देवास। शहर के मक्सी थाना क्षेत्र में हादसा हुआ जिसमें बारातियो से भरी कार बेकाबू होकर पलट गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार उत्तरप्रदेश के जालौन जिले के उरई से देवास आयी बारातियों की कार UP92Z8188 कल रात मक्सी रोड पर करीब 9 बजे खंभे से टकराकर पलट गई । बताया जा रहा है कार ओवरटेक करने के चक्कर में अत्यधिक स्पीड होने के कारण बेकाबू हो गयी जिसके बाद कार रोड किनारे साइन बोर्ड से जाकर टकरा गई। हादसे में 3 लोगों की मोत हो गई है जबकि 3 लोग गंभीर घायल हुए। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही टोंककला पुलिस ने तुरंत एम्बुलेंस को बुलवाया गया। सभी को तुरंत ज़िला अस्पताल भिजवाया गया। यहां डॉक्टरों ने 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया, 2 गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया गया तथा 1 का जिला चिकित्सालय देवास में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है।
देवास। पुलिस अधीक्षक शिव दयाल सिंह जिले के अन्य थानों निरक्षण के साथ हाटपिपलिया थाना पहुंचे जहां पर उन्होंने कोरोना ड्यूटी मैं लगे बल के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली एवं उन्होंने कहा कि आप लोगों को अपनी सुरक्षा को देखते हुए दूसरों को भी सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित करें अनावश्यक कार्य से घूमने वाले लोगों समझाइश देते हुए कहा कि आप लोग अपने घरों पर ही रहे बेवजह किसी काम से बाजारों में गलियों में ना घूमे यहां एक महामारी है जिससे लोग पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है कहीं पर भी अस्पतालों में डॉक्टरों की रात दिन की मेहनत एवं शासन के निर्देशों का पालन करते हुए अस्पतालों में कोरोना की जंग जीतने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं मैं कहना चाहता हूं कि हमें शासन के निर्देशों का पालन करते हुए शासन का सहयोग करना होगा तभी इस भयानक महामारी से बचा जा सकता है यदि हम पुलिस प्रशासन चाहे की हम सारी व्यवस्था समान ले किंतु यह असंभव है जब तक आप आम जनता का सहयोग हम लोगों को नहीं मिले गा तब तक हम भी कुछ नहीं कर सकते इसीलिए मैं आपसे निवेदन करता हूं कि अपने परिवार अपने बच्चों के साथ अपने घर पर ही रहे अनावश्यक काम से बाहर ना निकले मुंह पर मार्क्स जरूर पहने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और इस भयानक बीमारी से लड़ने के लिए शासन का साथ दें।
देवास/ आने वाली वर्षा से जल जमाव की स्थिती उत्पन्न न हो इस हेतु नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने निगम स्वास्थ्य विभाग को दिये गये निर्देशो के पालन मे निगम दल द्वारा शहरी क्षेत्रो मे नालो की व्यापक रूप से साफ-सफाई करवाई जाकर उससे निकलने वाली गाद का निपटान भी तत्काल रूप से किया जा रहा है। साथ ही नालियो की भी सफाई निगम सफाई मित्रो द्वारा प्रतिदिन की जा रही है एवं प्रमुख मार्गो पर भी स्वीपींग कार्य किया जा रहा है। निगम दल द्वारा कोविड नियमो का पालन नही किये जाने पर चालानी कार्यवाही भी निंरतर रूप से की जा रही है। आयुक्त विशालसिह चौहान ने नागरिको से अपील की है कि वे बिना मास्क पहने अपने घरो से अनावश्यक न निकलें एवं कोविड नियमो का पालन करें।
शहर में कोरोना संक्रमण को बढ़ते देख संक्रमण से बचाव हेतु लॉक डाउन (कोरोना कर्फ्यू) लगाया गया है। शहर में पुलिस द्वारा सख्ती के साथ (कोरोना कर्फ्यू) का पालन भी कराया जा रहा है। परंतु कुछ व्यापारियों द्वारा लॉकडाउन (कोरोना कर्फ्यू) के गाइड लाइन का उलंघनन किया जा रहा था जिसपर पुलिस द्वारा दुकानदारो पर कलेक्टर के आदेशों का उलंघनन करने के मामले में कार्यवाही कर उनपर प्रकरण दर्ज किया जा रहा रहा है। शुक्रवार को कलेक्टर के आदेशो का उलनघंन करने के मामले में बीएनपी पुलिस ने श्री मिल्क कॉनर राधागंज के संचालक पंकज सिसोदिया व आता चक्की दुकान राधागंज के संचालक अनोखीलाल यादव के खिलाफ धारा 188 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। तो वही कोतवाली पुलिस द्वारा भी मोती बंगला स्तिथ पूजा मिल्क कार्नर के रवि धाकड़ के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन तहत धारा 188 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है।
गढ़ाकोटा(सागर)- कांग्रेस सेवादल ग्रामीण के जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे ने कोरोना कर्फ्यू का पालन करते हुए तहसीलदार गढ़ाकोटा कुलदीप परासर के सोशल मीडिया अकाउंट सहित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के टिविटर व ईमेल एड्रेस पर ज्ञापन सौपा । ज्ञापन में डॉ चौबे ने लेख किया कि विगत वर्ष कोरोना कि प्रथम लहर में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर के होनहार डॉ राहुल उपाध्याय के कोरोना ग्रस्त हो जाने पर पूरे प्रदेश में कही भी उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं न होने से अंतिम स्टेज पर उपचार हेतु हैदराबाद भेजा गया था जहाँ उपचार में देरी के चलते उनकी दुःखद मृत्यु हो गई थी एक डॉ की मृत्यु को केवल एक व्यक्ति की मृत्यु न माना जावे यह भविष्य के बिना उपचार के लाखों लोगों की मत्यु जैसा माना जावे जो स्व.डॉ. अपने जीवन काल स्वास्थ्य लाभ देकर मरीजों की करता ऐसा समझा जाये । डॉ चौबे ने आगे लिखा है कि डॉ उपाध्याय की उपचार के समय भी मैंने सोशल मीडिया पर मध्यप्रदेश के मेडिकल कॉलेजों को हैदराबाद के अस्पताल की भांति आधुनिक मेडिकल सुविधाओं से सम्पन्न बनाने की मांग रखी थी! कोरोना की द्वितीय लहर के पूर्व प्रदेश की अस्पतालों की स्वास्थ्य सुविधाओं में कोई सुधार नहीं किया गया अपितु हम देख रहे है उपचार तो छोड़िए ऑक्सीजन की जबरदस्त कमी के चलते हम प्रदेश के सौकड़ों नागरिकों को काल के गाल में जाते हुए देखने को मजबूर हैं अस्पतालों की असक्षमता के चलते बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर के डॉ सत्येंद्र मिश्रा के फेफड़े 70-80 प्रतिसत संक्रमित होंने पर उनको भी एयर एम्बुलेंस से उच्च स्वास्थ्य सुविधा के लिए यशोदा अस्पताल हैदराबाद भेजा गया था जहां से आज वह स्वस्थ होकर लौट रहे हैं कि सुखद खबर आपने भी पढ़ी होगी.. ज्ञापन के अंत मे डॉ चौबे ने शिवराज सिंह जी से मांग की है कि वह प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों को हैदराबाद के यशोदा अस्पताल की भांति कोरोना की तीसरी लहर के पूर्व सुविधा संपन्न और अपडेट करने की दिशा में आगे बढे और प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों को उतना अपडेट बनाने समय चाहते तो ले ले लेकिन तत्काल में सागर, जबलपुर, रीवा, भोपाल,इंदौर और ग्वालियर के मेडिकल कॉलेजों को अपडेट करने में चाहे कुछ भी करना पड़े करें पर उक्त मेडिकल कॉलेज को हैदराबाद के अस्पताल जैसा तीसरी लहर के पूर्व अपडेट करें । इस जनहित के काम में पूरा प्रदेश आपके साथ है ।
देवास। पुलिस कर्मी द्वारा पत्रकार धीरज सेन के साथ रसलपुर बाईपास चौराहे पर गुरुवार शाम को अभद्रता एवं मारपीट की गई थी, इसके विरोध में शुक्रवार को शहर के पत्रकारों ने एकजुट होकर एसपी कार्यालय पर सीएसपी विवेक सिंह चौहान और डीएसपी किरण शर्मा को ज्ञापन सौंपा। प्रेस क्लब देवास, मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, युवा प्रेस क्लब, यूनाइटेड प्रेस क्लब के बैनर तले पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपते हुए शिकायत की गई कि प्रेसजगत कोरोना के संकटकाल में, लाकडाउन का पालन करवाने में पुलिस प्रशासन की मुस्तेदी, सक्रियता की लगातार सराहना कर रहा है । दिनरात एक जर रहे पुलिस जवानों का सकारात्मक खबरों का प्रकाशन, प्रसारण कर होंसला अफजाई कर रहा है । प्रशासनिक व्यवस्थाओ में सहयोग कर रहा है। इसके बावजूद 6 मई गुरुवार को शाम 7 बजे के लगभग युवा पत्रकार धीरज सेन के साथ रसलपुर बायपास चौराहे पर पुलिसकर्मी द्वारा गालीगलौच एवम मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि में पत्रकार हूँ तथा प्रेस कार्ड भी दिखाया, हेलमेट एवम दो मास्क भी पहन रखे थे। इसके बावजूद उक्त पुलिसकर्मी द्वारा गालिया देते हुए डंडे से मारपीट की गयी। धीरज सेन के हाथ में चोट लगी है। पूर्व में भी पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार व गाली गलोच हो चुकी है। उपरोक्त पुलिसकर्मी के खिलाफ निलंबन तथा किट जमा करवाने की कार्रवाई की मांग की गई। सीएसपी ने शीघ्र ही मामले की जाँचकर कार्यवाही के लिये आश्वस्त किया। ज्ञापन के दौरान वरिष्ठ पत्रकार अनिल राज सिंह सिकरवार, अतुल बागलीकर, चेतन राठौड़ शेखर कौशल, आनंद सिंह ठाकुर, विनोद जैन, अमित बागलीकर, सिद्धार्थ मोदी, जितेंद्र पुरोहित, राजेश पाठक, जगदीश सेन, खूबचंद मनवानी, राजेश मालवीय, दिनेश टेलर, अमित व्यास, मयूर व्यास, बाबू भाटिया, राजेन्द्र चौरसिया, फरीद खान, मुर्तजा सैफी, राम माल्या, राम मीणा, राजेन्द्र सिंह पवार, शहजाद कौसर, कैलाश चौहान, रघुनंदन समाधिया, अमित शर्मा, राजेश पवार, शाहिद खान, दीपेश जैन, अर्पित साहू सहित बड़ी संख्या पत्रकार उपस्थित थे।
देवास = राजस्थान सरकार ने कोरोनावायरस बीमारी से लोगों को मुफ्त इलाज देने के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की है इसके तहत प्रत्येक परिवार का पांच लाख तक का केस लेस इलाज हो सकेगा योजना के अंतर्गत गरीब परिवार को कोई भी किस्त की राशि जमा नहीं करना है योजना में सभी वर्गों को शामिल किया गया है लेकिन उन्हें योजना में सम्मिलित होने के लिए कुछ राशि प्रीमियम के रूप में सालाना जमा करना होगी जिसके अंतर्गत जटिल रोगों के इलाज के साथ कोरोना का इलाज भी प्रदेश के चिन्हित अस्पताल में पाँच लाख तक का हो सकेगा। कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार ने अभी ऐसी कोई योजना प्रदेश में लागू नहीं की है जिससे कि प्रदेशवासियों को तत्काल ही इलाज में कोई राशि किसी योजना के अंतर्गत मिल सके। केंद्र सरकार की योजना जरूर है लेकिन उसका लाभ सिर्फ बीपीएल परिवारों को या संबल योजना में शामिल लोगों को ही मिल रहा है सामान्य परिवारों को कोई भी लाभ नहीं मिल रहा है कोरोना जैसी महामारी के चलते आज लोगों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हुआ है। कांग्रेस ने मांग की है कि ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शीघ्र ही ऐसी योजना का क्रियान्वयन करे जिससे कोरोना महामारी से निबटने में लोगों को तत्काल सहायता मिल सके। इलाज के नाम पर आज प्राइवेट अस्पतालों में जबरदस्त लूट मची हुई है जिस के समाचार रोज समाचार पत्रों में छप रहे हैं वही लगातार शिकायत आ रही है कि निजी अस्पताल वाले इलाज के नाम पर मनमाना शुल्क ले रहे हैं प्रदेश के अधिकांश निजी हॉस्पिटलों की लेकर शिकायतें आ रही है कि जब तक मोटी रकम नहीं दी जाती तब तक बेड तक नहीं मिलता है। हाल ही में प्रसिद्ध चित्रकार लेखक पत्रकार प्रभु जोशी के संदर्भ में भी समाचार पत्र में समाचार छपा था की बड़े संघर्ष के बाद उन्हें हॉस्पिटल में बेड मिला था वही हाल ही में मुंगावली में एक एसआई पुलिसकर्मी के पति को बेड नहीं मिला और उसने हॉस्पिटल के गलियारे में ही अपने प्राण त्याग दिए। सामान्य लोगों के पास आज प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराने के लिए पैसा नहीं है राज्य शासन ऐसी योजना सामान्य लोगों के लिए भी लागू कर देगी तो उन्हें तत्काल इलाज मिल जाएगा वही उन पर आर्थिक भार भी नहीं आएगा।