गायत्री परिवार द्वारा चलाई जा रही रसोई दीन दुखी गरीबों को रोज मिल रहा नि:शुल्क स्वादिष्ट भोजन

कन्नौद। देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लागू लॉकडाउन में कन्नौद शहर में गरीब, मजदूर ,और बेसहारा लोगों की भोजन की समस्या को हल करने के लिए मां गायत्री शक्तिपीठ के बैनर तले सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के डायरेक्टर श्री रामकरण जी यादव के कोविड -19 के नियमों का पालन करते हुए बेटा पुत्री और धर्मपत्नी के सहयोग से रसोई में बड़ी भूमिका निभा रही है। इस रसोई से हर दिन 100 भोजन के पैकेट बनाकर वितरण हेतु कोविड सेंटर, शासकीय चिकित्सालय, पुलिस थाना, बस स्टैंड, वह मार्केट में घूमने वाले मुसाफिरों व गरीबों को नि:शुल्क स्वादिष्ट भोजन विगत 10 दिनों से उपलब्ध कराया जा रहा है।

हर दिन भोजन पैकेट की मांग बढ़ती जा रही है। रामकरण यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि वेदमाता गायत्री परम पूज्य वंदनीय माता जी के आशीर्वाद से गायत्री परिवार के द्वारा संचालित रसोई से नि:शुल्क भोजन प्रदान किया जा रहा है रसोई में भोजन बनाने में साफ-सफाई और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाता है। यहां भोजन बनाने और वितरण करने में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाता है। हमारे द्वारा हेल्पलाइन नंबर 9039109773 भी जारी किया गया है आवश्यकता अनुसार भोजन की सूचना मिलने पर पते पर भोजन पहुंचाया जा रहा है।

✍️ चंचल भारतीय

TAU TE TUFAN ALERT । देवास में भी दिख सकता है अरब सागर से ऊठे ताऊ ते तूफान का असर

मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार अरब सागर से ऊठे इस चक्रवाती तूफान का असर देवास में भी दिख सकता है यह ताऊ ते तूफान अरब सागर से पूर्वी-मध्य से शुरू होकर दक्षिण-पूर्व की और से गुजरेगा मौसम विशेषयज्ञ की माने तो देवास में भी रविवार, साेमवार और मंगलवार तीन दिन तक तूफान का असर रह सकता है, जिससे तेज हवा, आंधी के साथ बारिश भी हाे सकती है।

धीरे धीरे देवास में असर दिखना हुआ चालू

मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश देवास में शनिवार काे दिनभर बादल छाए रहे, दिन के तापमान में भी दाे डिग्री की गिरावट हुई है। माैसम विशेषज्ञ कके अनुसार ताऊ ते तूफान के कारण यहां भी माैसम में बदलाव दिख रहा है और यह स्थिति आने वाले तीन दिनाें तक रह सकती है।देवास में मई में पहली बार 9 मई काे दिन का तापमान 40 डिग्री पर पहुंचा था, पर उसके बाद से दिन का तापमान कम हाेता गया, 10 मई काे दिन का तापमान एक डिग्री कम हाेकर 39 डिग्री पर पहुंचा, अगले दिन 38 पर और 15 मई काे दिन का तापमान 37 डिग्री पर पहुंचा। यह तापमान आने वाले 3 दिनों में और भी गिर सकता है।

Dewas corona report , आज जिले में 61 सैंपल की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 16 मई 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 175074
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 928
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 801
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 61
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 740
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 157885
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 157188
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 7151
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 149847
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 0
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 6519
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 590
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 697
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 42
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 7.62
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 4.55
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 91.16
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.59
  • 22 -जिले मे बनाये गये माईक्रो कंटेंनमेन्ट एरीया की संख्या- 43

देवास जिले में कोविड-19 सेम्पल जांच रिपोर्ट प्राप्त करना हुआ आसान

देवास एनआईसी की वेबसाईट पर कोविड-19 सैम्पल मे प्राप्त नेगेटिव रिपोर्ट, हस्ताक्षर युक्त रिपार्ट स्वयं मोबाईल से प्राप्त करे

देवास। जिले मे कोरोना संक्रमण के बचाव मे निरन्तर कार्य करते हुए कोरोना संदिग्ध व्यक्तियो के सैम्पल फीवर क्लीनिक के माध्यम से एवं आरआरटी द्वारा लिये जा रहे है। इन सैम्पलों की जांच उपरांत 24 घंटे के अन्दर रिपोर्ट दी जा रही है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर टीम द्वारा सम्बंधित कार्यवाही की जाती है तथा कोविड-19 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर डिस्ट्रीक्ट कोविड कमान्ड एवं कंट्रोल सेन्टर के माध्यम से व्यक्ति को सूचना दी जा रही है।
सैम्पल की रिपार्ट नेगेटिव आने पर व्यक्ति को व्यक्ति को आसानी से रिपोर्ट प्राप्त हो सके, वे स्वयं मोबाईल या कम्प्यूटर पर अपनी रिपोर्ट देख सके एवं आवश्यकतानुसार प्रिंट निकाल सके इसके लिये जिला प्रशासन के सहयोग से एनआईसी की वेबसाईट पर हस्ताक्षर युक्त व्यक्ति की कोविड-19 टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट अपलोड की जा रही है।
रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए गुगल के माध्यम से dewas.nic.in वेबसाइट लिंक पर जाकर पर क्लिक करे। District Administration Dewas,Government of madhyapradesh पर क्लिक करे, अगले पेज COVID-19 RT-PCR TEST RESULT DEWAS पर क्लिक करे। टेप आने पर ओके बटन पर क्लिक करे, तपश्चात देवास जिले का चयन करें RT PCR/RAT रिपोर्ट जाँच हेतु सैंपल लेते वक्त दिया गया मोबाइल नंबर या SRF नंबर अंकित कर सैम्पल की रिपोर्ट खोजे पर क्लिक करें।

https://dewas.nic.in/

हस्ताक्षर युक्त आपको प्राप्त होगी रिपोर्ट डाउनलोड करे अथवा प्रिंट निकाल सकते है। कोरोना काल मे आईडीएसपी युनिट के अधिकारी कर्मचारियो द्वारा निरन्तर कोरोना योद्वा के रूप मे करे रहे कार्य सैम्पल कलेक्षन डेटा, रिपोर्टिग डेटा जिले कि आर.आर.टी. के कार्य का अपडेशन, निरन्तर रिपोर्टिंग सार्थक पोर्टल पर एन्ट्री, यूनिट में आने वाले सैकडों व्यक्तियों का रिपोर्ट उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे।

Dewas, आज जिले में 83 सैंपल की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 15 मई 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 173509
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 851
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 1258
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 83
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 1175
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 156957
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 156387
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 7090
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 149107
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 6519
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 529
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 570
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 42
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 6.60
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 4.53
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 91.95
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.59
  • 22 -जिले मे बनाये गये माईक्रो कंटेंनमेन्ट एरीया की संख्या- 43

DEWAS CORONA CURFEW TILL 30 MAY ।देवास जिले में 30 मई तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू

देवास – शुक्रवार को हुई जिला आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार पूर्व में जारी प्रतिबन्धात्मक आदेश में निम्नानुसार आंशिक संशोधन किया जाता है, जो इस प्रकार है:

  1. सम्पूर्ण जिले में दिनांक 30.05.2021 तक कोरोना कर्फ्यू विस्तारित किया जाता है ।
  2. सामाजिक / वैवाहिक कार्यक्रम / राजनीतिक / खेलकूद / मनोरंजन / शैक्षणिक / सांस्कृतिक / सार्वजनिक तथा धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन पूर्णतः वर्जित रहेगा।

जिला अस्पताल के लिए एम्बुलेंस दान करने के बाद संस्था सिद्धि विनायक की एक और बड़ी पहल

• लगभग 3000 फ्रंट लाइन योद्धाओं का 2 लाख तक का सुरक्षा बीमा कराएगी संस्था

देवास। श्री सिद्धिविनायक भक्त मंडल का सेवा भावना के साथ पिछले कोरोना काल से अब तक अपने लोगो के लिए जो कुछ भी मन चाहा वह किया और अभी भी प्रयास जारी है। कुछ दिनों पूर्व ही संस्था ने आम जनो की सेवा हेतु जिला चिकित्सालय के लिए एक एम्बुलेंस कलेक्टर को भेंट की थी। अब इस बार संस्था ने अपने क्षेत्र की जनता के लिए लगातार फ्रंट लाइन में कार्यरत कोरोना योद्धाओं की लिए सुरक्षा बीमा संकल्प लिया है।
संस्था के सदस्य विशाल भाटिया ने बताया कि श्री सिद्धिविनायक भक्त मंडल के संयोजक प्रदीप चौधरी ने इस बार संकल्प लिया है कि अब संस्था जिला अस्पताल के समस्त स्वास्थ्य कर्मी, नगर निगम के सफाई कर्मी, आंगनवाड़ी आशा कार्यकर्ता और सभी पत्रकार साथी एवं सभी पुलिस कर्मियों के साथ देवास क्षेत्र की समाजिक संस्थाएं एवं सेवा कार्य करने वाले फ्रंटलाइन के साथियो का भी बीमा कराएगी।
गौरतलब है कि पूरे देश में कोरोना संक्रमण महामारी के कारण हालात बहुत खराब है।जिसमें हमारे फ्रंट लाइन के साथी रात दिन खुद अपनी जान की परवाह न करके इस कोरोना काल में आमजन की सेवा में लगे हुए हैं। इसीलिए कोरोना संकट की इस घड़ी में श्री सिद्धिविनायक भक्त मंडल के संयोजक प्रदीप चौधरी द्वारा इन योद्धाओं को सुरक्षा बीमा कराने के इस प्रयास में नगर निगम क्षेत्र में सभी वार्डों के दरोगा सहित 900 सफाई कर्मी, 600 अस्पताल स्वास्थ्य कर्मी, 800 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लगभग 150 पत्रकार साथी, 100 समाजसेवी, 500 पुलिसकर्मियों सभी का बीमा कराया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि जब तक कोरोना काल चलेगा तब तक इस कोरोना योद्धाओं के सुरक्षा बीमा की प्रीमियम संस्था द्वारा भरी जाएगी। श्री प्रदीप चौधरी जी के इस संकल्प में लगभग 3,000 फ्रंट लाइन कोरोना योद्धा इस सुरक्षा बीमा से लाभान्वित होगे।

मोती बंगला स्थित झुग्गी – झोपडी में विवाद

• चाक़ू लगने से एक व्यक्ति की मौत, S.C/S.T एक्ट व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज

देवास। शहर में मोती बंगला स्थित झुग्गी – झोपडी में विवाद हुआ जिसमें प्रकाश गोयल पिता गोविन्द गोयल उम्र 34 वर्ष की मौत हो गयी।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार गुरुवार रात को आरोपी गोला, कुरा, छोटू तीनो निवासी मोती बंगला झुग्गी – झोपडी ने मृतक प्रकाश गोयल उसकी पत्नी कमला व पुत्र दीपक के साथ घर के सामने मारपीट की तथा आरोपी गोला ने मृतक प्रकाश के घर में घुसकर जान से मारने की नियत से प्रकाश के कमर के नीचे चाकू मारे जिससे प्रकाश का अत्यधिक खून बह जाने के कारण उस्की मृत्यु हो गयी। मामले को नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चौहान ने विवेचना में लिया है तथा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 309, 449, 34 IPC 3(2)v S.C , S.T एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है।

Dewas, जिले में आज 86 सैंपल की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 14 मई 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 173509
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 1204
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 1043
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 86
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 957
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 156106
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 155129
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 7007
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 147932
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 3
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 6517
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 448
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 977
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 42
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 8.25
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 4.52
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 93.01
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.60
  • 22 -जिले मे बनाये गये माईक्रो कंटेंनमेन्ट एरीया की संख्या- 43

फेफड़ों में 95 प्रतिशत संक्रमण, ऑक्सीजन लेवल 40, बेहतर इलाज से हुआ मरीज पूर्णतः स्वस्थ

देवास। अमलतास हॉस्पिटल बांगर देवास के पी.आर.ओ. संजीव कुमार पंजाबी ने बताया कि पिछले दिनों एक अतिगंभीर कोरोना मरीज को अस्पताल लाया गया । जिसकी सूचना लगते ही डॉक्टर्स और स्टाफ की टीम सक्रिय हो गई और उस मरीज को भर्ती किया गया । देवास निवासी श्रीमती रुचिका तिवारी (40) को कोरोना संक्रमण अधिक होने के कारण उन्हें अमलतास हॉस्पिटल में लाया गया। उन्हें तत्काल हॉस्पिटल के आई.सी.यू. में शिफ्ट कर वेंटिलेटर इमरजेंसी के साथ इलाज शुरू किया गया। रिपोर्ट में मरीज के फेफड़ों में 95 प्रतिशत पहुंच चुका था और ऑक्सीजन लेवल भी 40 प्रतिशत हो गया था । ऐसे अतिगंभीर मरीज के बेहतर इलाज से लेकर उसके स्वस्थ होने तक की प्रक्रिया के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर और स्टाफ पूरी तरह से आश्वस्त रहता है। वरिष्ठ डॉ. जगत रावत व डॉ. अश्विन सोनगरा ने मरीज का इलाज पूरी गंभीरता के साथ किया। लिक्विड ऑक्सीजन की व्यवस्था होने की वजह से जरूरत के अनुसार ऑक्सीजन की पूर्ति की गई। जिससे ऑक्सीजन लेवल में स्थिरता आई और ऑक्सीजन लेवल धीरे-धीरे बढ़ने लगा। इमरजेंसी एक्सपर्ट डॉ . प्रवीण तिवारी की निगरानी में लगातार मरीज की स्थिति को मॉनीटर किया गया। इसी का परिणाम रहा कि श्रीमती रुचिका तिवारी पूर्णतः स्वस्थ हैं और अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर जा चुकी हैं ।

इस बीच श्रीमती तिवारी के परिजनों को उनके रिश्तेदारों ने इंदौर के अन्य अस्पताल में शिफ्ट करने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन मरीज के परिजनों को विश्वास था कि अमलतास हॉस्पिटल में जो इलाज किया जा रहा है वह उत्तम है। अमलतास हॉस्पिटल के चेयरमैन श्री मयंक राजसिंह भदौरिया ने कहा कि इस संबंध में देवास कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला सर का भी उल्लेखनीय योगदान रहा। वे प्रत्येक मरीजों की जानकारी लेते हैं और उक्त अतिगंभीर मरीज की भी जानकारी प्रतिदिन ली।