देवास। मुख्यमंत्री की वर्चुअल बैठक के बाद कलेक्टर व निगम निगम प्रशासक चन्द्रमौली शुक्ला के निर्देशन में एक बैठक आहूत की जिसमें उन्होंने बताया की नगर निगम के सभी 45 वार्डो को तीन झोनो में बांटा जायेगा, जहां पर 10 या उससे अधिक एक्टिव केस होंगे उसे रेड झोन, 10 से कम एक्टिव केस होने पर ऑरेंज एवं कोई केस नहीं होने पर ग्रीन झोन बनाया जायेगा। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान, एसडीएम प्रदीप सोनी को निर्देशित किया गया है। आयक्त ने बताया की वार्ड क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के साथ समन्वय किया जायेगा, जो हॉटस्पॉट आएंगे वहां पर प्रतिदिन सेनिटिजेशन का कार्य किया जायेगा। इसके साथ ही रेड झोन में दवाइयों का वितरण भी किया जायेगा। रेड झोन में 31 मई के बाद भी सभी गतिविधियां बंद रहेगी।
Category: देवास
Madhya pradesh में Black fungus महामारी घोषित
मध्यप्रदेश में कोरोना के बाद ब्लैक फंगस (mucormycosis) बीमारी को भी महामारी घोषित कर दिया गया है। शुक्रवार को हुई कोरोना की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में ब्लैक फंगस को महामारी घोषित किया जाता है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस बीमारी के उपचार की अच्छी से अच्छी व्यवस्था हो। जिन मरीजों का ऑपरेशन हुआ है उन्हें इंजेकशन “एम्फोटैरिसिन बी” मिल जाए, यह सुनिश्चित किया जाए।
मध्य प्रदेश में कोरोना के बिगड़ते हालातों के बीच ब्लैक फंगस इंफेक्शन ने भी स्थितियां बेकाबू करनी शुरु कर दी हैं। राज्य में इसके द्वारा बिगड़ते हालातों को देखते हुए शिवराज सरकार ने इसे महामारी घोषित कर दिया है। दो दिनों पहले ही केंद्र सरकार द्वारा राज्यों में मरीजों की संख्या के मद्देनजर इस बीमारी को महामारी घोषित करने का फैसला लेने के निर्देश दिये गए थे।
विधायक आशीष शर्मा ने दी एंबुलेंस की शासकीय चिकित्सालय को सौगात
कन्नौद: शासकीय सिविल चिकित्सालय को क्षेत्र के विधायक आशीष शर्मा ने विधायक निधि से एंबुलेंस की सौगात दी है एंबुलेंस सौगात कार्यक्रम के अवसर पर विधायक शर्मा ने एंबुलेंस की चाबी डॉ राजकुमार बारवाल को सौंपी है।विधायक आशीष शर्मा ने क्षेत्र की जनता को आश्वस्त किया कि इंदौर बैतूल हाईवे मार्ग पर स्थित कन्नौद एवं खातेगांव शासकीय चिकित्सालय में डॉक्टरों के साथ-साथ आधुनिक संसाधनों की बहुत सी कमिया है जिनको समय रहते पूरा करने के लिए हम संकल्पित है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मी व भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता जन मौजूद थे।
चंचल भारतीय✍️
मोती बंगला स्तिथ गुरुकृपा फोटोकॉपी पर शटर उतार कर अंदर चल रही थी फोटोकॉपी
थाना कोतवाली द्वारा कार्यवाही करते हुए संचालक के खिलाफ धारा 188 के तहत किया प्रकरण दर्ज
देवास । शहर के थाना कोतवाली क्षेत्र में आने वाले मोती बंगला के मैन रोड स्थित गुरुकृपा फोटोकॉपी नामक दुकान पर कल पुलिस द्वारा लॉकडाउन के नियम का उल्लंघन करने पर दुकान संचालक के खिलाफ पुलिस ने धारा 188 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की बताया जा रहा कि शुक्रवार शाम करीब सवा पाँच बजे थाना कोतवाली को सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी ने जब मोती बंगला स्थित गुरूकृपा फोटोकॉपी पर जाकर देखा को दुकान संचालक द्वारा बाहर से दुकान की शटर लगाकर अंदर से दुकान संचालित की जा रहा थी। पुलिस द्वारा दुकान की जब शटर उठाई गई तो अंदर प्रशांत पिता ओमप्रकाश विजयवर्गीय निवासी विष्णु कॉलोनी फोटोकॉपी की दुकान संचालित कर रह था। जिसको देख पुलिस द्वारा युवक का कोरोना सैंपल लिया गया व दुकान संचालक के खिलाफ लॉक डाउन के उल्लंघन अंतर्गत धारा 188 के तहतकार्यवाही की गयी।
Dewas Corona Report आज जिले में 48 सैम्पलों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 22 मई 2021
◆ आज प्राप्त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
- विवरण संख्या
- 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 182327
- 2 -आज लिये गये सैम्पल- 1539
- 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 1432
- 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 48
- 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 1384
- 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्यु संख्या- 0
- 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 166764
- 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 165770
- 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 7555
- 10 -आज दिनांक तक प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 158125
- 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 75
- 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 6806
- 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या- 707
- 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
- 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
- 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 994
- 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्यु संख्या- 42
- 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3ण्35
- 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 4ण्56
- 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 90ण्09
- 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0ण्56
- 22 -जिले मे बनाये गये माईक्रो कंटेंनमेन्ट एरीया की संख्या- 26
जिला प्रशासन की कोरोना काल में बच्चों के लिए सकारात्मक पहल..
देवास। कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के मार्गदर्शन में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती रेलम बघेल द्वारा कोरोना काल में बच्चों के लिए एक सकारात्मक पहल की जा रही है। इस पहल के माध्यम से बच्चों में आशा और विश्वास से भरी नई उमंग भरने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
तीन वर्गों में आयोजित होगी प्रतियोगिता
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती बघेल ने बताया कि महिला एवं बाल विकास द्वारा प्रतिस्पर्धा प्रतियोगिता (ऑनलाइन डांस+ ड्रामा कंपटीशन) का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आयु सीमा वर्ग अनुसार वर्ग-1 आयु सीमा- 3 से 6 वर्ष के लिए प्रथम पुरस्कार 3000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 2000 रुपए, तृतीय पुरस्कार 1000 रुपए एवं 10 प्रोत्साहन पुरुस्कार 500 रुपए के रहेंगे।
इसी प्रकार वर्ग-2 आयु सीमा- 6 से 10 वर्ष के लिए प्रथम पुरस्कार 3000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 2000, तृतीय पुरस्कार 1000 रुपए एवं 10 प्रोत्साहन पुरुस्कार 500 रुपए के रहेंगे।
इसी प्रकार वर्ग-3 आयु सीमा- 10 से 18 वर्ष के लिए प्रथम पुरस्कार 4000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 3000 रुपए, तृतीय पुरस्कार 2000 एवं 10 प्रोत्साहन पुरुस्कार 500 रुपए के रहेंगे। उन्होंने बताया कि EVENT COORDINATE BY TEAM MP41 हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि जीते आकर्षित उपहार, नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र सभी प्रतिभागियों के लिए ई-प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। उन्होंने प्रतिभागी अपने दो मिनट के वीडियो को व्हाट्सएप पर 28 मई 2021 या उससे पहले भेजे व्हाट्सएप नंबर: 9993999994 भेजें।
प्रतियोगिता के नियम
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि वीडियो की समय सीमा 1:00 से 2:00 मिनट है। जब आप एंट्री सबमिट करते हैं तो वीडियो के साथ पूर्ण विवरण का उल्लेख करें जैसे नाम, उम्र, पता, मोबाइल नंबर आदि। समय सीमा से अधिक के लिए नकारात्मक अंक है। प्रतिभागियों को अपनी वेशभूषा, गीत चयन, रचनात्मकता और नृत्य रूप पर चयन किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाला वीडियो व सब से अच्छी प्रस्तुति वाला वीडियो चयन किया जाएगा। चयनकर्ता का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा। प्रविष्टियां जमा कराने के लिए प्रतिभागियों का वीडियो मोबाइल नंबर 9993999994 पर भेजे। वीडियो भेजने की समय सीमा 28 मई 2021 है। परिणाम 01 जून को घोषित किए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को ई सर्टिफिकेट दिया जाएगा। किसी भी विवाद या अन्य स्थिती में निर्णायक का निर्णय मान्य रहेगा। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए Mp 41# के सोशल मीडिया प्लेटफॉम इंस्ट्राग्राम और फेसबुक पेज से जुड़कर प्राप्त कर सकते हैं तथा मोबाइल नंबर 7000606099 संपर्क कर सकते हैं।
सोनकच्छ के गंधर्वपुरी फाटे पर चाकू मारकर ढाबा संचालक की हत्या
देवास। सोनकच्छ गंधर्वपुरी फाटे फाटे पर ढाबा संचालक की हत्या कर दी गई आरोपियों ने संचालक पर चाकू से वार किए घटना के बाद संचालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। संचालक की पीठ के साथ सिर पर भी चाकू से वार किया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
बताया जा रहा है कि गुरुवार रात करीब 9:15 बजे ढाबा संचालक राजू पुत्र चांद खा जमादार निवासी वार्ड नंबर 10 सोनकच्छ अपने ढाबे पर था इस दौरान उनका दो लोगों से विवाद हो गया जिसके कारण आरोपियों ने संचालक पर चाकू से वार किए।
सिर और पीठ पर चाकू मारे गए घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए वही हमले की सूचना संचालक के भाई को दी गई जिस पर मौके पर पहुंचे ओर संचालक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद संचालक को मृत घोषित कर दिया बताया जा रहा है इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम लगाने के साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई वही रात 11:00 बजे एडिशनल एसपी देवास से सोनकच्छ पहुंचे उन्होंने घटना को लेकर जानकारी ली ।एसडीओपी प्रशांत सिंह भदौरिया और थाना प्रभारी के साथ वे घटनास्थल पर भी गए। थाना प्रभारी हितेष पाटिल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है मामले में अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।
Dewas corona update, आज जिले में 67 सैंपल की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 21 मई 2021
◆ आज प्राप्त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
- विवरण संख्या
- 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 181636
- 2 -आज लिये गये सैम्पल- 1378
- 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 1473
- 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 67
- 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 1406
- 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्यु संख्या- 0
- 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 165225
- 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 164438
- 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 7507
- 10 -आज दिनांक तक प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 156741
- 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 80
- 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 6731
- 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या- 734
- 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
- 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
- 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 787
- 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्यु संख्या- 42
- 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 4.55
- 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 4.57
- 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 89.66
- 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.56
- 22 -जिले मे बनाये गये माईक्रो कंटेंनमेन्ट एरीया की संख्या- 26
होम डिलेवरी के माध्यम से होगा किराना सामाग्री का वितरण
• थोक एवं खेरची किराना व्यापारी को लेना होगी ऑन लाईन परमिशन
देवास। देवास की आम जनता को दैनिक खाद्य पदार्थ घर बैठे होम डिलेवरी के माध्यम से प्राप्त हो ऐसी व्यवस्था किये जाने हेतु कलेक्टर एवं प्रशासक चन्द्रमौली शुक्ला के निर्देशन मे नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान, एस.डी.एम. प्रदीप सोनी, सी.एस.पी. किरण शर्मा, सी.एस.पी. विवेक चौहान एवं अन्य पदाधिकारी एवं किराना व्यापारी संगठन के साथ आहूत बैठक मे व्यापारीयो की मांग पर चर्चा की गई। चर्चा अनुसार किराना थोक एवं खेरची दुकानदारो को होम डिलेवरी कर किराना सामग्री प्रदाय की जाने पर सहमति होकर परमिशन कलेक्टर गाईड लाईन के अनुसार दी जा रही है। जिसमे एस.डी.एम. प्रदीप सोनी ने बताया कि थोक एवं खेरची दुकानदारो को होम डिलेवरी की परमिशन ऑन लाईन ही प्राप्त होगी। इस हेतु माय देवास एप डाउन लोड कर एप के माध्यम से ऑन लाईन आवेदन कर होम डिलेवरी हेतु परमिशन प्राप्त करें। एस.डी.एम. ने बताया कि दी गई परमिशन अनुसार किराना व्यापारी निर्धारित वाहन व नियुक्त डिलेवरीबॉय के माध्यम से केवल देवास नगर निगम सीमा क्षेत्र मे ही किराना सामग्री होम डिलेवरी कर सकता है। सी.एस.पी. श्री चौहान ने कहा कि निगम सीमा क्षेत्र के बाहर किराना सामग्री सप्लाय करते पाये जाने पर वाहन जप्त किया जावेगा।
ऑक्सीजन की कमी से हुआ दादी का निधन, 13वें पर 1000 पौधे रोपने का लिया संकल्प
देवास। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई लोगों में ऑक्सीजन की कमी आई है। धरती पर ऑक्सीजन देने का काम पेड़ों के अलावा और कोई नही कर सकता। पौधे लगाकर ही पर्यावरण बचाया जा सकता है। पेड़-पौधों की कमी के कारण ही पर्यावरण दूषित होता जा रहा है, जिससे ऑक्सीजन की कमी होती जा रही है। श्रीजी बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं समिति सचिव घनश्याम मोदी ने बताया कि समिति की मीडिया प्रभारी दुर्गा कुमावत की दादी का ऑक्सीजन की कमी के कारण आकस्मिक निधन विगत दिनों हो गया था।
गुरूवार को दादी का 13वां था। तेहरवें पर कुमावत परिवार ने ग्राम बिंजाना स्थित निवास पर पौधारोपण कर शहरभर में 1000 पौधे रौंपने का संकल्प लिया। समिति द्वारा आगामी दिनों में इस संकल्प को पूरा किया जाएगा। इस दौरान मुरली कुमावत, राम कुमावत, मयूर कुमावत, उर्वशी कुमावत, दीपिका कुमावत, विनोद कुमावत, धीरज कौशल, सतीश बागवान, दिनेश कुमावत, अजय कुमावत आदि उपस्थित थे।
