MADHYA PRADESH LOCKDOWN : मध्यप्रदेश के जिन जिलों में पॉजिटिविटी रेट 5% से ज्यादा वहाँ 17 मई के बाद नही खुलेगा कोरोना कर्फ्यू

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा यदि पॉजिटिविटी दर 5% से नीचे आता है तो यह कोरोना संक्रमण के नियंत्रित होने का संकेत है। ऐसे जिले जहां कोरोना संक्रमण की पॉजिटिविटी दर 5% से नीचे आ गई है, वहां 17 मई के बाद धीरे-धीरे वैज्ञानिक ढंग से कोरोना कर्फ्यू को हटाया जा सकेगा। जिन जिलों में पॉजिटिविटी रेट बढ़ा रहेगा वहां कोरोना कर्फ्यू नहीं खुलेगा।

देवास मे अभी तक का का पॉजिटिविटी रेट 4.49% है ज़िले में 13 मई का कोविड-19 पॉजिटिविटी रेट 5.22% है अगर देवास जिले के निवासी कुछ दिनों तक सतर्कता रखते हुए कोरोना कर्फ्यू का पालन कर लेते है तो निश्चित ही देवास में भी 17 मई के बाद इस सख्त कोरोना कर्फ्यू में मुख्यमंत्री के कहे अनुसार देवास में भी वैज्ञानिक तरीके ये कोरोना कर्फ्यू धीरे- धीरे हटेना शुरू हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को प्रदेश की जनता के नाम संदेश के दौरान अपील की है कि वे कोरोना कर्फ्यू का कड़ाई से पालन करें। कोरोना संक्रमण को रोकने में व्यापक जन-सहयोग मिल रहा है। कोरोना कर्फ्यू का कड़ाई से पालन होने से कोरोना महामारी धीरे-धीरे नियंत्रण में आ रही है। कोरोना के नए संक्रमित प्रकरणों की संख्या प्रदेश में अब चार अंकों में आ गई है। कोरोना संक्रमण के मामले में देश के बड़े राज्यों में मध्यप्रदेश 15वें स्थान पर आ गया है।

Dewas, आज जिले में 73 सैंपल की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 13 मई 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 171789
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 1110
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 1399
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 73
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 1326
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 154902
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 154086
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 6921
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 146975
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 12
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 6514
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 365
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 816
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 42
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 5.22
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 4.49
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 94.12
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.61
  • 22 -जिले मे बनाये गये माईक्रो कंटेंनमेन्ट एरीया की संख्या- 43

कोरोना से सुरक्षा हेतु 142 व्यक्तियों ने टीकाकरण करवाया

कन्नौद: कोविड -19 टीकाकरण के अंतर्गत 18 वर्ष व 44 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति शासन की गाइडलाइन अनुसार टीकाकरण किया जा रहा है। कोविड-19 टीकाकरण हेतु 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्तियों का cowin.gov.in पर रजिस्ट्रेशन होने पर स्लॉट अनुसार प्रतिदिन निर्धारित हितग्राहियों शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्नौद में टीकाकरण का कार्य चल रहा है। विकास खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ लोकेश मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हितग्राहियों को सबसे पहले cowin.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। टीकाकरण केंद्र कंप्यूटर ऑपरेटर पूजा तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को 18+उम्र के 69 हितग्राहियों का टीकाकरण किया गया व 45 +73 हितग्राहियों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण कराने के लिए ग्रामीण हितग्राहियों में जागरूकता दिखने लगी है। जिसके चलते सोनखेड़ी, चपलासा, किलोदा, बागनखेड़ा,के हितग्राही टीकाकरण कराने के लिए पहुंच रहे हैं। टीकाकरण केंद्र पर ज्योति कानड़कर, ज्योति यादव, जयंती अशापुरे,जरीना शेख,अन्नपूर्णा सांवले,आशा सुपरवाइजर, एवं स्वास्थ्य कर्मी, वैक्सीनेशन सेंटर पर अपना बखूबी दायित्व निभा रहे हैं।

चंचल भारतीय✍️

नर्स दिवस : मरीजों की सेवा कर माँ तथा मानवता दोनों का फर्ज निभा रही नर्स

5 माह के बेटे को गोद में लेकर संकट की घड़ी में निभा रही अपना फ़र्ज़

देवास/पीपलरावा- कोरोना महामारी में जहां कुछ लोगों ने दवाई और इंजेक्शन की कालाबाजारी कर चिकित्सा पेशे को बदनाम किया था वहीं नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत एएनएम अलका भंडारी अपने 5 माह के बेटे को गोद में लेकर संकट की घड़ी में मरीजों की सेवा कर माँ तथा मानवता दोनों का फर्ज निभा रही है। एएनएम भंडारी की अपने कार्य के प्रति निष्ठा देख लोग उनकी प्रशंसा करते नही थक रहे। भंडारी ने 28 अक्टूबर से 1 मई तक छः माह का प्रसूति अवकाश लिया गया था। इस बीच मार्च में कोरोना की दूसरी लहर आने से स्वास्थ्य विभाग पर कार्य का अतिरिक्त दबाव आने लगा। तब स्टाफ की कमी के चलते बीएमओ आदर्श ननेरिया द्वारा एएनएम अलका से पुनः ड्यूटी ज्वाइन करने की आग्रह किया। इस पर अलका ने लिए गए अवकाश अवधि के दो माह पूर्व 1 मार्च को ज्वाइन कर लिया। इस अवधि में वह अब तक 30 से अधिक डिलीवरी कर चुकी है।

सहकर्मी भी कार्य व्यवहार से प्रभावित एएनएम अनिता यादव तथा फार्मासिस्ट धर्मेन्द्र सिसोदिया ने बताया कि पूरा स्टाफ व मरीज अलका के कार्य व्यवहार से संतुष्ट है तथा अवकाश शेष रहते अपने नन्हे शिशु को लेकर ड्यूटी ज्वाइन करना उनकी कर्तव्य परायणता को दर्शाता है।

एएनएम अलका ने बताया कि स्वीकृत अवकाश बचे होने के बाद भी मेरे डॉक्टर पति निलेश नागर व पिता जगदीश भंडारी ने मेरा मनोबल बढ़ाकर पिछले वर्ष के कोरोना काल को याद दिलाते हुए समाज व राष्ट्रहित में लोगों की सेवा हेतु ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए प्रेरित किया। वहीं वरिष्ठ अधिकारियों सहित, डॉ अंकित झाला, धर्मेन्द्र सिसोदिया,अनिता यादव व साथी स्टाफ का पूरा सहयोग मिल रहा है।

?️दीपक झाला

स्वयंसेवी वालेंटियर्स को टी शर्ट एवं मास्क किए भेंट

कन्नौद: कोरोना संक्रमण महामारी के चलते नगर में स्वयंसेवी वॉलिंटियर्स के द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर समाज सेवा कर रहे है। स्वयंसेवी वॉलिंटियर्स के नगर परिषद चौराहा, मदार छल्ला, राजवाड़ा, बस स्टैंड, सब्जी मंडी, बैंकों में सोशल डिस्टेंस, का पालन करवाने व यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए का कार्य किया जा रहा है। थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह परमार ओर एमबीएम क्लब कन्नौद के अध्यक्ष शुभम अग्रवाल पत्रकार के द्वारा समस्त स्वयंसेवी वॉलिंटियर्स को प्रोत्साहन हेतु टी-शर्ट व मास्क आदि भेंट किए है। स्वयंसेवी वॉलिंटियर्स फिरोज खान, संदीप कामले, महेंद्र साहू ,आशीष उपाध्याय, सिद्धार्थ राणा, मोहित यादव, पीयूष यादव, प्रेम वर्मा, कपिल परमार, देवेंद्र परमार, परमानंद परमार,सनी यादव, जितेश सोलंकी, गजानंद सोलंकी, यसअग्रवाल ,ऋषभ बंसल,आदि थाना परिसर में मौजूद थे। एमबीएम क्लब के प्रमुख कमल सोलंकी ने उक्त जानकारी दी।

चंचल भारतीय✍️

अत्यधिक दामो पर ऑक्सीजन सिलेंडर की रिफिलिंग कर कालाबाज़ारी करते युवक को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देवास। महामारी के दौर में एक तरफ जहां लोग नि स्वार्थ सेवा दे रहे है वही दूसरी और कुछ समाज के दुश्मन इस वक़्त भी काला बाज़ारी करने से बाज नही आ रहे। देवास पुलिस द्वारा बीते दिनों से काला बाज़ारी करने वालो पर नकेल कसी जा रही है। इसी कड़ी में कल कोतवाली पुलिस ने चुड़ी बाखल निवासी आरोपी को उज्जैन रोड स्थित पुल के नीचे से तकरीबन सवा आठ बजे के आस पास अत्यधिक दामो पर ऑक्सीजन रिफिलिंग करके कालाबाजारी करने वाले युवक रिज़वान पिता मुश्ताक शेख उम्र 29 वर्ष निवासी 66 चूड़ी बाखल को गिरफ्तार किया है।
जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि काला बाज़ारी की सूचना मिलने और थाना कोतवाली पुलिस द्वारा नकली ग्राहक भेजकर इस मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी के पास से 2 ऑक्सीजन सिलेंडर (1-खाली व 1 भरा) एवं 16800 रूपए नगद जब्त किए है आरोपी पर धारा 269,270 भादवि. 53/आपदा प्रबंधन अधिनियम एवं 3 महामारी अधिनियमके तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले को उप निरक्षक राकेश बोरासी द्वारा विवेचना में लिया गया है।

Dewas corona update, आज जिले में 75 सैंपल की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 12 मई 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 169229
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 1476
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 1091
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 75
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 1016
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 153792
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 152687
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 6848
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 145649
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 89
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 6502
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 304
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 1105
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 42
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 6.87
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 4.48
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 94.95
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.61
  • 22 -जिले मे बनाये गये माईक्रो कंटेंनमेन्ट एरीया की संख्या- 43

वार्ड 13, 16, 31 एवं 32 के रहवासियो द्वारा बेरियर लगाकर किया कोरोना नियमो का पालन

देवास। कोविड के संक्रमण से नागरिको के बचाव हेतु शहर मे लगाये गये लॉक डाउन (जनता कर्फ्यू) के एवं कोरोना नियमो का पालन करते हुये शहर के वार्ड क्रमांक 13, 16, 31, 32 के रहवासियो द्वारा अपने ही क्षेत्रो मे बेरियर लगाकर किसी भी बाहरी व्यक्ति को वार्ड क्षेत्रो, कालोनियो मे प्रवेश नही दिया जा रहा है साथ ही कालोनी एवं मोहल्लो से अनावश्यक बाहर नही जाने दिया जा रहा है। साथ ही वार्डवासियो द्वारा रोको टोको अभियान चलाकर राहगिरो को रोको टोको अभियान के तहत अनावश्यक घर से बाहर निकलने पर रोकने एवं मास्क पहनकर आवश्यक कार्य के लिये जाने वाले व्यक्तियो को नियमो का पालन किये जाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक चन्द्रमौली शुक्ला, नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने इन वार्डो के रहवासियो द्वारा कोविड संक्रमण से बचाव के प्रयासो की प्रशंसा करते हुये अन्य वार्डो के रहवासियो से अपील की है कि वे कोविड संक्रमण के बचाव के लिये इन वार्डवासियो द्वारा किये जा रहे कार्यो ण्वं रोको टोको अभियान से प्रेरित होकर सभी वार्डवासियो द्वारा अपने ही मोहल्ले, वार्डो मे कोरोना नियमो का पालन हेतु सहयोग प्रदान करने की अपील की है। कलेक्टर एवं आयुक्त ने सभी वार्ड के रहवासियो से अपेक्षा कि है कि ऐसा सहयोग जिला प्रशासन, निगम प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग को मिलने से हम इस महामारी से जंग जीतेगें।

लॉकडाउन के दौरान किराना, सामान की घर पहुँच सेवा (होम डिलीवरी ) की जाए- कांग्रेस

देवास = देखने में आया है कि जब भी लॉकडाउन मैं छूट दी जाती है तो सबसे ज्यादा भीड़ किराने की दुकान पर लग जाती है। क्योंकि जीवन यापन की अधिकांश चीजें इन्हें दुकानों पर मिलती है । शहर जिला काग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने कलेक्टर श्री शुक्ला से मांग की है कि लॉकडाउन खोलने को लेकर नई गाइडलाइन बनाई जाए उसमें यह व्यवस्था की जाय कि जिसे भी किराने की सामग्री चाहिए वह दुकानदार को फोन कर दे या व्हाट्सएप पर अपनी सूची भेज दे जिससे किराने की सामग्री हर दुकानदार, घर पहुंच सेवा (होम डिलीवरी) के माध्यम से लोगों के घर पहुंचा दे । किराना व्यापारी भी ऐसी ही व्यवस्था चाहते हैं जिससे उनका व्यापार भी चलता रहे और आर्थिक नुकसान भी नहीं हो वही अभी देखने में आया है कि दुकानें बंद होने से मनमाने दामों पर सामान बेचे जा रहे हैं कालाबाजारी और दाम वृद्धि लगातार बढ़ती चली जा रही है। साथ ही हमारा अनुरोध है की गरीब बस्तियों में ऐसी व्यवस्था की जाए कि ठेले गाड़ी पर किराने के सामान बेचने की व्यवस्था प्रशासन व्यापारियों से बात कर करे जो दुकानदार किराना सामान बेचना चाहे उन्हें अनुमति दी जाए जो निर्धारित समय पर इन बस्तियों में किराने की सामग्री का विक्रय करें । शासन द्वारा खाद्य सामग्री के अंतर्गत बड़ी संख्या में लोगों को राशन की दुकान से गेहूं दिए जा रहे हैं लेकिन आज उनके सामने सबसे बड़ी समस्या है उन्हें पीसवाने की इस संदर्भ में भी प्रशासन निर्णय ले और चक्कियों को खोलने का भी एक समय निर्धारित कर दें जिससे कि लोग अपना अनाज वहां पिसवा सके क्राइसिस कमेटी निर्णय तो लेती है लेकिन अधिकांश निर्णय ऐसे होते हैं जो आम नागरिकों के हित में नहीं होते हैं। कांग्रेस ने मांग की है कि निर्णय ऐसे लिए जाना चाहिए जिससे आम नागरिकों को कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े और उन्हें आवश्यक चीजें समय पर आसानी से उपलब्ध हो सके । सुचारू रूप से व्यवस्था होगी तो लोग सड़कों पर नहीं निकलेंगे और कोरोनावायरस को रोकने में हमारी कोशिशें सफल होगी ।

भारतीय जनता पार्टी की नेता एवं प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर बिना मास्क के…

देवास: भारतीय जनता पार्टी संगठन ने उनकी मंत्री उषा ठाकुर को देवास का कोविड प्रभारी मंत्री बनाया, लेकिन मंत्री जी का न कोई वास्ता मास्क से है न ही सोशल डिस्टेंसिंग से।

सरकार के निर्देशों का संदेश देने की महती जवाबदारी सरकार में भागीदार मंत्री की होती है लेकिन उषा ठाकुर जी हमेशा इन नियमो का विरोध किया है मास्क नही पहनकर।
गौरतलब रहे कि मंत्री उषा ठाकुर कई बार मास्क नहीं पहनने को लेकर सोशल मीडिया पर किरकिरी होती रही है जिसके बावजूद उन पर कोई असर नहीं पड़ता दिखाई दिया।

चंचल भारतीय✍️