पुलिस थाने में कोविड के चलते प्रारंभ हुआ भाप लेने का देसी संयंत्र

कन्नौद: कोरोना संक्रमण ने इंसान को प्रयोगधर्मी बना दिया है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए देश दुनिया के डॉक्टर भाप लेने की सलाह दे रहे हैं। अब स्ट्रीम भाप लेने के उपकरण लेने की क्षमता आमजन में नहीं रही, भाप लेने के उपकरण कालाबाजारी में दुगुने दामों में बिक रहे हैं। कोरोना लॉकडाउन का पालन करा रहे पुलिस कर्मियों की स्वास्थ्य की चिंता को लेकर सजग हुए क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा ने नगर परिषद सीएमओ अनिल जोशी को पुलिस थाने पर पुलिस कर्मियों के लिए भाप हेतु संयंत्र लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में बर्तन व्यवसाई रामेश्वर वर्मा व तकनीकी सलाहकार आशीष उपाध्याय ने प्रेशर कुकर के जरिए देसी भाप संयंत्र की जुगाड़ बनाई है। जिससे पुलिस थाने के समस्त पुलिस कर्मी ड्यूटी जाने से पहले वह ड्यूटी से लौटते हुए थाने पर भाप लेते दिखाई दे रहे है। नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि भारत शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते कन्नौद के बस स्टेंड,व भीड़ वाले इलाकों में भाप संयंत्र लगाने की जरूरत है जिसको लेकर आने वाले समय में लॉक डाउन खुलने के बाद भाप संयंत्र लगाने को लेकर तैयारी चल रही है। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार ने भाप संयंत्र थाना परिसर में स्थापित कराने को लेकर क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा व नगर परिषद अनिल जोशी का आभार माना। थाना परिसर पर इस अवसर पर पार्षद संजय झंझोट, उप निरीक्षक बृजेश सिंह, प्रधान आरक्षक अशोक जोशवाल, संतोष बघेल, मोहन चौहान, आदि पुलिसकर्मी व नगर परिषद कर्मी मौजूद थे।

चंचल भारतीय✒️

Dewas, आज जिले में 138 सैंपल की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 29 अप्रेल 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 155490
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 1000
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 913
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 138
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 775
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 1
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 139714
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 138807
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 5473
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 132458
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 91
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 4875
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 557
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 907
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 41
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 15.12
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.94
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 89.07
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.75
  • 22 -जिले मे बनाये गये माईक्रो कंटेंनमेन्ट एरीया की संख्या- 33
  • ◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) व्यक्ति की मृत्यू जानकारीः-
  • 1 पताः-मक्सी रोड ,देवास ,महिला उम्र 65 वर्ष मृत्यू-जिला अस्पताल देवास

DEWAS LOCKDOWN देवास में 7 मई तक पूर्णतः कोरोना कर्फ्यू

देवास। दिनांक 28 मई को आयोजित जिला आपदा प्रबंधन समुह की बैठक में लिये गये निर्णय के में पूर्व में जारी दिनांक 25.04.2021 को जारी प्रतिबन्धात्मक आदेश में निम्नानुसार आंशिक संशोधन किया जाता है, जो इस प्रकार है :

  1. सम्पूर्ण जिले में दिनांक 07.05.2021 प्रातः 6.00 बजे तक पुर्णत: कोरोना कर्फ्यू लागू किया जाता।
  2. सामाजिक / राजनीतिक / खेलकूद / मनोरंजन / शैक्षणिक / सांस्कृतिक / सार्वजनिक तथा धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए लोगों का एकत्रित होना पूर्णतः वर्जित रहेगा।

गतिविधियाँ जिन्हें कोरोना कर्फ्यू में प्रतिबंध से छूट रहेगी

  • केमिस्ट, अस्पताल, नर्सिंग होम एवं पैथालॉजी / एक्स-रे / सोनोग्राफी / सिटी स्केन सेंटर। 2. सब्जी/फल मण्डी प्रातः 04 बजे से 07.00 बजे तक खुलेगी जिसमे खेरची विक्रय पुर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। केवल मण्डी प्रागंण से सब्जी / फल का केवल थोक विक्रय किया जा सकेगा ।
  • सब्जी / फल फ्रुट आदि का विक्रय केवल हाथ ठेला गाड़ी के माध्यम से घर घर जाकर प्रातः 07.00 बजे से दोपहर 10.00 बजे तक किया जा सकेगा, एक स्थान पर खड़े रहकर सब्जी / फल फ्रुट आदि का विक्रय करना प्रतिबंधित रहेगा ।
  • दुध का विक्रय केवल घर-घर जाकर प्रातः 06.00 से 08.00 बजे तक एवं साय: 06.00 बजे से 08.00 बजे तक किया जा सकेगा।
  • शादी एवं वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित व्यक्तियों की संख्या 10-10 से अधिक न हो। एवं कार्यक्रम की पूर्वानुमति क्षेत्र के एसडीएम से लेना आवश्यक होगी।
  • अंतिम संस्कार में केवल 10 व्यक्ति ही शामिल हो सकेंगे ।
  • लोक परिवहन जैसे बस, मैजिक, ऑटोरिक्शा आदि पुर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे, मरिजो का परिवहन करने वाले ऑटोरिक्शा को छुट रहेगी

Dewas, आज जिले में 144 सैंपल की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 28 अप्रेल 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 153720
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 905
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 536
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 144
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 392
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 138714
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 137894
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 5335
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 131683
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 36
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 4784
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 511
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 820
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 40
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 26.87
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.87
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 89.67
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.75
  • 22 -जिले मे बनाये गये माईक्रो कंटेंनमेन्ट एरीया की संख्या- 31

MADHYA PRADESH 1 मई से कक्षा 10वी और 12वी को छोड़कर स्कूलों में नही होगी ऑनलाइन पढ़ाई

प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के आँकड़ो को दृष्टिगत रखते हुए सरकार ने स्कूलों के बच्चो को तनाव मुक्त रखने के लिए 10वीं और 12वीं की कक्षा को छोड़कर सभी कक्षाओं की ऑनलाइन क्लासेज 1 महीने के लिए निरस्त कर दी हैं। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिया है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है, वर्तमान में कोरोना संक्रमण लगातार फैलने के कारण स्टूडेंट में भय व तनाव की स्थिति बन रही है। ऐसे में कक्षाओं से तनाव और ज्यादा बढ़ेगा। इस कारण 10वीं और 12वीं बोर्ड को छोड़कर अन्य कक्षाओं की ऑनलाइन कक्षाएं 1 मई से 31 मई 2021 तक के लिए निरस्त की जा रही है।
यह आदेश प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में लागू रहेगा।

1 मई से होगा 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियो का निःशुल्क वेक्सिनेशन

• सभी वार्डो में टीकाकरण किये जाने हेतु निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने मे संबंधित अधिकारियो से की वर्चुअल बैठक

देवास। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियो को निःशुल्क वेक्सिन लगवाये जाने का कार्य 1 मई से प्रारंभ होगा। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने इस संबंध मे निगम के संबंधित अधिकारियो एवं जिला स्वास्थ्य विभाग के डॉ. तिवारी, डॉ. कल्याणे के साथ किये जाने वाले टीकाकरण की व्यवस्था के लिये आवश्यक वर्चुअल बैठक ली जाकर चर्चा की जिसमे 45 ही वार्डो मे दिवस – वार निर्धारित वेक्सिनेशन केन्द्रो पर टीकाकरण किये जाने हेतु तथा वार्डो मे वर्तमान मे जिन स्थानो पर वेक्सिनेशन केन्द्र संचालित है, उन केन्द्रो के साथ-साथ अतिरिक्त केन्द्र भी खोले जाने एवं वार्डो मे ज्यादा से ज्यादा वेक्सिनेशन (टीकाकरण) का कार्य हो सके। ऐसी सुचारू रूप से व्यवस्था की जाने के लिये दिशा निर्देश दिये गये। आयुक्त ने बताया कि प्रत्येक वार्ड क्षेत्रो मे ही खोले जाने वाले टीकाकरण केन्द्रो पर 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियो को लगाये जाने वाले टीकाकरण केन्द्रो का मौका निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियो का दिये गये। टीकाकरण केन्द्रो की जानकारी अतिशीघ्र दी जावेगी। जिससे उन वार्डो के जनप्रतिनिधीगण, सभी सामाजिक संगठन, संस्थाये, सभी सामाजिक कार्यकर्ताओ से टीकाकरण अभियान मे सहयोग प्राप्त होगा। 1 मई 2021 से प्रारंभिक टीकाकरण मे अपना सहयोग प्रदान कर अपने वार्ड क्षेत्रो के अधिक से अधिक संख्या मे रहवासियो को टीका लगवाये जाने हेतु प्रेरित करे तथा प्रशासन को सहयोग करे।

Dewas , आज जिले में सैंपल की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 27 अप्रेल 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 152897
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 560
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 931
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 134
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 797
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 137809
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 137358
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 5191
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 131291
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 222
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 4748
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 403
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 451
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 40
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 14.39
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.78
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 91.47
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.77
  • 22 -जिले मे माईक्रो कंटेंनमेन्ट एरीया संख्या- 31

विधायक व प्रभारी मंत्री ने किया इंडस्ट्रियल एरिया में बन रहे कोविड सेंटर का अवलोकन

देवास। शहर के इंडस्ट्रियल एरिया में बन रहे 250 बेड के नवनिर्मित रेड क्रॉस कोविड-19 सेंटर का आज प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर व विधायक गायत्री राजे पवार द्वारा अवलोकन कर निरक्षण किया एवं कोविड केयर सेंटर को जल्द से जल्द पूर्ण रूप से स्थापित करने के साथ मरीज़ों के लिए शुरू करने के दिशा – निर्देश दिए।इंडस्ट्रियल एरिया में बन रहे कोविड सेंटर में 250 में से लगभग 100 बेड ऑक्सीजन युक्त होंगे वही सेंटर पर इप्का लेबोरेटरी द्वारा ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट भी स्थापित किया जा रहा है। इस अवसर पर कलेक्टर एवं प्रशासक श्री चंद्रमौली शुक्ला एसपी शिवदयाल सिंह गुर्जर नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान एवं अन्य अधिकारी व पदाधिकारी उपस्तिथ रहें।

कोरोना वायरस से बचाव और सजग रहने के लिए अपनी पेंटिंग से आमजन को सजग कर रही है नगर सेठ परिवार की बेटी

कन्नौद:विभिन्न विषयों पर कलाकृति के माध्यम से जागरूकता पैदा की हैं। खास बात है यह है कि यह पेंटिंग कोरोना से बचाने का संदेश दे रही है।कोरोना वायरस की चपेट में पूरा देश है। कोरोना के संक्रमण को लेकर हमें पूरी सावधानियां रखनी चाहिए। अगर सावधानी में थोड़ी भी लापरवाही कर दी तो कोरोना की चपेट में व्यक्ति आ सकता है। कन्नौद के नगर सेठ हवेली परिवार की बिटिया शिवानी धूत ने इसी सावधानी को दर्शाते हुए यह पेंटिंग बनाई है। इसलिए सावधानी बेहद आवश्यक है। निरंतर कलाकर्म जुड़े कहीं कलाकृतियों की पेंटिंग बनाई है । अपने पोस्टर चित्रों
में राजस्थानी भाषा का प्रयोग आकर्षित करता हैं।
“ओ कोरोन कद जासी,
दरवाजा कद खुल सी”
हताश टूटे किवाड़ों से झांकती तरसती आंखें लांकडाउन से दरवाजे खुलने का बेबसी से इंतजार की स्थिति दिखाई है।

चंचल भारतीय✒️

21 घंटे के कोरोना कर्फ्यू पर 3 घंटे की छूट भारी

कोरोना कर्फ्यू में मिली छूट में बाजार में मची अफरा तफरी

देवास। जिले में 3 मई प्रातः 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगा हुआ है जिले में लगे कोरोना कर्फ्यू में सुबह 7 से 10 बजे तक छूट दी गयी है। बाजार में इन 3 घंटो की छूट में इतनी बड़ी संख्या में लोग खरीददारी करने के लिए आ रहे है जिससे बाजार में सामाजिक दूरी की तो जमकर धज्जिया उड़ाई गयी। इससे यह कहा जा सकता है की 24 घंटो में से 21 घंटे के कोरोना कर्फ्यू पर 3 घंटे की छूट भारी तो नही होंगे। बीते दो दिनों से लगे संपूर्ण लॉकडाउन (शनिवार व रविवार) के कारण सोमवार को बाजार में भारी भीड़ दिखाई दी। अगर बाजार में इन 3 घंटो में ऐसी ही भीड़ दिखी तो शायद संक्रमण की चैन तोड़ने में प्रशासन को उम्मीद से बहुत ज्यादा मशक्कत करना पडे । 10 बजने के बाद पूरा प्रशासनिक अमला मैदान में उतरा और सख्ती के साथ बाजार को बंद कराया। हालाँकि इस भीड़ में ना तो पब्लिक का दोष है ना ही दुकानदारों का दोष अगर किसी का हे तो वह कोरोना संक्रमण का है। शहर में विभिन्न लोगो के द्वारा कोरोना कर्फ्यू में मिली छूट का समय बढ़ाने की मांग की गयी थी ताकि ज्यादा समय मिलेगा तो बाजार में भीड़ कम होगी तथा सामाजिक दूरी का भी पालन हो सकेगा। बीते 9 अप्रैल से जिले में लॉकडाउन (कोरोना कर्फ्यू) लगा हुआ है जिसके बाद भी 9 अप्रैल से आज दिनांक तक जिले में कुल 1723 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आये है हालाँकि इस दौरान 1512 कोरोना संक्रमित मरीज इलाज के बाद कोरोना को हराकर पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर भी लौटे है। इसके बावजूद शहर के लगभग सभी अस्पतालों में बेड फुल है और दूसरी तरफ शहर में ऑक्सीजन की समस्या भी बनी हुई है प्रशासनिक अधिकारी भले ही शहर में ऑक्सीजन की बड़ी मात्रा में आपूर्ति की बात कर रहा है, परंतु अस्पतालों में हकीकत कुछ और ही बयां करती है। जिले में बनने वाले ऑक्सीजन प्लांट के 15 मई व आद्योगिक क्षेत्र में बनने वाले 250 बेड के कोविड केयर सेंटर का 3 या 4 मई तक पूरी तरह स्थापित होने का अनुमान है। उम्मीद है कि इन दोनों के पूरी तरह स्थापित होने के बाद शहर के लोगो को चिकित्सा सुविधाओं में होने वाली परेशानियों से छूटकारा मिलेगी।

क्राइसिस कमेटी को लेना चाहिए
कड़े फैसले , लचर निर्णय से बढ़ रहा है कोरोनावायरस का खतरा – कांग्रेस

देवास। देश प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमण फैलने के कारण जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है वहीं व्यापार-व्यवसाय भी ठप्प हुए हैं क्राइसिस कमेटी ने सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 7:00 से 10:00 बजे तक लाक डाउन मैं छूट दी है । छूट भी रहना जरूरी है और संक्रमण को कंट्रोल करना भी जरूरी है लेकिन देखने में आया है कि इस दौरान इतनी अव्यवस्था फैल जाती है कि लोगों का सड़को पर निकलना मुश्किल हो जाता है। अब समय आ चुका है कि क्राइसिस कमेटी कड़े फैसले लें और कोरोना संक्रमण को रोकने में अपनी अहम जिम्मेदारी का निर्वाह करें । शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि सबसे पहले तो सब्जी की जो मंडियां लग रही है उन्हें बंद किया जाना चाहिए और उनकी जगह ठेला गाड़ी पर सब्जी बेचने की अनुमति दी जाना चाहिए वह भी वार्ड ,वार्ड हर ठेले पर वार्ड नंबर लिखा जाए कि उक्त ठेले वाला उसी वार्ड में सब्जी बेचेगा जिसमें उसे अनुमति दी गई है। साथ ही सब्जियों के दाम निर्धारित किए जाए सब्जी मंडी और सब्जी की दुकाने कंट्रोल हो गई तो फिर व्यवस्था अपने आप कंट्रोल में आ जाएगी । इसी के साथ लॉकडाउन खुलने की अवधि के दौरान सड़कों पर चार पहिया वाहन ट्रैक्टर लोडिंग वाहन सभी को प्रतिबंधित किया जाए कि सुबह 7:00 से 10:00 के बीच शहर में इनके प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अभी लॉकडाउन खुलने की अवधि के दौरान इतने वाहन सड़कों पर आ जाते हैं कि उस से जगह-जगह जाम लग जाता है और इतनी भीड़ इकट्ठी हो जाती की इससे सोशल डिस्टेंसिंग पूरी तरह से खत्म हो जाता है । एक रिपोर्ट के मुताबिक जब लाकडाउन खुलता है और लोग अपने घरों से बाहर आते हैं जब वे वापस घर पहुंचते है तो अपने साथ कोरोनावायरस भी ले जाते हैं जिसकी दर वर्तमान में 18 ℅ है जो कि चिंताजनक है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि लॉकडाउन लगने से सभी का नुकसान हो रहा है लेकिन हमारे सामने कोरोना संक्रमण से लड़ना और जीतना सबसे ज्यादा जरूरी है क्योंकि आज हम अपने लोगों को ही अपनी लापरवाही से खोते चले जा रहे हैं । आज जरूर नुकसान हो रहा है लेकिन कल फिर फायदा होगा इसलिए सब मिलकर इस आपदा का सामना करें अपना सहयोग प्रदान करें।