Dewas, आज जिले में 148 की सैंपल रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 26 अप्रेल 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 151044
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 873
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 769
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 148
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 621
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 137249
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 136427
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 5057
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 130494
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 87
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 4526
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 491
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 822
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 40
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 19.25
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.71
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 89.50
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.79

देवास : 18 क्षेत्र बने माइक्रो कॉन्टेंमेंट एरिया…

• माइक्रो कॉन्टेंमेंट एरिया में आवागमन सिमित रहेगा..
• थाना प्रभारी द्वारा गठित दल करेगा निगरानी..
• माइक्रो कॉन्टेंमेंट एरिया की समयावधि 7 दिन की रहेगी..

विश्व आरोग्य हेतु जैन समाज में हर घर पर दिन भर चला प्रार्थनाओं का दौर

• सेवा एवं परोपकार करते हुए जैन समाज ने मनाई महावीर जयंती….
घरों पर फहराया जैन ध्वज , जलाएं दीपक एवं किया आध्यात्मिक अनुष्ठान

देवास । जियो और जीने दो का आज के युग में प्रासंगिक बन चुका दिव्य संदेश देने वाले जैन जगत के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जी का जन्म कल्याणक दिवस महावीर जयंती जैन समाज ने घरों पर रह कर ही मनाई । विश्व आरोग्य एवं विश्व शांति के लिए हर घर पर दिनभर प्रार्थना का दौर चलता रहा । समाज जनों द्वारा जरूरतमंदों को दान के रूप आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया । इसके अतिरिक्त सेवा एवं परोपकार के कई पुण्य कार्य भी किए । पूर्व में भी जैन समाज द्वारा 2 लाख 15 हजार राशि के 10 आईसीयू बेड नए कोविड सेंटर को प्रदान किए गए थे । समाजजनों ने करीब 2 लाख रुपए की राशि एकत्रित कर जरूरतमंदों को प्रदान की । शोभायात्रा के स्थान पर आत्मा की शोभा बढ़ाने वाले जप एवं तप किए गए । सामूहिक भोजन के स्थान पर प्रभु भजन को प्राथमिकता दी गई । घरों पर जैन ध्वज फहराया गया तथा दीपक जला कर रोशनी की गई ।

सभी समाज जनों ने कोरोना महामारी का संपूर्ण विश्व से छुटकारा दिलाने की प्रभु से अंतर्मन से प्रार्थना की ।
महावीर जयंती उत्सव समिति के अध्यक्ष दीपक जैन , महासचिव शैलेंद्र चौधरी एवं सचिव संजय कटारिया ने आध्यात्मिक रूप से शालीनता पूर्वक महावीर प्रभु जन्म कल्याणक मनाने हेतु समाज जनों के प्रति आभार व्यक्त किया है । उक्त जानकारी संचालक विजय जैन एवं भरत चौधरी ने दी ।

Dewas lockdown । देवास में 3 मई तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू

• प्रात: 07.00 बजे से 10.00 बजे तक खुुुुला रहेगा बाजार

देवास। वर्तमान में कोरोना संक्रमण के चलते सम्पूर्ण देवास जिला संक्रमण से प्रभावित है। विगत आदेश में 19 अप्रेल 2021 से 26 अप्रैल तक लगाये गये कोरोना कर्फ्यू के तारतम्य में शहर में कोरोना संक्रमण की पॉजीटिव दर में स्थिरता आई है। इस परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए आयोजित (Crisis Management Group) की बैठक एवं ग्राम पंचायतों की ग्राम सभाओं की बैठकों में पारित प्रस्तावों के अनुक्रम में लिए निर्णय अनुसार कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला ने निम्नानुसार प्रतिबन्धात्मक आदेश प्रसारित करे है।

• सम्पूर्ण जिले में लागू कोरोना कर्फ्यू की अवधि को दिनांक 26.04.2021 की प्रात: 6.00 बजे से दिनांक 03.05.2021 प्रातः 6.00 बजे (प्रात: 07.00 बजे से 10.00 बजे तक छोड़कर) तक के लिए बढ़ाई जाती है।

समस्त नगरीय / ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाला साप्ताहिक हाट बाजार पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे।

गतिविधियाँ जिन्हें कोरोना कर्फ्यू में प्रतिबंध से छूट रहेगी

  • • अन्य राज्यों से माल, सेवाओं का आवागमन |
  • • केमिस्ट, अस्पताल, नर्सिंग होम एवं पैथालॉजी / एक्स-रे / सोनोग्राफी / सिटी स्केन सेंटर।
  • • बैंक, एटीएम, बीमा, एलआईसी संस्थान एवं जीएसटी रिटर्न समय पर दाखिल करने हेतु कर सलाहकार / सीए के कार्यालय |
  • • औद्योगिक मजदूरों कर्मचारियों, उद्योगों हेतु कच्चा / तैयार माल के परिवहन में लगे श्रमिकों एवं अधिकारियों का आवागमन |
  • • केन्द्र सरकार, राज्य सरकार एवं स्थानीय निकाय के अधिकारी/कर्मचारियों का आवागमन |
  • • परीक्षा केन्द्र आने एवं जाने वाले प्रशिक्षार्थी तथा परीक्षा केन्द्र एवं परीक्षा आयोजन से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिबन्ध से मुक्त रहेंगे किन्तु ऐसे सभी लोग अपने एडमीट / पहचान पत्र साथ में रखेंगे।
  • • एम्बुलेंस फायर ब्रिगेड, टेली कम्युनिकेशन, विद्युत प्रदाय एवं अन्य आपातकालीन सवाऐं।
  • • अस्पताल / नर्सिंग होम और टीकाकरण हेतु आवागमन कर रहे नागरिक/कर्मी जिन्हें पहचान पत्र रखना अनिवार्य रहेगा।
  • • बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन से आने-जाने वाले नागरिक जिन्हें टिकट दिखाना अनिवार्य होगा।
  • • प्रिन्ट / इलेक्ट्रॉनिक मिडिया एवं पत्रकारों को कवरेज हेतु छूट रहेगी।
  • • अखबार वितरण |
  • • कोरियर सेवा में लगे कर्मचारी जो होम डिलीवरी कर रहे हैं।
  • • (सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानें) एवं शासन द्वारा घोषित अनाज खरीदी केन्द्र (नियत समयानुसार)
  • • जिले में उपार्जन कार्य में संलग्न समस्त कर्मचारी, परिवहनकर्ता, हम्माल तुलावटी, वेयरहाउस आद सर्वसम्बन्धित नियमित कार्य करते रहेंगे एवं वे कृषक जिन्हें फसल विक्रय का एस. एम. एस. प्राप्त हुआ है, वे प्रतिबन्ध से मुक्त रहेंगे।
  • • शादी एवं वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित व्यक्तियों की संख्या 25-25 से अधिक न हो एवं कार्यक्रम की पूर्वानुमति क्षेत्र के एसडीएम से लेना आवश्यक होगी।
  • • दूध की दुकानें, दूध एकत्रीकरण की अनुमति सायं 6.00 बजे से रात्रि 08.00 बजे तक खुली रहेगी।
  • • मनरेगा एवं अन्य योजना के निर्माण कार्यस्थल पर मजदूर कोरोना गाईडलाइन का पालन (मॉस्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखन एवं प्रत्येक लेबर का प्रतिदिन प्राथमिक लक्षण की स्क्रिनिंग करने पर स्वस्थ्य पाया जाना आदि शर्तों के साथ) कार्य कर सकेगा।
  • • विभिन्न शासकीय निर्माण कार्य व संलग्न अधिकारी/कर्मचारी।

देवास – गाइडलाइन का उलंघनन करने वाले व्यापारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

देवास। शहर में कोरोना संक्रमण को बढ़ते देख संक्रमण से बचाव हेतु लॉक डाउन (कोरोना कर्फ्यू) लगाया गया है। शहर में पुलिस द्वारा सख्ती के साथ (कोरोना कर्फ्यू) का पालन भी कराया जा रहा है। परंतु कुछ व्यापारियों द्वारा लॉकडाउन (कोरोना कर्फ्यू) के गाइड लाइन का उलंघनन किया जा रहा था जिसपर पुलिस द्वारा दुकानदारो पर कलेक्टर के आदेशों का उलंघनन करने के मामले में कार्यवाही कर उनपर प्रकरण दर्ज किया जा रहा रहा है।
शनिवार को कलेक्टर के आदेशो का उलनघंन करने के मामले में बीएनपी पुलिस ने बाईपास स्तिथ सिद्धि विनायक होटल के संचालक जगदीश पिता शिवनारायण परमार धारा 188 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। तो वही कोतवाली पुलिस द्वारा भी मोती बंगला स्तिथ पूजा मिल्क कार्नर के संचालक सुमित गिरी व मालवा मिल्क कॉर्नर के संचालक एज़ाज़ शेख पर लॉकडाउन मे फल फ्रूट बेचने पर लॉकडाउन के उल्लंघन तहत धारा 188 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है।
पूर्व में भी पुलिस द्वारा ऐसी कार्यवाही की गयी थी जिसमे 23 तारीख को भी शहर के आद्योगिक थाने में 4 प्रकरण दर्ज किये गए थे जिसमे विकास नगर स्थित न्यू गणेश मिल्क पॉइंट , शिप्रा जोन की दुकान , राघव विहार की एक दुकान तथा गौतम नगर स्तिथ एक दुकान पर कार्यवाही कर प्रकरण दर्ज किया गया था।

Dewas Corona Report । आज 98 सैम्पलों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 25 अप्रेल 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 151044
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 828
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 871
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 98
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 773
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 136376
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 135658
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 4909
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 129873
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 95
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 4439
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 430
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 718
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 40
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 11.25
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.62
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 90.43
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.81

बारात निकालने पर हाटपिपलिया पुलिस ने मैरिज गार्डन एवं बारातियों के खिलाफ की कार्रवाई।

देवास हाटपिपलिया वर्तमान समय में कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर देवास द्वारा लोक स्वास्थ्य नेता लगाए गए विभिन्न प्रतिबंध आदेशों के तहत वैवाहिक सामाजिक कार्यक्रमों को भी निषेध किया गया किंतु फिर भी लोग इसे सिर्फ संस्कार ना मानकर उत्सवी स्वरूप देने के बाद नहीं आते हैं इसी के फलस्वरूप 22,4,21 कोननगर भ्रमण के दौरान एक बारात बिना किसी अनुमति के बारात नगर के सिद्धि विनायक गार्डन शादी करने गए ले राहुल उर्फ लड्डू शक्तावत पुत्र विजय सिंह एवं मैरिज गार्डन संचालक संतोष पाटीदार पुत्र हुकुम के विरोध प्रकरण दर्ज कर धारा 218/21 .187.188, 269.270.271. भादवी की धारा 3 महामारी अधिनियम 1987 आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 दर्ज कर धारा 3 के तहत दर्ज कर अनुसंधान में लिया गया।

हाटपिपलिया तहसील से नरेंद्र चौहान की रिपोर्ट

मानधानिया एवं राठी परिवार द्वारा कन्नौद अस्पताल को दान में दी बायपेप मशीन

गंभीर मरीजों को संजीवनी के रूप में काम आएगी

कन्नौद: कोरोना जैसी महामारी के दौर में आज के समय हर जगह कहीं ऑक्सीजन तो कहीं और दवाई के कारण मरीज अपनी जान गवा रहे हैं तो दूसरी और दानदाताओं ने भी दान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी शनिवार को कन्नौद सिविल अस्पताल में परम पूज्य संत नागोरियापीठाधीपति रामानुजाचार्य संत विष्णु प्रपन्नाचार्य महाराज की प्रेरणा से सतवास के समाजसेवी मानधानिया परिवार एवं कन्नौद के राठी परिवार द्वारा अपने पूर्वजों की स्मृति में विधायक आशीष शर्मा की उपस्थिति में शनिवार को 1 लाख 20 हजार रूपये की बायपेप मशीन भेंट की गई जो मिनी वेंटिलेटर का काम करेगी विधायक शर्मा ने कहा यह मिनी वेंटीलेटर महामारी के दौर में जिन मरीजों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है उनके लिए लिए संजीवनी का काम करेगी और इन परिवारों के द्वारा किया गया यह कार्य बहुत ही सराहनीय है जिन मरीजों को सांस लेने में तकलीफ होती है ऐसे मरीजों जो आपने इलाज के लिए इंदौर भोपाल नहीं पहुंच सकते हैं सांस की तकलीफ होती है ऐसे मरीजों के लिए काम करेगी साथ ही विधायक शर्मा ने दानदाताओं से अनुरोध किया है इस महामारी के दौर में जो भी दानदाता मानवता की सेवा करना चाहता है वह कर सकता है ऐसे बुरे समय में अस्पताल को दान देने के लिए आगे आएं। वही बीएमओ डॉ लोकेश मीणा ने बताया कि पूर्व में लखन मनोज तथा राजू तिवारी के द्वारा कन्नौद को ऑक्सीजन मशीन भेंट की गई थी जो कोविड-सेंटर में कोरोना के मरीजों को उपयोग में आ रही है। वहीं दूसरी ओर सतवास के मानधनिया परिवार द्वारा जो ऑक्सीजन मशीन भेंट की गई है वह मरीजों के लिए वरदान के रूप में साबित होगी। इस अवसर पर एसडीएम नरेंद्रसिंह धुर्वे समाजसेवी श्यामसुंदर राठी, जगदीश राठी, पुरुषोत्तम राठी, पवन मानधानिया, कमलकिशोर मानधानिया, मनोहरलाल मानधनिया, सुभाष मानधानिया, संजय राठी, बृजेश धूत,गोविंदा धूत आदि उपस्थित थे।

चंचल भारतीय✒️

DEWAS, आज जिले में 25 सैंपल की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 24 अप्रेल 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 149043
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 836
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 658
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 25
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 633
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 135548
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 134787
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 4811
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 129100
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 172
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 4344
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 427
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 761
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 40
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.80
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.57
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 90.29
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.83

कोरोना संक्रमण से बचाओ को लेकर पुलिस जवानों को किट वितरण किया

कन्नौद: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में डी जी रिज़र्व के जवानों को तथा कार्यालय में कार्य कर रहे पुलिस जवानों को कोरोना किट का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा के द्वारा वितरण किया गया जिसमें मॉस्क ,गमछे सैनेटाइजर , फ़ेस शील्ड आदि शामिल थे सभी जवानों को हिदायत दी गई की ड्यूटी के दौरान जेब में से सैनेटाइज की शीशी रखे तथा लगातार हाथों को सैनेटाइज करते रहें तथा मास्क पहनकर चेहरे पर फेसशील्ड का उपयोग करें तथा ख़ुद भी सुरक्षित रहते हुए जनता को जागरूक करते हुए लॉकडाउन का कढ़ाई से पालन कराने की हिदायत दी गई ।

चंचल भारतीय✒️