25 मई से अस्थाई चिकित्सक पैरामेडिकल स्टाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

दो सूत्रीय मांगों को लेकर बीएमओ को सौंपा ज्ञापन

कन्नौद । दो सूत्रीय मांगों को लेकर सभी अस्थाई चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टॉफ 25 मई मंगलवार से बीएमओ डॉ. लोकेश मीणा को ज्ञापन सौंपकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उनकी मांग है कि एनएचएम के अंतर्गत संविदा में संविलियन मिला जाये एवं प्रदेश के सभी अस्थाई चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को नियमित नियुक्ति एवं पैरामेडिकल स्टाफ की तरह समान कार्य समान वेतन दिया जाए । अस्थाई स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि हम कोरोना योद्धा स्थाई कोविड-19 चिकित्सक पैरामेडिकल सपोर्ट स्टाफ है हम सभी लोगों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश के द्वारा जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से कोविड-19 महामारी के नियंत्रण हेतु अस्थाई नियुक्ति पर रखा था। हम सभी अस्थाई चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ के द्वारा पिछले 1 वर्ष से अधिक समय से पूर्ण निष्ठा और लगन से काम कर रहे हैं । हम लोग अस्थाई कोविड-19 चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ के फ्रंट लाइन में कोरोना मरीजों की सेवा कर रहे हैं । ऊपर से लेकर नीचे तक हम लोग सेवा दे रहे हैं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर फीवर क्लीनिक कोरोना सेंपलिंग कोविड-19 सेंटर आदि पर अपनी सेवा दे रहे हैं परंतु सरकार के द्वारा सभी अस्थाई चिकित्सक पैरामेडिकल स्टाफ के साथ सरकार सौतेला व्यवहार किया जा रहा है । ज्ञापन देते समय डॉ श्यामलाल राव, डॉ आनंद अग्रवाल, प्रियंका मालवीय, फिरोज पठान उपस्थित थे ।

चंचल भारतीय✍️

स्वयं सेवी वॉलिंटियर्स ने क्षेत्रीय विधायक एवं प्रशासनिक अमले के साथ मास्क सैनिटाइजर वितरण किया

कन्नौद: कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से लोग परेशान है। संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। कहते हैं मानव की सेवा ही परमात्मा की सेवा होती है। इस वक्त देश कोरोना का संकट है। संकट की इस घड़ी में आम से लेकर खास तक सभी अपनी फर्ज निभा रहे हैं। क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा, किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल के सहयोग से एमबीएम क्लब के अध्यक्ष शुभम अग्रवाल व स्वयंसेवी वॉलिंटियर्स ऋषभ बंसल,फिरोज खान,गजानंद सोलंकी,संदीप कांबले,पीयूष यादव,प्रेम वर्मा,परमानंद परमार, देवेंद्र परमार,कपिल परमार, आनंद मोरी,मोहित यादव ,शुभम पंडा, राजाखान ,रितिक बसवार
अमन गुर्जर ,नीरज गुर्जर सोनू जाट,अमन पठान, सलमान खान ,शाहबाज खान आदि समाजसेवी वॉलिंटियर्स व प्रशासनिक अमले के साथ कन्नौद के मुख्य मार्ग व नगर परिषद चौराहा, राजवाड़ा चौराहा, बस स्टैंड, भारतीय स्टेट बैंक, कॉपरेटिव बैंक, मध्यप्रदेश बैंक, बैंक ऑफ इंडिया के शाखा परिसर मै ग्राहकों के हुजूम में जगह-जगह सेनीटाइजर और मास्क का वितरण किया गया है। गौरतलब रहे कि स्वयंसेवी वॉलिंटियर्स अपनी जान जोखिम में डालकर समाज सेवा की भावना कोरोना संक्रमण में हर दिन भीषण गर्मी में कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर अपना फर्ज निभा रहे हैं। नेहरू युवा केंद्र के प्रमुख कमल सोलंकी के द्वारा समस्त स्वयंसेवी वॉलिंटियर्स का आभार माना है।

चंचल भारतीय✍️

Dewas, आज जिले में 12 सैंपल की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 26 मई 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) व्यक्ति की मृत्यू जानकारीः-
  • 1 पताः-112 सुकल्या क्षिप्रा,देवास ,पुरूष उम्र 80 वर्ष ,मृत्यू-जिला अस्पताल देवास
  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 190848
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 559
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 638
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 12
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 626
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 1
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 170020
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 169749
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 7648
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 160862
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 61
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 7106
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 496
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 271
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 46
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 1.88
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 4.51
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 92.91
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.60
  • 22 -जिले मे बनाये गये माईक्रो कंटेंनमेन्ट एरीया की संख्या-6

जिले में 26 मई बुधवार को बुद्ध पूर्णिमा शासकीय अवकाश होने से कोविड-19 टीकाकरण आयोजित नही होगा

वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कन्ट्रोल के जारी नम्बर पर सम्पर्क करे

देवास। कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशन में जिले में लगातार टीकाकरण अभियान जारी है। कोविड -19 टीकाकरण के अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति शासन की गाइडलाइन अनुसार अपना टीकाकरण करवा सकता है। चिंहित शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में टीकाकरण निःशुल्क किया जा रहा है। देवास जिले में 24 मई 2021 तक कोरोना से सुरक्षा हेतु 1 लाख 90 हजार 848 टीके लगाये गये।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी.शर्मा ने बताया कि जिले में 26 मई 2021 बुधवार को बुद्ध पूर्णिमा शासकीय अवकाश होने से कोविड-19 टीकाकरण आयोजित नही होगा। आगामी दिनों में पात्र व्यक्ति अपना टीकाकरण अवश्य कराएं।वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है।

कोरोना संक्रमण में मरीजों का हमदर्द बन कर सेवा कर रही अनमोल मुस्कान सोसाइटी टीम को बॉलीवुड अभिनेता विनीत शर्मा ने दी शुभकामनाएं एवं बधाई

इंदौर: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विनीत शर्मा फिल्मी दुनिया में बड़े पर्दे पर सिंघम, दिलवाले और कृष जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपना अभिनय किरदार निभा चुके हैं, सोशल मीडिया के माध्यम से को जब ghamasan. com की टीम ने अनमोल मुस्कान वेलफेयर सोसाइटी की डायरेक्टर मुस्कान भारतीय के द्वारा कोविड मरीजों की सहायता के लिए किये जा रहे है जन समाज सेवा के कार्यों से अवगत कराया तो समाज सेवा के कार्यों से अभिनेता दिनेश शर्मा बेहद प्रभावित होकर उन्होंने अपनी तरफ से मुस्कान भारतीय व अनमोल मुस्कान वेलफेयर सोसाइटी टीम के लिए वीडियो के माध्यम से शुभकामनाएं और बधाई भेजकर टीम का मनोबल एवं हौसला अफजाई का जज्बा मिला है।अभिनेता विनीत शर्मा की और से प्रेषित शुभकामनाओं पर मुस्कान भारतीय ने अनमोल मुस्कान वेलफेयर सोसायटी की ओर से आभार माना है।

कोरोना संक्रमण कि दूसरी लहर ने हमें बहुत सी सीख दी है और देश काल की सरकारी व्यवस्थाओं को भी ये बता दिया कि महामारी से लड़ने के लिए आप तैयार नहीं थे। विश्व के साथ भारत भी कोरोना से जंग लड़ रहा है और इस जंग के दूसरे पड़ाव में हम समाजसेवी संगठनों के सहयोग से जीत कि और बढ़ रहे है। ये बात जरूर है कि इस जंग में हमने बहुत कुछ खोया है। कई परिवारों में मातम पसरा है, आर्थिक रूप से हम टूट से गए है। बावजूद इसके हम फिर से पूरी क्षमता के साथ खड़े होंगे ऐसी उम्मीद हमें करना चाहिए। कोरोना जब पीक पर रहा तब अस्पतालों में कई प्रकार कि कमियां महसूस कि गई, इंदौर कि बात करें तो आसपास के जिलों से कई सैकड़ों की संख्या में कोरोना संक्रमण के मरीज रेफर होकर उपचार कराने को इंदौर पहुंचे थे। हालत इतने बदतर हो गए थे कि अस्पतालों में बेड उपलब्ध नहीं थे जिन मरीजों को अस्पताल में बेड मिल गए थे उनको ऑक्सीजन और इंजेक्शन के अभाव में कई दिनों तक मौतों का सिलसिला चलता रहा।
उन कमियों और खामियों को दूर करने के लिए रात दिन अनमोल मुस्कान वेलफेयर सोसाइटी की डायरेक्टर मुस्कान भारतीय, अंजना खंडेलवाल,व अनमोल मुस्कान वेलफेयर सोसाइटी के साथी जुटे रहे है कोरोना प्रभावितों की मदद के लिए।
किसी की सांसो का सिलसिला रुके नहीं, किसी को नाउम्मीदी के काले बादल घेरे नहीं, कोई खुद को अकेला बेसहारा समझे नहीं, कोई पैसे की कमी से हारे नहीं, कोई भूख को मार कर सोए नहीं। अपनी नींद, भूख, प्यास, चैन और आराम सब छोड़ कर काम कर रहे हैं। लक्ष्य है केवल एक। कोरोना से जूझ रहे हर जरूरतमंद को मदद पहुंचाना। संस्था के तकरीबन 500 वॉलिंटियर्स बिना डरे इस सेवा कार्य में संलग्न है। फिर चाहे किसी को दवाइयां या इंजेक्शन पहुंचाना हो, हॉस्पिटल में भर्ती करवाना हो या ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाना हो, प्रयास है कि हर कॉल करने वाले की समस्याको दूर किया जा सके। अनमोल मुस्कान वेलफेयर सोसाइटी स्वसंचालित व स्ववित्त पोषित संस्था है। गत वर्ष से लगातार सेवा कार्य कर रही है। अंजना खंडेलवाल मुस्कान भारतीय ने अनमोल मुस्कान वेलफेयर सोसाइटी के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं शुभचिंतको एवम् प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप शुभकामनाएं मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद स्वरुप समस्त स्नेहियो भी आभार माना है।

चंचल भारतीय✍️

कन्नौद में मनाई गई नरसिंह जयंती

कन्नौद: तलाब नरसिंह मंदिर एवं प्राचीन नरसिंह मंदिर मल्हारगंज पर विष्णु के दस अवतारों में से एक चौथे अवतार के रूप में अवतरित नरसिंह भगवान की जयंती वैसाख मास की शुक्लपक्ष चतुर्दशी को प्राचीन परंपरा अनुसार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई जाती है। लेकिन कोरोना संक्रमण गाइडलाइन के कारण परंपरागत उत्सव मंदिर में ही मनाया गया। मंदिर के महंत पंडित दिनेश चंद्र तिवारी जी ने बताया कि भगवान नरसिंह का प्रातः भव्य अभिषेक कर आरती कर महा प्रसादी का भोग लगाया गया। नरसिंह भगवान की जयंती के अवसर पूर्व विधायक ब्रजमोहन धूत, राधेश्याम धूत, जगदीश धूत, सुरेश माफीदार ,राजेश धूत, बृजेश धूत, रोहित तिवारी, रमेश मालवीय, संजय शर्मा, आदि दर्शनार्थी उपस्थित रहे।

चंचल भारतीय✍️

जिला अस्पताल के बाहर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने ताली और थाली बजाकर किया अनोखा प्रदर्शन

देवास। मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से कोरोना संक्रमण में संकट खड़ा हो गया है। पहले से ही हेल्थ वर्कर्स की समस्या से जूझ रहे सरकारी अस्पतालों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। प्रदेश में 19 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हैं। जिलाध्यक्ष राजेष गुर्जर ने बताया कि मंगलवार को कर्मचारियों ने जिला अस्पताल के बाहर ताली और थाली बजाकर अनोखा प्रदर्षन किया। इसी प्रकार जिलेभर के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी कर्मचारियों ने प्रदर्षन किया। गुर्जर ने बताया कि संविदा कर्मचारी 17 मई से आंदोलन कर रहे है, लेकिन सरकार हमारी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। कोरोना काल में हम हड़ताल नहीं करना चाहते, लेकिन सरकार की अनदेखी ने हमें सोमवार से काम बंद हड़ताल पर जाने पर मजबूर कर दिया। इससे सेवाओं पर पड़नेे वाले प्रभाव एवं मरीजों को होने वाली असुविधाओं की पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। संविदा कर्मचारियों की मांग है कि सरकार 5 जून 2018 की नीति के अनुसार नियमित कर्मचारी के वेतन मान का न्यूनतम 90 प्रतिशत वेतनमान की फाइल वित्त विभाग से स्वीकृत कराकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से तत्काल आदेश जारी कराएं। सभी निष्कासित एवं सपोर्ट कर्मचारी जिन्हें आउट सोर्स एजेंसी में कर दिया गया है। उनकी तत्काल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश में वापसी की जाए। इस दौरान डाॅ. मनोज वर्मा, डाॅ. सचिन नागर, रतन जामले, बलराम चैधरी, जगदीश चौहान, यतींद्र बैरागी, इब्राहिम शेख, पवन सोनेर, अभिषेक तिवारी, डॉ राजेश नागर, सुषमा राठौर, दिनेश शर्मा, धन सिंह जामले, डॉ जसवंत पवार आदि उपस्थित थे।

एक पैगाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी के नाम

गढ़ाकोटा(सागर) कांग्रेस सेवादल ग्रामीण जिला सागर के जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे ने एक खुला पत्र जिसे उन्होंने पैगाम नाम दिया है जिसे सोशल मीडिया व इमेल व टिवटर एड्रेस के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  के नाम प्रेषित किया है जिसकी प्रति प्रेस को भी जारी की है।
डॉ चौबे ने अपने पैगाम में लेख किया है कि मीडिया में प्रकाशित खबर से पता चला है कि आप मुख्यमंत्री जी सोमवार को सागर सम्भागीय मुख्यालय पर कोरोना को लेकर बैठक ले रहे थे तभी टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी  के द्वारा आई टी आई कॉलेज में पदस्थ लिपिक रमाकांत मिश्रा की पुत्री बर्षा मिश्रा को विधायक जी ने यह कहते हुए  वर्चुअल मीटिंग  के दौरान आपसे कहा था कि अपनी इस भनेजन कि पीड़ा पर गौर फरमाए और बर्षा को बात करने आगे किया तब  वर्षा के बताया कि उसके पिता को कोरोना हुआ और उनकी आँख में ब्लैक फंगस की बीमारी भी हो गई है जिसकी कई सर्जरी सहित उनका उपचार ग्वालियर के एक प्राइवेट अस्पताल  में चल रहा है और अब तक 10 इंजेक्शन लग भी चुके है और डॉक्टर्स का कहना है कि इंफेक्शन रोकने उनको 60 इंजेक्शन और लगाना पड़ेगे अब मेरे परिवार की उक्त इलाज कराने आर्थिक हैसियत नहीं है तथा उक्त समस्या को लेकर मैंनें मीडिया और लगभग सभी जनप्रतिनिधियों से मदद को गुहार लगाती चली आ रही है और अब आपसे भी फ़रियाद करती हूँ कि आप मदद करें ।
आपने वर्षा की उक्त समस्या पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उसके पिता को ग्वालियर कलेक्टर को प्राइवेट अस्पताल से मेडिकल कॉलेज शिफ्ट करने निर्देशित किया उक्त समाचार और आपकी सक्रियता को देखकर अच्छा महसूस हुआ ।
अपने पत्र के अंत मे डॉंक्टर चौबे ने लेख किया यदि आप ऐसी सक्रियता  द्वितीय लहर के आरंभ में दिखलाते तो प्रदेश की आम जनता जिन तकलीफ़ से गुजरी है और प्रदेश में दवाओं,ऑक्सीजन, बेंटिलेशन इत्यादि की कुव्यवस्थाओं के चलते असँख्य मौते हुई है उनको कुछ हद तक रोका जा सकता था । आपने जो विधायक की पहल पर वर्षा के भर्ती बीमार पिता की पीड़ा के निदान की दिशा में पहल की वह ठीक है अब ऐसे सौकड़ों लोग और भनेज-भनेजनों जिनको विधायक उपलब्ध नहीं है उसको लेकर क्या कोई स्कीम है आपके पास है यदि हाँ तो बहुत बेहतर उसे तत्काल जनहित में सार्वजनिक करें यदि नहीं तो मेरा आग्रह है कि जैसे आपने समस्याओं की शिकायतों को लेकर नम्बर 181 कि खिड़की चालू की है हालाकि उसे बेहतर नहीं कह सकते है फिर कुछ न होंने से तो बेहतर है । ऐसी ही एक खिड़की कोविड 19 की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रदेश में तत्काल शुरू करें तथा उनकी मानीटरिंग 181 की भांति लम्बी प्रकिया से गुजरने जैसा ढांचा न बनाया जावे यह ध्यान रखा जावे और संभव हो सके तो प्रतिदिन आप स्वंम या आपकी अनुपस्थिति में कोई गम्भीर उसकी मानीटरिंग करें तो प्रदेश में सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में आज से थोड़ा बेहतर कर पायेगी साथ ही आपसे इस पैगाम का अंतिम आग्रह है कि मौतो के आंकड़े और उसकी पारदर्शिता को लेकर जो नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने प्रश्न किया है उससे चिड़े नही यह दौर ऐसी छोटी-छोटी बातों पर एफ आई आर करने का नहीं है अपितु पक्ष विपक्ष सभी को मिलकर इस समस्या से प्रदेश को बाहर लाने की  दिशा में बिना राजनीति के या कहे राजनीति को अलग रखकर ईमानदाराना प्रयास करने होंगे और ऐसा हम तभी कर पावेगें जब हम ऐसी ओछी राजनीति को त्यागे आशा करता हूँ कि आप मेरे पैगाम रूपी पत्र पर सकारात्मक निर्णय लेंगे तथा कमलनाथ जी पर की गई एफ़.आई.आर. को भी प्रदेश हित में तत्काल वापिस लेकर स्वच्छ राजनीति की बहाली करेगें..
                                      डॉ राजेन्द्र चौबे

Dewas, आज जिले में 16 सैंपल की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 25 मई 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) व्यक्ति की मृत्यू जानकारीः-
  • 1 पताः-मिश्रीलाल नगर,देवास ,पुरूष उम्र 75 वर्ष ,मृत्यू-जिला अस्पताल देवास
  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 190612
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 616
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 655
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 16
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 639
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 1
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 169461
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 169111
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 7636
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 160236
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 85
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 7045
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 546
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 350
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 45
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.44
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 4.52
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 92.26
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.59
  • 22 -जिले मे बनाये गये माईक्रो कंटेंनमेन्ट एरीया की संख्या- 26

सोनकच्छ – आपसी विवाद के चलते छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या

कुल्हाड़ी से मारकर शव को 20 फ़ीट गहरे सूखे कुँए में फेंका

देवास । जिले की तहसील सोनकच्छ के समीपस्थ ग्राम बरोली में रविवार /सोमवार की मध्य रात्रि को छोटे भाई द्वारा अपने बड़े भाई की हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या की खबर से गांव में सनसनी फैलने के साथ घटनास्थल पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गयी। घटना की जानकारी मिलने पर SDOP प्रशांत सिंह भदोरिया थाना प्रभारी हितेश पाटिल सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इधर पुलिस ने समझाइश देकर मौके पर जमा हो रही भीड़ को रवाना किया। वहीं कुछ ही देर में उप पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे।
ग्राम बरोली में ग्रामीणों ने बताया कि अंकित पिता दिनेश पटेल उम्र 23 वर्ष का अपने छोटे भाई के साथ आए दिन विवाद होता रहता था।
आपसी विवाद के चलते ही रविवार व सोमवार के मध्य रात्रि में छोटे भाई द्वारा कुल्हाड़ी से वार कर अंकित की हत्या कर दी गई व शव को 20 फीट सूखे गहरे कुएं में फेंक दिया गया।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा व खाट पर रस्सी बांधकर शव को कुएं से बाहर निकाला। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए संस्था जन सेवा के शव वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनकच्छ लाया गया।
पुलिस द्वारा घटना को विवेचना में लेते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 302,201 भादवी के तहत प्रकरण दर्ज कर जारी शुरू कर दी गयी है

दीपक झाला