Dewas, आज जिले में 64 सैंपल की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 20 मई 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 179837
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 1530
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 1724
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 64
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 1660
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 163847
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 162965
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 7440
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 155335
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 89
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 6651
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 747
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 882
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 42
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.71
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 4.57
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 89.40
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.56
  • 22 -जिले मे बनाये गये माईक्रो कंटेंनमेन्ट एरीया की संख्या- 26

सामान्य राशन कार्डधारी नागरिक को शासकीय राशन दुकानो से अनाज मिले इस हेतु निगम द्वारा किया जा रहा है पंजीयन

आयुष्मान कार्ड की जानकारी से साथ निगम द्वारा किया जा रहा दवाई कीट का वितरण

देवास। सामान्य राशन कार्डधारी नागरिक को शासन की योजना अनुसार शासकीय राशन दुकानो से अनाज का वितरण करवाये जाने हेतु निगम द्वारा उनका पंजीयन किया जा रहा है ताकि लॉक डाउन के कारण अपने काम धंधे से वंचित गरीब व मजदूर वर्ग के व्यक्ति को सामान्य राशन कार्ड के माध्यम से राशन दुकानो से राशन मिल सके इस हेतु पुराने निगम कार्यालय के पिछे स्थित कार्यालय मे राशन कार्डधारी व्यक्ति के राशन कार्डो का पंजीयन किया जा रहा है।
कोरोना संक्रमण से संक्रमित व्यक्ति का उपचार आयुष्मान निरामय योजना के अन्तर्गत किये जाने हेतु निगम के गठित दलो द्वारा घर-घर सम्पर्क किया जाकर पात्र व्यक्तियो के आयुष्मान कार्ड बनाये जाने का कार्य किया जा रहा है। जिससे पात्र व्यक्ति के आयुष्मान कार्ड बनने से कोरोना संक्रमित व्यक्ति का निर्धारित अस्पतालो मे निःशुल्क उपचार हो सके।
इसी प्रकार निगम गठित दलो द्वारा वार्डो मे प्रत्येक घरो पर सम्पर्क कर सर्दी, खांसी व बुखार की जानकरी भी ली जा रही है तथा सर्दी, खॉसी, बुखार से पिडित व्यक्ति को दवाई की कीट भी वितरित की जा रही है।
आयुक्त विशालसिह चौहान ने नागरिको से अपील की है कि वे वार्डो मे जानकारी लिये जाने हेतु आने वाली निगम की टीम को आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करावे तथा सर्दी, खॉसी, बुखार से पिडित व्यक्ति की सही-सही जानकारी देकर दवाई कीट प्राप्त करें एवं कोरोना नियमो का पालन करें।

मध्यप्रदेश में 31 मई बाद धीरे धीरे हटेगा कोरोना कर्फ्यू

उज्जैन संभाग के जिलों होगी कोरोना कर्फ्यू के हटने की शुरुआत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज उज्जैन में हुई क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में प्रदेश में 31 मई के बाद कोरोना कर्फ्यू में हटाने के संकेत दिए है। जिसकी शुरुआत उज्जैन संभाग के जिलों से हो सकती है मुख्यमंत्री ने कहा कि 31 मई तक सख्ती के साथ लॉक डाउन (कोरोना कर्फ्यू ) का पालन कराया जावेगा। जिसके बाद स्थिति को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू को हटाया जा सकता है। जिसके बाद बैठक में मुख्यमंत्री चौहान ने कहा आज उज्जैन संभाग के सभी जिले संकल्प लें कि 31 मई तक कोरोना को पूरी तरह से खत्म कर देना है। कोरोना के मामलों को जीरो कर देंगे।
सभी फैसला लें कि 31 मई तक कोई ढिलाई नहीं। आज से 11 दिन हैं। अगर हम जी जान से जुट गये तो कोरोना को पूरी तरह खत्म कर के छोड़ेंगे

आबकारी विभाग ने कार्रवाई कर 25 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 5200 लीटर महुआ लहान बरामद

• बरामद सामग्री का बाजार मूल्य 2 लाख 65 हजार रुपए, 07 प्रकरण मप्र आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए

देवास। कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला के निर्देश पर जिले में देशी, विदेशी मदिरा एवं हाथ भट्टी मदिरा का अवैध रुप से निर्माण कर विक्रय कर रहे हैं लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
सहायक आबकारी आयुक्त श्री विक्रमदीप सिंह सांगर ने बताया कि इसी कड़ी में आज बुधवार को कंट्रोल रूम प्रभारी श्री आर पी दुबे, सहायक जिला आबकारी अधिकारी नागेन्द्र सिंह जादौन के नेतृत्व में आबकारी वृत-देवास ए, बी एवं सी ग्राम सियापुरा एवं प्रतापनगर में संयुक्त कार्यवाही कर की गई। इस दौरान मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क के तहत 07 प्रकरण कायम किए। उक्त प्रकरण में 25 लीटर हाथ भट्टी मदिरा व 5200 लीटर महुआ लाहन जप्त किया गया, महुआ लाहन का मौके पर सैंपल लेकर विधिवत नष्ट किया गया। मदिरा व लहान की बाजार मूल्य 265000 रुपए है।
कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक डी पी सिंह, हर्षलता मंडलोई एवं प्रेम यादव मुख्य आरक्षक दीपक धुरिया, राजाराम रैकवार, विष्णु प्रसाद कलोसिया, आरक्षक नितिन सोनी, बालकृष्ण जायसवाल, गुरुदत्त वर्मा एवं आशीष का विशेष योगदान रहा। इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Dewas corona update, आज जिले में 47 सैंपल की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 19 मई 2021

◆   आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

विवरण संख्या
1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 177765
2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 1628
3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 1232
4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 47
5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 1185
6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 162317
8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 161241
9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 7376
10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 153675
11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 37
12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 6562
13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 772
14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 1076
17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 42
18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.81
19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 4.57
20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 88.96
21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.57
22 -जिले मे बनाये गये माईक्रो कंटेंनमेन्ट एरीया की संख्या- 26

श्रमजीवी पत्रकार संघ कन्नौद ने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन।

ग्वालियर में पत्रकारो के साथ की गई घटना को लेकर आक्रोश में पत्रकार संघ।

कन्नौद: आये दिन मप्र मे पत्रकारो के साथ घटनाए एवं झूठे कार्रवाई हो रही है, जिसको लेकर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान, व देश के प्रधानमंत्री के नाम कई बार ज्ञापन भी दे चुके है, उसके बाद भी आये दिन पत्रकारो पर घटनाएं व झूठे केस बढ़ते जा रहे है। ज्ञापन का वाचन अतुल गुप्ता ने किया, इस दौरान विनोद भूतड़ा ने बताया की बीते दिनों ग्वालियर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आगमन होने पर पत्रकारो का एक प्रतिनिधि मंडल अपनी मांगो को लेकर ज्ञापन देने पहुंचा था, लेकिन पुलिस ने पत्रकारो को ज्ञापन देने से रोका तथा अंग्रेजो की भांति दमन पूर्वक उनको गिरफ्तार कर लिया, जो पत्रकार संघ कतई बर्दाश्त नही करेगा। जबकि लोकतन्त्र मे जनता को भी अपनी बात रखने का व अपने हक के लिए लड़ने का अधिकार दिया गया है। लेकिन यहाँ तो ज्ञापन तक नही देने दिया, और पत्रकारों को गिरफ्तार कर लिया गया। इतना अत्याचार तो अग्रेजों के शासन में भी नही हुआ करता था, मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ कन्नौद व्दारा मुख्यमंत्री के नाम तैहसीलदार नागेश्वर प्रसाद पनिका को एक ज्ञापन सोपा गया। जिसमें बताया कि पत्रकार ही सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करता है।पत्रकार ही है जो जमीनी स्तर पर चल रही योजनाओं, घटनाओं ने शासन प्रशासन व जनप्रतिनिधियों तक खबर पहुचाता है। लेकिन आपकी मोजूदगी मे हुई इस घटना से पत्रकारो में आक्रोश व्याप्त है, मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ यह मांग करता है कि इसमे दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए।
इस दोरान संभागीय उपाध्यक्ष विनोद भूतडा, ब्लाक अध्यक्ष ओमप्रकाश परमार, अतुल गुप्ता, यूसूफ खान, मांगीलाल मालवीय, चंचल भारतीय, मेहबूब खान
आदि पत्रकार मौजूद थे।

चंचल भारतीय✍️

शहर में पुलिस प्रशासन की व्यव्स्था पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने खड़े किए सवाल

देवास। पुलिस प्रशासन ने मंगलवार शाम शहर के मुख्य मार्ग एबी रोड़ को बंद कर दिया है। जिसको लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने सवाल खड़े किए है मनोज राजानी ने कहा कि किस तरह की व्यवस्था देना चाह रहा है प्रशासन ये समझ से परे है जबकि अधिकांश हॉस्पिटल एबी रोड़ पर ही है। ऐसे में स्थानीय एवं आसपास के ग्रामींण इलाकों से आने वाले मरीज कैसे उन हॉस्पिटलो तक पहुँच पाएंगे। क्या इसकी कोई व्यव्स्था की है। बिना कारण घुमने वालो से पूछताछ कीजिए उन पर सख्ती कीजिए किसने रोका है, किंतु इस तरीके से शहर के बीचो बीच निकलने वाले मुख्य मार्ग को बंद करके कैसे कोरोना मुक्त होगा देवास ? क्या जिला अस्पताल तक पहुंचने के लिए कोई रास्ता चिन्हित किया है यदि मरीज इंदौर जाना चाहे या उज्जैन की ओर जाना चाहे तो वह क्या करेगा या उसे फिर शहर से बाहर निकल बाईपास पर जाना होगा ऐसे में यदि कोई गंभीर मरीज है और इलाज नहीं मिला तो किसकी जवाबदेही होगी।
एक ओर फैक्ट्रियां चालू है और उनमें काम करने वाला स्टाफ मजदूर कैसे वहाँ जा पाएगा। रास्ते बंद कर क्या सन्देश देना चाहते है आप ..!

कोरोना संक्रमण चेन को तोड़ने के लिए कोरोना कर्फ्यू का करे पालन घरों से बाहर नहीं निकले: एडीएम महेंद्र सिंह कवचे

कन्नौद: दौरे पर आए देवास एडीएम महेंद्र सिंह कवचे ने मंगलवार को कन्नौद कोविड सेंटर का दौरा किया, कोविड सेंटर पर भौतिक स्थिति का जायजा भी लिया व मरीजों के मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी कोविड सेंटर प्रभारी डॉ राजकुमार बारवाल, डॉ आनंद अग्रवाल ने अवगत कराया। डॉ राजकुमार बारवाल ने कोविड सेंटर के मरीजों की ओर से एडीएम महेंद्र सिंह कवचे से
निवेदन किया कि मरीजों के मनोरंजन के लिए टेलीविजन यहां पर है लेकिन बंद पड़ा होने के कारण मरीजों को मनोरंजन का साधन उपलब्ध हो जिस पर से तत्काल नगर परिषद सीएमओ को मौखिक निर्देश किया। जिसके बाद पूरा अमला जनपद सभागृह में एडीएम महेंद्र सिंह कवचे, के मौजूदगी में कोरोना प्रबंधन की रणनीति एवं व्यवस्थाओं पर बैठक की गई बैठक में सूर्यकांत शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कन्नौद, नागेश्वर प्रसाद पानिका तहसीलदार, प्रभांशु कुमार सिंह सीईओ जनपद पंचायत, विकास खंड शिक्षा अधिकारी डॉ लोकेश मीणा,अविनाश सोनानिया नायाब तहसीलदार कन्नौद, सतवास नायाब तहसीलदार, महेंद्र सिंह परमार थाना प्रभारी,अनिल जोशी सीएमओ नगर परिषद, शिवम गुप्ता उपयंत्री, जेपी यादव खाद्य अधिकारी सहित विभाग के प्रमुख अधिकारी अधिनस्थ कर्मचारी मौजूद थे।फसल उपार्जन केंद्रों पर गेहूं चना की खरीदी का कार्य चल रहा है। मौसम विभाग के द्वारा जारी अलर्ट से अनाज को परिवहन कर मानसूनी से होने वाले नुकसान के अनाज को बचाया जा सके इसके लिए संबंधित विभाग प्रमुख को कन्नौद में देवास एडीएम महेंद्र सिंह कवचे निर्देशित किया है।
एडीएम महेंद्र सिंह कवचे ने कोविड-19 टीकाकरण की समीक्षा सहित टीकाकरण पर चर्चा कर विकास खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ लोकेश मीणा को टीकाकरण अभियान में कोई कसर छोड़े बगैर शासन की गाइड लाइन के अनुसार टीकाकरण किया जाना सुनिश्चित किया जाए।एवम् किल कोरोनो अभियान में ग्राम एवं कस्बों में सर्वे दल घर घर जाकर सर्दी जुकाम बुखार आदि बीमारी होने पर छुपाए नहीं बताएं यह आपको तुरंत निशुल्क किट उपलब्ध कराएंगे आपकी जांच कराएंगे तथा कोविड पाए जाने पर होम आइसोलेशन, कोविड केयर सेंटर अथवा आवश्यकता होने पर अस्पताल में भर्ती कराएंगे। कोरोना वायरस से बचाव सक्रमण रोकने के संबंधित दिशा निर्देशों का पालन करते हुए आने वाले रूप से मास्क लगाएं कंटेंटमेंट होम क्वॉरेंटाइन संबंधित दिशा निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से करें।

चंचल भारतीय✍️

जिला प्रशासन सोयाबीन बीज कि उपलब्धता सुनिश्चित करे -कैलाश कुंडल

मध्य प्रदेश सरकार के कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारिओ से चर्चा कर जिला कलेक्टर महोदय सोयाबीन बीज कि उपलब्धता सुनिश्चित करें क्योंकि 30 मई तक मंडिया बंद हैं एवं सौदा पत्रक से भी किसानो का चना, गेहूं व मुंग नहीं बिक पा रहा हैं कारण व्यापारियों के पास भी भुगतान कि समस्या आ रही हैं, चुंकि उनके पास का स्टॉक बिके व उसका भुगतान आवे तो वो किसानो को भुगतान कर सकता हैं.

किसानो को सोयाबीन बीज कि व्यवस्था 10 से 15 दिनों में करनी होंगी , वर्तमान में बीज का सोयाबीन 8000–10000 के भाव में मिल रहा हैं जिन किसानो ने अपना गेहूं, चना बेच दिया, उन्हें भुगतान नहीं मिल पा रहा हैं, महोदय आप इस बात से भी वाकिफ हैं कि 20–21 में किसानो कि सोयाबीन कि फसल पूर्णतः समाप्त हो चुकी थी जिसके कारण उसकी माली हालत बिगड़ चुकी थी अतः इस गंभीर समस्या के निदान हेतु आवश्यक निर्देश जारी करने का अनुरोध हैं

चंचल भारतीय

दिवंगत सांसद पुत्र हर्षवर्द्धनसिंह चौहान पहुंचे बागली, पूर्व राज्यमंत्री दीपक जोशी के निवास पर पहुंचकर की शोक संवेदना व्यक्त

बागली विधानसभा के अस्पतालों का किया निरीक्षण और उपलब्ध संसाधनों का लिया जायजा

बागली। सोमवार को खंडवा लोकसभा क्षेत्र के दिवंगत सांसद स्व नंदकुमारसिंह चैहान के पुत्र हर्षवर्द्धनसिंह चैहान ने बागली विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य व टीकारण केन्द्रों का जायजा लिया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के वैक्सीनेषन सेंटरों का भ्रमण कर स्व नंदकुमारसिंह चैहान सेवा प्रकल्प समिति की और से टीकाकरण में भाग लेने वाले नागरिकों के लिए ग्लूकोज पीलाने की व्यवस्था ष्षुरू करने के निर्देष दिए और आवष्यक सामग्री भिजवाई। चैहान ने बागली के सामुदायिक स्वास्थ्य व उत्कृष्ट विद्यालय में स्थापित टीकाकरण केन्द्रों, करनावद के उपस्वास्थ्य केन्द्र और कमलापुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण कर उपलब्ध संसाधनों व सेवाओं का जायजा लिया। कमलापुर व करनावद से आॅक्सजीन सिलेंडर की मांग सामने आई। जिस पर उन्होंने जटाषंकर भाजपा मंडल अध्यक्ष टीकेन्द्रप्रतापसिंह को निर्देषित किया। बागली के लोनिवि विश्रामगृह पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सिंह, कुं राजेन्द्रपालसिंह सेंगर, पूर्व जिप अध्यक्ष कमलेष जोषी, जितेन्द्र मित्तल, कमल जायसवाल, परू सिसौदिया, चेतनसिंह सैंधव, गोविंद यादव, महेन्द्र बाबा व कृष्णासिंह सैंधव सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। गौरतजब है कि निमाड की नैया के नाम से जाने जाने वालू पूर्व प्रदेष भाजपा अध्यक्ष एवं खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद नंदकुमारसिंह चैहान के निधन के बाद उनके पुत्र हर्षवर्द्धनसिंह चैहान ने चैहान के सपने को धारातल पर साकार करते हुए जिला चिकित्सालय में स्व श्री चैहान की स्मृति में अन्नपूर्णा रसोई की ष्षुरूआत की। जिसका संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। कोरोना की दुसरी लहर के दौरान हर्षवर्द्धनसिंह लगातार खंडवा और बुराहनपुर में सक्रिय है। जिसमें वे मरीजों की सहायता से लेकर अधिकाधिक मरीजों की जांच व अस्पताल तक पहुंचाने, चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता सुनिष्चित करने और टीकाकरण जागरूकता के लिए गांवों में भ्रमण कर जनसमुदाय से मुखातिब हो रहे है। बागली विधानसभा के भ्रमण के दौरान चैहान समर्थकों में भी हर्ष की लहर है। उन्हें खंडवा लोकसभा का भाजपा उम्मीदवार माना जा रहा।

सुनील योगी