इंडस्ट्रियल एरिया में बन रहा है 250 बेड का कोविड केयर सेंटर लगभग 100 बेड रहेंगे ऑक्सीजन युक्त्त

• करीब 10 दिनों में बनकर होगा तैयार कोविड केयर सेंटर

देवास। शहर के औद्योगिक क्षेत्र में 250 बेड का कोविड केयर सेंटर बन रहा है। इस कोविड केयर सेंटर का कार्य आगामी करीब 10 दिनों में पूर्ण होने की संभावना है। इंडस्ट्रियल एरिया में बन रहे कोविड केयर सेंटर का कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला एवं नगर निगम आयुक्त श्री विशाल सिंह चौहान ने आज व्यवस्थाओं का जायजा किया। इस दौरान अन्य संबंधित उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिए कि कोविड केयर सेंटर के कार्य में और गति लाएं कि आगामी में 10 दिन में यह तैयार हो जाएं।

कलेक्टर श्री शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में कोविड के बढ़ते केसेस को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क होकर कार्य कर रहा है। आगामी दिनों में कोविड की बढ़ती संख्या को देखते हुए देवास के औद्योगिक क्षेत्र में रेडक्रास सोसायटी देवास, नगर निगम देवास, जिला प्रशासन एवं इप्का कंपनी के माध्यम से लगभग 250 बेड का कोविड केयर सेंटर रहेगा। उन्होंने बताया कि आगामी 10 दिन में इसका कार्य हो जाएगा।, जिसमें इप्का कंपनी द्वारा ऑक्सीजन जनरेंटर की व्यवस्था की जा रही है। कंपनी के द्वारा इसे एयर कूल्ड भी किया रहा है। उन्होंने बताया अगल-अलग केबिन बनाए जा रहे हैं, जहां पर मरीजों को रखेंगे। यहां पर कंपनी द्वारा जो ऑक्सीजन पाइंट दिया जा रहा है, उससे लगभग 100 बेड ऑक्सीजन युक्त्‍ रहेंगे।

रेमदेसीविर के 950 इंजेक्शन एवं ट्रोसिलिजुमेन 400 के 50 इंजेक्शन शहर कांग्रेस को उपलब्ध कराएं मूल्य हम देंगे एवं निशुल्क बाटेंगे – राजानी

जिस प्रकार ज्योतिरादित्य सिंधिया को इंजेक्शन उपलब्ध कराए हैं उसी तर्ज पर हमे भी उपलब्ध कराए…

देवास । शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने पत्र लिखकर कलेक्टर श्री शुक्ला से मांग की है कि जिस प्रकार राज्य शासन के द्वारा भाजपा के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया को 10000 इंजेक्शन उपलब्ध कराए हैं वैसे ही शहर कांग्रेस को रेमदेसीविर के 950 इंजेक्शन एवं ट्रोसिलिजुमेन 400 के 50 इंजेक्शन उपलब्ध कराए जाए जिससे हम पूर्व मंत्री विधायक सज्जन सिंह वर्मा के हाथों उन जरूरतमंद मरीजों को यह इंजेक्शन पहुंचा सके जो आर्थिक रूप से कमजोर होकर कोरोनावायरस जैसे संक्रमण से संघर्ष कर रहे हैं । इन इंजेक्शनो का जो भी मूल्य होगा आप हमें कंपनी एवं स्टॉकिस्ट का नाम बता दे हम तत्काल उसे चेक के माध्यम से भुगतान कर देंगे।
श्री राजानी ने बताया कि आज कोरोना संक्रमण के चलते स्थिति बड़ी भयानक हो चुकी है, इंजेक्शन बाजार में नहीं मिल रहे हैं । स्टॉकिस्टों के माध्यम से पता चला है कि आपके माध्यम से इंजेक्शन आ रहे हैं और आपके द्वारा उन्हें विभिन्न चिकित्सालय में उपलब्ध कराया रहे हैं। आज बाजार में रेमडेसीविर एवं ट्रोसिलिजुमेन उपलब्ध नहीं है लोग इन इंजेक्शनो के लिए परेशान हो रहे हैं इसके चलते लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। अस्पतालों में जगह नहीं है कई मरीज अपने घर पर इलाज करा रहे हैं ऐसे में उन्हें उक्त इंजेक्शन उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। हमें पूर्ण विश्वास है कि जिस तरह भाजपा सांसद श्री सिंधिया को इंजेक्शन दिलाये गए हैं वैसे ही हमें भी शीघ्र दिलाये जाएंगे।

वर्तमान में फैल रहे कोरोना संक्रमण एवं संक्रमण से हो रही जनहानि को देखते हुए एचडीएम एवं जनपद सीईओ ने मोर्चा संभाला

बागली। वर्तमान मे फैल रही वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण एवं संक्रमण से हो रही जनानी को देखते हुए बागली एसडीएम अरविंद चौहान एवं जनपद सीईओ अमित कुमार व्यास द्वारा मोर्चा सम्भालते हुए बागली अनुविभाग अंतर्गत प्रत्येक चिन्हित गांवों में डोर टू डोर घर-घर पहुंचकर कोविड- 19 का सर्वे करने के लिए 6 टीम गठित की गई है।
जिसमें स्वास्थ्य विभाग ,पंचायत, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल की गई है।
बागली अनुविभाग में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण व तेजी से हो रही मृत्यु के आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए एसडीएम द्वारा टीम गठित की गई है।
जो कि घर घर पहुंच कर कोविड-19 सर्वे की करेगी। जिसमें टीम द्वारा परिवार के लोगों के स्वस्थ्य कि जानकारी लेकर चिन्हित किया जाएगा जिस पश्चात संबंधित व्यक्ति को मेडिसन किट घर तक पहुंचाया जाएगा। सर्वे की शुरुआत शुक्रवार सुबह एसडीएम अरविंद चौहान व जनपद सीईओ अरविंद कुमार व्यास द्वारा चापड़ा पंचायत भवन पर टीम के सदस्यों को समझाइश देकर रवाना किया गया। सर्वे की शुरुआत चापड़ा से की गई, जहां पर टीम द्वारा डोर टू डोर घर-घर पहुंचकर सर्वे किया जाएगा।

✍️ नरेंद्र चौहान की रिपोर्ट

तीन बच्चों की मां ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या

https://youtu.be/FUNwPfBLhZ4

देवास (कन्नौद)। शिवधाम कॉलोनी के सुनसान क्षेत्र के कुए में महिला मैं आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम राम बाई पति रामविलास माली उम्र 28 वर्ष के लगभग सुबह 6:30 बजे घर के बाहर से दरवाजा लगा कर चली गई थी। मृतक राम बाई के पति रामविलास ने बताया कि एक दिन पहले बच्चों को तैयार करने की बात को लेकर तू तू मैं मैं हो गई थी जिससे नाराज होकर मेरी पत्नी ने आज अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्रत्यक्षदर्शी शिवधाम कॉलोनी के निवासी प्रवीण चौधरी ने अपने घर से महिला को कुए पर खड़े होते हुए देखा था। महिला के परिजन महिला को ढूंढ रहे थे तो कुएं में गिरने की आशंका व्यक्त की थी जिस पर से महिला का शव पानी के अंदर दिखा पुलिस थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार को सूचना देने पर थाना प्रभारी मौके पर दल बल के साथ पहुंचे। ग्राम रतवाय निवासी कल्ला ने अपने साहस के दम पर मृतक महिला को रस्सी बांधकर कुवै से बाहर निकाला थाना प्रभारी के द्वारा कल्ला को नगद राशि से पुरस्कृत किया। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार में मामले में जानकारी देते हुए बताया कि मृतिका के पति रामविलास पिता अमर सिंह जाति माली की सूचना पर मर्ग कायम किया गया है। मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक महिला के मरने का कारण विस्तृत जांच के बाद ही पता चलेगा।

✍️ चंचल भारतीय

ईटावा में पुरानी रंजिश के चलते युवक के किया तलवार से हमला

बीचबचाव करने आई फरियादी की माँ से भी की मारपीट

देवास। देवास शहर के ईटावा में कल 22 तारीख़ को दोपहर के समय पुरानी रंजिश के चलते आरोपी प्रदीप परमार द्वारा योगेश गोमार व उसके परिवार के साथ गाली-गलौच कर व मारपीट की । विवाद इतना बड़ गया की आरोपी प्रदीप परमार अपने घर से तलवार ले आया और योगेश गोमार व छोटे भाई कुलदीप गोमार पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में फरियादी योगेश गोमार को दाहिने हाथ पर तो वही उसके छोटे भाई कुलदीप गोमार को पीठ पर चौंट आयी इस बीच योगेश की माँ बीच-बचाव के लिए आयी तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की जिससे उन्हें भी चौंट आई। आरोपीगण द्वारा यह भी कहा गया कि यदि आईंदा मेरे बीच मे बोले तो जान से खत्म कर दूँगा।
घटना को लेकर योगेश गोमार पिता रामप्रसाद गोमार ने आरोपी प्रदीप परमार व दीपक परमार निवासी राम मंदिर के पास ईटावा के खिलाफ सिविल लाइन थाने में प्रकरण दर्ज कराया, जिसमे पुलिस ने धारा 323 , 324 , 294 व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। मामले को सहायक उप निरक्षक राकेश शर्मा द्वारा विवेचना में लिया गया।

Dewas, आज 222 सैंपल की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 23 अप्रेल 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 148725
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 666
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 1382
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 222
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 1160
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 134712
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 134129
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 4786
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 128467
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 140
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 4172
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 574
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 583
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 40
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 16.06
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.57
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 87.17
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.84

राहत : देवास जिला अस्पताल में भी स्थापित होगी एयर सेपरेशन यूनिट

400 टन की यूनिट प्लांट को मिली स्वीकृति

देवास। शहर में कोरोना संक्रमण ने बीते कुछ दिनों में अपने पैर जमकर पसारे है। लगातार जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीज़ों का आँकड़ा बढ़ते ही जा रहा है। शहर के लगभग सभी अस्पताल में बेड भरे हुए है। स्तिथि यह है कि अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के कारण कई मरीज़ परेशान हो रहे है। आलम यह है की कई मरीज़ अपने निजी पैसो से ऑक्सीजन के सिलेंडर या ऑक्सीजन कॉन्सट्रटेर मशीन बाजार से अधिक दामो व दूरदराज़क्षेत्र से लाने को मज़बूर है। अब मध्यप्रदेश में राज्य शासन ने ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए 36 अन्य जिलो के साथ देवास में भी एयर सेपरेशन यूनिट प्लांट को स्वीकृति मिल गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार देवास के जिला अस्पताल में बनने वाली एयर सेपरेशन यूनिट प्लांट की क्षमता 400 टन होगी। जानकारी अनुसार यूनिट का अनुमति पत्र भी स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हो चूका है। यूनिट की स्थापना के बाद जिससे अब देवास वासियो को ऑक्सीजन की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
एयर सेपरेशन यूनिट लगाने से अस्पताल में सिलिंडर से ऑक्सीजन सप्लाई का झंझट खत्म होगा।
यूनिट में लगा ऑक्सीजन जनरेटर हवा से ऑक्सीजन के अणु को अलग करके स्टोर कर लेगा। स्टोर ऑक्सीजन पाइपलाइन के जरिए सीधे वार्डो में पहुंच जाएगी। इसके बाद से मरीजों को सिलिंडर के जरिए ऑक्सीजन देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब बस एयर सेपरेशन यूनिट के जल्द से जल्द स्थापित होने की देर है।

जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन जेनेरेशन प्लांट के लिए विधायक गायत्री राजे पंवार ने विधायक निधि से 50 लाख रूपए स्वीकृत कीए

जिला अस्पताल में लगातार ऑक्सीजन प्लांट लगाने की मांग उठ रही थी। ऑक्सीजन प्लांट को लेकर इस मांग को लेकर शहरवासियों ने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट लिख कर माँग को तेज़ कर दिया है। शहरवासी सोशल मीडिया पर लिखते है – ‘ देवास माँगे ऑक्सीजन प्लांट , आओ सभ मिलकर इस पोस्ट को आगे बढ़ाए ताकि देवास के सोये नेता जाग जाये।

शहरवासियों ने सोशल मीडिया पर कर रहे है ऑक्सीजन टैंक लगाने की माँग

Dewas, जिले में 87 सैंपल की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 22 अप्रेल 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) व्यक्ति की मृत्यू जानकारीः
  • 1 पताः-मोती बंगला ,देवास ,पुरूष उम्र 45 वर्ष मृत्यू-जिला अस्पताल देवास
  • 2 पताः-रज्जाबअली खान मार्ग ,देवास ,पुरूष उम्र 36 वर्ष मृत्यू-जिला अस्पताल देवास
  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 145732
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 1116
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 703
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 87
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 616
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 2
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 134046
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 132798
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 4564
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 127307
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 95
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 4032
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 492
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 1248
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 40
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 12.38
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.44
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 88.34
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.88

इंदौर – उज्जैन में 30 अप्रैल लगाया गया जनता कर्फ्यू

क्या देवास में भी लगेगा..? क्योकि देवास फैसले लेने में इंदौर-उज्जैन पर निर्भर..!!

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आव्हान पर प्रदेश में बहुत से जगहों पर कोरोना संक्रमण से बचाव से जनता कर्फ्यू लगाने का सिलसिला शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरो को निर्देश दिए थे कि किसी भी मोहल्ले, गाँव व कस्बे से लोग 30 अप्रैल तक बाहर न निकले ये सुनिश्चित किया जाए। ऐसी कड़ी में इंदौर व उज्जैन कलेक्टर ने अपने यहाँ जनता कर्फ्यू लागू किया है।
अब देखना होगा कि क्या देवास में भी इंदौर उज्जैन के फैसलों को देखते हुए 30 अप्रैल तक जनता कर्फ्यू लगाया जाएगा क्योंकि देवास फैसले लेने में इंदौर-उज्जैन पर निर्भर है। देवास के जनप्रतिनिधि का भी कहना है कि अगर इंदौर उज्जैन में संक्रमण बढ़ाता है तो उसका सीधा प्रभाव देवास पर पड़ता है । मीडिया से चर्चा के दौरान कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने कहा था जब मुख्यमंत्री ने 10 अप्रैल को ज़िलों के क्राइसेस मैनेजमेंट कमिटी के साथ बैठक की थी तब माननीय विधायक ने कहा था कि जिस तरह का निर्णय इंदौर -उज्जैन के लिए हो वैसा ही निर्णय देवास के लिए हो।

इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने मंगलवार शाम की बैठक में 30 अप्रैल तक जनता कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया कलेक्टर द्वारा बताया गया कि अनावश्यक घूमने वाले को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा जाएगा। अस्थाई सब्जी मंडी को बंद करी जाएगी। शहर में केवल 20 पेट्रोल पंप को ही चालू रहने की अनुमति रहेगी। इंदौर में जनता कर्फ्यू के दौरान केवल किराना, राशन दुकान, फल – सब्जी के चलित ढेले एवं फल – सब्जी की स्थाई दुकान दोपहर 12.00 बजे तक खुली रह सकेगी तथा दूध का वितरण प्रातः 6 . 00 से 10.00 बजे तक एवं 4.00 बजे से साय 7.00 बजे तक हो सकेगा ।ऑटो और टैक्सी को सिर्फ मरीज के परिवहन के लिए छूट रहेगी, लोक परिवहन रहेंगे बंद, ग्रामीण क्षेत्र में भी होगी सख्ती।

उज्जैन में भी 30 अप्रैल तक कलेक्टर आशीष सिंह ने जनता कर्फ्यू लगाया गया है। जिले में 30 अप्रेल तक शादियों की सभी परमिशन की गई निरस्त कर दी गयी है। मेडिकल और आवश्यक सेवाओं से संबंधित संस्थान ही खुले रहेंगे।
अब उज्जैन में 21 अप्रैल से 30 अप्रेल तक उज्जैन शहर और जिले के ग्रामीण इलाको जनता कर्फ्यू रहेगा। सिर्फ दवाई ,दूध ,सरकारी उचित मूल्य की दुकानों को छूट दी जाएगी।
मेडिकल और चिकित्सा सुविधाएं चालू रहेंगे, आटा चक्की सुबह 7 बजे 11 बजे तक खुल सकेंगी, दूध की दूकान सुबह 7 से 11 और शाम 6 से 8 बजे तक खुली रहेंगी, शव यात्रा में अधिकतम 10 लोग सम्मलित हो सकेंगे।

DEWAS जिले में 95 सैंपल की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 21 अप्रेल 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 145642
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 920
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 607
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 95
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 512
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 132930
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 132095
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 4477
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 126691
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 64
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 3937
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 502
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 835
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 38
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 15.65
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.39
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 87.94
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.85