देवास- कल से लगने वाले कोरोना कर्फ्यू में सुबह 7 से 10 बजे तक खुल सकेगी सभी दुकानें

देवास। वर्तमान में कोरोना संक्रमण के चलते सम्पूर्ण देवास जिला संक्रमण से प्रभावित है । संक्रमण की पॉजीटिविटी की बढ़ी हुई दर को देखते हुए सम्पूर्ण जिले में अगले 07 दिवस हेतु दिनांक 17.04.2021 को आयोजित (Crisis Management Group) की बैठक एवं ग्राम पंचायतों की ग्राम सभाओं की बैठकों में पारित प्रस्तावों के अनुक्रम में लिए निर्णय अनुसार चन्द्रमौली शुक्ला, कलेक्टर, जिला देवास प्रतिबन्धात्मक आदेश प्रसारित किए हे :-

  1. सम्पूर्ण जिले में लागू कोरोना कर्फ्यू की अवधि को दिनांक 19.04.2021 की प्रातः 6.00 बजे से दिनांक 26.04.2021 प्रातः 6.00 बजे (प्रात: 07.00 बजे से 10.00 बजे तक छोड़कर) तक के लिए बढ़ाई जाती
  2. जिले के समस्त नगरीय क्षेत्रों में सोमवार दिनांक 19.04.2021 की प्रात: 6.00 बजे से दिनांक 26.04.2021 प्रातः 6.00 बजे तक (प्रात: 07.00 बजे से 10.00 बजे तक छोड़कर) कोरोना कर्फ्यू प्रभावी रहेगा।
  3. समस्त नगरीय / ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाला साप्ताहिक हाट बाजार पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे।

गतिविधियाँ जिन्हें कोरोना कर्फ्यू में प्रतिबंध से छूट रहेगी

  • • अन्य राज्यों से माल, सेवाओं का आवागमन।
  • • केमिस्ट, अस्पताल, नर्सिंग होम एवं पैथालॉजी / एक्स-रे / सोनोग्राफी / सिटी स्केन सेंटर।
  • • बैंक, एटीएम, बीमा, एलआईसी संस्थान एवं जीएसटी रिटर्न समय पर दाखिल करने हेतु कर सलाहकार / सीए के कार्यालय |
  • • औद्योगिक मजदूरों / कर्मचारियों, उद्योगों हेतु कच्चा / तैयार माल के परिवहन में लगे श्रमिकों एवं अधिकारियों का आवागमन
  • • केन्द्र सरकार, राज्य सरकार एवं स्थानीय निकाय के अधिकारी / कर्मचारियों का आवागमन।
  • • परीक्षा केन्द्र आने एवं जाने वाले प्रशिक्षार्थी तथा परीक्षा केन्द्र एवं परीक्षा आयोजन से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिबन्ध से मुक्त रहेंगे किन्तु ऐसे सभी लोग अपने एडमीट पहचान पत्र साथ में रखेंगे।
  • • एम्बुलेंस / फायर ब्रिगेड, टेली कम्युनिकेशन, विद्युत प्रदाय एवं अन्य आपातकालीन सवाऐं।
  • • अस्पताल / नर्सिग होम और टीकाकरण हेतु आवागमन कर रहे नागरिक/कर्मी जिन्हें पहचान पत्र रखना अनिवार्य रहेगा।
  • • बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन से आने-जाने वाले नागरिक जिन्हें टिकट दिखाना अनिवार्य होगा।
  • • प्रिन्ट / इलेक्ट्रॉनिक मिडिया एवं पत्रकारों को कवरेज हेतु छूट रहेगी।
  • • अखबार वितरण ।
  • • कोरियर सेवा में लगे कर्मचारी जो होम डिलीवरी कर रहे हैं।
  • • (सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानें) एवं शासन द्वारा घोषित अनाज खरीदी केन्द्र।
  • •(नियत समयानुसार) जिले में उपार्जन कार्य में संलग्न समस्त कर्मचारी, परिवहनकर्ता, हम्माल तुलावटी, वेयरहाउस आदि।
  • • सर्वसम्बन्धित नियमित कार्य करते रहेंगे एवं वे कृषक जिन्हें फसल विक्रय का एस. एम. एस. प्राप्त हुआ है, वे प्रतिबन्ध से मुक्त रहेंगे।
  • • शादी एवं वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित व्यक्तियों की संख्या 25-25 से अधिक न हो। एवं कार्यक्रम की पूर्वानुमति क्षेत्र के एसडीएम से लेना आवश्यक होगी।
  • • दूध की दुकानें, दूध करण की अनुमति सायं 6.00 बजे से रात्रि 08.00 बजे तक खुली रहेगी।
  • • मनरेगा एवं अन्य योजना के निर्माण कार्यस्थल पर मजदूर कोरोना गाईडलाइन का पालन (मॉस्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखन एवं प्रत्येक लेबर का प्रतिदिन प्राथमिक लक्षण की स्क्रिनिंग करने पर स्वस्थ्य पाया जाना आदि शर्तों के साथ कार्य कर सकेगा।
  • • विभिन्न शासकीय निर्माण कार्य व संलग्न अधिकारी/कर्मचारी।

लॉकडाउन का उलंघन करने पर विभिन्न दुकानों पर प्रकरण दर्ज

देवास। जिले के नगरीय क्षेत्रों में लॉक डाउन (कोरोना कर्फ्यू) लगाया गया है जिसके तहत आवश्यक सामग्री को छोड़ कर अन्य दुकानों के खोलने पर पाबन्दी लगायी गयी थी। शहर में विभिन्न दुकानों पर जिलादिश के आदेशों का उलंघन करने पर अलग – अलग थानों में दुकानों पर प्रकरण दर्ज किया जा रहा है दिनांक 17 अप्रैल को संत रविदास नगर में माँ चामुण्डा किराना पर कार्यवाही की गयी एवं बीएनपी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया । प्राप्त जानकारी अनुसार आज 18 अप्रैल को कोतवाली पुलिस द्वारा सुपर मार्केट में 2 दुकानों पर कार्यवाही की गयी है। तो वही दिनांक 16 को भी सैफी मार्ग स्थित बीड़ी 333 नंबर की दुकान व नई आबादी स्थित बजरंग किराना पर कोतवाली थाने में तो बीएनपी थाने के पास नाज़ स्टील पर बीएनपी थाने में धारा 188 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Dewas corona report आज जिले में 96 लोगो की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 18 अप्रेल 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

विवरण संख्या

  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 143196
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 937
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 974
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 96
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 878
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 130598
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 129355
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 4070
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 124358
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 71
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 3791
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 244
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 1243
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 35
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 9.86
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.15
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 93.14
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.86

देवास जिले में 26 अप्रैल तक बढ़ा लॉकडाउन

सोमवार 19 अप्रैल 2021 को लॉकडाउन में प्रात: 7.00 बजे से 10.00 बजे तक (3 घंटे) रहेगी छूट, इसके पश्चात रहेगा पूर्ण लॉकडाउन

एक सप्ताह तक रहेगा जारी रहेगा लॉकडाउन

बिना मास्क एवं बेवजह घूमने वालों को भेजा जाएगा अस्थाई जेल

देवास। प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति एवं अध्यात्म विभाग की मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला क्राइसिस मैनेजमेंट समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में बताया गया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने एवं आमजन के स्वास्थ्य, सुरक्षा और आंशकित संकट से बचाव करने तथा क्षेत्र की शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की संपूर्ण देवास जिले में लॉकडाउन प्रभावी है। आगामी सोमवार 19 अप्रैल 2021 को लॉकडाउन में कुछ संशोधन किया जा रहा है। जिसके तहत 19 अप्रैल को प्रात: 7 बजे से प्रात: 10.00 बजे तक लॉकडाउन में (3 घंटे) छूट रहेगी, जिसमें बाजार खुलेंगे। इसके पश्चात पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। यह लॉकडाउन (कर्फ्यू) ग्राम पंचायत स्तर रहेगा। लॉकडाउन एक सप्ताह का रहेगा। बैठक में बताया गया कि लॉकडाउन के दौरान शादियों में 25 लोगों की ही छूट रहेगी। प्रभारी मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि डॉक्टर रेमडेसिविर इंजेक्शन के बारे में भ्रामक प्रचार न करे। इस इंजेक्शन का उपयोग आवश्यक होतो ही करें। जबरजस्ती न लगाए। उन्होंने निर्देश दिए कि रोको टोको अभियान में और सख्ती लाएं तथा बिना मास्क पहनने वालों पर चालानी कार्रवाई करे।

सभी से सहयोग का किया आग्रह
बैठक में प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कहा कि हम सभी को मिलकर कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ना है। इसमें आमजन भी शासन-प्रशासन का सहयोग करे। उन्होंने कहा कि आमजन अपने जीवन में ध्येय बना ले कि ‘‘दो गज की दूरी मास्क है” जरूरी, इसका सभी पालन करे। यह सभी बातें हम अपने जीवन में पूरी तरह से उतार लेंगे तो हम कोरोना महामारी पर विजय पा लेंगे। उन्होंने आमजन से सहयोग की अपील भी की।
बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने बताया कि जिले में वैक्सीनेशन का कार्य सतत जारी है इसके लिए 60 केंद्र बनाए गए हैं। जिले में अभी तक 141971 से अधिक लोगों कोविड-19 की वैक्सीन लगाई गई है। विकासखंड स्तर पर भी कोविड-19 के बेड सेंटर बनाए गए हैं। नर्सिंग कॉलेज में कोविड-19 केयर सेंटर आगामी एक- दो दिन में चालू हो जाएगा। जिसमें कुछ बेड वैकल्पिक तौर पर 50 बेड रविवार से ही शुरू कर देंगे जिसमें मरीजों को एडमिड करना प्रारंभ कर देंगे।
बेवजह घूमने वालों एवं बिना मास्क वालों को भेजेंगे जेल
बैठक में बताया गया कि लॉकडाउन के दौरान बेवजह घूमने वालों एवं बिना मास्क वालों पर चालानी कार्रवाई की जाएगी तथा अस्थाई जेल भी भेजने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए उत्कृष्ट विद्यालय में अस्थाई जेल बनाई गई है। पहले अस्थाई जेल में 2 घंटे रखते हैं, 04 घंटे रखा जाएगा। कोविड-19 में बेड व अन्य जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 1075 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बैठक में बताया गया कि कोविड-19 के मरीज जो होम आइसोलेशन में हैं उनकी पूरी जानकारी वीडियो कॉलिंग के माध्यम ली जा रही है। जन अभियान परिषद के वॉलेंटियर प्रतिदिन वैक्सीनेशन तथा रोको टोको अभियान के लिए कार्य कर रहे हैं।
बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने बताया कि जिला अस्पताल में कोविड-19 मरीजों की बढ़ोत्तरी को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिला अस्पताल अतिरिक्त 100 ऑक्सीजन युक्त बेड लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही जिला अस्पताल परिसर में स्थित नर्सिंग कॉलेज में अब 200 बेड का कोविड-19 का सेंटर बनाया जा रहा है। जिसमें 100 बेड वैकल्पिक ऑक्सीजन के रहेंगे तथा 100 सामान्य बेड रहेंगे। इस प्रकार जिला अस्पताल एवं नर्सिंग कॉलेज में कुल 300 अतिरिक्त बेड की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इसके अलावा जिला अस्पताल में 30 बेड एचडीयू के तैयार कि जा रहे हैं। जिला अस्पताल में 10 वार्ड आईसीयू के हैं। उन्होंने बताया कि जिले में ऑक्सीजन के लिए वाहन नियमित रूप से बुलवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 400 सिलेंडर का बैकअप बना लिया है। उन्होंंने बताया कि जिले में अस्पतालों एवं प्रायवेट अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों को उपचार हो रहा है। साथ ही फीवर क्लीनिक एवं कोविड कमांड सेंटर भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

जैन समाज द्वारा नए कोविड सेंटर के लिए 10 आईसीयू बेड भेंट हेतु 2 लाख 15 हजार भेंट किए

देवास । कोरोना की इस आपदा में आमजन की मदद करने के लिए देवास शहर के समाजसेवी आगे आ रहे हैं। महामारी को गंभीरता से लेते हुए जैन समाज देवास श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर संघ द्वारा जिला प्रशासन द्वारा बनाए जा रहे नए कोविड सेंटर में 10 आईसीयू बेड के लिए भेंट 2 लाख 15 हजार की राशि कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला को समाज जनों द्वारा प्रदान की गई । इस अवसर पर समाजसेवी विजय जैन , दीपक जैन , रवि जैन , भरत चौधरी , गौरव जैन भोमियाजी , मनीषा बापना , मनीष जैन कायथा वाला आदि के साथ सभी प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थिति थे । कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने कहा कि जैन समाज द्वारा दिया जा रहा सहयोग वर्तमान समय की मूलभूत आवश्यकता है । इस प्रकार का सामाजिक सहयोग हमारे कार्य को प्रोत्साहित करने में अहम भूमिका निभाएगा ।

पूर्व में भी समाजसेवियों ने प्रदान की थी राशी

शहर के समाजजनों ने 6 लाख 50 हजार 500 रुपए की राशि के चेक कलेक्टर श्री शुक्ला को सौंपे थे। इस राशि में खेड़ापति होटल के श्री अशोक सोलंकी ने 1 लाख 15 हजार, माहेश्वरी समाज के श्री कैलाश डागा ने 1 लाख 15 हजार, मनोज राजानी ने 01 लाख 5 हज़ार रुपए, आनंद ज्वेलर्स के श्री दीपक जी ने 75 हज़ार रुपए, एक्ट-ईव एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के श्री मोहन वर्मा व श्री किशोर असनानी ने 45 हज़ार, श्री राधेश्याम सोनी ने 57 हज़ार 500 रुपए, श्री दीपक विजयकुमार सोनी ने 57 हजार 500 रुपए, वरुण अग्रवाल ने 57 हजार 500 रुपए तथा एलआईसी के श्री सुभाष पंड्या, श्री जितेंद्र जायसवाल व श्री मनोज, श्री अरविंद त्रिवेदी ने 23 हज़ार रुपए की सहायता राशि कलेक्टर श्री शुक्ला को सौंपी थी।

UNIVERSITY EXAM OPEN BOOK। मध्यप्रदेश में UG PG की फाइनल ईयर की परीक्षाओं होगी ओपनबुक प्रणाली के माध्यम से- डॉ मोहन यादव

प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत अब मध्यप्रदेश के स्नातक व स्नातकोत्तर के सभी विद्यार्थी जो फाइनल ईयर में थे , उन्हें राहत मिली है। पूर्व में शासन द्वारा फाइनल ईयर को छोड़ कर सभी विद्यार्थी की परीक्षा ओपन बुक प्रणाली से कराने की बात कही गयी थी परंतु आज प्रदेश के मंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मीडिया से चर्चा के दौरान बताया गया की अब स्नातक व स्नातकोत्तर के सभी वर्ष के विद्यार्थी की परीक्षा ओपन बुक प्रणाली के माध्यम से ली जावेगी।

नगर निगम कर रहा कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए लोगों को जागरूक

अब वार्डों में लगाए जाएंगे वैक्सीन शहर के वार्डो में 19 से 30 अप्रेल तक लगेंगे वैक्सीन

देवास। शहर में वैक्सीनेशन का कार्य लगातार जारी है जिसके तहत अब तक 60 वर्ष की आयु से अधिक उम्र के साथ 45 वर्ष से अधिक उर्म के लोगों को वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। इसी के तहत नगर निगम अब शहर के विभिन्न वार्डों में वैक्सीन लगाने का कार्य कर रहा है। निगमाुयक्त विशाल सिंह चौहान ने बताया की शहर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शहर में वैक्सीनेशन कार्य तेजी से किया जाना है। जिसके लिए शहर के विभिन्न वार्डों वार्डों में वैक्सीन 19 से 30 अप्रेल तक लगाया जाएगा। श्री चौहान ने बताया की जनहित दृष्टिकोण से यह निर्णय लिया गया है ताकि कोरोना संक्रमण में वैक्सीन के लिए भीड़ भी न हो और लोगों को संक्रमण के बचाव के लिए वैक्सीन भी लग जाए। उन्होनें लोगों से अपील की है की लोग मास्क पहनकर ही आवश्यक कार्य के लिए घरों से बाहर निकलें अनावश्यक बाहर निकलने से बचे। वहीं सभी वार्ड केन्द्रों पर पीने के लिए पानी की उचित व्यवस्था भी निगम की और से की गइ है।


इन वार्ड में लगाए जाएंगे वैक्सीन
निगमायुक्त विशाल सिंह चौहान ने बताया की शहर के विभिन्न वार्डों में अलग-अलग तिथियों पर वैक्सीनेशन का कार्य किया जाना है। जिसमें दिनांक 19 अपे्रल को वार्ड क्रमांक 5 में शासकीय विद्यालय कालूखेड़ी, एमजीएम स्कूल प्रताप नगर, वार्ड क्रमांक 14 में शासकीय अस्पताल बीराखेड़ी, औद्योगिक क्षेत्र फायर स्टेशन इंदौर रोड़ है। दिनांक 20 अप्रेल को वार्ड क्रमांक 15 शासकीय विद्यालय अमोना, शासकीय विद्यालय शांतिनगर, वार्ड क्रमांक 40 शिशु विहार स्कूल मील रोड़, वार्ड क्रमांक 6 शासकीय स्कूल नौसराबाद है। दिनांक 22 अप्रेल वार्ड क्रमांक 39 इस्लामिया करिमियां स्कूल ईदगाह रोड़, वार्ड क्रमांक 16 शासकीय विद्यालय संजय नगर, शासकीय विद्यालय राजीव नगर भट्टा, शासकीय विद्यालय बिंजाना है। दिनांक 23 अप्रेल को वार्ड क्रमांक 7 ब्राइट स्टार स्कूल पुष्पकुंज कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 17 शासकीय विद्यालय रसूलपुर, वार्ड क्रमांक 41 माली धर्मशाला टोड़ी, वार्ड क्रमांक ज्ञानोदय महाविद्यालय चन्दाना रोड़ (मल्टी एप्रोच चौराहा) मेंढकी है। दिनांक 24 अप्रेल को वार्ड क्रमांक 8 केम्ब्रीज स्कूल त्रिलोक नगर, राम मंदिर ईटावा, वार्ड क्रमांक 17 शासकीय विद्यालय दिग्गीराजा नगर, वार्ड क्रमांक 18 अनामय स्कूल बावडिय़ा है। दिनांक 26 अप्रेल को वार्ड क्रमांक 9 सनशाईन स्कूल शिवशक्ति नगर, वार्ड क्रमांक 19 शासकीय विद्यालय ढांचा भवन, वार्ड क्रमांक 20 राम मंदिर प्रांगण विकास नगर, वार्ड क्रमांक 10 हॉली ट्रिनिट स्कूल है। दिनांक 27 अप्रेल को वार्ड क्रमांक 11 ज्ञान सागर स्कूल मुखर्जी नगर, वार्ड क्रमांक 12 ऐबनेजर स्कूल उपाध्याय नगर, वार्ड क्रमांक 21 एस्कार्ट स्कूल गंगानगर, वार्ड क्रमांक 22 शासकीय विद्यालय जवाहर नगर है। दिनांक 28 अप्रेल को वार्ड क्रमांक 27 में दर्जी धर्मशाला मोतीबंगला, वार्ड क्रमांक 13 पद्मजा स्कूल महावीर नगर, वार्ड क्रमांक 24 में गार्जियन स्कूल रामनगर एक्सटेंशन, वार्ड क्रमांक 28 पशु चिकित्सालय उज्जैन रोड़ है। दिनांक 29 अप्रेल को वार्ड क्रमांक 38 में विक्रम सभा भवन, वार्ड क्रमांक 25 में बाल विहार स्कूल सिविल लाईन, वार्ड क्रमांक 42 में सेंट थामस स्कूल बालगढ़, वार्ड क्रमांक 44 में कम्युनिटी हॉल राजीव नगर है। दिनांक 30 अप्रेल को वार्ड क्रमांक 44 शासकीय विद्यालय शंकरगढ़, शिव मंदिर, वार्ड क्रमांक 39 में इस्लामिया करिमिया विद्यालय ईदगाह रोड़, वार्ड क्रमांक रेन बसेरा ईटावा बस स्टेण्ड उज्जैन रोड़ है।

आज 65 सैंपल की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 17 अप्रेल 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) व्यक्ति की मृत्यू जानकारीः-
1 पताः-मोती बंगला रोड,देवास ,पुरूष उम्र 80 वर्ष मृत्यू-जिला अस्पताल देवास

  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 141971
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 1046
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 584
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 65
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 519
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 1
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 129661
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 128381
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 3974
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 123480
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 48
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 3720
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 219
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 1280
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 35
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 11.13
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.10
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 93.61
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.88ज