संस्था अभय प्रयास द्वारा निशुल्क मास्क वितरण किए

कन्नौद:सामाजिक संस्था अभय प्रयास जन विकास समिति एवं मध्यप्रदेश जन अभियान द्वारा संचालित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति धुरिया के संयुक्त तत्वाधान में कोरोना महामारी से बचने के लिए ग्राम थूरिया में समिति द्वारा ग्रामीणों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया गया वह निशुल्क मास्क का वितरण किया तथा समिति के सदस्यों ने सामाजिक दूरी बनाने के लिए व बार-बार साबुन हाथ से धोने के लिए ग्रामीणों को समझाइश दी। इसमें प्रमुख रूप से संस्था अध्यक्ष अतुल गुप्ता, मोहन महेश्वरी, कमलेश महेश्वरी, दिनेश राजरवाल, रिंकू मीणा, किरण महेश्वरी आदि लोग उपस्थित थे।

चंचल भारतीय✍️

अब ज़िला अस्पताल में होगा सिर्फ कोविड-19 का ईलाज

अन्य सभी प्रकार के बीमारी के ईलाज के लिए जाना होगा बीमा अस्पताल

कोविड- 19 महामारी को देखते हुये जिला चिकित्सालय देवास में संचालित होने वाली समस्त ओ.पी.डी. चिकित्सा सेवा प्रातः 09 बजे से सांयकाल 04 बजे तक तत्काल प्रभाव से ईएसआई हॉस्पिटल उज्जैन रोड देवास में आगामी आदेश तक संचालित की जावेगी। इस कार्य डॉ. एम.बी. अग्रवाल शिशुरोग विशेषज्ञ नोडल अधिकारी होगें एवं समस्त व्यवस्थाएं करना सुनिश्चित करेगें।

कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशानुसार जिला अस्पताल देवास की समस्त बाह्य रोगी ओ.पी.डी. की सेवाएं आने वाले मरीजों की जांच व उपचार अब दिनांक-03 मई 2021 सोमवार से उज्जैन रोड स्थिति ईएसआईसी अस्पताल (बीमा अस्पताल) में प्रारंभ की जा रही हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमपी शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल में कोरोना के संदिग्ध मरीज एवं संक्रमित मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। जिला अस्पताल में आने वाले सामान्य मरीजों में कोरोना का संक्रमण ना फैले। इसलिए बाह्य रोगी ओ.पी.डी. सेवाएं सोमवार से निरंतर उज्जैन रोड स्थिति ईएसआईसी अस्पताल (बीमा अस्पताल) संचालित होगी। जिला चिकित्सालय देवास के चिकित्सक विशेषज्ञ की ड्यूटी ईएसआईसी (ESIC) अस्पताल में लगाई गई है। जिसमें डॉ. कविता कवचे, डॉ. एम.बी. अग्रवाल, डॉ.पी.के. गुप्ता, डॉ. एन.के.सक्सेना., डॉ.सपना राजा, डॉ. अमृता सोनी, डॉ.आर.के. शर्मा, डॉ.जी.के. चौहान, डॉ. प्रदीप जयंत सभी चिकित्सक प्रातः 9 बजे से 4 बजे तक अपनी सेवायें प्रदान करेंगे। जिला अस्पताल में आने वाले बाह्य रोगी मरीज अब सोमवार से ईएसआईसी अस्पताल बीमा अस्पताल में ही जांच व उपचार करवाये।
कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने सभी आमजनों से अपील की है कि इस समय कोई भी व्यक्ति बिना कार्य के घर से बाहर ना जाये, हम सब को मिलकर संक्रमण की चेन को तोड़ना है। यह घरों में रहकर ही संभव है। मास्क पहने, दूरी बनाकर रहें, होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को प्रोटोकोल अनुसार दवाई, संतुलित भोजन, तरल पेय आदि लेते रहे ओर सकरात्मक रहे, जिससे जल्दी कोविड से स्वस्थ हो सकते है।

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण की अपील करते हुए स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता

कन्नौद: वैश्विक कोरोना महामारी में टीकाकरण को लेकर प्रशासन अपने स्तर से प्रचार प्रसार कर रहा है इसी बीच कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर टीकाकरण करवाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनोखी लाल चौहान, देव कृष्ण व्यास, योगेश शर्मा, संजय लाहोटी, टिंकू चौहान व अन्य स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता बस स्टैंड से मुख्य चौराहे होते हुए ध्वनि यंत्र के माध्यम से 45 वर्ष से अधिक के रहवासियों से टीकाकरण पंजीयन कराकर टीकाकरण कराने की अपील करते दिखाई दिए।

?️चंचल भारतीय

वैश्विक आपदा कोरोना संक्रमण महामारी को देखते हुए समाजसेवी तिवारी के द्वारा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन व बायपेप मशीन भेंट की

कन्नौद: कोरोना संक्रमण महामारी में सरकारी व्यवस्थाएं जवाब दे चुकी है कोरोना संक्रमण से हर दिन मरने वालों की संख्या हजारों में सरकारी आंकड़े आ रहे हैं इसी बीच मानव सेवा ही परमार्थ सेवा में कई वर्षों से खातेगांव कन्नौद क्षेत्र की जनता को अनवरत सेवा दे रहे है। ऐसी मुश्किल की विपदा के समय मैं शासकीय अस्पताल कन्नौद-खातेगांव-नेमावर को आक्सीजन कॉन्संट्रेटर मशीन एवं बाइपेप मशीन दान दी गयी । समाजसेवी लखन तिवारी, मनोज तिवारी, राजेश तिवारी, दानवीर परिवार के लिए क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा ने प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय कार्य की जितनी प्रशंसा की जाए कम है मानवता के सर्वोच्च मूल्य यही है समाजसेवी परिवार के लिए डॉ लोकेश मीणा ने भी प्रशंसा व्यक्त करते आधार माना है।

चंचल भारतीय✍️

यूथ कांग्रेस नेता तेजस्वी माँजरेकर कोरोना मरीजो के लिए करवा रहे ऑक्सीजन, प्लाज्मा और मुफ्त में भोजन की व्यवस्था।

क्षेत्र के युवाओं व नागरिकों से किया टीकाकरण के लिए पंजीयन के लिए कर रहे है अनुरोध: तेजस्वी मांजरेकर

कन्नौद: भारतीय युवा कांग्रेस के नेता तेजस्वी माँजरेकर कोविड की दूसरी लहर को लेकर पहले से सरकार को चेता रहे थे, जिले में ऑक्सीजन की कमी को लेकर भी तेजस्वी ने कलेक्टर को सन्देश भेजा था।
तेजस्वी ने युवाओं को अपने सन्देश में कहा कि सभी को ऑनलाइन पंजीयन कोविड के टीके के लिए करवाना है व जो लोग अपना पंजीयन नहीं कर पा रहे उनकी मदद राष्ट्रहित में करनी है, तेजस्वी के अनुसार संकटकाल में मदद करना ही सही मायनों में राष्ट्रभक्ति है।
आपको बता दे तेजस्वी माँजरेकर खातेगांव विधानसभा में युवाओँ के बीच लोकप्रिय व सतत रूप से सक्रिय जुझारू युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता है जो राहुल गाँधी व प्रदेश अध्यक्ष विक्रान्त भूरिया के नेतृत्व में कोरोनाकाल में लोगों की सहायता कर रहे है।

चंचल भारतीय✍️

राजानी ने लिखा भाजपा अध्यक्ष खंडेलवाल को पत्र किया साधुवाद

खाली सिलेंडरों में ऑक्सीजन भरवाने की व्यवस्था करें

देवास । शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल को पत्र लिखकर उन्हें साधुवाद दिया है कि आपके किसी भी चुने हुए जनप्रतिनिधि ने यह आवाज नहीं उठाई लेकिन आपने आपकी सरकार होने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजवर्गीय एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चैधरी को पत्र लिखकर यह अवगत कराया है कि देवास में कोरोनावायरस जैसी बीमारी से मुकाबला करने के लिए पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं है । राजानी ने लिखा है कि आपके पत्र लिखने के बावजूद आज तक स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए कोई कारगर कदम सरकार और जिला प्रशासन द्वारा नहीं उठाया गया है। ना तो आज बेेड की व्यवस्था है, ना रेमेडेसीवर इंजेक्शन की व्यवस्था है ना ऑक्सीजन की ना ही दूसरी दवाइयों की पूरा प्रशासनिक सिस्टम पूरी तरह फेल हो चुका है ।ऑक्सीजन के लिए लोग दर-दर भटक रहे हैं लेकिन उन्हें पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल रही है इंदौर एवं पीथमपुर के प्लांटों से ऑक्सीजन मिल रही थी लेकिन इंदौर कलेक्टर ने उन्हें मना कर दिया है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को ऑक्सीजन मत देना इस कारण से देवास से जो लोग ऑक्सीजन लेने पीथमपुर जा रहे हैं वे निराश होकर वापस लौट रहे हैं। इस पत्र के माध्यम से मेरा आपसे अनुरोध है कि आप अपनी सरकार से व्यवस्था करा दे जिससे लोग खाली सिलेंडर लाकर उसमें ऑक्सीजन ले जाएं और अपने मरीजों को ऑक्सीजन लगा सके आप चाहे तो यह व्यवस्था भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय से भी कर दे इसमें भी हमें कोई एतराज नहीं है। श्री राजानी ने कहा कि यदि हमारी कांग्रेस पार्टी की सरकार होती यह व्यवस्था आसानी से करवा देते। इस संदर्भ में अगर आप कारगर तरीके से अपनी बात रखेंगे और सरकार से आप यह व्यवस्था कराने में कामयाब हो गए तो निश्चित रूप से हम देवास एवं जिले के लोगों को कोरोना जैसे संक्रमण से लड़ने में मदद कर सकेंगे।

Dewas , आज जिले में 144 की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 02 मई 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 156129
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 785
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 908
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 114
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 794
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 142826
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 142120
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 5886
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 136045
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 145
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 5305
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 540
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 706
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 41
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 12.56
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 4.14
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 90.13
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.70
  • 22 -जिले मे बनाये गये माईक्रो कंटेंनमेन्ट एरीया की संख्या- 33

ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा संक्रमण दिखे तो गांव की सीमाएं सील करें- कलेक्टर श्री शुक्ला

• कोविड-19 की रिपोर्ट 24 घंटे में उपलब्ध कराएं- कलेक्टर

• कुंभ मेले से वापस आये व्यक्तियों की सूची तैयार कर जिला मुख्यालय भेजें

• कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने वीसी के माध्यम से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सीईओ जनपद एवं चिकित्सकों की बैठक ली

देवास। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां अधिक संक्रमण दिखें वहां की सीमाएं सील करें, जिससे की संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके। सैम्पलिंग टीम लगातार सैम्पल लें। प्रारम्भिक लक्षण वाले लोगों को भी दवाईयों की किट का वितरण किया जाए। इसका कढ़ाई से पालन कराया जाएं। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कोविड-19 के संबंध में समीक्षा बैठक दिए।
कुंभ से लौटे यात्रियों की सूची तैयार कर जिला मुख्यालय भिजवाएं
कलेक्टर श्री शुक्ला ने बैठक में कहा कि कुंभ से लौटे व्यक्तियों की सूची तैयार करें तथा सूची को जिला मुख्यालय पर भिजवाएं। उन्होंने यह भी कहा है कि प्रवासी मजदूरों की पोर्टल पर एंट्री कराई जाए। कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा है कि आगामी दिनों में जिन-जिन परिवारों में विवाह होना है, उनकी सूची तैयार कर ले। बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि एसडीएम अपने क्षेत्र में ज्यादा मरीज होने पर माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने के निर्देश भी जारी करें।
कोविड-19 की रिपोर्ट 24 घंटे में दें-कलेक्टर
बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिए कि ब्लॉक स्तर पर कोविड-19 सेंटर में कम से कम 8 से 10 ऑक्सीजन के सिलेंडर भरे हो यह सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की उपलब्धता हमेशा बनी रहे। उन्होंने कोविड-19 की रिपोर्ट (आरटी पीसीआर) टेस्ट की रिपोर्ट 24 घंटे में ही दिए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी बीएमओ को निर्देश दिए कि फीवर क्लिनिक प्रातः 8:00 से दोपहर 3:00 बजे तक संचालित करें। बीएमओ सतत भ्रमण करें। सभी बीएमओ यह भी सुनिश्चित करें कि क्षेत्रों के सैंपल किसी भी स्थिति में शाम तक जिला मुख्यालय भिजवाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि सैंपल लेते समय पूरा पता लिखें, मोबाइल नंबर सही-सही लिखे यह सुनिश्चित कर चेक करें।

DEWAS CORONA REPORT आज 149 सैम्पलों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 01 मई 2021 विवरण

आज प्राप्त रिपोर्ट मे कोरोना संकमित (पाजिटिव) केसेस जानकारी-

  • 1-जिले मे आज तक कोविङ-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 155490
  • 2-आज लिये गये सैम्पल 920
  • 3-आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 1430
  • 4-आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 149
  • 5-आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या 1281
  • 6-आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्यु संख्या 0
  • 7-आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या 142041
  • 8-आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या 141212
  • 9-आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 5772
  • 10-आज दिनांक तक प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 135251
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित / पॉजिटिव मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 108
  • 12-आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 5160
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या- 571
  • 14-आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 0
  • 15-आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 829
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्यु संख्या 41
  • 18-जिले में आज का कोविड-19 पॉजिटीविटी रेट (प्रतिशत में) 10.42
  • 19-जिले में अब तक का कोविड-19 पॉजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे) 4.09
  • 20-जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत ) 89.40
  • 21-जिले में अब तक की कोविङ-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे) 0.71
  • 22-जिले मे बनाये गये माईको कंटेंनमेन्ट एरीया की संख्या 33

कलेक्टर श्री शुक्ला ने फीवर क्लिनिक सैम्पलिंग टीम की ली बैठक कोविड 19 की जांच के लिए दो नए दो केन्द्र खोले

देवास। कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने आज श्री कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम विकास नगर में जिला अस्पताल में संचालित फीवर क्लिनिक सैम्पलिंग टीम, कंट्रोल कमांड सेंटर की टीम, अस्पताल में भर्ती करने वाली टीम एवं होम आइसोलेशन टीम की बैठक ली। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान, सहित फीवर क्लिनिक की टीम उपस्थित थी।

बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पूरी एकजूटता के साथ हमें कार्य करना है। इसलिए हमें और अच्छे से कार्य करना है। उन्होंने बताया कि इस बार छोटे कंनटेमेंट एरिया बनाए गए हैं। इन कन्टेमेंट एरिया को अच्छे से कवर किया तो अच्छे परिणाम आएंगे। उन्होंने निर्देश दिए कन्टेनमेंट एरिया के मोहल्ले में जाकर अच्छे से सैम्पलिंग करें। उन्होंने निर्देश दिए कि इसके लिए एक पूरी टीम बनाओ, जिसमें नगर निगम व अन्य संबंधितों को शामिल करो तथा कल से ही इन कन्टेमेंट मोहल्लों में जाए तथा वहां पर सैम्पलिंग करें।

सैम्पलिंग के वक्त ले पूरी जानकारी बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि जो भी सैम्पलिंग के लिए आएं या जिनका सैम्पलिंग लिया जाएं, उनका नाम, पता, मोबाइल नंबर, एक अलटरनेट मोबाइल लिया जाएं। उन्होंने कहा कि इनकी जानकारी पूरी सही-सही ली जाए ताकि उस व्यक्ति को जब अस्पताल में भर्ती करना हो या फिर होम आइसोलेशन करना हो तो घर को ढुढने में परेशानी न हो। उसका घर आसानी से मिल जाएं।

दो फीवर क्लिनिक बनाए जा रहे
बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने बताया कि अमूमन देखने में आया है कि लोग जिला अस्पताल में सैम्पलिंग के लिए नहीं जाते हैं, इसलिए अब दो फीवर क्लिनिक बनाए जा रहे हैं, जो कि उत्कृष्ट विद्यालय तथा गर्ल्स कॉलेज देवास में रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज से किसी को भी सैम्पल के लिए जाना हो तो वे जिला अस्पताल न जाते हुए इन दोनों स्थानों पर जाएं। जहां पर सर्दी, खांसी, बुखार सहित अन्य इलाज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां जो भी जांच एवं सैम्पलिंग के लिए आएंगे उन्हें हाथों-हाथ दवाई दी जाएगी। जिससे उन्हें फिर से यहां नहीं आना पड़े।
शहर मे कोरोना वायरस के बढते संक्रमण से नागरिको के बचाव हेतु नगर निगम द्वारा प्रतिदिन सेनेटाईजेशन का कार्य किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत ताहसील चैराहा से नावेल्टी चैराहा, सुभाष चैक, गांजा भांग चैराहा, शालिनी रोड, तुकोगंज रोड नयापुरा, नाहर दरवाजा से भोपाल रोड तक निगम द्वारा बडे फायर वाहन व ट्रेक्टर मशीनो से सेनेटाईजेशन का कार्य किया गया। इसी प्रकार लगाये गये लाॅक डाउन का पालन नही करने करने वाले प्रतिष्ठानो पर चालानी कार्यवाही भी निगम द्वारा की जा रही है। आयुक्त विशालसिह चैहान ने नागरिको से अपील की है कि वे कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु लगाये गये लाॅक डाउन का पालन करें, बिना कार्य व बिना मास्क पहने अपने घरो से न निकले तथा सोशल डिस्टेंस का पालन कर अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा करें।