18 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों का आज से होगा टीकाकरण – कलेक्टर

कोविड-19 टीकाकरण शासकीय कन्या महारानी चिमनाबाई स्कूल देवास में होगा आयोजित

देवास। कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने देवास जिले के सभी नागरिकों से अपील की हैं कि कोरोना से बचाव की गाइड लाइन का पालन करें। कोविड-19 संक्रमण को खत्म करने के लिये 5 मई 2021 से 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्ति वैक्सीन लगवायें। इसके लिए cowin.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करायें और वैक्सीनेशन सेंटर पर नंबर आने पर वैक्सीन लगवायें। कलेक्टर ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति स्वयं भी वैक्सिंग लगवाए और परिवार को भी वैक्सीन लगवाएं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमपी शर्मा ने बताया कि जिले मे 5 मई 2021 को केवल शासकीय कन्या महारानी चिमनाबाई स्कूल बालगढ़ रोड देवास में कोविड-19 का टीकाकरण आयोजित किया जावेगा। जिसमें 18 वर्ष से अधिक 44 वर्ष तक उम्र के लोग को वैक्सीन लगायी जावेगी। प्रारंभिक अवधि में 100 लोगो को प्रतिदिन वैक्सीन लगायी जावेगी। लोगों में वैक्सीन लगावाने का बड़े पैमाने पर उतसाह दिख रहा है देवास में आगामी 15 मई तक के सभी सत्र पर टीकाकरण के लिए बुकिंग फुल हो गयी है।

वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 है। वैक्सीनेशन के लिए व्यक्ति स्वंय अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हे। व्यक्ति https://selfregistration-cowin-gov-in , www.covin.com.gov.in या काविंन एप पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है। जिले में वैक्सीनेशन निःशुल्क किया जा रहा है।

IPL 2021 SUSPENDED । खिलाड़ियों और स्टाफ के संक्रमित होने से IPL का 14 वां सीजन सस्पेंड, BCCI ने लिया फैसला

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच IPL के 14वाँ सीजन को सस्पेंड करने का फैसला किया गया है। पिछले कुछ दिनों में मौजूदा IPL में खेल रहे खिलाड़ियों में कोरोना के केस सामने आए थे, जिसके बाद BCCI ने IPL के मौजूदा सीजन को सस्पेंड करने का फैसला किया गया है।
मंगलवार को अमित मिश्रा और ऋद्धिमान साहा के पॉजीटिव पाए जाने के बाद यह फैसला लिया गया। बीसीसीआई के कई अधिकारियों और फ्रैंचाइजी ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के दल के दो सदस्यों बोलिंग कोच बालाजी और बस के क्लीनर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
बता दें कि सोमवार को पहले कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाले मैच को कोरोना के चलते टाल दिया गया था। कोलकाता नाइट राइडर्स के दो खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती और तेज गेंदबाज संदीप वॉरियर कोरोना पॉजीटिव पाए गए थे।

DEWAS CORONA REPORT । आज जिले में 115 सैम्पलों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 04 मई 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 158280
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 1206
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 781
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 115
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 666
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 144787
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 143649
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 6127
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 137333
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 150
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 5585
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 501
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 1138
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 41
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 14.72
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 4.27
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 91.15
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.67
  • 22 -जिले मे बनाये गये माईक्रो कंटेंनमेन्ट एरीया की संख्या- 43

पति पत्नी दोनों हुए पॉजिटिव इष्ट मित्रों के हौसलों ने जिताई जंग

बागली- बागली में थाना प्रभारी के रूप में लंबी पारी निभाने वाले एवं सीतामऊ थाना क्षेत्र में एसडीओपी पद पर विगत वर्ष सेवानिवृत्त हुए हरि सिंह परमार 14 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव होने के चलते रतलाम मेडिकल कॉलेज में एडमिट हुए उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित थी! इसलिए दोनों पति पत्नी इलाज हेतु रतलाम मेडिकल कॉलेज में 17 दिन रहे इस बीच मेडिकल स्टाफ के सहयोग और लगातार डॉक्टरों की देखरेख की वजह से सीनियर सिटीजन हरि सिंह परमार एवं उनकी पत्नी पुष्पा परमार दोनों स्वस्थ होकर 1 मई को अपने परिजनों के बीच पहुंचे तो अस्पताल प्रबंधन एवं परिजनो ने पुष्प हारो से स्वागत करके उनका उत्साहवर्धन किया कोरोना से जंग जीत कर आए हरि सिंह परमार ने बताया कि 17 दिन अस्पताल में रहते हुए उन्हें अस्पताल प्रबंधन एवं इष्ट मित्रों परिजनों ने लगातार हौसला अफजाई करवाने के लिए चर्चा को जारी रखा रतलाम मेडिकल कॉलेज में तमाम सुविधाएं प्रदान की गई वहां के स्टाफ का व्यवहार भी मरीजों को ठीक करने में सहायक साबित होता है! गौरतलब है कि उनके परिवार में और भी अन्य सदस्य संक्रमण से प्रभावित रहे ! सभी प्रभावित सदस्य कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए स्वस्थ हो चुके हैं!

?️सुनील योगी

श्रमजीवी पत्रकार संघ ने रखी मांगे।

गैर अधिमान्यता पत्रकारो को भी फ्रंट लाइन वर्कर (कोरोनायोद्धा) माना जाए।

कन्नौद, देवास मध्य प्रदेश श्रम जीवी पत्रकार संघ कन्नौद ने मुख्य मंत्री व राज्यपाल के नाम तहसीलदार नागेश्वर प्रसाद को ज्ञापन सोपा। ज्ञापन का वाचन संभागीय उपाध्यक्ष विनोद जी भूतड़ा ने किया, जिसमे बताया की श्रमजीवी पत्रकार संघ की कई मांगे शासन स्तर पर आज तक अधुरी है जिसे संज्ञान में लेकर पूर्ण करना चाहिए। ज्ञापन का वचन करते हुए बताया कि पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग कई वर्षों से की जा रही है लेकिन केन्द्र ओर राज्य सरकार ने आज तक ध्यान नही दिया, इसकी वजह से असामाजिक तत्व पत्रकारो के साथ प्रताडना, मारपीट, व हत्या जैसी घटनाए दिन ब दिन बढ़ती जा एहि है। वही पत्रकारो को पेन्शन देने के मामले मे भी आज तक प्रदेश मे कोई पहल नही की गई।
जबकि मध्यप्रदेश को छोड़कर अन्य राज्य जैसे राजस्थान मे पत्रकारो को पेशंन दी जा रही है। राजस्थान की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी पत्रकारो को पेशंन दी जाए। कोरोना वायरस महामारी के दौर में आज पत्रकार अपनी जान हथेली पर रख कर नब्ज़ कवर करता है, ओर उस वह जमीनी स्तर से प्रदेश स्तर तक कि रिपोर्ट जनता व शासन प्रशासन तक पहुचाता है, ओर वही खबर शासन प्रशासन व आम जनता अपने घर के अंदर बेठ कर टीवी और समाचार पत्रों में पढ़ता है। कोरोना महामारी के चलते जनता कर्फ्यू मे प्रशासन तथा सरकार के साथ जनहित के कार्य करने वाले गैर अधिमान्यता पत्रकार कोरोना से मौत का शिकार होने पर उन्हें फ्रंट लाइन वर्कर, कोरोना योद्धा माना जाए एवं सुविधा दी जाए।
इस प्रकार एक पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करने वाले पत्रकारो की कई मांगे लम्बित है उनको शीघ्र पूर्ण किया जाए। इस दौरान संभगीय उपाध्यक्ष विनोद भूतडा, जिला उपाध्यक्ष मेहबूब खान,
ब्लाक अध्यक्ष ओमप्रकाश परमार,
चंचल भारतीय, राकेश अजमेरा, आदित्य श्रोत्रीय, अतुल गुप्ता, आदि पत्रकार मोजूद थे।

चंचल भारतीय✍️

प्राइम हॉस्पिटल से चोरी कर रेमेडिसिवर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

देवास। वर्तमान में चल रही आपदा की घड़ी में जहाँ एक ओर हर कोई अपने स्तर से सेवा कार्य में लगा है तो दूसरी ओर कुछ लोग इस आपदा को अवसर में बदलते दिखाई दे रहे है। शहर के सिविल लाइन रोड पर स्तिथ उत्कृष्ट विद्यालय के पास कल शाम 2 युवक व एक युवती को कोरोना के इलाज मे उपयोग होने वाले रेमङेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते पकड़ा गया थाना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
कोविड-19 से संबंधित दवाओ की कालाबाजारी सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चौहान एव उप पुलिस अधीक्षक किरण कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली श्री उमराव सिंह द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर प्राइम हास्पीटल देवास की फीमेल नर्स एवं मेल नर्स द्वारा रेमडेसिविर इंजेक्शन 27000/- में बेचते रंगे हाथों पकड़ा। जिससे 03 रेमडेसिविर इंजेक्शन बरामद हुआ है। नर्स के द्वारा पूछताछ में बताया गया कि फायदा मेडिकल स्टोर के रूद्र तिवारी को 05 दिन पूर्व 02 इजेक्शन 22000/- एवं 25000/- बेचना बताया गया है। आरोपियो द्वारा रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी कहा से की जा रही है। इसके संबंध में आरोपीगणों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।
तरीका वारदात :- आरोपीगण मरीजो को कोविंड-19 में लगने वाले रेनडीसिविर इंजेक्शन को अस्पताल से चुराकर ऊंचे दामों में बेच देते थे।
जप्तशुदा सामग्री: 03 रेमडेसिविर इंजेक्शन एवं अन्य दवाईया

गिरफ्तार आरोपी का नाम :-

  1. प्राईम अस्पताल की फीमेल नर्स पूजा पिता देवीसिंह कलासिया उम्र 20 साल निवासी ग्राम बारोली थाना सोनकच्छ हाल मुकाम 66 राजाराम नगर सिविल लाईन देवास।
  2. प्राईम अस्पताल के मेल नर्स अंकित पिता राजाराम पटेल उम्र 20 साल निवासी ग्राम मेढकी चक देवास।
  3. रुद्र पिता भगवती तिवारी उम्र 24 साल निवासी 17/2 मुक्ति मार्ग देवास फायदा मेडिकल स्टोर नावेल्टी चैराहा देवास।

सराहनीय कार्य:- उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी थाना कोतवाली श्री उमराव सिंह, उनि पवन यादव, सउनि ईश्वर मंडलोई, सउनि खलील खान, प्रधान आरक्षक परवेज खान प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, प्रधान आरक्षक रघुनदंन मुकाती प्रधान आरक्षक जितेन्द्र कौशल, आर मातादीन, आर शिवप्रताप सिंह सेंगर, मनीष देथलिया,महिला आरक्षक मनीषा मीणा नेहा ठाकुर का सराहनीय योगदान रहा।

रेमेडिसिवर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते हुए युवक व युवती को उत्कृष्ट विद्यालय के पास से किया गिरफ्तार

देवास। वर्तमान में चल रही आपदा की घड़ी में जहाँ एक ओर हर कोई अपने स्तर से सेवा कार्य में लगा है तो दूसरी ओर कुछ लोग इस आपदा को अवसर में बदलते दिखाई दे रहे है। शहर के सिविल लाइन रोड पर स्तिथ उत्कृष्ट विद्यालय के पास कल शाम एक युवक व युवती को कोरोना के इलाज मे उपयोग होने वाले रेमङेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते पकड़ा गया थाना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार युवक का नाम अंकित निवासी देवास व युवती का नाम पूजा कलासिया पिता देवीसिंह उम्र 20 साल नि. ग्राम बारोली थाना सोनकच्छ हाल मुकाम 66 राजारा देवास है। पुलिस द्वारा कल शाम लगभग 7 – 7:30 बजे दोनों आरोपियों को उत्कृष्ट विद्यालय (क्रमांक 02) के पास रेमेडिसिवर की कालाबाजारी करते हुए पकड़ा गया। आरोपियों की खिलाफ पुलिस ने धारा 269,270 धारा3/7 आवश्यक वस्तु , 5/13 म.प्र. ड्रग कंट्रोल आदि धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। प्रकरण को उप निरक्षक पवन यादव ने विवेचना में लिया है।

Dewas, जिले में आज 126 सैंपल की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 03 मई 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 156129
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 755
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 748
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 126
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 622
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 143581
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 142868
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 6012
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 136667
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 130
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 5435
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 536
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 713
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 41
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 16.84
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 4.21
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 90.40
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.68
  • 22 -जिले मे बनाये गये माईक्रो कंटेंनमेन्ट एरीया की संख्या- 43

शहर के समस्त शासकीय अशासकीय कार्यालयों में निगम कर रहा सेनेटाइज

देवास। नगर निगम शहर में लगातार सेनेटाईज कर रही है। कोरोना संक्रमण की चेन को तोडऩे के लिए निगम की टीम प्रयासरत है। इसी के चलते शहर में जिला चिकित्सालय, बीमा हॉस्पिटल के साथ सभी निजी अस्पतालों व शासकीय कार्यालयों में सेनेटाईज का कार्य किया गया। इसी के साथ शहर के समस्त वार्डों में भी सेनेटाइज का कार्य किया जा रहा है। निगमायुक्त विशाल सिंह चौहान ने बताया की संक्रमण की चेन को तोडऩे के लिए नगर निगम की टीम पूरा प्रयास कर रही है। उन्होनें नागरिकों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें आवश्यक हो तभी घर से मास्क पहनकर बाहर निकलें। निगमायुक्त ने कहा की निगम के द्वारा सेनेटाईज का कार्य इसी तरह से लगातार जारी रहेगा।

18 वर्ष से कम आयु के बगैर माता-पिता वाले बच्चों को मिलेंगे ₹2000

बागली – मध्यप्रदेश शासन द्वारा महिला महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से अनाथ बालक बालिकाओं के लिए राहत राशि देने की योजना बनाई है ऐसे परिवार जहां 18 वर्ष से कम आयु के बालक एवं बालिका जिनके माता-पिता का निधन हो गया है! उन्हें ₹2000 प्रति माह शासन की ओर से भरण पोषण हेतु दिए जाएंगे ताकि विकट स्थिति में ऐसे बच्चों को पालन पोषण में कोई कमी ना हो जिला कार्यक्रम अधिकारी
रेलम बघेल ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से ऐसे बालक बालिकाओं की सूची तैयार की जा रही है! इस संबंध में देवास जिला कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला एवं बागली विधायक पहाड़ से कन्नौजे सामाजिक संस्थाओं से अनुरोध किया है !कि ऐसे परिवार जिनमें बच्चों के माता-पिता नहीं है उन्हें चिन्हित कर शासन को अवगत कराने में मदद करें ताकि जल्द से जल्द महिला एवं बाल विकास की स्पॉन्सरशिप योजना के अंतर्गत प्रतिमाह ₹2000 की राशि देकर उन्हें लाभान्वित किया जा सके! अभिव्यक्ति मंच के पूर्व अध्यक्ष मुकेश गोस्वामी ने बताया कि यह योजना अनाथ बच्चों के लिए बहुत कारगर साबित होगी विशेषकर गरीब परिवारों के लिए इस योजना से उन बच्चों की पढ़ाई लिखाई में और भरण पोषण में सहयोग मिलेगा जिनके माता-पिता समय से पहले बच्चों को अकेला छोड़ गए अभिव्यक्ति मंच भी प्रयास करेगा ऐसे बच्चों की सूची शासन को उपलब्ध करवा सके ताकि योजना का लाभ जल्द से जल्द मिलना आरंभ हो जाए

?️सुनील योगी