कील कोरोना अभियान-4 चलाया जाकर वार्डो मे दवाईयो के साथ आयुर्वेदीक काढा भी वितरीत किया जावेगा

देवास। शहर मे कील कोरोना अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। जिसको लेकर कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक चन्द्रमौली शुक्ला के निर्देशन मे एस.डी.एम प्रदीप सोनी के द्वारा कील कोरोना अभियान-4 चलाये जाने हेतु एक बैठक कुशाभाउ ठाकरे स्टेडियम मे आहूत की गई। बैठक मे निगम नोडल अधिकारी पवन माहेश्वरी, स्वास्थ्य विभाग से नोडल स्वीटी यादव एवं आंगनवाडी, आशा कार्यकर्ता एवं निगम के वार्ड प्रभारी उपस्थित रहे, जिन्हे कोरोना की तीसरी लहर से नागरिको व बच्चो का संक्रमित होने से बचाये जाने हेतु लोगो मे जागरूकता एवं दवाईयो का वितरण किये जाने हेतु प्रशिक्षण भी दिया गया।

बैठक के दौरान एस.डीएम. ने बताया कि देवास शहर मे कील कोरोना अभियान-4 के तहत वार्डो मे जहॉ सर्दी, खांसी, बुखार से संक्रमित ग्रसित मरीजो को घर पर ही गठित दलो द्वारा दवाईयो के वितरण के साथ ही आयुष विभाग द्वारा आयुर्वेदीक काढा भी दिया जावेगा। साथ ही संदिग्ध मरीजो के साथ वाले व्यक्तियो को मल्टी विटामिन, जिंक की टेबलेट भी दी जावेगी। आयुक्त विशालसिह चौहान नें बताया कि जिन वार्डो मे संक्रमित मरीजो की संख्या ज्यादा है, उन वार्डो मे प्रथक से सघन अभियान चलाया जावेगा। इस अभियान के तहत आस-पास के रहवासियो को आवश्यक रूप से भी दवाईयां एवं आयुष काढा उपलब्ध कराया जाकर प्रतिदिन सेनेटाईजेशन का कार्य एक अभियान के रूप मे चलाया जावेगा जिससे वार्डो मे अन्य लोगो को संक्रमित होने से बचाया जा सकेगा। आयुक्त व एस.डी.एम. ने कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुये आम नागरिको, रहवासियो से अनूरोध किया है कि वे स्वंय एवं परिवार व अपने बच्चो को घर से बाहर न निकलने देवें तथा अनावश्यक बिमारियो के लक्ष्णो से बचावे तथा बच्चो को सर्दी, खांसी या बंखार जैसे अन्य लक्ष्ण होने पर घर पर न रखते हुये तत्काल डाक्टर से उचित उपचार करावें। आयुक्त व एस.डी.एम. ने नागरिको से अपील की है कि वे स्वंय एवं परिवार व बच्चो की आवश्क रूप से सुरक्षा करें।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के विरुद्ध जनता भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने दिया आवेदन

कन्नौद। भारतीय जनता पार्टी मंडल के द्वारा सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के विरुद्ध भारत को अपमानित करने दंगा फैलाने लोगों को गुमराह करने गलत जानकारी के द्वारा दहशत फैलाने के विरुद्ध पुलिस थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार को आवेदन दिया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ कोरोना महामारी के दौरान मीडिया पत्रकार वार्ता में अपने बयानों के माध्यम से ना केवल भारत का अपमान कर रहे हैं बल्कि गलत आंकड़ों और सूचनाओं के द्वारा रोगियों और उनके परिजनों एवं जनता में दहशत फैलाने का कृत्य कर रहे हैं
कमलनाथ के द्वारा वर्चुअल पत्रकार वार्ता और इसके बाद 22 मई को उज्जैन में समाचार पत्र एजेंसी को दिए गए बयानों में लगातार यह बात उजागर हुई थी उन्होंने बिना किसी प्रमाण के कोरोना के इंडियन वेरिएंट कहकर देश दुनिया में भारत का अपमान किया और विदेश में रह रहे भारतवंशियों की सुरक्षा और सम्मान को चुनौती खड़ी की |
वहीं सरकार लाखों लोगों की मौतों का आंकड़ा छुपा रही है यह कहकर लोगों में दहशत फैला रहे हैं अपनी पार्टी की वर्चुअल मीटिंग में वे अपने ही नेताओं से आग लगाने का मौका बताकर उकसा कर जनता को भड़काने का कृत्य कर रहे हैं ।इस संबध में आज भारतीय जनता पार्टी मंडल के द्वारा कन्नौद थाने पर आवेदन दिया गया
इस दौरान मंडल अध्यक्ष विजय गुर्जर पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम जाट नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक अग्रवाल महामंत्री अनोखी चौहान उपाध्यक्ष महेश यादव नरेंद्र साहू आदि लोग मौजूद थे!

✍️ चंचल भारतीय

18 – 44 वालो को नही करना होगा अब स्लॉट बुक, रेजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य

सीधे सरकारी वैक्सीनेशन सेंटर पर जा कर लगावा सकेंगे वैक्सीनशन

देश भर में चल रहे वैक्सीनशन पर एक बड़ा फैसला सामने आया है जिसके बाद अब 18-44 साल वालों को वैक्सीन लगवाने के लिए ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेने की जरूरत नहीं रहेगी, हालांकि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अभी भी अनिवार्य होगा वरना आपको वैक्सीनेशन सेंटर पर ही रजिस्ट्रेशन करना होगा और उसके बाद आपको वैक्सीन दी जाएगी।
यह सुविधा फिलहाल केवल सरकारी वैक्सीनेशन केंद्र पर ही उपलब्ध है। बता दें कि अभी तक सिर्फ 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को ही बिना अपॉइंटमेंट वैक्सीन दिया जा रहा था, जबकि 18-44 साल के लोगों को कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद ऑनलाइन स्लॉट बुक करना पड़ता था जिसमें लोगों को काफी दिक्कत आ रही थी।
दरअसल कई राज्यों से वैक्सीन के लिए स्लॉट बुक किए जाने के बाद भी लोगों के न पहुंचने की स्थिति में टीकों के खराब होने की खबरें आ रही थीं। इन रिपोर्ट्स के आधार पर ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह फैसला लिया है। इसके अलावा ग्रामीण स्तर पर ऑनलाइन बुकिंग के बारे में जानकारी के अभाव के चलते भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

केंद्र ने ये नोटिफिकेशन सभी राज्यों को भेजा है और उनसे ऑन-साइट यानी मौके पर ही रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू करने को कहा है। यह राज्यों पर है कि वे अपने यहां ये सुविधा शुरू करते हैं या नहीं।

Madhya Pradesh Unlock । मध्यप्रदेश के 6 जिलों में आज से कोरोना कर्फ्यू में ढील,

संक्रमण कम होने पर 1 जून से बाकी जिलों में भी यही फार्मूला लागू होगा

मध्यप्रदेश में लंबे लॉकडाउन के बाद अनलॉक की शुरुआत हुई। राज्य के सभी जिलों में 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया गया था, परन्तु 6 ज़िलों(झाबुआ, गुना, अलीराजपुर, खंडवा, बुरहानपुर और भिंड ) में संक्रमण कम होने कोरोना कर्फ्यू में ढील दी गई है। यह निर्णय राज्य शासन के निर्देश के बाद रविवार को जिलों के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप ने लिया है। यदि इन 6 जिलों में इस छूट मिलने के बाद संक्रमण नहीं बढ़ा, तो इसी तर्ज पर 1 जून से बाकी जिलों में छूट और राहत दी जाएगी।
6 ज़िलों मिली कोरोना कर्फ्यू में ढील के दौरान किराना, सब्जी-फल और आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलेंगी। इसके अलावा सरकारी कार्यालय में कर्मचारियों की संख्या 10% से बढ़ाकर 25% कर दी है।अभी फिलहाल कोचिंग, मॉल, सिनेमाघर नहीं खुलेंगे। साथ ही ज़िले में संक्रमण देखते हुए दुकानें खोलने की अनुमति ज़िला क्राइसिस कमिटी द्वारा निर्धारित की जाएगी।
मध्यप्रदेश में 1 जून से कोरोना कर्फ्यू में धीरे धीरे रणनिति के तहत वैज्ञानिक तरीके से ढील जी जाएगी। पहले चरण में न तो कोचिंग क्लासेस खुलेगी न शॉपिंग मॉल। सिनेमाघर, रेस्टोरेंट और वह स्थान जहां भीड़ होने की आशंका ज्यादा रहती है फ़िलहाल उन स्थानो को अभी बंद रखा जाएगा

Dewas ,आज जिले में 28 सैंपल की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 24 मई 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 187057
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 770
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 1075
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 28
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 1047
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 168845
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 168456
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 7620
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 159597
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 83
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 6960
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 616
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 389
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 44
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.60
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 4.52
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 91.34
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.58
  • 22 -जिले मे बनाये गये माईक्रो कंटेंनमेन्ट एरीया की संख्या- 26

Dewas, देखे कल 24 मई को जिले में किन केंद्रों पर लगेगी वैक्सीन

देवास। कल 24 मई को जिले में 36 केंद्रों पर वैक्सीन लगेगी जिसमे 12 केंद्रों पर 18 से 44 वर्ष वालो को तो 24 केंद्रों पर 44 वर्ष से ज्यादा उम्र वालो को वैक्सीन लगायी जावेगी। 18 से 44 वर्ष के व्यक्तियों को वैक्सीन लगवाने हेतु पूर्व से ही रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा जो केंद्र उन्हें ऑनलाइन अलॉट हुआ है उसी केंद्र पर वह वैक्सीन लगवा पाएंगे। 45 वर्ष से ऊपर वाले व्यक्ति ऑन स्पॉट केंद्र पर जाकर भी टिका लगवा सकते है। कुल 36 केंद्रों में से सिर्फ एक केंद्र पर को वैक्सीन लगायी जावेगी बाकि सभी केंद्रों पर कोविशिएल्ड वैक्सीन लगायी जावेंगी।
• देखे जिले में किन केंद्रों पर कौन सी वैक्सीन कितनी संख्या में लगायी जावेंगी। ??

सिविल लाईन थाना पुलिस द्वारा जय श्री नगर में दबिश देकर 56 हज़ार से ज्यादा मूल्य की देशी शराब जब्त की..

दोनों आरोपी मौके से फरार आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज

देवास । थाना सिविल लाईन पुलिस देवास द्वारा आज रविवार को वरिष्ट अधिकारी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सिविल लाईन संजय सिंह के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत जे. पी. बिहारी के घर के पास जयश्री नगर में विरेन्द्र उर्फ मिनवा बिहारी व सागर यादव दोनो निवासी जयश्री नगर अपने कब्जे में अवैध शराब रखे है पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त होने के उपरोक्त स्थान पर दबिश दी गई, कार्यवाही के दौरान आरोपीगण पुलिस को देख कर मौके से भाग गये। सिविल लाईन पुलिस द्वारा 18 पेटी देशी मदिरा प्लेन शराब के 810 क्वार्टर कुल 162 लीटर देशी शराब कुल कीमती 56700/- रूपये की जप्त कर कब्जे में ली गई। थाना सिविल लाईन में उक्त आरोपीगण

  1. विरेन्द्र उर्फ मिनया पिता जे.पी. बिहारी जय श्री नगर देवास,
  2. सागर यादव पिता विक्रम सिंह निवासी जय श्री नगर देवास
    के विरुद्ध अपराध कमांक-272/2021 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपीगण वर्तमान में फरार हैं, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा। आरोपीगणो द्वारा कहा से शराब लाई गयी और इस कार्य किन-किन लोगो द्वारा उनका सहयोग किया गया, पूछताछ की जाकर अग्रीम वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
    उक्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनके इस सराहनीय कार्य के लिए उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय देवास द्वारा नगद ईनाम से भी पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

लापरवाह कर्मचारियों से नाराज विधायक, बागली

विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे ने वर्तमान लोकशाही में लापरवाही पर गहरी चिंता जताई

बागली अनुभाग भौगोलिक दृष्टि से और राजनीतिक दृष्टि से विधानसभा बहुत बड़ी होकर विरल बस्ती में बसावट है इसमें अधिकतर गांव पहाड़ी स्थान पर है हालांकि जनपद विभाग शिक्षा विभाग महिला बाल विकास विभाग विद्युत विभाग और राजस्व विभाग अमला साथ में वन विभाग तथा पुलिस विभाग का जाल पूरी तरह से प्रत्येक परिवार के संपर्क में है! इसी के चलते प्रत्येक व्यवस्था हो पाती है समय-समय पर सभी लोक सेवक शासकीय कर्मचारी अपना अपना कार्य करते हैं लेकिन कुछ कर्मचारी जिसमें न्यूनतम ग्रेट वाले कर्मचारी लापरवाही के साथ दादागिरी के चलते सेवाओं को सही तरीके से नहीं कर रहे हैं कुछ बड़े अधिकारी और जवाबदार भी पक्षपात पूर्ण रवैया या आरामदेह रवैया करते हुए अपने कामों को उचित अंजाम नहीं दे रहे हैं जबकि वर्तमान समय में देश के प्रधान सेवक 18 से 20 घंटे काम कर रहे हैं विधायक स्वयं 15 से 16 घंटे तक सतत लोगों की मदद कर रहे हैं उनका मोबाइल आधी रात में भी चालू ही मिलता है समस्या भी सुनते हैं हल करने का पूरा पूरा प्रयास भी करते हैं लेकिन विधायक जी ने आज बताया कि उनका मन दुखी जब होता है जब ऐसी परिस्थिति में भी लोग अपना काम बखूबी से नहीं कर रहे बागली अस्पताल सहित अन्य स्थानों के विषय में बताया कि यहां पर कुछ जवाबदार व्रत के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी स्थानीय होने के कारण उचित सेवा नहीं दे रहे हैं कुछ स्थानीय चिकित्सक भी संबंधित संस्थान में नहीं जा रहे हैं क्षेत्र मिलनसार लोगों का है एक छोटा सा कार्य करने के बावजूद तो मोबाइल फोन उसे बचाने के लिए आ रहे हैं वह स्वयं पुलिस विभाग से संबंधित रहे हैं जिसमें जवाबदारी और जिम्मेदारी गोपनीयता के साथ निभाई जाती थी लेकिन जनसेवक बनने के बाद वह दुविधा में नजर आते हैं हालांकि ईमानदारी से कार्य करने वाले कर्मचारियों की बढ़ाई करने से नहीं रुकते पर उनका मन दुखी जब होता है जब लोग तनख्वाह लेने के बाद भी तमाम सुविधा लेने के बाद भी अपने कर्तव्य स्थल पर उचित कार्य नहीं कर रहे वन विभाग और पुलिस विभाग पर अच्छी खासी नाराजगी बनी हुई है यह लोग कुछ लालच में गरीब लोगों को भूल जा रहे हैं कहीं गरीब परिवारों का परिवार उजड़ रहा है लेकिन इस बार वह पूरी तैयारी में है यदि किसी कर्मचारी या लोकसेवक ने ईमानदारी से कार्य नहीं किया तो उसके लिए या उसे हटाने के लिए मुख्यमंत्री तक भी जाना पड़ा तो अवश्य जाएंगे उन्होंने सभी से निवेदन किया है कि समय रहते सुधर जाएं और स्थानीय होने का फायदा ना उठाएं अपने काम सुचारू करना शुरू करें संकट का दौर चल रहा है इसलिए वह किसी का अहित करना नहीं चाहते लेकिन यदि मजबूरी पैदा की तो किसी को छोड़ा नहीं जाएगा अच्छे कार्य करने वाले लोग निकम्मे लोगों के कारण बदनाम होते हैं कई बार छोटे से कर्मचारी की गलती से पूरी संस्था बदनाम हो जाती है कार्यकर्ताओं से भी निवेदन किया है कि उनकी ऐसी कार्रवाई में फोन लगाने के पहले संबंधित के कर्म जरूर देखें

सुनिल योगी

Dewas corona report , आज जिले में 37 सैंपल की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 23 मई 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • ◆ प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) व्यक्ति की मृत्यू जानकारीः-
  • 1 पताः-सिविल अस्पताल कन्नौद,देवास ,पुरूष उम्र 62 वर्ष मृत्यू-कोविड केयर सेन्टर कन्नौद देवास
  • 2 पताः-जय भारत नगर,देवास ,महिला उम्र 55 वर्ष मृत्यू-अमलताज मेडिकल कालेज,देवास
  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 184283
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 1311
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 1509
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 37
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 1472
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 2
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 168075
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 167381
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 7592
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 159597
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 73
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 6877
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 671
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 694
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 44
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.45
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 4.54
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 90.58
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.58
  • 22 -जिले मे बनाये गये माईक्रो कंटेंनमेन्ट एरीया की संख्या- 26

आमने-सामने की भिड़ंत में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत

देवास (बरोठा)[ ✍️नरेंद्र चौहान]। बरोठा थाना अंतर्गत हापांखेड़ा चौराहे पर पर दो बाइक सवार व्यक्तियों की आमने सामने भिड़ंत होने से मौके पर ही मौत हो गई शांतिलाल शर्मा उम्र 45 वर्ष पिता वृंदावन लाल शर्मा निवासी नेवरी बरोठा फाटा एवं नितेश उर्फ टीनू उम्र 35 वर्ष पिता मदन लाल सिसोदिया निवासी बरोठा दोनों की आमने सामने से मोटरसाइकिल में भिड़ंत हो गई जिससे दोनों की ही मौके पर मौत जहां बरोठा थाना मोबाइल इस पार्ट पर पहुंची एवं 108 एंबुलेंस से देवास जिला चिकित्सालय रेफर किया गया जहां उनका पोस्टमार्टम हो कर शव परिजनों को सौंप दिया गया मिली जानकारी के अनुसार शांतिलाल शर्मा नेवरी से देवास कुछ काम से जा रहे थे वही बरोठा निवासी नितेश उर्फ टीनू सिसोदिया देवास से बरोठा की ओर आ रहा था जहां दोनों की आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।