्तव से ली गई। इसी प्रकार बडे नालो मे आनंद नगर, ब्राहम्ण खेडा, बिलावली नालो के साथ ही शहरी क्षेत्रो मे भी की जा रही सफाई मे ओर गति देने हेतु कहा गया साथ ही शहर मे किये जा रहे सेनेटाईजेशन मे रेड झोन, अस्पतालो, मुक्तिधामो एवं मण्डियो मे किये जा रहेे सेनेटाईजेशन की जानकारी निगम स्वास्थ्य अधिकारी आर.एस. केलकर ने दी।
Category: देवास
पश्चिम बंगाल में हिन्दूओं पर हो रही हिंसा के विरोध में जनजाति विकास मंच ने दिया राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
देवास। पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणामों के बाद भड़की हिंसा के कारण तीस से अधिक लोगों की हत्या की गयी। जिनमें 15 दलित भी शामिल है। तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और असामाजिक लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं और हिन्दूओं के घरों और दुकानों में तोडफोड और आगजनी की। कई गाँवों को खाली करा दिया गया। लगभग चालीस माता-बहिनों के साथ दुष्कर्म किया गया। इस स्थिति में हजारों हिन्दू परिवारों को अपना घर छोड़ कर अन्य गाँवों और असम सीमा में शरण लेना पड़ रही है। इस हिंसा में 70,000 से अधिक हिन्दू प्रभावित हुए है।
पश्चिम बंगाल में चुनाव पश्चात् पूर्व नियोजित हिंसा और अराजकता से चिंतित जनजाति विकास मंच, देवास ने गुरूवार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा। ज्ञापन में राष्ट्रपति को पश्चिम बंगाल में जनसंख्या असंतुलन, रोहिंग्याओं और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी के कारण स्थानीय हिन्दुओं विशेषकर ग्रामीण दलितों की दयनीय एवं भयाक्रांत स्थिति से अवगत कराया गया है। ज्ञापन में राज्य सरकार की निष्क्रियता और हिंसक तत्वों के प्रश्रय का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति से माँग की गई कि वे अपनी संवैधानिक शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल के माध्यम से राज्य सरकार को हिंसा पर लगाम लगाने, दोषियों पर कठोर कार्यवाही करने और पीड़ितों के पुनर्वास और मुआवजे के लिये निर्देशित करें। ज्ञापन में राष्ट्रपति से पश्चिम बंगाल की घटनाओं की केन्द्रीय एजेन्सियों से या न्यायिक जाँच की माँग की गयी है। इस अवसर पर सभी समाजो के प्रमुख उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन जनजाति विकास मंच के जिला संयोजक व एडवोकेट मुकेश वास्केल जनजाति (आदिवासी) समाज की ओर से किया।
इस दौरान विशेष रुप से अशोक जाधव, भेरूसिंह जी भोसले, कोरकु समाज यससवंत आवासीया, उदयनगर पाल सिंह पानीगांव तथा सेंधव समाज अध्यक्ष अजब सिंह, क्षत्रिय समाज अध्यक्ष जुझार सिंह राठौड़, प्रदेश मंत्री वैश्य समाज अशोक जी सोमानी, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष संजय शुक्ला, दर्जी समाज अध्यक्ष सत्यनारायण सोलंकी, राष्ट्रीय सेविका समिति विभाग पदाधिकारी चेतना राठौड़, राष्ट्रीय सेविका समिति नगर कार्यवाह श्रीमती मिथिलेश सोनी सहित सभी समाजो के पदाधिकारी उपस्थित थे।
मुक्तिधाम में निस्वार्थ भाव से सेवा दे रहे कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान
देवास। मुक्तिधाम में निस्वार्थ भाव से सेवा में लगे कोरोना योद्धाओं का गुरुवार को सम्मान किया गया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पांडे के मार्गदर्शन में भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष वैभव पंवार के नेतृत्व में भाजयुमो प्रदेश सयोंजक दीपक बैरागी ने मुक्तिधामो में अपनी जान की परवाह न करते हुए कोरोनाकाल मे सेवा दे रहे कमल नरवले, राजेन्द्र डुमाने, खलील खान, गोरधन मालवीय, मनोज परमार, ओमप्रकाश बमनेले, राकेश मालवीय, लखन सांगते, अनूप युद्धा सहित अन्य फ्रंटलाइन योद्धाओं का स्वागत व सम्मान पुष्पमाला पहनाकर और माक्स व अल्पाहार भेट कर किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल ने सेवा दे रहे योद्धाओं का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर मनीष पंडया, रोहित शर्मा, दिनेश सिंह जाट, हेमन्त राठौर, विशाल सोलंकी, देवेन्द्र पड़ियार आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजयुमो खेल समिति के मनीष पंडया ने दी।
यज्ञ की तपन से कोरोना का होगा खात्मा यही कामना लेकर ग्यारह को घरों में हुआ हवन
बागली- अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा बुद्ध पूर्णिमा अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार के आह्वान पर सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक प्रत्येक सनातन परिवार में यज्ञ आयोजन संपन्न कराने की अपील की थी! बागली गायत्री परिवार द्वारा निशुल्क रूप से विगत कुछ दिनों से हवन सामग्री उपलब्ध करवाई गई थी समय आने पर बुद्ध पूर्णिमा अवसर पर 11 सौ से अधिक परिवारों में गायत्री मंत्र महामृत्युंजय जाप के साथ कोरोना नामक महा बीमारी को दूर करने की भावना से यज्ञ संपन्न हुए बड़े बुजुर्ग महिला पुरुष एवं बच्चों ने मंत्रोचार के साथ आहुतियां दी मातृशक्ति महिला मंडल द्वारा भी इस आहुति के लिए कई परिवारों को तैयार किया गायत्री परिवार से जुड़े परिवारों ने बताया है कि मन को शांति तो मिल रही है इस यज्ञ से और प्रतिफल भी अवश्य मिलेगा वातावरण शुद्धि के साथ वायरस से मुक्ति मिलेगी बहुत दिनों से दुखी खबरों ने मन को अशांत कर रखा था यज्ञ करने से नई ऊर्जा भी मिली है अखिल विश्व गायत्री परिवार से जुड़े रामप्रसाद खराडिया दाखा कारपेंटर विजय यादव पूनम गोस्वामी ने इसे सनातन धर्म की सफलता बताते हुए कहा कि यह ऊर्जा के संचार का माध्यम है वर्तमान में इसकी बहुत आवश्यकता है बागली एसडीओपी राकेश व्यास द्वारा यज्ञ की महत्वता बताते हुए कहा कि गाय का गोरक्ष गोमूत्र और गौ घृत हवन में उपयोग करने से जीवंत या मृत आर एन ए हो या डीएनए बैक्टीरिया नष्ट हो जाता है हवन करने से विशेष प्रकार का आभामंडल प्रकृति में बनता है हवन के समय लगने वाली सामग्री जौव,तिल, गूगल, कपूर, घी, सभी वस्तू सुरक्षा कवच बनाती है तथा ऑक्सीजन को कई गुना फिल्टर करके प्रकृति से पुनः लेकर हमें वापस देती है
सुनील योगी
Dewas, जिले में 28 मई को 19 केंद्रों पर होगा टीकाकरण
देवास। कल 28 मई को जिले में 19 केंद्रों पर वैक्सीन लगेगी जिसमे 17 केंद्रों पर 18 अधिक वर्ष वालो को तो शेष बचे 2 केंद्रों पर 45 वर्ष से ज्यादा उम्र वालो को वैक्सीन लगायी जावेगी।
वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए आप कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल पर संपर्क कर सकते है जिसका नम्बर 07272-222202 है।
• देखे जिले में 28 मई को किन केंद्रों पर कौन सी वैक्सीन कितनी संख्या में लगायी जावेंगी। ??
• 18 से 44 वर्ष के टीकाकरण हेतु ऑनलाइन व ऑनसाइट (टीकाकरण केंद्र पर) बुकिंग के संबंध में जानकारी??
- 18 से 44 आयुवर्ग के कोविड़-19 टीकाकरण हेतु देवास के नगर निगम क्षेत्र में कोविड़-19 टीकाकरण सत्र 100 प्रतिशत ऑनलाईन बुकिंग (Pre Book Session) के रूप में आयोजित किये जाये।
- 18 से 44 आयुवर्ग के प्री-बुक (ऑनलाईन ) सत्र स्थलों पर टीकाकरण हेतु लाभार्थियों के उपस्थित न होने की स्थिति में बची हुई वैक्सीन का उपयोग ऑनसाईट बुकिंग के माध्यम से सायं 4 बजे के बाद किया जा सकता है। किसी भी स्थिति में यह मात्रा सत्र स्थल की क्षमता के 20 प्रतिशत से अधिक न हो।
- जिला मुख्यालय को छोड़कर समस्त ग्रामीण-अंचलों में कोविड़-19 वैक्सीनेशन सत्र 100 प्रतिशत ऑनसाईट बुकिंग के माध्यम से ही आयोजित किये जाये।
- समस्त आयोजित ऑनसाईट सत्र स्थलों पर टोकन सिस्टम की व्यवस्था की जायें ताकि पहले आने वाले व्यक्ति का पहले वैक्सीनेशन किया जा सकें।
- अन्य जिला मुख्यालयों पर आयोजित सत्र (केवल जिला मुख्यालयों पर आयोजित) पूर्ववत् 100 प्रतिशत ऑनलाईन बुकिंग के होंगे। हालांकि जिला मुख्यालय पर एक से अधिक स्थलों पर सत्र संचालित होने की स्थिति में कुछ सत्रों को फेसिलिटेटिड कोहोर्ट के टीकाकरण हेतु जिला टीकाकरण अधिकारी की अनुशंसा उपरांत जिला कलेक्टर द्वारा ऑनसाईट बुकिंग का निर्णय लिया जा सकता है।
- शासकीय कार्यस्थलों पर आयोजित कोविड़-19 टीकाकरण सत्रों पर 18 से 44 आयुवर्ग के अधिकारी / कर्मचारी अनुमत रहेंगे। इन कार्यस्थल सत्रों पर अधिकारी / कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों एवं आश्रितों का कोविड़-19 टीकाकरण भी किया जा सकता है। उपरोक्त सभी निर्देश शासकीय टीकाकरण सत्रों के संबंध में ही लागू होंगे।
Dewas corona report आज जिले में 9 सैम्पलों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 27 मई 2021
◆ आज प्राप्त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
- विवरण संख्या
- 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 190848
- 2 -आज लिये गये सैम्पल- 472
- 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 478
- 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 9
- 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 469
- 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्यु संख्या- 0
- 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 170492
- 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 170227
- 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 7657
- 10 -आज दिनांक तक प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 161331
- 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 88
- 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 7194
- 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या- 417
- 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
- 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
- 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 265
- 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्यु संख्या- 46
- 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 1.88
- 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 4.50
- 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 93.95
- 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.60
- 22 -जिले मे बनाये गये माईक्रो कंटेंनमेन्ट एरीया की संख्या- 6
देवास – फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने वाला गिरफ्तार
• आरोपी के पास से लेपटॉप, प्रिंटर, स्केनर, फर्जी आयुष्मान कार्ड जब्त
देवास। शहर में फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने वालो की शिकायत मिलने पर कोतवाली पुलिस व प्रभारी तहसीलदार पूनम तोमर के द्वारा शालिनी रोड देवास से आरोपी सुनिल कराडीया पिता मनोहर कराडीया निवासी 69 नवदुर्गा नगर देवास को घर घर जाकर फर्जी तरीके से आयुष्मान कार्ड बनाते हुए पकडा जिसके पास से एक लेपटॉप, प्रिंटर, स्केनर सहित फर्जी आयुष्मान कार्ड बरामद किए गए है। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। आरोपी सुनिल के द्वारा गरीबी रेखा से उपर (एपीएल) की श्रेणी के लोगो का भी आयुष्मान कार्ड बनाया गया है।
तरीका वारदात :- आरोपी घर घर जाकर लोगो से प्रति कार्ड 100 रू लेकर लोगो के फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाता था जबकि शासन द्वारा प्रति कार्ड 30 रू की राशि तय की गई है।
जप्तशुदा सामग्री :- उक्त आरोपी से लेपटॉप, प्रिंटर, स्केनर सहित फर्जी आयुष्मान कार्ड बरामद किए गए ।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम :- सुनिल कराडीया पिता मनोहर कराडीया निवासी 69 नवदुर्गा नगर देवास ।
सराहनीय कार्य :- उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी थाना कोतवाली श्री उमराव सिंह, उनि राकेश नरवरिया, उनि पवन यादव जितेन्द्र कोशल, मनीष देथलिया, का सराहनीय योगदान रहा।
घर में गैस टंकी की नली लिकेज होने से लगी आग
देवास। जिले के सोनकच्छ के पास नगर पीपलरावां की नगर के वार्ड क्रमांक 12 में अयोध्या बस्ती में रवि शिंदे पिता हीरालाल शिंदे घर में बुधवार दोपहर 12:15 बजे आग लग गई तथा घर मे रखे सिलेंडर में ब्लास्ट होने से घर की छत उखड़ गई। बताया जा रहा है कि घर की दूसरी मंजिल पर रवि शिंदे रहता है रसोई घर में कुछ काम से गया था जैसे ही गैस चालू किया तो नली लिकेज थी जैसे ही आग लगी तो रवि शिंदे उसे बुझाने की कोशिश करने लगा फिर अचानक लाइट फाल्ट हुई तो अचानक गैस टंकी में ब्लास्ट हो गया जैसे ही धमाका हुआ वैसे ही आसपास के लोग इकट्ठा होकर घर की आग को बुझाने में लग गए। टीआई अमित सिंह जादौन ने घटनास्थल पहुंचकर लोगों की मदद से आग बुझाई। गृहस्थी का सारा सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। पटवारी महेंद्र यादव ने पंचनामा बनाए।
सोनकच्छ से दीपक झाला की रिपोर्ट
कोरोना से परिवार के मुखिया की मुत्यु हुई ऐसे परिवारों की मदद के लिए आगे आया जैन परिवार
• ‘जिन शासन स्थापना दिवस पर लिया प्रेरक संकल्प “
• 21 जरूरतमंद परिवारों को 3 माह के लिए गोद लेने का लिया दृढ़ संकल्प राशन एवं आवश्यक दवाइयां देगे
देवास । भगवान महावीर स्वामी जी द्वारा 2577 वर्ष पूर्व वैशाख सुदी 11 को जिन शासन की स्थापना की गई थी। इस पावन दिवस पर कोरोना महाआपदा के नाजुक दौर में मानव सेवा को ही सच्ची प्रभु सेवा मानते हुए समाजसेवी श्रीमती सुशीला बागमल जैन (कायथा वाला परिवार) ने ऐसे जरूरतमंद 21 परिवारों को 3 माह के लिए गोद लेने का अभूतपूर्व संकल्प लिया है,जिनके परिवार में ऐसे सदस्य जो परिवार के मुखिया थे । जिनकी कोरोना के कारण मृत्यु हो गई हैं। इन परिवारो को जरूरत का पूरा राशन और आवश्यक दवाईयां देने का निश्चय किया है। मनीष जैन ने बताया कि इस वर्षाकाल में विभिन्न प्रकार के वृक्षों के 2577 बीजों ( मिट्टी की बॉल के रूप में ) को जंगलों और पहाड़ियों पर रोपने का भी संकल्प लिया है।
दिनेश सांखला ने बताया कि समाजसेवी मनीष जैन ने कोरोना की भयावह दूसरी लहर के दौरान अनेक पीड़ित परिवारों को ऑक्सीजन कंसनट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर,आवश्यक इंजेक्शन, दवाइयाँ निःशुल्क उपलब्ध कराई। उल्लेखनीय हैं कि कायथा वाला परिवार ने गत वर्ष भी सैकड़ों राशन की किट बाँटने के साथ ही लॉकडाउन में 51 परिवारों को और अनलॉक में 27 परिवारों को गोद लिया था। श्रीमती डॉली और वैदिक जैन ने बताया कि जिन शासन स्थापना दिवस पर भगवान महावीर स्वामी जी से सम्पूर्ण विश्व के लिए कोरोना रूपी राक्षस से रक्षा एवं कोरोना को नष्ट करने के लिए प्रार्थना की और प्रभुश्री का आभार माना कि आपने हमारे परिवार को सेवा करने के लायक बनाया।
कल 27 मई को जिले में 34 केंद्रों पर होगा टीकाकरण
देवास। कल 27 मई को जिले में 34 केंद्रों पर वैक्सीन लगेगी जिसमे 16 केंद्रों पर 18 वर्ष से अधिक उम्र वालो को तो शेष 18 केंद्रों पर 45 वर्ष से ज्यादा उम्र वालो को वैक्सीन लगायी जावेगी। कुल 34 केंद्रों में से सिर्फ एक केंद्र पर को-वैक्सीन लगायी जावेगी बाकि सभी केंद्रों पर कोविशिल्ड वैक्सीन लगायी जावेंगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी.शर्मा ने बताया कि टीकाकरण 18 से 44 वर्ष के व्यक्ति को सबसे पहले cowin.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। इसके पश्चात वैक्सीनेशन सेंटर संबंधित स्लॉट बुक करना होगा स्लॉट में टीकाकरण संस्था का चयन करने पर मोबाईल पर मेसेज आएगा उसमें टीका लगाने की तारीख़ ओर समय का उल्लेख होगा उसी अनुसार वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन लगवायें।
• वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए आप कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल पर संपर्क कर सकते है जिसका नम्बर 07272-222202 है।
• देखे जिले में 27 मई को किन केंद्रों पर कौन सी वैक्सीन कितनी संख्या में लगायी जावेंगी। ??
