अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला संगठन द्वारा शासकीय अस्पताल को ऑक्सीजन सिलेंडर किए भेंट

कन्नौद:अखिल भारतीय मारवाडी महिला संगठन की अध्यक्षा उज्जवला भूतडा शोभा सिंगी,सपना पंवार, प्रमिला गोरानी, शितल शर्मा,जाग्रति गुप्ता, शानु नायक ,मिनु गुप्ता, पूनम मोदी,विशाखा पंवार, संगीता यादव, प्रेमलता राठी, उर्मिला भूतडा, संतोष यादव, संतोष सोलंकी,प्रियंका सोनी, सरोज भूतडा, रंजना उपाध्याय, सुकृति सिंगी,प्रिया राठी, शारदा मानधन्या ,गायत्री जाट ,लीना सोनी, स्वाति नागोरी,निर्मला सोमानी, आदि के सहयोग से विकास खण्ड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ लोकेष मीणा व पत्रकार विनोद भूतड़ा, समाजसेवी मुकुंद सिंगी की मौजूदगी में शासकीय चिकित्सालय को ऑक्सीजन सिलेंडर भेंट किए विकास खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ लोकेश मीणा ने अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला संगठन का आभार माना।

चंचल भारतीय✍️

Dewas, आज जिले में 80 सैंपल की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 11 मई 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 168615
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 1092
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 872
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 80
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 792
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 152316
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 151596
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 6773
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 144633
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 112
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 6413
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 318
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 720
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 42
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 9.17
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 4.47
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 94.68
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.62
  • 22 -जिले मे बनाये गये माईक्रो कंटेंनमेन्ट एरीया की संख्या- 43

औद्योगिक क्षेत्र में 247 बेड के कोविड केयर सेंटर व निगम के सामने फिवर क्लीनिक का हुआ शुभारंभ

फिवर क्लीनिक पर कोविड की जांच के साथ ऑक्सीजन लेवल, ब्लडप्रेशर के साथ अन्य जांच भी की जाएगी

देवास। प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति एवं अध्यात्म विभाग की मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने आज शहर के औद्योगिक क्षेत्र में 247 बेड का कोविड केयर सेंटर का फीता काटकर शुभारंभ किया। यह आज दिनांक 10 मई 2021 को रेड क्रॉस कोविड केयर -19 सेंटर का जो औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है का शुभारंभ माननीय प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर के द्वारा किया गया।

इस दौरान प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने सभी को धन्यवाद एवं बधाई देते हुए कहा कि कोविड केयर सेंटर इन सब के संकल्प, समर्पण एवं इच्छा शक्ति से प्रारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां पर 247 बेड को कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया है, जिसमें 100 बेड ऑक्सीजन युक्त तथा शेष सामान्य बेड वाले हैं। यहां पर कोविड-19 के मरीजों को अस्पताल जैसा ही इलाज होगा। उन्होंने कहा कि मरीजों के भोजन पानी की व्यवस्था सेवा भारती की टोली द्वारा की जाएगी।

इस दौरान सांसद श्री सोलंकी ने कहा कि कोविड केयर सेंटर में अब मरीजों का इलाज अति शीघ्र प्रारंभ हो जाएगा। इस कोविड केयर सेंटर को कोरोना के बढ़ते मरीजों तैयार किया गया है, जहां पर ऑक्सीजन युक्त बेड रहेंगे तथा सामान्य बेड भी रहेंगे। मरीजों के भोजन की व्यवस्था भी रहेगी।
इस दौरान विधायक श्रीमती गायत्रीराजे पवार ने कहा कि इस कोविड केयर सेंटर के शुरू होने जाने से कोविड के मरीजों का दवाब कम हो जाएगा। जो मरीज अमलतास एवं अन्य अस्पताल में जा रहे थे, अब उन्हें वहां जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वे यहीं पर एडमिट होकर इलाज करा सकेंगे।
प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने आज एबी रोड नगर निगम के सामने फीवर क्लिनिक का शुभारंभ किया। यहाँ पर कोविड की जांच के साथ ऑक्सीजन लेवल, ब्लडप्रेशर के साथ अन्य जांच भी की जाएगी।

इस अवसर पर सांसद श्री महेंद्रसिंह सोलंकी, देवास विधायक श्रीमती गायत्रीराजे पवार, श्री राजीव खंडेलवाल, पूर्व महापौर श्री सुभाष शर्मा, कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला, नगर निगम आयुक्त श्री विशाल सिंह चौहान, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, सीएमएचओ डॉ. एमपी शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

औद्योगिक क्षेत्र में कोविड सेंटर व निगम के सामने फिवर क्लीनिक का हुआ शुभारंभ

देवास। शहर के औद्योगिक क्षेत्र में रेडक्रॉस कोविड सेंटर का शुभारंभ किया गया। इस कोविड सेंटर में कुल 285 बेड है जिसमें 110 बेड ऑक्सीजनयुक्त बनाए गए है। इस कोविड सेंटर का निर्माण प्रशासन के द्वारा इप्का कंपनी के सहयोग से किया गया है। इसके साथ ही यहां पर ऑक्सीजन प्लांट भी लगाया है। वहीं नगर निगम के सामने फिवर क्लीनिक का शुभारंभ किया गया है। जहां पर कोविड की जांच के साथ ऑक्सीजन लेवल, ब्लडप्रेशर के साथ अन्य जांच भी की जाएगी। सोमवार शाम को दोनों स्थानों का शुभारंभ प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला, निगमायुक्त विशाल सिंह चौहान के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधिगणों की मौजूदगी में किया गया था।
औद्योगिक क्षेत्र में प्रशासन के द्वारा बनाए गए कोविड सेंटर का शुभारंभ सोमवार शाम को किया गया है। यहां पर कोविड मरीजों के लिए बेड की व्यवस्था की गई है। जिसके चलते कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला ने बताया की यहां पर कुल 285 बेड की व्यवस्था की गई है, जिसमें 110 बेड ऑक्सीजन युक्त हैं। इसके साथ ही यहां पर ऑक्सीजन प्लांट भी बनाया गया है। इसके साथ ही नगर निगम के सामने क्लीनिक का शुभारंभ किया गया है।

युवा पीढ़ी समाज से वैक्सीन के प्रति फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करे गलत जानकारी को रोके व वैक्सीन लगवाए

युवा पीढ़ी समाज से वैक्सीन के प्रति फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करे। गलत जानकारी को रोके। कई जगह वैक्सीन को लेकर गलत जानकारी फैलाई जा रही है, इसे आप रोकें और दूसरों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करें। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है: आशीष_मनाली खंडेलवाल सॉफ्टवेयर इंजीनियर

अनमोल मुस्कान वेलफेयर सोसायटी की टीम को अमेरिका के हूंस्टन शहर से सॉफ्टवेयर इंजीनियर खंडेलवाल दंपत्ति कर रहे है प्रोत्साहित।

जब भी देश में किसी तरह का संकट आता है तो दो प्रकार के लोग सक्रिय हो जाते हैं। एक वे जो इस संकट के कारण आहत जनता को किसी न किसी तरह राहत पहुंचाने के लिए सेवा और दान कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।

दूसरे वे जो इस संकट में काली कमाई के जरिए घर भरने में लग जाते हैं।

कोरोना संक्रमण के कारण आए संकट में भी इन दोनों मानसिकता वाले लोग पूरी तरह सक्रिय है। समाज सेविका श्रीमती अंजना खंडेलवाल बताती है कि कोविड-19 महामारी में अमेरिका के हूंस्टन शहर से मेरा बेटा आशीष खंडेलवाल व मेरी बहू मनाली खंडेलवाल मेरे बेटा बहू पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है इंदौर के निवासी होकर अमेरिका रहते हैं मुझे व अनमोल मुस्कान वेलफेयर सोसाइटी की पूरी टीम को प्रोत्साहित कर रहे हैं एवम् इंदौर में उपचार कराने आ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों को चिकित्सीय व हर संभव मदद कर रहे हैं। अनमोल मुस्कान वेलफेयर सोसाइटी डायरेक्टर मुस्कान भारतीय के साथ सॉफ्टवेयर इंजीनियर की माताजी श्रीमती अंजना खंडेलवाल समाज के वंचित वर्ग की सेवा के लिए पूरी टीम के साथ काम कर रही है। अंजना खंडेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए इंदौर की सरकारी अव्यवस्थाओं के हालत जग जाहिर है। अस्पतालों में इलाज के लिए जगह नहीं तो ऑक्सीजन और जीवन रक्षक दवाइयों का संकट चल रहा है। सरकार के राज्य के स्तर पर किए जा रहे प्रयास कमजोर व नकारा साबित हो । कोरोना संक्रमण के डराने वाले आंकड़े हर दिन सामने आ रहे है इसी बीच लॉकडाउन जैसी पाबंदियां पर लोगों की रोजी-रोटी पर संकट मंडरा रहा है इसी वैश्विक महामारी आपदा को देखते हुए को देखते हुए अनमोल वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा हेल्पलाइन नंबर 8068945589 जारी किए गए जरूरतमंद लोगों को चिकित्सीय सेवा के साथ-साथ राशन सामग्री भोजन सामग्री के प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में राहत पहुंचाई जा रही है।

चंचल भारतीय✍️

लोकतंत्र का चौथा स्तंभ सुरक्षा सुविधा से कोसों दूर

सांकेतिक धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

कन्नौद: पत्रकार अपनी हक की लड़ाई के लिए आए सामने हमेशा ही पत्रकारों ने अपनी जान जोखिम में डालकर जनता और सरकार के बीच सेतु का काम करते हुए विकास में भागीदारी निभाई है तो वही समाज के दुश्मनों को बेनकाब भी किया लेकिन पत्रकारों को जब सुविधा या सुरक्षा दिए जाने की मांग की बात आती है तो उसे नजरअंदाज किया जाता है

अपने हक की लड़ाई के लिए सोमवार को तहसील प्रांगण में सांकेतिक धरना देकर श्रमजीवी पत्रकार संघ के पत्रकारों ने द्वारा प्रदेशव्यापी पत्रकार आंदोलन का समर्थन करते हुए तहसीलदार नागेश्वर पानिका को ओर विधायक आशीष शर्मा के निवास पर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपकर मांग की गई कि पत्रकारों से लेकर अखबार वितरण करने वालों तक भेदभाव नहीं करते हुए समान रूप से सुरक्षा और सुविधा उपलब्ध कराई जाए ज्ञापन सौंपते समय मुख्य रूप से संभागीय उपाध्यक्ष विनोद भूतड़ा, जिला उपाध्यक्ष मेहबूब खान, ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश परमार, अतुल गुप्ता, मांगीलाल मालवीय, आदित्य श्रोत्रीय, युसूफ खान, शुभम अग्रवाल, भरत शर्मा, राकेश अजमेरा,चंचल भारतीय आदि मौजूद थे

चंचल भारतीय✍️

पूरी तरह से फर्जी साबित होगी आयुष्मान योजना , शहर के निजी हॉस्पिटल वाले कह रहे हैं बेड नहीं है – कांग्रेस

देवास। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़े जोर शोर के साथ मध्यप्रदेश में भी कोरोनावायरस जैसी बीमारी से लड़ने के लिए लोगों को लाभ देने के लिए आयुष्मान योजना के अंतर्गत पाँच लाख तक का निशुल्क इलाज देने का ऐलान किया है ।उक्त योजना का ऐलान तो कर दिया लेकिन योजना कार्य रूप से सफल हो इसकी संभावना नहीं के बराबर है । इसका सबसे कमजोर पहलू यह है की इस योजना में जिन निजी हॉस्पिटलों को जोड़ा गया है उसमैं यह शर्त रख दी गई है कि बेड खाली होगा तो ही मरीज को भर्ती किया जाएगा तभी योजना का लाभ दिया जाएगा।                         
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने बताया कि देवास शहर में छे हॉस्पिटलों को चिन्हित किया गया है जिनमें देवास हॉस्पिटल, संस्कार हॉस्पिटल, प्राइम हॉस्पिटल, सिटी हॉस्पिटल, अपेक्स केयर हॉस्पिटल, विनायक हॉस्पिटल लेकिन  जब हमारे  प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने इन हॉस्पिटलों में फोन लगाया और उनसे कहा कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत एक कोरोना पेशेंट को भर्ती करना है तो अलग-अलग हॉस्पिटल वालों ने अलग-अलग जवाब दिए अपेक्स हॉस्पिटल में जिस मैडम ने फोन उठाया उन्होंने जवाब दिया कि अभी इस तरह का कोई आदेश नहीं  आया है ऐसा उन्हें हॉस्पिटल की मैडम ने उन्हें बताया है ।विनायक हॉस्पिटल में बताया गया कि बेड खाली नहीं है। देवास हॉस्पिटल ने बताया कि बेड फूल है। प्राइम हॉस्पिटल में फोन लगाया तो उन्होंने फोन उठाया ही नहीं सिटी हॉस्पिटल ने कहा कि बेड फुल हो चुके हैं वहीं संस्कार हॉस्पिटल से बताया गया कि 5 बेड कोविड-के लिए आरक्षित किये गये थे वह भर चुके हैं। बताइए ऐसी स्थिति में यह योजना कहां तक सफल होगी ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के लोगों को सिर्फ दिग्भ्रमित कर रहे हैं बड़े जोर शोर के साथ योजना को लांच किया गया कहा गया कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक सदस्य का पाँच हजार रुपए की जांच भी हो सकेगी जिसमें सीटी स्कैन एम आई आर सहित अन्य जांच योजना के अंतर्गत रखी गई है यहां यह भी कहा गया कि अगर एक व्यक्ति के पास आयुष्मान कार्ड होगा तो उस घर के सभी सदस्यों को योजना का लाभ दे कर निशुल्क शुल्क इलाज किया जाएगा ।
सोशल मीडिया पर भी अब इस चीज़ का विरोध शुरू हो चूका है।सोशल मीडिया पर लिखा जा रहा है कि एक तरफ मुख्यमंत्री बोल रहे है आयुष्मान कार्ड बनाओ लाभ मिलेगा ,दूसरी तरफ देवास के प्राइवेट अस्पताल के मालिक आयुष्मान कार्ड वाले मरीज को भर्ती नही कर रहे है और यदि मरीज भर्ती हो गया तो उससे 30 – 30 हजार तक जमा करवा रहे है अंधेर नगरी में लूट मची है। ज्ञात हो की सौरभ जी शर्मा को आयुष्मान कार्ड का प्रभारी बनाया है।
जब हॉस्पिटल अपने यहां मरीजों को भर्ती ही नहीं करेंगे तो योजना में लाभ उठाने का प्रश्न ही नहीं उठता है। आज हजारों मरीज इलाज के लिए दर-दर भटक रहे हैं ऐसे में शहर के 6 हॉस्पिटलों में 4 बेड 5 बेड 6 बेड आरक्षित किए गए हैं ।वहां लोगों को योजना का लाभ कैसे मिलेगा प्रथम दृष्टया तो यही देखा गया है कि योजना पूरी तरह से असफल सिद्ध हुई है । कांग्रेस ने शहर के लोगों से अपील की है कि वह अपने आयुष्मान कार्ड लेकर इन हॉस्पिटलों के चक्कर नहीं लगाए उन्हें निराशा ही हाथ लगेगी। कांग्रेस ने मांग की है कि नियुक्त नोडल अधिकारी निजी हॉस्पिटल में योजना के अंतर्गत आरक्षित बेड़ों कि रोज मॉनिटरिंग करें और बेड खाली की सूचना हॉस्पिटल के बाहर लगवाए ।

Dewas, आज जिले में 83 सैंपल की रेपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 10 मई 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 166253
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 618
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 998
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 83
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 915
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 151224
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 150724
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 6694
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 143841
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 96
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 6301
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 351
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 500
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 42
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 8.32
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 4.44
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 94.13
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.63
  • 22 -जिले मे बनाये गये माईक्रो कंटेंनमेन्ट एरीया की संख्या- 43

जिला चिकित्सालय मे आगामी आदेश तक वाहन पार्किंग निःशुल्क

देवास। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी. शर्मा ने बताया कि कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला के निर्देशानुसार कोविड-19 के संक्रमण से जिले के आम नागरिकों के बचाव एवं उनके उपचार में निरन्तर कार्य किया जा रहा है। जिला अस्पताल को कोविड-19 अस्पताल बनाया गया। अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों, नागरिकों के लिये वाहन पार्किंग व्यवस्था निःशुल्क की गई है। अस्पताल में अब आगामी आदेश तक किसी भी व्यक्ति से वाहन पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाएगा। जिला अस्पताल में लिए जा रहे पार्किंग शुल्क के लिए सोशल मीडिया में आवाज़ उठाई थी व मीडिया ने भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठा था। जिसके बाद अब अस्पताल में आगामी आदेश तक किसी भी व्यक्ति से वाहन पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाएगा।

युथ कांग्रेस नेता तेजस्वी माँजरेकर कर रहे है नगर के सभी वार्डो में टीकाकरण करवाने की अपील

कन्नौद: मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के नेता तेजस्वी माँजरेकर ने अपने गृह नगर कन्नौद में चलाया “टीकाकरण जन जागृति अभियान”। अपने अभियान में तेजस्वी नगर के अलग-अलग वार्डो में लाउड स्पीकर पर जनता से अनुरोध करते दिखाई दिए और कहा कि 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी स्त्री व पुरुष टीकाकरण केंद्र पर जाकर वैक्सीनेशन अवश्य कराये।
तेजस्वी ने बताया कि सुबह 9 बजे से लेकर शाम को 6 बजे तक सरकारी अस्पताल कन्नौद व खातेगांव में टीकाकरण किया जा रहा है, जिन्होंने ने अब तक टीकाकरण नहीं कराया है वो अतिशीघ्र टीकाकरण कराये और अपने साथ अपने समुदाय, समाज और जान पहचान के लोगो को टिका लगवाने हेतु प्रोत्साहित करें।

तेजस्वी ने यह भी बताया कि सरकार टीकाकरण के लिए जन जागृति लाने में असफल रही है और लोगों में टीकाकरण को लेकर डर है, उसी डर और अज्ञानता को खत्म करने के लिए तेजस्वी माँजरेकर ने इस अभियान की शुरुवात की।
अपने प्रचार के दौरान तेजस्वी 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोंगो को अपील करते नज़र आये जिसमे उन्होंने कहा कि इस आयु वर्ग से ऊपर के नागरिक www.covin.g ov.in पर जाकर टीकाकरण के लिए पंजीयन करा सकते है व अन्य सथियो व परिजनों का पंजीयन भी कर सकते है।

नगर के सभी 15 वार्डो में यह जागृति अभियान चलाया जायेगा जिसमें मुख्य नगरपालिका अधिकारी कन्नौद ने भी तेजस्वी की मदद प्रचार अभियान में की है, तेजस्वी ने बताया यह संकट का समय है और सभी को साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है।

चंचल भारतीय✍️