Nabalik apharand बजरंग नगर में अज्ञात बदमाश ने किया नाबालिक लड़की का अपहरण

बदमाश लड़की को बहला – फुसलाकर कर अपने साथ ले गया

देवास। शहर के बजरंग नगर में गुरुवार शाम तकरीबन 5:30 बजे एक अज्ञात युवक द्वारा बजरंग नगर निवासी नाबालिक लड़की उम्र 15 साल को बहला फुसलाकर अपहरण कर के अपने साथ ले गया। लड़की के परिवार द्वारा पुलिस को इस घटना की सूचना दे कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना सिविल लाइन में कल सोमवार को रिपार्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाश पर धारा 363 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले को उपनिरीक्षक गौरव नगावत द्वारा विवेचना में लेते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।

तेंदूपत्ता लघु वनोपज 468 गांव के 50000 से अधिक मजदूरों का सबंल बनेगी

देवास/ बागली प्रदेश की अमूल्य धरोहर वन उपज वर्तमान परिस्थिति में गरीब मजदूर परिवारों के लिए सहारा बन रही है!
देवास जिला वन परिक्षेत्र में 10 रेंज शामिल है इसके तहत 468 फड़ के माध्यम से 50,000 तेंदूपत्ता संग्राहक मजदूर तेंदूपत्ता चुन चुन कर जमा कर रहे हैं! इस लघु वनोपज संग्रहण में मजदूरी 25 सो रुपए प्रति मानक बोरा तय की गई है! विगत वर्ष जो 16 करोड़ 25 लाख रुपए के मजदूरी वितरित की गई थी और बोनस के रूप में दो करोड़ 30 लाख रूपए की राशि वनांचल श्रमिक मजदूर परिवारों को दी गई थी ! 29 समितियों के माध्यम से यह कार्य वर्तमान में युद्ध स्तर पर जारी है इस बार तेंदूपत्ता लक्ष्य भी 55 हजार मानक बोरा से अधिक रखा गया हे! यह लक्ष्य 22 मई तक पूरा होने की उम्मीद है ! इस कार्य को 29 नोडल अधिकारी प्रबंधक और 468 फल मुंशी अंजाम दे रहे हैं! वनोपज यूनियन के अध्यक्ष नारायण सिह गुर्जर ने बताया कि सभांग मे अन्य जिलों की तुलना में सबसे ज्यादा पत्ता लगभग 55 से 60 हजार मानक बोरा देवास जिले में आने की उम्मीद है !जिला वन विभाग अधिकारी पीएन मिश्रा ने बताया कि देवास कन्नौद एवं वाली उप वन मंडल क्षेत्र से तेंदूपत्ता बेहतर क्वालिटी का निकलता है ! देवास एसडीओ संतोष शुक्ला बागली एसडीओ अमित सोलंकी कन्नौद एसडीओ एस सी यादव की संयुक्त टीम द्वारा 468 गांव के तेंदूपत्ता संग्रहण मजदूर परिवार की मेहनत से यह सब कुछ संभव हो पायेगा इस बार तेंदूपत्ता संग्रहण लक्ष्य से 5 हजार बोरा अतिरिक्त रखा हे कुल 55 हजार से अधिक मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण हो जायेगा जो देवास जिला वन विभाग के लिए हर्ष की बात है
सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 200 करोड़ का बोनस टेलीकॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में e-payment द्वारा वितरित किया गया तेंदूपत्ता समिति से जुड़े समस्त वन कर्मचारी दैनिक वेतन भोगी संविदा कर्मचारी को कोरोना योद्धा की श्रेणी दी गई है समस्त कोरोना वारियर्स वाले लाभ इन्हें मिलेंगे

सुनील योगी

Dewas corona update, आज जिले में 90 सैंपल की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 18 मई 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 177435
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 1403
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 1416
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 90
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 1326
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 160689
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 160009
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 7329
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 152490
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 6
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 6525
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 762
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 680
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 42
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 6.36
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 4.58
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 89.03
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.57
  • 22 -जिले मे बनाये गये माईक्रो कंटेंनमेन्ट एरीया की संख्या- 43

आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा निगम देगा घर बेठे

देवास।आयुष्मान निरामय योजनान्तर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य निगम द्वारा किया जा रहा है। जिससे संक्रमित मरीजो का उपचार सरलता से हो रहा है।
आयुक्त विशालसिह चौहान ने बताया कि नगर निगम द्वारा निर्धारित अस्पतालो मे आयुष्मान कार्ड तैयार किये जाने हेतु निगम कर्मचारियो की ड्युटी लगाई गई है। इसके साथ ही नागरिकगणो के लिये निगम ओर भी सुविधा दे रहा है, लॉक डाउन (जनता कर्फ्यू) मे लोगो को इस कार्य हेतु घरो से नही निकलना पडे। इस हेतु माय देवास एप डाउन लोड कर आयुष्मान सेक्शन पर जाकर लाग ऑन कर आवेदन करें, निगम को एप के माध्यम से सूचना प्राप्त होते ही निगम कर्मचारी आवेदनकर्ताओ के घरो पर आयुष्मान कार्ड की जानकारी प्राप्त कर पात्र व्यक्ति को कार्ड घरो पर ही उपलब्ध करवायेगें। ऐसी व्यवस्था निगम द्वारा की जा रही है।
आयुक्त ने बताया कि आम नागरिको की सुविधाओ हेतु किल कोरोना अभियान मे लगे वार्ड प्रभारी दलो के द्वारा जॉच की जा रही है। आम नागरिक घरो पर आने वाले जॉच दल को सही जानकारी देवें एवं आयुष्मान कार्ड नही है तो आयुष्मान कार्ड बनाने की जानकारी भी ले सकते है। साथ ही टोल फ्री नम्बर 14420 पर भी कार्ड संबंधी जानकारी ले सकते है। आयुक्त ने कहा कि कलेक्टर एवं निगम प्रशासक चन्द्रमौली शुक्ला के निर्देशन मे शासकीय राशन की दुकानो एवं खोले गये फीवर क्लीनिको पर भी आयुष्मान कार्ड आसानी से बने इस हेतु कर्मचारियो की ड्युटी भी लगाई गई है ताकि पात्र हितग्राहीयो का आयुष्मान कार्ड सरलता से बन सके तथा अधिकतम पात्र हितग्राहीयो को योजना का लाभ मिल सके। इस तरह से आम नागरिको को घर बैठे आयुष्मान कार्ड तैयार होकर मिलेगें। आयुक्त ने नागरिको से अपील की है कि वे अपने घरो पर रहें नियमो का पालन करें साथ ही आयुष्मान कार्ड हेतु माय देवास एप पर आवेदन करें, आवेदनकर्ताओ के घरो पर कार्ड हेतु कर्मचारी सम्पर्क कर कार्ड बनायेगें, घर आने वाले जॉच दलो को अपनी सही जानकारी देकर सहयोग देवें ताकि संक्रमित व्यक्ति का ईलाज समय पर हो व दवाई भी वितरित की जा सके।

अधीक्षण यंत्री श्री नेगी से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट ,तीन माह के बिजली के बिल और पिछला बकाया निरस्त करने की मांग

देवास। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में आज कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने अधीक्षण यंत्री श्री अनिल नेगी से मुलाकात की व उन्हें पत्र सौंपते हुए मांग की के कोरोना महामारी के चलते पिछले तीन माह से सारे व्यापार-व्यवसाय पूरी तरह से बंद है गरीबों और मध्यम श्रेणी के लोगों के जीवन यापन पर संकट है ऐसे में आपके विभाग के द्वारा अपने बिजली बिल के बकाया को लेकर s.m.s. किए जा रहे हैं वहीं बंद दुकानों के नीचे शटर में से बिजली के बिल डाले जा रहे हैं जो कि अनुचित है। एक और व्यक्ति कोरोना के संक्रमण की बीमारी से परेशान और मानसिक रूप से त्रस्त है दूसरी और आपके द्वारा बिजली के बिल भेजना उसके लिए और परेशानी का सबब बन रहे है ।आपसे अनुरोध है कि आप शीघ्र ही तीन माह के बिजली के बिलों को माफ करने के संदर्भ में कार्यवाही करें और लोगों को राहत प्रदान करें। साथ ही जो पूर्व बकाया की राशि है उसे भी अभी आप स्थगित कर दें ।     

                     इसी के साथ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वर्तमान में शहर में कोरोना के कई मरीज अपने घर पर इलाज करा रहे हैं उन्हें सांस में तकलीफ है इसके लिए उन्होंने कंसंट्रेटर ( ऑक्सीजन )मशीन लगा रखी है जो कि बिना बिजली के चल नहीं सकती है ऐसे में आपके विद्युत मंडल के द्वारा लगातार शहर में बिजली की कटौती की जा रही है जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। आपसे अनुरोध है कि ऐसी आपदा के अवसर पर आप बिजली प्रभावी रूप से 24 घंटे मिलती रहे इसके लिए युद्ध स्तर पर काम हो ऐसे अधिकारियों को निर्देश दें कि किसी भी हालत में बिजली बंद नहीं होना चाहिए।
इस पर श्री नेगी ने कहा कि बिजली के बिल माफ़ी की जो मांग है मैं वह आज ही यह पत्र शासन के सम्मुख भेज दूंगा ।जहां तक बिजली कटौती की बात है कुछ फीडरों पर मेंटेनेंस का काम  चल रहा था उस कारण से दिक्कत हुई थी लेकिन करीब करीब सभी फीडरों पर से मेंटेनेंस का काम पूरा हो चुका है । बिजली कटौती की शिकायत अब नहीं आएगी।     
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित  जयप्रकाश शास्त्री प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शौकत हुसैन सुधीर शर्मा अजीत भल्ला राहुल पवार प्रमोद सुमन विशेष रूप से उपस्थित थे।

AMALTAS HOSPITAL । अमलतास हॉस्पिटल में ब्लैक फंगस टीम का गठन व जाॅच शुरू

देवास। अमलतास हॉस्पिटल में ब्लैक फंगस टीम का गठन किया गया है। साथ ब्लैक फंगस की जाँच शुरू कर दी गई है। उक्त जानकारी देते हुए अमलतास हॉस्पिटल के पीआरओ विजय जाट ने बताया गया कि ब्लैक फंगस के बढ़ते मरीजो को देखते हुए अब अमलतास हॉस्पिटल में ब्लैक फंगस की टीम का गठन कर मरीजो का ईलाज भी शुरू कर दिया गया है। देवास सहित आसपास के सभी जिले के मरीजो का ईलाज अमलतास हॉस्पिटल में किया जायेगा। वर्तमान में अमलतास हॉस्पिटल में ब्लैक फंगस के 2 मरीजो का ईलाज जारी है। ब्लैक फंगस की जाँच के लिए उच्चस्तरीय तकनीक की मशीनों की आवश्यकता होती है, जो कि अमलतास हॉस्पिटल में उपलब्ध है। हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉ. मधुरेन्द्र राजपूत व डॉ. मुनीष शर्मा द्वारा बताया गया कि ब्लैक फंगस की जाँच के लिए मरीज की नाक से या आंख से सैम्पल लिया जाता है व तीन दिन में रिपोर्ट प्राप्त होती है।

Dewas corona update, आज जिले में 88 सैंपल की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 17 मई 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 175074
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 1401
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 1405
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 88
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 1317
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 159286
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 158593
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 7239
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 151164
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 0
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 6519
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 678
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 693
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 42
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 6.26
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 4.56
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 90.05
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.58
  • 22 -जिले मे बनाये गये माईक्रो कंटेंनमेन्ट एरीया की संख्या- 43

अब तक कहा थे आप आदरणीय देवास विधायक जी ? – प्रदीप चौधरी

देवास। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री प्रदीप चौधरी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहाँ कब तक हमारी सीधी साधी जनता को सोशल मीडिया पर संदेश मात्र देकर भरोसे में रखते रहोगे। अब तक कहा थे आप आदरणीय देवास विधायक जी ? आपको देवास की जनता की बहुत फिक्र है। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह जी चौहान एवं सांसद जी को भी समर्पित उस संदेश को मैं चुनौती देता हूं। चौधरी ने कहा कि में साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि अब जनता समझ गई है, पहचान गई है। अपने घरानों से बाहर नहीं निकलते हो और केवल बस बातें करते हो अरे अब तक किया ही क्या है। अब जब कई लोगों की जानें चली गई है, लोग जीना भूल गए हैं। लोग भूल गए हैं कि उनका कोई जनप्रतिनिधि है। देवास में लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

प्रदेश के केवल बातों वाले मुखिया के कहे अनुसार आप बड़े घराने वाले विधायक महोदया अब 45 वार्डों में 45 लोगों की टीम बनाकर पूरे देवास में कोई भूखा ना रहेगा के प्रचार का ढिंढोरा जो सोशल मीडिया पर पीट रहे हो यह क्या सही है। मैं देवास शहर का नागरिक प्रदीप चौधरी निवेदन करता हूं कि आपको देवास की जनता की इतनी फिक्र अगर सच में है तो कृपा करके आप व सांसद जी मिलकर देवास की जनता का बिजली का बिल माफ करवा दे। जो व्यापारी बंधुओं की दुकान के शटर बंद है फिर भी मीटर चालू है उनके भी बिजली बिल माफ करवाने का प्रयास करे।
अपकी मर्जी के बगैर न चलने वाला नगर निगम जो टैक्स वसूली कर रहा है उस पर नियन्त्रण करे। अन्यथा अब विरोध तो होगा। इसकी शुरुआत आपको नजर नहीं में ना हो, लेकिन समय आने पर आगामी चुनाव में जनता जवाब देगी। हमारे देवास ने ऑक्सीजन की कमी के कारण हजारों अपने को खो दिया है। उसके लिए कुछ सोचे और जो ऑक्सीजन आप प्रमिला राजे परिसर से दे रहे हैं। उसका शुल्क क्यों ले रहे हो।
ऑक्सीजन का शुल्क लेना अगर इतना जरूरी हो हमें बताएं हम लोगों की जरूरत को पूरा करेंगे। जो खुद परेशान है उनसे क्यों शुल्क ले रहे हो और नाम कर रहे हो। व्यवस्था करने का ऐसी कैसी व्यवस्था विधायक के नाम से आपदा में अवसर बनाते आपके वह झूठ के लोग जो शुल्क लेकर ऑक्सिजन बाट रहे हे। उसको कृपा करके निशुल्क करवा दें। क्या आपने खुदने या आपके इशारों पर चलने वाली टीम के साथ कभी महात्मा गांधी चिकित्सालय का दौरा किया। नहीं किया तो अब जाकर वहां की समस्याओं का निराकरण करने प्रयास कर ले।
8 दिन में तैयार होने वाला आपका वह दावा वाला ऑक्सीजन प्लांट आज एक माह में भी क्यों प्रारंभ नहीं हो पाया। ऑक्सीजन प्लांट या उसकी जरूरत को ना समझते हुए आप पहले लॉकडाउन का फायदा उठाकर उस अस्वीकार ब्रिज को ठोपने का प्रयास में जुड़ तो गए हो, लेकिन यह इतनी आसानी से पूरा नहीं होगा। कैसे और कितनी तेजी से आप उस ब्रिज को रात और दिन एक करके युद्ध स्तर पर तैयार कराने में जुटे हो। उतनी ही सिद्धत से अगर ऑक्सीजन प्लांट का कार्य कराया जाता तो निश्चित हम हमारे सैकड़ों लोगों की जान बचा पाते, लेकिन अफ़सोस आपके जनप्रतिनिधित्व की विफलता के कारण हमें यह भोगना पड़ा और अब अंदेशा हो चुका है कि हमारी अगली पीढ़ी हमारे बच्चे को रोना पड़ेगा। दुर्भाग्य की बात है कितना खूबसूरत शहर हमारा तबाह हो रहा है हमारे लोग मर रहे हैं। श्री चौधरी ने देवास का नागरिक होने के नाते एक बार पुनः हाथ जोड़कर निवेदन किया कि इस देवास की जनता ने आपको और आपके परिवार को करीब 30 सालों से राज्यतंत्र के ना होते हुए भी राजा बनाकर रखा है तो इस जनता के ऊपर रहम करो। जिस प्रकार से प्रदेश में हर विधानसभा में कांग्रेस या बीजेपी हो सब कुछ ना कुछ अपनी जनता के लिए कर रहे हैं। देवास की जनता के लिए राजनीति से ऊपर उठकर जनता की सुविधाओं के लिए कार्य करें, जिससे कि इस महामारी से हम हमारे लोगो को बचा सके।

नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान आयुष्मान निरामय योजना के नोडल नियुक्त

देवास। कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला द्वारा आयुक्त विशाल सिंह चौहान को देवास नगरी क्षेत्र का आयुष्मान निरामय योजना अंतर्गत नोडल नियुक्त किया गया। कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशन में आयुक्त चौहान द्वारा देवास शहर में शहर की जनता के लिए फीवर क्लीनिक खोले गए। जिसमें बिना कोई परेशानी से आम नागरिक अपनी जांच करवा रहे है। जिससे कोरोना संक्रमित मरीजों का पता लगने पर तत्काल उन्हें हॉस्पिटल में उपचार के भर्ती कर साथ ही दवाई भी दी जा रही है। नागरिकों को आयुष्मान योजना से उपचार के लिए लाभ मिले इस हेतु कलेक्टर एवं निगम प्रशासक श्री चंद्रमौली शुक्ला द्वारा आयुक्त श्री विशाल सिंह चौहान को आयुष्मान योजना का नोडल नियुक्त किया गया जिसमें देवास शहरी क्षेत्र में आयुष्मान योजना से संक्रमित मरीजों को लाभ नि:शुल्क मिले। आयुक्त विशाल सिंह चौहान द्वारा अस्पतालों में आने वाले संक्रमित मरीजों व उनके परिवार को कोई परेशानी ना हो इसलिए नगर निगम कर्मचारियों को निर्धारित अस्पतालों में ड्यूटी लगाई है। जिससे वहां तत्काल आयुष्मान कार्ड भी तैयार किए जाएं और संक्रमित मरीज को तत्काल उपचार हो ऐसी व्यवस्था आयुक्त विशाल सिंह चौहान द्वारा की गई है।

तीन माह के बिजली बिलों को माफ करने को लेकर कांग्रेस ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

देवास। कोरोना महामारी के चलते देवास जिले में 9 अप्रैल से ही लॉकडाउन किया गया है इस दौरान सारे व्यापार-व्यवसाय पूरी तरह से बंद है रोज कमाकर खाने वाले एवं मध्यम श्रेणी के लोगों के सामने जीवन यापन का संकट उत्पन्न हुआ है। इसी मध्य विद्युत मंडल के द्वारा अपने बिजली बिल को लेकर लगातार लोगों को एसएमएस किए जा रहे हैं वही बिल वसूली को लेकर दबाव भी बनाया जा रहा है तीन माह के बिजली बिलों को माफ करने को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर एवं मुख्यमंत्री की ईमेल आईडी पर पत्र भेजकर उनसे मांग की है कि कोरोना महामारी के दौरान आपके द्वारा अनेक सुविधाएं दी जा रही है।

जिसके अंतर्गत लोगों को आपने अनाज मुहैया कराया है ।वहीं जिन बच्चों के माता-पिता की कोरोना संक्रमण के दौरान मृत्यु हुई है उन्हें पाँच हजार रुपये की पेंशन की घोषणा भी की है साथ ही आयुष्मान योजना के अंतर्गत पाँच लाख तक की निशुल्क इलाज की सुविधा भी दी है। इस पत्र के माध्यम से आपसे अनुरोध है कि बिजली उपभोक्ताओं को भी आप राहत प्रदान करें एवं उनके मार्च-अप्रैल और मई तीन माह के बिजली बिलों को माफ करे ।