उज्जैन जिले में 30 अप्रेल तक संपूर्ण लॉकडाउन

मेडिकल, दूध व आटा चक्की की दुकानें पर रहेगी छुट

उज्जैन। उज्जैन में अब 30 अप्रैल तक संपूर्ण लॉक डाउन कलेक्टर आशीष सिंह ने घोषित किया गया है। जिले में 30 अप्रेल तक शादियों की सभी परमिशन की गई निरस्त कर दी गयी है। मेडिकल और आवश्यक सेवाओं से संबंधित संस्थान ही खुले रहेंगे।
अब उज्जैन में 21 अप्रैल से 30 अप्रेल तक उज्जैन शहर और जिले के ग्रामीण इलाको में पूरी तरह लाकडाउन रहेगा। सिर्फ दवाई ,दूध ,सरकारी उचित मूल्य की दुकानों को छूट दी जाएगी। इसके अलावा फिलहाल किराना दुकाने भी बंद करने का निर्णय लिया गया है। आने वाले समय में किराना दुकानों पर विचार किया जावेगा। वहीं जिले में दी गई शादी समारोह की सभी परमिशन निरस्त कर दी गई है। गौरतलब है कि 22 अप्रैल से 29 अप्रैल के बीच शादी के मुहूर्त होने की वजह से बड़ी संख्या में लोगों ने शादी की परमिशन लेकर तैयारियां कर ली थी लेकिन जिला प्रशासन ने शादी समारोह की सभी परमिशन निरस्त कर दी है।

• 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक के लॉकडाउन में यह रहेगी व्यवस्था।
• मेडिकल और चिकित्सा सुविधाएं चालू रहेंगे।
• आटा चक्की सुबह 7 बजे 11 बजे तक खुल सकेंगी।
• दूध की दूकान सुबह 7 से 11 और शाम 6 से 8 बजे तक खुली रहेंगी।
• शव यात्रा में अधिकतम 10 लोग सम्मलित हो सकेंगे।

नियमो का पालन नही करने पर चालानी कार्यवाही

देवास। कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर शहर मे लगाये गये लॉक डाउन (जनता कर्फयु) का पालन नही कर निश्चित समय पश्चात भी अपना व्यवसाय चालु रखने वाले व्यापारियो पर निगम की टीम द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से चालानी कार्यवाही की जा रही है। इसी प्रकार बिना मास्क पहने अनाश्यक कार्य से अपने घरो से निकलने वाले राहगीरो पर भी सख्ती से चालानी कार्यवाही निगम द्वारा की जा रही है तथा पुलिस प्रशासन द्वारा अनावश्यक घुमने वाले व्यक्तियो पर दण्डात्मक कार्यवाही की जा रही है। आयुक्त विशालसिह चैहान ने नागरिको से अपील की है कि वे अनावश्यक अपने घरो से न निकले तथा अंतिम संस्कार के लिये निर्धारित संख्या मे जावे एवं सामाजिक दूरी बनाकर रखें कोविड नियम का पालन करें।

आयशर की टक्कर से बाइक सवार की मौत प्रकरण दर्ज

देवास। शहर के नाहर दरवाजा पुलिस थाने में कल 19 अप्रैल को धारा 279 व 304 A के अंतर्गत मामला दर्ज हुआ जिसमें बाइक सवार मजरूह धर्मेंद्र उम्र 32 वर्ष निवासी पिग्डम्बर महू व रवि ठाकुर उम्र 34 वर्ष निवासी पिग्डम्बर महू को एक आयशर वाहन चालक ने वाहन ( MH 18 BG 7905 ) को लापरवाही व तेज़ गति से चलाते हुए बायपास पर राजोदा के यहाँ लक्की ढाबे के आगे 3 अप्रैल को लगभग 10:30 बजे के आस पास टक्कर मार दी थी जिससे बाइक सवार रवि ठाकुर की मौत हो गयी। मामले को सहायक उपनिरिक्षक रामप्रसाद छापर वाल द्वारा विवेचना में लिया है।

Dewas corona report । आज 172 सैम्पलों की रिपार्ट आयी कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 20 अप्रेल 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः

आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) व्यक्ति की मृत्यू जानकारीः-
1 पताः-अरनावदा ,देवास ,पुरूष उम्र 38 वर्ष मृत्यू-अमलतास अस्पताल देवास

  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 145361
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 595
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 830
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 172
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 658
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 1
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 132010
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 131488
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 4382
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 126179
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 35
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 3873
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 471
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 522
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 38
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 20.72
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.33
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 88.38
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.87

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला , भारत में 1 मई से 18 + वालो को भी लगेगा टिका

भारत में अब 1 मई से 18 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी को कोरोना का टीका लग सकेगा। 18 साल से बडे लोगो को टिका लगाने का फैसला टीकाकरण के तीसरे चरण में लिया गया है। अभी देश में 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगो को ही लग रही थी। यह फैसला आज 19 अप्रैल को प्रधानमंत्री में बैठक में लिया । सरकार ने यह भी फैसला लिया है कि वैक्सीन बनाने वाली कंपनियां अपनी 50% सप्लाई केंद्र को करेंगी। बाकी 50% सप्लाई वे राज्य सरकारों को दे सकेंगी या उसे ओपन मार्केट में बेच सकेंगी। वैक्सीनेशन के लिए कोविन के जरिए रजिस्ट्रेशन पहले की तरह जरूरी रहेगा। तो अब कोरोना की वैक्सीन खुले बाजार में भी मिलेंगे।

पहले से जारी फ्री वैक्सीनेशन चलता रहेगा सरकार की तरफ से टीकाकरण अभियान पहले की तरह जारी रहेगा। इसके तहत प्राथमिकता वाले ग्रुप्स को फ्री में वैक्सीन लगाई जा रही है। इनमें हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 45 साल से ज्यादा उम्र के लोग शामिल है।

शादीशुदा प्रेमिका ने प्रेमी को घर बुलाकर पति से करा दी हत्या..

कन्नौद: पुलिस थाना कन्नौद अंतर्गत ग्राम रानीबाग में पुलिस को सूचना मिली थी कि पत्थर से सिर कुचलकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी है। मृतक व्यक्ति की लाश शिवप्रसाद के खेत ग्राम बरवाई मैं लाश पड़ी हुई है। सूचना मिलते हैं थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवम् एफ एस एल अधिकारी को तलब किया गया । हत्या की घटना को गंभीरता से देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह द्वारा सूर्यकांत शर्मा एएसपी कन्नौद कोआरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीम गठित करने के लिए निर्देशित किया गया था।थाना कन्नौद पुलिस टीम थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार,उनि चिंतामण चौहान ,उनि. रमनदीप हुंडल, सउनि.विनय तिवारी, प्रआर अशोक जयसवाल, आर. मोहन सिंह, प्राण सिंह, ब्रजभूषण द्वारा उक्त हत्याकांड में शामिल आरोपी मुकेश पिता रामसिंह उईके उम्र 35 वर्ष, लीला बाई पति मुकेश उम्र 33 वर्ष निवासी रानीबाग, सुरेश उर्फ सुदेश पिता उदय सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी सदर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पुलिस द्वारा पूछताछ पर आरोपी लीलाबाई ने बताया कि मृतक प्रेमी सुजीत हरण से अपने मोबाइल से वार्तालाप कर अपने घर के पीछे खेत पर बुलाया एवं पति मुकेश उईके, एवं उसके दोस्त सुरेश उर्फ सुदेश के साथ मिलकर प्रेमी सुजीत हरण की बेल्ट से गला दबाकर हत्या कर उसकी पहचान छिपाने के लिए उसके सिर पर बड़े पत्थर से कुचल दिया था। विवेचना के दौरान घटना में उपयोग किया गया मोबाइल बेल्ट एवं पत्थर जप्त किया गया है। उक्त हत्या प्रेम प्रसंग अवैध संबंध होने के कारण हो ना पाई गई है।

✍️ चंचल भारतीय

मध्यप्रदेश में बीपीएल कार्ड धारकों को मिलेगा 3 माह का राशन निःशुल्क – मुख्यमंत्री

मध्यप्रदेश में बढते कोरोना संक्रमण को देखते हुए CM शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को प्रदेश के कलेक्टरों के साथ बैठक में फैसला लिया है कि सरकार इस संकट की घड़ी में मध्यप्रदेश के गरीब नागरिक (बीपीएल कार्ड धारकों) को 3 महीने का निःशुल्क राशन देगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के सभी पात्र निर्धन उपभोक्ताओं को उचित मूल्य की दुकानों से एक साथ तीन माह का राशन निःशुल्क मिलेगा।हितग्राहियों को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा अपैल मई व जून माह का राशन निःशुल्क प्रदान किया जाएगा जिन हितग्राहियों ने अप्रैल व मई का राशन ले लिया है उन्हें जून माह का राशन निःशुल्क मिलेगा

कोरोना को लेकर शहर भर में अराजकता का माहौल- पूर्व महापौर ठाकुर जयसिंह

देवास। विगत कुछ दिनों से तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर देवास शहर में अराजकता का माहौल बन गया है। जिला प्रशासन पूरी तरह से इस समस्या से निपटने में असफल हो रहा है। शासकीय और निजी अस्पतालों में बेड के लिए हाहाकार मचा हुआ है। परिजन अपने पेशेंट को लेकर शहर में इधर-उधर भटक रहे हैं। साथ ही इस बीमारी में लगने वाले रेमेडीसीवर इंजेक्शन की मांग के हिसाब से आपूर्ति कराने में जिला प्रशासन नाकाम रहा है। देवास के जनप्रतिनिधि जिनको की प्रशासन हमेशा हर काम का श्रेय देता आया है वह भी इस भयंकर स्थिति में नदारद हैं। उनके द्वारा भी ऐसे समय में सिर्फ खोखली घोषणा ही की जा रही हैं। कोई ठोस कार्य नहीं किया जा रहा है। ऑक्सीजन की कमी को लेकर पेशेंट त्राहिमाम है। ऑक्सीजन की कमी दूर करने की सिर्फ बात की जा रही है पर जमीनी स्तर पर वही की वही स्थिति है। आज ऐसे समय में ठोस रणनीति बनाकर सबको संयुक्त रूप से साथ रखकर कोई कार्ययोजना बनाकर जल्द से जल्द अमल में लाना चाहिए।जिला प्रशासन ने देवास के असल हालात राज्य शासन के समक्ष रखना चाहिए। इससे राज्य शासन से मिलने वाली सहायता तो मिलेगी ना कि जनप्रतिनिधियों की चाटुकारिता कर शासन  को भ्रम में रखना चाहिए।

DEWAS CORONA REPORT आज 140 सैंपल को रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 19 अप्रेल 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) व्यक्ति की मृत्यू जानकारीः-
1 पताः-नई आबादी ,देवास ,पुरूष उम्र 50 वर्ष मृत्यू-अमलतास अस्पताल देवास
1 पताः-चापडा,(बागली) ,देवास ,पुरूष उम्र 38 वर्ष मृत्यू-जिला अस्पताल देवास

  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 143225
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 817
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 1303
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 140
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 1163
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 2
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 131415
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 130658
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 4210
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 125521
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 48
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 3838
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 335
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 757
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 37
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 10.74
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.22
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 91.16
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.88

नगर निगम कर रहा निजी हॉस्पिटलों को भी सेनेटाईज , कल से वार्डो में शुरू होगा वैक्सीनेशन

देवास। शहर में नगर निगम के द्वारा सेनेटाइजेशन का कार्य जारी है। इसी के साथ ही निगमायुक्त विशाल सिंह चौहान के निर्देशन में निगम के गठित दल द्वारा फायर ट्रैक्टर मशीन से कोरोना के बढ़ते संक्रमण से बचाव के लिए शहर के सभी निजी अस्पतालों को भी सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। संक्रमित मरीजों के क्षेत्रों का भी सेनेटाईजेशन कार्य किया जा रहा है।

दिनांक 19 से 30 अप्रैल तक विभिन्न वार्डों में वैक्सीन केंद्र खोले गए हैं जहां पर वार्डों में ही टीका लगाया जाएगा। कल 19 अप्रेल को वार्ड क्रमांक 5 में शासकीय विद्यालय, कालूखेड़ी एमजीएम स्कूल प्रताप नगर में, वार्ड क्रमांक 14 में शासकीय विद्यालय बीराखेडी, फायर स्टेशन, ओद्योगिक क्षेत्र लगाया जाएगा। निगम की और से समस्त वार्डों में ही टीकाकरण केंद्र खुलवाए गए हैं जिसमें 19 अप्रेल से प्रात: 9 बजे से टीकाकरण का कार्य शुरू होगा। सभी 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों से निगमायुक्त विशाल सिंह चौहान ने अनुरोध किया है की टीकाकरण केन्द्र पर जाकर आवश्यक रूप से टीका लगवाएं और संक्रमण से बचें।