वैश्विक आपदा कोरोना संक्रमण महामारी से बचाव एवं सुरक्षा लेकर हर कोई जान बचाने के लिए जतन कर रहे है।

सनातन संस्कृति में भी ऐसे कई उपाय हैं जिसको करने से आपदा से कुछ हद तक बचा जा सकता है।

पं. मधुसूदन जी शर्मा छिपानेर वाले कन्नौद वालों ने कुछ उपाय साझा किए हैं…

कोरोना महामारी विनाश से सुरक्षा के लिए घरेलू उपाय

प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में उठना प्रकृति में मानव को सभी प्राणी ब्रह्म मुहूर्त में उठते है एवं स्वस्थ प्रातः काल की वायु का सेवन करत सुजान। ताते बुद्धि बढ़त है शरीर होत बलवान

एक लोटा गर्म पानी पीना हो सके तो नींबू का रस शहद डालकर पीना चाहिए

यज्ञोपवीत जनेऊ धारण करना चाहिए जिससे आयु बढ़ती है एवं असमय में अटैक नहीं आता

मोबाइल फोन से दूर रहे बच्चों को भी दूर रखें चिड़चिड़ापन आता है दिमाग निष्क्रिय करता है।

माता-पिता एवं गुरू बड़ों को चरण स्पर्श करना जिससे आयु कीर्ति यश बल प्रकृति रूप बढ़ता है। नित्य प्रणाम कर योगा प्राणायाम एवं कपालभाति प्राणायाम विशेष शुरू करना चाहिए।

सादा भोजन घर का बना हुआ ही करना चाहिए रात्रि में दही चावल का त्याग करना चाहिए।

गाय की सेवा एवं गाय का दूध दही छाछ का नित्य सेवन करना चाहिए।

गोपाल सहस्त्रनाम विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ एवं महामृत्युंजय मंत्र का जाप मंत्र करना चाहिए।

नारी का सम्मान एवं कन्या पूजन नित्य करना चाहिए

दुर्गा सप्तशती का मंत्र का नित्य जाप करना चाहिए।

?️चंचल भारतीय

कन्नोद, खातेगाँव, एवं सतवास के कोरोना मरीजों के सेम्पल कि जांच यही हो : कैलाश कुंडल पूर्व विधायक

कन्नोद –पूर्व विधायक कैलाश कुंडल ने प्रदेश के जिला कलेक्टर देवास के नाम पत्र लिखकर के कन्नोद खातेगाँव एवं सतवास तहसील में कोरोना के लक्षण दिखाई देने वाले मरीजों कि कि संख्या बड़ी तेजी से बढ़ रही है, वर्तमान व्यवस्था के तहत सैंपलो कि जांच रिपोर्ट 4 से 5 दिन में मिल पाती है इस बिच वो मरीज सेकड़ो लोगो के संपर्क में आता है जिसके करम क्षेत्र में संक्रमित मरीजों कि संख्या व मरने वालों कि संख्या लगातार बढ़ रही है, इसका ताज़ा उदाहरण ग्राम पीपलकोंटा में 31 मार्च से 15 अप्रेल कि मध्य 10 लोगो कि मौत के साथ 3 दिन पूर्व करीब 40 संदिग्ध लोगो की जाँच खौफनाक दृश्य प्रस्तुत कर्ता है। अतः जिला प्रशासन से मांग करता हूँ कि इन तीनो तहसील के मरीजों के सैंपलो कि जांच हेतु तत्काल कन्नोद सिविल हॉस्पिटल में लेबोटरी कि व्यवस्था हेतु सम्बदित विभाग को निर्देशित किया जावे।

चंचल भारतीय✒️

युवक की पत्थर से मुंह कुचल कर हुई हत्या

कन्नौद थाना अंतर्गत ग्राम रानीबाग में सुजीत नामक युवक की नाले के पास अज्ञात लोगों के द्वारा पत्थर से मुंह कुचल कर हत्या कर दी है बताया जा रहा है

कि गुरुवार रात को ही इंदौर से घर आया था। परिजनों की सूचना पर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार ने घटनास्थल जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजनों में आक्रोश व्यक्त कर आरोपियों को शीघ्र पकड़ने की मांग की है।

चंचल भारतीय

Dewas Corona Report । आज 35 सैम्पलों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 16 अप्रेल 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 141595
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 837
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 1242
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 35
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 1207
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 128615
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 127797
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 3909
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 122961
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 165
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 3672
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 203
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 818
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 34
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.82
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.06
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 93.94
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.87

लॉक डाउन की आड़ में व्यापारी बेलगाम, खाद्य सामग्री, पानमसालों सहित अन्य चीजों के बढ़ाए दाम

देवास। कोरोना महामारी को लेकर लगाए गए लॉकडाउन की आड़ में स्थानीय व्यापारियों ने मनमाफिक खाद्य सामग्री, पान मसालों, सहित अन्य चीजों के दाम बढ़ा दिए हैं। जिससे छोटे व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। और लोगों को जमकर चुना भी लगाया जा रहा है। व्यापारियों ने यह बढ़ोतरी 15% से लेकर 30% तक कर दी है, इधर ज्यादातर व्यापारिक कच्चे बिल पर ही सम्मान दे रहे हैं इससे सरकारी खजाने को भी चूना लगा रहे हैं। कोरोना को लेकर प्रदेश सरकार ने कई जगह लॉकडाउन लगा दिया है, जिले में भी नगरीय क्षेत्रों में 189 अप्रैल तक लॉकडाउन लगने घोषणा की गई है। अब इस लॉक डाउन की आड़ में स्थानीय व्यापारियों ने खाद्य सामग्री पान मसाले सहित अन्य सामानों के दाम मनमाफिक बड़ा दिए हैं। इसके कारण स्थानीय लोगों सहित आसपास के किसानों को जमकर चुना भी लग रहा है व्यापारियों ने यह बढ़ोतरी 15 से लेकर 30% तक कर दी है।

कच्चा तेल सहित पान गुटका के अचानक बढ़े दाम

शहर के किराना दुकानों पर खाद्य तेल पहले 120 से लेकर 140 तक मिल रहा था। लेकिन पिछले चार-पांच दिनों से लगातार बढ़कर 150 से लेकर 160 रुपए प्रति लीटर तक मिलने लगा है। इसी तरह शक्कर के भाव में भी बढ़ोतरी की गई है। पान गुटखा दुकानदारो के अनुसार पान मसालों में सुपारी राजश्री गुटखा सहित अन्य गुटको की कीमत भी एकदम से तेज हो गई है जबकि कंपनियां अपनी पुरानी कीमतों पर ही इन्हें बेच रही है लेकिन यहां के व्यापारियों द्वारा मनमाफिक रेट में छोटे व्यापारियों को चूना लगा रहे हैं। कुछ दिन पहेले सुपारी के भाव 400 रुपये बिक रहीं थीं अचानक ? 600 किलो के पार पहुंच गई है। लेकिन इन लोगों पर प्रशासन द्वारा जांच कर कार्यवाही तक नहीं कर पा रहा है।

Dewas Corona Report । आज 49 सैम्पलों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 15 अप्रेल 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः- संलग्न सूची –

  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 138367
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 1196
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 647
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 49
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 598
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 127778
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 126555
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 3874
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 121754
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 30
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 3507
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 333
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 1223
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 34
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 7.57
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.06
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 90.53
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.88

टीका उत्सव में वार्ड क्रमांक 1, 2 एवं 3 के 311 लोगों ने लगवाया वैक्सीन

देवास। संस्था श्री प्रथमेश्वर द्वारा टीका उत्सव का आयोजन वार्ड क्रमांक 3 आवास नगर में बुधवार को किया गया। संस्था संस्थापक नीरज सिंह चौहान ने बताया कि कोविड-19 केयर सेंटर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक मनोज चौधरी ने अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान विधायक चौधरी ने केयर सेंटर का निरीक्षण किया। सेंटर में जहां कमी पाई गई उसे तुरंत दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को निर्देश किया। टीका उत्सव के दौरान आज स्वास्थ्य विभाग के डॉ. रीटा ठाकुर (सीएचओ), संगीता मालवीय (एएनएम), कुसुमलता पंवार (एएनएम), चित्रा, लता, नीतु विश्वकर्मा ने वार्ड क्रमांक 1, 2 एवं 3 के  311 लोगों ने वैक्सीन लगाया। इस अवसर पर श्री चौधरी ने कहा कि कोविड सेंटर पर घर जैसी सुविधा उपलब्ध हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने सेंटर पर साफ-सफाई को लेकर निर्देशित किया और आमजन से अपील करते हुए कहा कि इस बीमारी से डरने की आवश्यकता नहीं है। हमें इससे लडऩे की आवश्यकता है। सरकार ने पर्याप्त रूप से ऑक्सीजन और डॉक्टरों की व्यवस्था की है। हॉस्पिटल में भी पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं। टीका उत्सव में संस्था के प्रवीण गोंदिया (बंटी), संजय मेहता, धीरज राठौर, कालूसिंह दरबार, जीतु राठौर, भैयालाल बछानिया आदि का सराहनीया सहयोग रहा। 

CBSE Exam cancelled 10वीं की परीक्षाएं रद्द 12वीं की एग्जाम टली इस पर फैसला 1 जून को

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के आंकड़ो को देखते हुए सरकार ने CBSE स्टूडेंट्स के लिए बड़ा और जरूरी फैसला किया। सरकार ने 4 मई से शुरू होने वाली 10वीं की परीक्षाएं रद्द कर दीं है सभी स्टूडेंट्स अगली क्लास में प्रमोट किए जाएंगे, लेकिन रिजल्ट के साथ। इस रिजल्ट का आधार क्या होगा, CBSE बोर्ड इसे तय करेगा।
अगर कोई छात्र बोर्ड की ओर से दिए गए मार्क्स से संतुष्ट नहीं होगा तो वो परीक्षा में शामिल हो सकता है। लेकिन ये परीक्षा तब होगी जब इसके लिए देश में हालात समान्य होंगे।
और 4 मई से 14 जून तक चलने वाली 12वीं की परीक्षाएं अभी टाल दी हैं। इस पर सरकार 1 जून को फैसला करेगी।अगर परीक्षाएं होती हैं तो कम से कम 15 दिन पहले छात्रों को इसके बारे में बताया जाएगा।

27 पशुओं को क्रूरता पूर्वक भरकर ले जाने वाले के खिलाफ पशु क्रूरता अधि. के तहत मुकदमा दर्ज

देवास। शहर के नाहर दरवाजा थाने मैं अपराध क्रमांक 125/ 2021 को 11 डी पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है दिनांक 13 अप्रैल को इंदौर – देवास बाईपास रोड पर गुजरात ढाबे के सामने शाम 5 बजे के आस पास आरोपी शहादत खान उम्र 26 वर्ष निवासी जिला खरगोन तथा अरबाज पिता शदिक खान उम्र 27 वर्ष निवासी सदर वाहन अशोक लीलैंड में 19 पालतू पाडे वह 8 पालतू पाड़ी क्रूरता पूर्वक भरकर ले जा रहे थे कुल पशुओं की कीमत 90000 है प्रधान आरक्षक यशवंत तोमर ने मामले को विवेचना में लिया है।

शादी करवाने के नाम पर चल पूर्वक पैसे लेकर शादी नही करवाने पर धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज

देवास। शहर के आद्योगिक थाने में दिनांक 14 अप्रैल को अपराध क्रमांक 399/2021 को धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया फरियादी धर्मराज पिता नाथूलाल बैरागी निवासी जिला राजगढ़ ने आरोपी चंदा बाई निवासी जिला इंदौर व आरती पिता बीरू बिंद निवासी जिला होशंगाबाद तथा इनके 3 अन्य साथी पर आरोप लगाया है कि आरोपीगण ने फरियादी से शादी के नाम पर छल कपट व बैमानी पूर्वक 125000 रुपये लेकर भी फरियादी की शादी नही करवाई मामले को सहायक उप निरक्षक डी के त्यागी द्वारा विवेचना में लिया गया है।