कोविड की जॉच के लिये नये कोविड सेन्टर खोले गये गठित दलो को दवाई वितरण के लिये दी गई

देवास। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु चलाया गया किल कोरोना अभियान मे गठित दलो से किये गये कार्यो की जानकारी ली। जिसमे दल प्रभारियो द्वारा वार्डो मे मे घर-घर सम्पर्क कर सर्दी, खॉसी, बुखार होने पर व्यक्तिो से जानकारी लेकर प्रथम तौर पर संक्रमण रोकथाम हेतु दवाई वितरण की जा रही है। दवाई वितरण के साथ ही मास्क एवं सेनेटाईजर का कार्य भी दल द्वारा किया जा रहा है। कलेक्टर एवं निगम प्रशासक चन्द्रमौली शुक्ला, आयुक्त श्री चौहान ने बताया कि जन सुविधा के लिये किल कोरोना अभियान हेतु 5 नये कोविड सहायता केन्द्र भी खोले जा रहे है। जो कि

  1. संजीवनी क्लीनिक मेंढकी, नागदा, बालगढ
  2. यु.पी.एच.सी. बावडिया

ईटावा एवं नगर निगम कार्यालय के सामने कोविड सहायता केन्द्र शीघ्र खोले जाने की व्यवस्था की गई है। जिसमे सर्दी, खॉसी, बुखार जैसे सिमटेम्स होने पर इन कोविड सेन्टरो पर जाकर अपना उपचार कराने के साथ ही ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन लेबल आदि की जॉच करा सकते है। प्रशासक व आयुक्त ने नागरिको से अपील की है कि वे थोडा सा भी सिमटेम्स जैसे बुखार, सर्दी, खॉसी जैसी समस्या होने पर इन स्थानो पर जाकर अपनी कोविड जॉच अवश्य करावें तथा बिना कार्य के अपने घरो से न निकले एवं आवश्यक कार्य होने पर मास्क पहनकर ही अपने घरो से निकले व सोशल डिस्टेंस का पालन अवश्य कर संक्रमण से बचे।

DEWAS LOCKDOWN ज़िले में 15 मई तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू

जिला आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में लिये गये निर्णय के अनुक्रम में पूर्व में जारी कार्यालयीन आदेश क्रमांक 916 एडीएमए 150/2021 देवास दिनांक 28.04.2021 को जारी प्रतिबन्धात्मक आदेश में निम्नानुसार आशिंक संशोधन किया जाता है

  1. सम्पूर्ण जिले में दिनांक 15.05.2021 तक कोरोना कर्फ्यू विस्तारित किया जाता है।
  2. सामाजिक/ वैवाहिक/ राजनीतिक / खेलकुद / मनोरंजन / शैक्षणिक सांस्कृतिका सार्वजनिक तथा धार्मिक कार्यक्रम गर आयोजन पूर्णत: वर्जित रहेगा।

गतिविधियों जिन्हें फोरोना कर्फ्यू में प्रतिबंध से छूट रहेगी

  1. केमिस्ट अस्पताल, नर्सिग होग एवं पैथालॉजी / एक्स-रे सोनोग्राफर / सिटी स्केन सेंटर
  2. सब्जीफल मण्डी प्रातः 04 बजे से 07.00 बजे तक खुलेगी जिसमे खेरची विक्रम पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा केवल थोक सब्जी/फल का किया जा सकेगा।
  3. सब्जी / फल फुट आदि का विक्रय पर हाथ उला गाड़ी के माध्यम से घर पर प्रातः 07.00 बजे से प्रातः 10.00 बजे तक किया जा सकेगा, एक स्थान पर खड़े रहकर सब्जी / फल
    फुट आदि का विक्रय करना प्रतिबंधित रहेगा।
  4. दूध विक्रय केवल घर घर प्रातः 06.00 से 08.00 बजे तक एवं साय 6.00 बजे 08.00 बजे तक किया जा सकेगा।

शेष आदेश यथावत रहेगा।

MADHYA PRADESH CORONA CURFEW TILL 17 MAY । मध्यप्रदेश में 17 मई तक जारी रहेगा कोरोना कर्फ्यू- सीएम चौहान

प्रदेश में कोरोना संक्रमण कि स्तिथि को देखते हुए शासन ने प्रदेश में जारी कोरोना कर्फ्यू यानी लॉकडाउन की अवधि बढ़ा कर 15 मई कर दी गई है। प्रदेश में पहले से ही वीकेंड लॉकडाउन होने की वजह से लॉकडाउन 17 मई सुबह 6 बजे तक रहेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू को सख्ती से लागू करने का निर्णय स्थानीय स्तर पर होगा। क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप सबकी सहमित से निर्णय लेगा।

https://twitter.com/JansamparkMP/status/1390263499272585216?s=08

टोसिलिजुमैब के नाम पर पानी भर कर इंजेक्शन लाखो रुपए में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार…

• आरोपी ने देवास की महिला को टोसिलिजुमैब इंजेक्शन के बदले थमायी थी वैसलीन

देवास। देवास की महिला की शिकायत पर विजय नगर इंदौर की पुलिस द्वारा टोसिलिजुमैब इंजेक्शन के नाम पर पानी भरकर बेचने वाले आरोपी सुरेश सिंह यादव 29 वर्षीय लक्ष्मणपुरा गली नंबर 3 निवासी बाणगंगा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने कबुला है कि उसने पाँच लोगो को ढाई-ढाई लाख रुपए इंजेक्शन बेचा था।
आरोपी ने बताया कि उसे इंजेक्शन के लिए मैसेज आते थे तो वह पहले यह तस्दीक कर लेता था कि जिसे इंजेक्शन चाहिए है वह महिला है या पुरुष। इसके बाद उससे वह सौदा तय करता था। वह पुरुषों को बड़ी मुश्किल से इंजेक्शन देता था, वह इंजेक्शन महिला खरीददार को ही बेचता था। आरोपी ने देवास की महिला को टोसिलिजुमैब इंजेक्शन के नाम पर वैसलीन भर कर थमाई थी जिसके बाद महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी जिस शिकायत पर पुलिस ने यह कार्यवाही की है।

महिला की शिकायत के बाद एसआई प्रियंका शर्मा को सोशल मीडिया ग्रुप इंदौर स्मार्ट सिटी पर टोसी इंजेक्शन की डिमांड डालने के लिए कहा गया, तभी आरोपी ने उससे चैट की। बताया कि वह इंजेक्शन दे देगा। उसकी असल कीमत 40 हजार है, लेकिन अभी ब्लैक में ढाई लाख रुपए में मिलेगा। इस पर आरोपी ने प्रियंका से ढाई लाख रुपए में सौदा कर लिया। जिसके बाद आरोपी ने मंगलवार को उसे विजय नगर में राधेश्याम पहलवान के घर के पास मिलने के लिए बुलाया। आरोपी ने सब इंस्पेक्टर से यह भी कहा कि रुपए शकर या धान की थैली में लाना। यदि पुलिस पूछे तो बोल देना कि घर के लिए राशन लेने आई थी। आरोपी से सौदा तय होने के बाद थाने के जवान भरत को ऑटो ड्राइवर बनाया और एसआई ग्राहक बनाकर गई। जैसे ही आरोपी ने रुपए की थैली लेकर प्रियंका को कहा कि जल्दी से चले जाओ नहीं तो पुलिस आ जाएगी। आरोपी सुरेश यादव को गिरफ्तार कर लिया।

DEWAS CORONA UPDATE आज जिले में 97 सैंपल की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजीटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 06 मई 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 161360
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 1133
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 1448
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 97
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 1351
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 147280
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 146405
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 6341
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 139875
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 113
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 5847
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 453
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 875
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 41
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 6.70
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 4.33
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 92.21
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.65
  • 22 -जिले मे बनाये गये माईक्रो कंटेंनमेन्ट एरीया की संख्या- 43

कोविड के संकट काल में देवास जिले के चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ में सेवाएं निरंतर दें, आनाकानी करने पर होगी कार्रवाई

• कोविड मरीजों की सेवा एवं ईलाज पहली प्राथकिता में हैं

• कोविड मरीजों के ईलाज एवं सेवा के लिए बाध्य है सभी, चिकित्सकीय कार्य में लापरवाही नहीं कर सकते

देवास। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री चंद्रमौली शुक्ला ने जिले समस्त शासकीय एवं निजी चिकित्सकीय संस्थानों में सभी स्वास्थ्य सुविधाएं, जैसे डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्यकर्मी पैरामेडीकल स्टॉफ, स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत स्वच्छता कार्यकर्ता, मेडिकल, एंबुलेंस सेवाएं आदि को अति आवश्यक सेवाओं में कार्य करने वालों आदेश दिए हैं कि कोरोना के इस संकट काल में निरंतर सेवाएं दें। सेवा कार्य में आनाकानी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जारी आदेश में उल्लेखित है किजिले में पिछले कुछ दिनों से इस आशय की सूचना प्राप्त हो रही है कि कुछ अस्पतालों में चिकित्सक, नसिंग स्टॉफ, पैरामेडीकल स्टॉफ, चतुर्थ श्रेणी स्टॉफ एवं अन्य स्टॉफ कोविड ईलाज की डयूटी करने में आनाकानी कर रहे है एवं किसी न किसी बहाने से इयूटी पर न आना, अस्पताल से नौकरी छोड़ कोविड ईलाज से मुक्ति पाना अथवा जानबूझ कर कार्य ठीक से नहीं करना आदि कृत्य कर रहे हैं। जिससे अस्पताल प्रबंधन को कोविड मरीजों के ईलाज एवं सेवा करने में असुविधा हो रही है। मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग द्वारा मध्य प्रदेश अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विछिन्नता निवारण अधिनियम 1979 की धारा -4 की उपधारा (1) के तहत समस्त शासकीय एवं निजी चिकित्सकीय संस्थानों में/ के लिए समस्त स्वास्थ्य सुविधाएं, जैसे डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्य कर्मी पैरामेडीकल स्टॉफ, स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत स्वच्छता कार्यकर्ता, मेडीकल, एंबुलेंस सेवाएं आदि को अति आवश्यक सेवाओं में कार्य करने से इनकार किए जाने का प्रतिषेध किया गया।
इस आदेश के माध्यम से समस्त अस्पताल प्रबंधकों को यह निर्देश दिए हैं कि उनके यहां कार्यरत समस्त पैरामेडिकल स्टाफ तथा चिकित्सकीय कार्य में लगे अन्य व्यक्तियों को यह स्पष्ट किया जाए कि यह जिला वर्तमान में National Disaster Management Act – 2005 तथा The Epidemic Disease Act 1897 के तहत् नोटिफाईड है तथा चिकित्सा सुविधा अत्यावश्यक सेवाओं के अधीन आती है, लापरवाही कर रहे ऐसे चिकित्सा सेवाओं से जुड़े व्यक्तियों को यह भी स्पष्ट किया है कि वे कोविड मरीजों के ईलाज एवं सेवा हेतु बाध्य है तथा चिकित्सकीय कार्य में लापरवाही नहीं कर सकते, बिना अस्पताल प्रबंधन की सहमति के अस्पताल में कार्यरत कोई भी स्टॉफ मेडिकल अवकाश पर जाने का प्रयास करता है तो उसका मेडिकल परीक्षण सिविल सर्जन के अधीन मेडिकल बोर्ड द्वारा करवाया जाना बाध्यकारी होगा तथा अगर आवश्यकता लगी तो पुलिस की सहायता भी ली जाएगी। अगर शासकीय मेडिकल बोर्ड के परीक्षण में यह पाया गया कि बिना किसी कारण संबंधित मेडीकल स्टॉफ दवारा मेडिकल अवकाश लिया गया है तो अस्पताल प्रबंधन की शिकायत पर संबंधित अधिनियम एवं आई.पी.सी. की धाराओं के तहत ऐसे लापरवाह उपरोक्त उल्लेखित चिकित्सकीय, मेडिकल स्टॉफ के विरुद्ध कार्यवाही हेतु प्रकरण पुलिस को सौंपा जावेगा। सभी चिकित्सालयों को यह आदेशित किया जाता है कि ऐसे कर्मचारियों की सूची जिला दंडाधिकारी कार्यायल को तत्काल प्रस्तुत करें । यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

ग्रामीण क्षेत्र में जमीन स्तर पर वारियर्स टीम कोरोना चेन तोड़ने के प्रयास में लगी है

बागली/ देवास – भौगोलिक दृष्टि से जिले की सबसे बड़ी विकासखंड एवं जनपद बागली मैं लगभग 400 लोगों की कोरोना वरियर्स टीम कोरोना चैन को तोड़ने के लिए घर घर संपर्क कर चिन्हित करके प्रभावित लोगों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवा रही है इस पूरे कार्य में 117 ग्राम पंचायत के सचिव, सह सचिव ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,आशा कार्यकर्ता, एएनएम ,की मानिटरिंग हो रही है! जिनकी संख्या 400 से अधिक है। उक्त टीम के द्वारा विगत 7 दिनों में लगभग 14 सौ परिवारों में प्राथमिक उपचार किट बांटी गई है। उक्त कीट में मेडिकल गाइड लाइन की सभी दवाई उपलब्ध है। जो संक्रमित व्यक्ति एवं प्रभावित व्यक्ति के लिए बड़ी औषधि है।
कैसे होता है इतने बड़े भौगोलिक क्षेत्र का संचालन
सुनने में संचालन बहुत अच्छा लगता है। लेकिन भौगोलिक दृष्टि से दूर-दूर पहाड़ी क्षेत्र एवं जंगलों में बसावट परिवारों में यह सब पहुंचाना आसान नहीं है !इसके लिए बागली जनपद द्वारा 10 कलस्टर बनाए गए हैं
जिनके प्रभारी जनपद सेक्टर अधिकारी है। बागली जनपद में कंट्रोल रूम बना हुआ है। जिनमें हर दो कलस्टर पर एक प्रभारी सुपर विजन देखता है। ऐसे ही 10 कलस्टर पर पांच प्रभारी बनाए गए हैं। जिनमें एक-एक सहायक ऑपरेटर भी नियुक्त किया गया है।
इस बीच पॉजिटिव लोगों के प्रति दिन फोन आने पर उनकी भी उपचार में मदद की जा रही है!
इस संबंध में बागली जनपद सीईओ अमित व्यास ने बताया कि बागली अनुविभागीय अधिकारी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बीएमओ टीम का मार्गदर्शन भी मिलता रहता है !कोरोना की जो भी गाइडलाइन तय होती है उसके हिसाब से इस संक्रमण की चैन को हरसंभव तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है !लोगों में जागरूकता लाने के लिए सामूहिक कार्यक्रम पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। जहां कहीं भी समाचार मिलते हैं। तो कारवाही भी की जाती है। पॉजिटिव व्यक्ति की हौसला अफजाई के लिए भी टीम उसके हाल-चाल पूछ कर उसे संतुष्ट करती है। बागली अनुविभागीय अधिकारी अरविंद चौहान एवं तहसीलदार राधा महंत ने बताया कि भौगोलिक दृष्टि से बागली सबडिवीजन बड़ा होने के चलते टीम भावना के अंतर्गत ही यह सब काम हो रहा है। प्रत्येक परिवार तक हमारी टीम का सदस्य पहुंच चुका है! ग्रामीण स्तर पर संक्रमित परिवारों को उनके ही घर पर होम क्वारंटाइन किया जा रहा है। अत्यधिक प्रभावित व्यक्ति को बागली सामुदायिक अस्पताल या जिला अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था भी की जा रही है।
जनपद क्षेत्र में ग्राम पंचायतों में मरीजों के रखने की इमरजेंसी व्यवस्था हेतु क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। इनमें 5 से 10 मरीजों को रखने की व्यवस्था की गई है।सभी 117 ग्राम पंचायतों बने अस्थाई क्वॉरेंटाइन सेंटर में जरूरत पड़ने पर 5 से 10 मरीजों को रखा जा सकता है।

✍️ सुनील योगी

खरे नर्सिंग होम की गली में फ्लोमीटर की कालाबाजारी करते युवक को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देवास। वर्तमान में चल रही कोरोना की आपदा की घड़ी में जहाँ एक ओर हर कोई अपने स्तर से सेवा कार्य में लगा है तो दूसरी ओर कुछ लोग इस आपदा को अवसर में बदलते दिखाई दे रहे है। पिछले दिनों ही शहर के सिविल लाइन रोड पर स्तिथ उत्कृष्ट विद्यालय के पास कोतवाली पुलिस ने 2 युवक व एक युवती को कोरोना के इलाज मे उपयोग होने वाले रेमङेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते गिरफ्तार किया था।
तो अब कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को जिला अस्पताल के पास स्थित खरे नर्सिंग होम वाली गली में मुखबिर की सुचना पर आरोपी इरशाद अली पिता हाबिद अली उम्र 37 वर्ष निवासी विश्वास होटल के सामने , भोपाल रोड देवास को ऑक्सीजन सिलेंडर में लगने वाला ऑक्सीजन फ्लो मीटर को अवैध रूप से ऊँचे दामो में बेचकर अवैध लाभ अर्जित करने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ऑक्सीजन नली , ऑक्सीजन रेगुलेटर व नगदी भी जब्त की है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 420 व आवश्यक वस्तु अधिनियम व अन्य धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है। मामले को उप निरक्षक राकेश नरवरिया ने विवेचना में लिया है।

ज़िले में आगामी 15 तारीख तक शादियों पर लगा प्रतिबंध

देवास। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री चंद्रमौली शुक्ला द्वारा जिले में होने वाली शादी एवं वैवाहिक कार्यक्रम पर दिनांक 15.05.2021 तक प्रतिबंध लगाया गया है। जारी आदेशानुसार जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुये मध्यप्रदेश शासन, गृह विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल के आदेश के अनुक्रम पूर्व में दिनांक 28.04.2021 को जारी प्रतिबन्धात्मक आदेश के गतिविधियाँ जिन्हें कोरोना कर्फ्यू में प्रतिबंध से छूट रहेगी के अनुक्रमांक 5 में संशोधन करते हुए जिले में होने वाली शादी एवं वैवाहिक कार्यक्रम पर दिनांक 15.05.2021 तक प्रतिबंध लगाया जाता है। शेष आदेश यथावत रहेंगे।

DEWAS CORONA REPORT । जिले में आज 117 सैम्पलों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 05 मई 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

विवरण संख्या
1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 158845
2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 1360
3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 1308
4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 117
5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 1191
6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 146147
8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 144957
9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 6244
10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 138524
11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 149
12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 5734
13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 469
14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 1190
17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 41
18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 8.94
19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 4.31
20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 91.83
21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.66
22 -जिले मे बनाये गये माईक्रो कंटेंनमेन्ट एरीया की संख्या- 43