Dewas corona report । आज 71 सैम्पलों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 14 अप्रेल 2021

कोरोना संक्रमित मरीज़ों की जानकारी :-

  • आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) व्यक्ति की मृत्यू जानकारीः-
  • 1 पताः-नुतन नगर ,देवास ,महिला उम्र 70 वर्ष मृत्यु जिला चिकित्सालय,देवास
  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 132219
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 631
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 671
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 71
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 600
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 1
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 126582
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 125908
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 3825
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 121156
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 34
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 3477
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 314
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 674
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 34
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 10.58
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.04
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 90.90
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.89

Dewas tekri जहाँ रहता था असंख्य भक्तों का मेला वँहा आज पसरा है सन्नाटा

देवास । आज हिन्दू नववर्ष से चैत्र नवरात्र प्रारंभ हो गये, लेकिन कोरोना की वैश्विक महामारी के कारण सबकुछ बदला बदला सा है ।

चेत्र नवरात्री के प्रथम दिन पर माता टेकरी का दृश्य

हर साल पूरे नवरात्र में चामुण्डा माता टेकरी पर असंख्य भक्तों का मेला लगता था। टेकरी के नीचे भोपाल चौराहा, मीना बाजार सहित अन्य स्थानों पर सैकड़ों की संख्या में नेमावर, नर्मदा स्नान करने, बाहरी बाधाओ से मुक्ति का जतन करने आने वाले ट्रेक्टर, चार पहिया वाहनों की लाइन लगी रहती थी ।

प्रशासन को यातायात व्यवस्था सम्भालने के लिये पसीना बहाना पड़ता था । पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी लॉकडाउन के चलते माता टेकरी पर श्रद्धालुओं के जाने पर प्रतिबंध होने के कारण वहाँ सन्नाटा पसरा हुआ है । माँ तुलजा भवानी, चामुंडा माता का दरबार भक्तों से सुना है । लोग स्वयं ही कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए घरो में कैद है । पूरे नवरात्र शहर एवम जिले सहित दूरस्थ स्थानों से हजारों की संख्या में माँ के भक्त, दर्शनार्थी चामुण्डा माता की टेकरी पर शीश झुकाने, मन्नत मांगने आते है, लेकिन कोरोना के लॉक डाउन ने मा के सम्मुख पहुँचने के लिये भक्तो के पांव रोक दिये है । सभी घरों में दुबके हुए, मन ही मन में, माँ तुलजा भवानी, चामुण्डा माता से शीघ्रतिशीघ्र कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाने के लिये प्रार्थना कर रहे हैं, ताकि वे पहले की तरह निर्भीक होकर, बिना रोकटोक माँ के दर्शन करने पँहुच सके ।

अमलतास अस्पताल में 100 आईसीयू बेड के अतिरिक्त 50 अन्य बेड बढ़ाये

• दुनिया में डॉक्टर का दर्जा सबसे बड़ा होता है, इसलिए सभी डॉक्टर अच्छे से इलाज करे- प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर

• अमलतास अस्पताल में सहायता केंद्र बनाया गया है, जिसका नंबर 07272-426514 तथा मोबाइल नंबर 7024107416 है

• जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने अमलतास अस्पताल का निरीक्षण कर ली बैठक

देवास। दुनिया में डॉक्टरों को भगवान का दर्जा दिया गया है। डॉक्टर जीवनदायक होता है तथा किसी भी स्थिति में मरीज का इलाज कर उसे स्वस्थ्य करने में जूट जाता है। वर्तमान में कोविड-19 महामारी से पूरी दुनिया लड़ाई लड़ रही है, जिसमें डॉक्टर्स दिनरात करके मरीजों को स्वस्थ्य करने में जूट हुए हैं। आप सभी वैश्विक महामारी में एकजूट होकर सभी मरीजों को अच्छे से इलाज करें। उक्त बातें प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति एवं आध्यात्म विभाग की मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने देवास जिले के बांगर स्थित अमलतास अस्पताल आज बैठक में कही।
बैठक में प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने निर्देश दिए अमलतास अस्पताल में 100 आईसीयू युक्त बेड के अतिरिक्त 50 आईसीयू युक्त बेड लगाए जाएं। जिससे मरीजों को इलाज में परेशानी हो और मरीजों को तत्काल इलाज प्रारंभ हो सके। उन्होंने कहा कि रेमडेसिविर इंजेक्शन रिजर्व में रखें। ऑक्सीजन लगातार भरवाते रहें तथा ऑक्सीजन के सिलेंडर भी रिजर्व रखें। उन्होंने कहा जिला अस्पताल से जब भी मरीज को रैफर करें तो उसकी चार जांचों को लेने के बाद ही रैफर करें, उससे पहले नहीं। सभी प्राथमिकता में रखें कि मरीज को अच्छा, संतुष्टिपूर्वक इलाज मिले। इसकी शिकायत नहीं मिले इसका विशेष ध्यान रखें।
बैठक में प्रभारी मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि अमलतास अस्पताल को कोविड-19 सेंटर बनाया गया है, यहां पर देवास, उज्जैन, आगर मालवा तथा शाजापुर के मरीजों का इलाज किया जाएगा। यहां पर इंदौर व अन्य जिलों के मरीजों को इलाज नहीं करें, इसका ध्यान रखें।

पोर्टेबल ऑक्सीजन जनरेटर का प्लांट शीघ्र लगाएंगे

बैठक में प्रभारी मंत्री सुश्री ठाकुर ने अस्पताल की पूरी व्यवस्था की जानकारी ली। इस पर बताया गया कि अमलतास अस्पताल में ऑक्सीजन के 300 सिलेंडर उपलब्ध हैं, जिन्हें रेगुलर भरवाया जाता है। पीथमपुर के ऑक्सीजन सेंटर से लगातार ऑक्सीजन आती है। वहां कर्मचारी की ड्यूटी लगा रखी है तथा वह 24 घंटे तैनात रहते हैं। अस्पताल में 6000 लीटर के ऑक्सीजन लिक्विड टैंक हैं। पोर्टेबल ऑक्सीजन जनरेटर का प्लांट शीघ्र लगाएंगे जिससे आक्सीजन प्राकृतिक रूप से तैयार होगी।

अस्पताल में सहायता केंद्र बनाया गया है

बैठक में बताया गया कि अस्पताल परिसर में एक सहायता केंद्र बनाया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 07272-426514 है तथा मोबाइल नंबर 7024107416 है।

मरीजों के पास अटैंडर को नहीं जाने दे, सहायता केंद्र से ही दे जानकारी

बैठक में प्रभारी मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 एक संक्रामक बीमारी है। उन्होंने कहा कि मरीजों के बेड के पास अटैंडरो को नहीं जाने दें। उन्हें मरीजों के संबंध में जानकारी सहायता केंद्र से ही प्रदान करें। मरीजों एवं उनके अटैंडरों में सकारात्मक वाला वातावरण निर्मित करें।

पुलिस चौकी बनाए तथा अधिकारियों की लगाए ड्यूटी

बैठक में प्रभारी मंत्री सुश्री ठाकुर ने निर्देश दिए अस्पताल में एक पुलिस चौकी बनाया जाएं तथा वहां ड्यूटी लगाई जाएं तथा अस्पताल में प्रशासनिक अधिकारी की ड्यूटी भी लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए डाक्टरों की ड्यूटी का चार्ट भी चस्पा करे। उन्होंने निर्देश दिए कि होम आईसोलेशन करने वाले मरीजों का अस्पताल में सारी जांच करने के बाद ही होम आईसोलेशन करें।

वार्ड क्रमांक 1, 2, 3 में टीका उत्सव कल 14 अप्रैल को

देवास। संस्था श्री प्रथमेश्वर द्वारा टीका उत्सव के अंतर्गत टीकाकरण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। संस्था संस्थापक नीरज सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, विधायक गायत्री राजे पवार, सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी, जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल के आव्हान पर वार्ड क्रमांक 1, 2 एवं 3 में 14 अप्रैल को प्रातः: 9 से शाम 5 बजे तक स्थानीय मक्सी रोड़ स्थित सतपुड़ा स्कूल के सामने विधायक कार्यालय आवास नगर तुलजा विहार में बाबा साहेब अम्बेडकर की जयंती पर टीका उत्सव स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित होगा। जिसके अंतर्गत 45 वर्ष से ऊपर के समस्त नागरिकों को कोरोना टीका लगाया जाएगा। संस्था ने वार्ड के समस्त रहवासियों से आवश्यक रूप से टीका उत्सव में टीका लगवाने की अपील की है। 

Dewas corona report । आज 48 सैम्पलों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

  • आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
  • 1 पताः-कुसमानिया,देवास ,महिला 25 वर्ष
  • 2 पताः-कुसमानिया,देवास ,महिला 60 वर्ष
  • 3 पताः-कुसमानिया,देवास ,पुरूष 52 वर्ष
  • 4 पताः-वार्ड.05 कन्नौद देवास ,पुरूष 46 वर्ष
  • 5 पताः-वार्ड.05 कन्नौद देवास ,महिला 46 वर्ष
  • 6 पताः-ग्राम दिदाली खातेगांव ,देवास ,पुरूष 62 वर्ष
  • 7 पताः-वार्ड. 12 खातेगांव देवास ,पुरूष 45 वर्ष
  • 8 पताः-वार्ड.05 खातेगांव देवास ,महिला 52 वर्ष
  • 9 पताः-वार्ड.03 अजनास खातेगांव देवास ,महिला 44 वर्ष
  • 10 पताः-वार्ड.06 अजनास खातेगांव देवास ,महिला 70 वर्ष
  • 11 पताः-ग्राम कांगीपुरा खातेगांव देवास ,पुरूष 48 वर्ष
  • 12 पताः-वार्ड. 1 खातेगांव देवास ,पुरूष 48 वर्ष
  • 13 पताः-अस्पताल कैम्पस खातेगांव ,देवास ,पुरूष 54 वर्ष
  • 14 पताः-वार्ड. 12 खातेगांव देवास ,पुरूष 43 वर्ष
  • 15 पताः-मनोरा खातेगांव देवास ,महिला 60 वर्ष
  • 16 पताः-वार्ड.01 खातेगांव देवास ,महिला 42 वर्ष
  • 17 पताः-वार्ड. 5 खातेगांव देवास ,पुरूष 47 वर्ष
  • 18 पताः-वार्ड. 1 खातेगांव देवास ,पुरूष 70 वर्ष
  • 19 पताः-वार्ड.6 अजनास खातेगांव देवास ,पुरूष 70 वर्ष
  • 20 पताः-वार्ड.14 खातेगांव देवास ,पुरूष 50 वर्ष
  • 21 पताः-सनसिटी 1 देवास ,महिला 68 वर्ष
  • 22 पताः-जय नगर सिविल लाईन ,देवास ,पुरूष 44 वर्ष
  • 23 पताः-शांतिपुरा,देवास ,पुरूष 45 वर्ष
  • 24 पताः-भोसले कालोनी,देवास ,पुरूष 61 वर्ष
  • 25 पताः-हनुमान बाखल देवास ,महिला 59 वर्ष
  • 26 पताः-कालानी बाग देवास ,पुरूष 64 वर्ष
  • 27 पताः-तराणी कालोनी देवास ,पुरूष 46 वर्ष
  • 28 पताः-गंगा नगर देवास ,पुरूष 45 वर्ष
  • 29 पताः-अशोक नगर ,देवास ,महिला 50 वर्ष
  • 30 पताः-अशोक नगर ,देवास ,पुरूष 18 वर्ष
  • 31 पताः-अशोक नगर ,देवास ,पुरूष 48 वर्ष
  • 32 पताः-पीठा रोड ,देवास ,पुरूष 54 वर्ष
  • 33 पताः-सिविल लाईन,देवास ,पुरूष 48 वर्ष
  • 34 पताः-अल्कापुरी,देवास ,महिला 52 वर्ष
  • 35 पताः-कारोली नगर ,देवास ,पुरूष 67 वर्ष
  • 36 पताः-एमजी रोड,देवास ,पुरूष 65 वर्ष
  • 37 पताः-सादीखेडी ,देवास ,पुरूष 43 वर्ष
  • 38 पताः-सिविल लाईन,देवास ,पुरूष 43 वर्ष
  • 39 पताः-सिविल लाईन,देवास ,पुरूष 54 वर्ष
  • 40 पताः-कोठी रोड,देवास ,पुरूष 59 वर्ष
  • 41 पताः-रज्जाबअली खान मार्ग ,देवास ,पुरूष 36 वर्ष
  • 42 पताः-शिवशक्ति नगर,देवास ,पुरूष 32 वर्ष
  • 43 पताः-सिरोल्या ,देवास ,महिला 38 वर्ष
  • 44 पताः-बरोठा ,देवास ,महिला 28 वर्ष
  • 45 पताः-सिरोल्या ,देवास ,महिला 60 वर्ष
  • 46 पताः-राजोदा ,देवास ,महिला 60 वर्ष
  • 47 पताः-राजोदा ,देवास ,पुरूष 33 वर्ष
  • 48 पताः-राजोदा ,देवास ,महिला 22 वर्ष
  • आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) व्यक्ति की मृत्यू जानकारीः-
  • 1 पताः-सोनकच्छ,देवास ,महिला उम्र 40 वर्ष मृत्यु जिला चिकित्सालय,देवास
  • 2 पताः-मोती बंगला,देवास ,पुरूष उम्र 59 वर्ष मृत्यु जिला चिकित्सालय,देवास
  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 127050
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 649
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 671
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 48
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 623
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 2
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 125951
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 125237
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 3754
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 120556
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 46
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 3443
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 278
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 714
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 33
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 7.15
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.00
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 91.72
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.88

संक्रमण रोकथाम के लिये निरंतर सेनेटाईजेशन का कार्य जारी

देवास। कोरोना के बढते संक्रमण की रोकथाम के लिये नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देश पर निगम की टीम द्वारा निरंतर सेनेटाईजेशन का कार्य किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 21, 22, 24, 25, 26 एवं सिविल लाईन, जयश्री नगर मेन रोड, कैलामाता मेन रोड, बजरंग नगर, मिश्रीलाल नगर, मिश्रीलाल नगर एक्सटेंशन, मुख्य मुक्तिधाम एवं आडा कांकड मुक्तिधाम, जिला कोर्ट एवं तहसील कार्यालय, जिला चिकित्सालय पर निगम के फायर वाहनो, व ट्रेक्टर मशीनो से सेनेटाईजेशन का कार्य किया गया। इसी प्रकार स्वच्छता अन्तर्गत नालियो की सफाई करवाई जाकर उनमे एंटीलार्वा का छिडकाव, फांगिग, स्वीपींग कार्य भी निरंतर रूप से टीम द्वारा किया जा रहा है। कलेक्टर व प्रशासक चन्द्रमौली शुक्ला, आयुक्त विशालसिह चौहान ने नागरिको से अपील की है कि वे लगाये गये लॉक डाउन के नियमो का पालन करें अनावश्यक अपने घरो से न निकले तथा आवश्यक कार्य होने पर मास्क लगाकर ही अपने घरो से निकलें एवं सोशल डिस्टेंसिग का पालन करें तथा निगम द्वारा स्थापित नवीन निर्धारित टीका केन्द्रो पर वेक्सीन अवश्य लगवायें।

ये कैसा लॉकडाउन बाजार में भीड़ आम दिनों से भी ज़्यादा…

• व्यक्ति शाम 6 बजे तक किराना – सब्जी तो शाम 6 से 9 बजे तक दूध लेने जा सकेगा बाज़ार…!!

• छोटे दुकानदार लुका – छुप्पी खेलने पर मजबूर

देवास। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत शासन ने सिर्फ दमोह जिले को छोडकर बाकि सभी जिलो में नाईट कर्फ्यू व वीकेंड पर शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक का लॉकडाउन घोषित किया था।जिसमे आवश्यक सेवा वाली दुकानों को छोड़कर शेष सभी दुकाने बन्द थी। परंतु अब अधिकांश जिलो में कही 19 अप्रैल तो कही 22 अप्रैल तक लॉक डाउन ( कोरोना कर्फ्यू ) बढ़ा दिया गया। जिस प्रतिबंध में ज्यादा गतिविधियों को छूट दी गयी है।
प्रशासन का लॉकडाउन लगाने का एक मात्र उद्देश्य रहता है बाजार से भीड़ कम करके कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ा जाये परंतु देवास में ऐसा होता दिख नही रहा है। ताज्जुब की बात यह है कि जिले में जारी प्रतिबंधात्मक आदेश अनुसार किराना – सब्जी अन्य आवश्यक सामग्री की दुकान शाम को 6 बजे तक खुली रहेगी और आज सोमवार 12 अप्रैल को जारी संशोधित आदेश अनुसार दूध की दुकानें सुबह 6 से 9 व शाम 6 से 9 खुली रहेगी इसका मतलब अब व्यक्ति रात 9 बजे तक आराम से बाज़ार में निकल सकता है,शाम 6 बजे तक दूध व सब्ज़ी लेने व उसके बाद शाम 6 से 9 बजे तक दूध लेने।

• ये कैसा लॉकडाउन भीड़ आम दिनों से भी ज़्यादा…

19 अप्रैल तक बढे लॉकडाउन में किराना – सब्ज़ी सहित अन्यो को भी रियायत दी गयी है परंतु छोटे – मझोले दुकानदार को अभी भी दुकान बन्द रखने के आदेश है। शहर के शुक्रवारिया हाट में आज सोमवार को दिन में इस कदर भीड़ हे मानो आज शुक्रवार हो और हाट लगा हुआ है। इन सभी को देखकर अन्य दुकानदार मायूस होकर सोच रहा है – मेरी क्या गलती ? छोटे दुकानदारों जो रोज़ कमाकर अपना घर चलाता हे उनमे अब इस बात को लेकर आक्रोश भी नॉक्स
नज़र रहा है।

• छोटे दुकानदार लुका – छुप्पी को मजबूर

शहर में ऐसे दुकानदार जो अपनी रोज़ी रोटी के लिए अपनी दुकान पर निर्भर है वह अब लुका – छुपी के साथ व्यापार करने को मजबूर है। एक तरफ अपने परिवार को पालने की चिंता तो एक तरफ प्रशासनिक अमले के एक दम से आने व कार्यवाही करने की चिंता।

लॉकडाउन की स्थिति में ऐसे व्यापारी जिनका व्यापार सिर्फ गर्मी में सीजन में चलता हे यह बहुत ही विकट परिस्तिथि से गुज़र रहें है क्योंकि पिछले वर्ष भी लॉकडाउन के चलते उनका व्यापार पूरी तरह से ठप हो गया था तो इस वर्ष फिर से लगने वाले इस लॉकडाउन के कारण उनके व्यापार पर गहरा संकट मंडरा रहा है। ऐसे में इन दुकानदारों की मांग है की निर्धारित समय के लिए दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंत्रियों को दी जिलों की जिम्मेदारी

देवास। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिलों में कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत समन्वय और समस्त व्यवस्थाओं के प्रबंधन के लिए मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंत्री अपने-अपने प्रभार के जिलों में जाकर और वर्चुअल रूप से कोरोना संक्रमण की जांच, उपचार, रोगियों की देखभाल सुनिश्चित करें। टीका उत्सव के लिए आवश्यक समन्वय, पात्र व्यक्तियों को प्रेरित करने और जन जागरूकता अभियान के कार्य भी लगातार जारी रहें, यह मंत्रियों की जिम्मेदारी होगी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिलों में संक्रमित रोगियों को स्वस्थ करने के लिए औषधियों और ऑक्सिजन की आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। मंत्रियों को जिलों में प्रारंभ किये गये सीसीसी (कोविड केयर सेंटर) के सुचारू संचालन को भी सुनिश्चित करना है।

मंत्रियों को सौंपे गये जिले के प्रभार , सुश्री उषा ठाकुर को मिला देवास जिले की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भोपाल और सीहोर की जिम्मेदारी श्री विश्वास सारंग को सौंपी है। मंत्री श्री तुलसी राम सिलावट को इंदौर, श्री अरविंद सिंह भदौरिया को छिंदवाड़ा और जबलपुर, डा मोहन यादव को उज्जैन, श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को ग्वालियर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंत्री श्री गोपाल भार्गव सागर और नरसिंहपुर, कुंवर विजय शाह खंडवा और बुरहानपुर, श्री जगदीश देवड़ा मंदसौर और रतलाम, श्री बिसाहूलाल सिंह अनपूपपुर, शहडोल और सीधी के प्रभारी रहेंगे। श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी और दतिया की प्रभारी होंगी। मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह दमोह, सुश्री मीना सिंह उमरिया मंडला और डिंडोरी, श्री कमल पटेल हरदा, बैतूल और होशंगाबाद श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया गुना और राजगढ़, श्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह पन्ना, कटनी और छतरपुर सुश्री उषा ठाकुर देवास, श्री भारत सिंह कुशवाह मुरैना और श्योपुर, श्री राम किशोर कांवरे बालाघाट और सिवनी, श्री ओपीएस भदौरिया भिंड के प्रभारी होंगे। मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी रायसेन और विदिशा, श्री प्रेमसिंह पटेल बड़वानी, श्री ओमप्रकाश सकलेचा नीमच, श्री हरदीप सिंह डंग खरगोन और झाबुआ, श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव धार और अलीराजपुर, श्री इंदर सिंह परमार शाजापुर और आगर मालवा, श्री रामखेलावन पटेल रीवा, सतना और सिंगरौली, श्री बृजेंद्र सिंह यादव अशोकनगर, श्री सुरेश धाकड़ निवाड़ी और टीकमगढ़ के प्रभारी बनाए गए हैं।
राजस्व मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत अस्वस्थ हैं और गृह मंत्री श्री नरोत्तम मिश्र प्रदेश से बाहर हैं, अतः उन्हें अभी प्रभार नहीं दिया गया है।

Dewas corona report। आज 52 सैम्पलों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 12 अप्रेल 2021

  • आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
  • 1 पताः-वार्ड.14 कन्नौद देवास ,पुरूष 40 वर्ष
  • 2 पताः-रोलुपिपल्या सोनकच्छ,देवास ,पुरूष 40 वर्ष
  • 3 पताः-दोलतपूर सोनकच्छ ,देवास ,महिला 48 वर्ष
  • 4 पताः-सोनकच्छ,देवास ,पुरूष 49 वर्ष
  • 5 पताः-प्रगति नगर सोनकच्छ,देवास ,पुरूष 45 वर्ष
  • 6 पताः-सोनकच्छ,देवास ,पुरूष 70 वर्ष
  • 7 पताः-वार्ड.14 बागली देवास ,महिला 65 वर्ष
  • 8 पताः-वार्ड.8 बागली देवास ,पूरूष 50 वर्ष
  • 9 पताः-चामुडा पैलेस राधागंज ,देवास ,पुरूष 41 वर्ष
  • 10 पताः-विश्राम नगर देवास ,महिला 55 वर्ष
  • 11 पताः-मुखर्जी नगर ,देवास ,पुरूष 50 वर्ष
  • 12 पताः-विकास नगर देवास ,महिला 50 वर्ष
  • 13 पताः-प्रताप नगर ,देवास ,पुरूष 40 वर्ष
  • 14 पताः-देवास ग्रीन ,महिला 45 वर्ष
  • 15 पताः-अचलुखेडी देवास ,पुरूष 65 वर्ष
  • 16 पताः-मुखर्जी नगर ,देवास ,महिला 60 वर्ष
  • 17 पताः-गीता श्री ,देवास ,महिला 46 वर्ष
  • 18 पताः-निमाड नगर देवास ,पुरूष 58 वर्ष
  • 19 पताः-विश्राम नगर देवास ,पुरूष 65 वर्ष
  • 20 पताः-आनंदऋषि नगर देवास ,पुरूष 46 वर्ष
  • 21 पताः-भगवती विहार,देवास ,पुरूष 63 वर्ष
  • 22 पताः-आनंद पेलेस देवास ,महिला 25 वर्ष
  • 23 पताः-राधागंज ,देवास ,पुरूष 37 वर्ष
  • 24 पताः-एमजी कैम्पस,देवास ,पुरूष 57 वर्ष
  • 25 पताः-टिगरिया देवास ,महिला 46 वर्ष
  • 26 पताः-मिश्रीलाल नगर देवास ,महिला 54 वर्ष
  • 27 पताः-मिश्रीलाल नगर देवास ,पुरूष 29 वर्ष
  • 28 पताः-ग्राम बिसुखेडी टोंकखुर्द,देवास ,पुरूष 35 वर्ष
  • 29 पताः-ग्राम गुराडिया भील बरोठा,देवास ,पुरूष 34 वर्ष
  • 30 पताः-राजोदा बरोठा,देवास ,पुरूष 34 वर्ष
  • 31 पताः-चैबाराधीरा ,देवास ,पुरूष 45 वर्ष
  • 32 पताः-बागली वार्ड 03 ,देवास ,महिला 80 वर्ष
  • 33 पताः-बागली वार्ड 03 ,देवास ,पुरूष 60 वर्ष
  • 34 पताः-सुतार बाखल ,देवास ,महिला 70 वर्ष
  • 35 पताः-उमाकांत कालोनी ,देवास ,महिला 57 वर्ष
  • 36 पताः-सोनकच्छ ,देवास ,महिला 40 वर्ष
  • 37 पताः-सिविल लाईन,देवास ,पुरूष 70 वर्ष
  • 38 पताः-नयापुरा बागली ,देवास ,पुरूष 50 वर्ष
  • 39 पताः-बागली वार्ड 03 ,देवास ,पुरूष 53 वर्ष
  • 40 पताः-सीएचसी खातेगावं ,देवास ,पुरूष 28 वर्ष
  • 41 पताः-खातेगांव वार्ड 03 ,देवास ,पुरूष 35 वर्ष
  • 42 पताः-मैनाश्री कालोनी ,देवास ,महिला 40 वर्ष
  • 43 पताः-मैनाश्री पार्क कालोनी ,देवास ,पुरूष 51 वर्ष
  • 44 पताः-मुखर्जी नगर ,देवास ,पुरूष 41 वर्ष
  • 45 पताः-जवाहर नगर ,देवास ,महिला 42 वर्ष
  • 46 पताः-राम नगर ,देवास ,महिला 59 वर्ष
  • 47 पताः-विक्रम नगर ,देवास ,पुरूष 18 वर्ष
  • 48 पताः-अग्रवाल नगर ,देवास ,पुरूष 39 वर्ष
  • 49 पताः-मिश्रीलाल नगर ,देवास ,महिला 61 वर्ष
  • 50 पताः-त्रिलाक नगर इटावा,देवास ,पुरूष 29 वर्ष
  • 51 पताः-आनंदऋषि नगर ,देवास ,पुरूष 60 वर्ष
  • आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) व्यक्ति की मृत्यू जानकारीः-
  • 1 पताः-रेवाबाग ,देवास ,पुरूष उम्र 60 वर्ष मृत्यु जिला चिकित्सालय,देवास
  • 2 पताः-आलमबाग मेंढकी रोड ,देवास ,महिला उम्र 60 वर्ष मृत्यु जिला चिकित्सालय,देवास
  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 118528
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 811
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 794
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 52
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 742
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 2
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 125302
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 124573
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 3706
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 119933
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 14
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 3397
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 278
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 729
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 31
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 6.55
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.97
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 91.66
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.84

कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए वार्डो में ही खोले गए वैक्सीनेशन केन्द्र

देवास। शहर में वैक्सीनेशन का कार्य लगातार जारी है जिसके तहत अब तक 60 वर्ष की आयु से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाया जा चुका है। जिसके अंतर्गत निगम सीमा क्षेत्र में निर्धारित स्थानों पर वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। वहीं अब वैक्सीनेशन का कार्य 1 अप्रेल से 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को किया जा रहा है। जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठनों की मांग के अनुसार प्रशासक श्री चन्द्रमौली शुक्ला व आयुक्त श्री विशाल सिंह चौहान ने वैक्सीनेशन का कार्य अधिक मात्रा में हो इसके लिए नए केन्द्र जनहित के दृष्टिकोण से खोले हैं, जिससे टीकाकरण कार्य अधिक मात्रा में होगा। नए केन्द्रों से लगे वार्ड के नागरिक जो 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक है वे कोविड संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन इन केन्द्रों पर जाकर आवश्यक रूप से लगवाएं। इस संबंध में निगमायुक्त विशाल सिंह चौहान ने बताया की मल्हार स्मृति मंदिर सभा गृह में वैक्सीनेशन कार्य पूर्व से जारी है जहां पर सभी को वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके अलावा नागरिकों की सुविधा के लिए वार्ड के मुताबिक नए केन्द्र खोले गए हैं, जहां पर आज 12 अप्रेल से वैक्सीनेशन का इन नए केन्द्रों पर प्रारंभ होगा। प्रशासक श्री चन्द्रमौली शुक्ला व आयुक्त विशालसिंह चौहान ने नागरिकों से अपील की है की लोग अनावश्यक बाहर न निकलें, आवश्यक कार्य होने पर मास्क लगाकर ही निकलें।
यह है इन वार्ड में लगाए जाने वाले केन्द्रों की सूची
नगर निगम सीमा क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4 नर्सिग कॉलेज एमजी हॉस्पिटल, वार्ड क्रमांक 5 से 11 में प्राथमिक सामुदायिक केन्द्र इटावा, वार्ड क्रमांक 12 से 14 में संजीवनी क्लीनिक मेंढकी, वार्ड क्रमांक 15 से 22 में प्राथमिक सामुदायिक केन्द्र बावडिय़ा, वार्ड क्रमांक 23 एवं 35 से 40 में एमजी हॉस्पिटल, वार्ड क्रमांक 24 से 27 में मल्हार स्मृति मंदिर, वार्ड क्रमांक 28 से 34 गीता भवन स्टेशन रोड़, वार्ड क्रमांक 41 से 43 संजीवनी क्लीनिक बालगढ़, वार्ड क्रमांक 44 से 45 संजीवनी क्लीनिक नागदा में वैक्सीनेशन किया जाएगा।