मोटर साइकील चुराकर अन्य शहरो में बेचने वाले 2 चोर गिरफ्तार

आरोपियों के पास से 8 मोटर साइकिल सहित 8 लाख का मश्रुका जब्त

देवास। शहर में लगातार हो रही मोटर साईकिल चोरी की वारदातों को गंभीरता से लेते हुए मोटर साईकिल चोरी की वारदात को रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली उ नि. पवन यादव के मार्गदर्शन में टीम द्वारा 2 शातीर वाहन चौरो को पकडा। जो शहर में विभीन्न स्थानो व आसपास के शहरो से वाहन चुराते थे। आरोपीयो के पास से बुलेट, पल्सर, एक्टीवा,पेशन प्रो, एचएफ डीलक्स सहित कुल 8 मो. सा. सहित कुल 8 लाख रूपये का माल जब्त किया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम :-
1- अमन पिता शिराज उददीन कुरेशी उम्र 19 साल निवासी आनंद नगर देवास
2- जावेद खान पिता कल्लु खान उम्र 18 साल निवासी आनंद नगर देवास

सराहनीय कार्य :- उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी थाना कोतवाली श्री उनि पवन यादव, उनि कपिल नरवले, उनि राकेश नरवरिया, आर. रवि परिहार, रजत चैहान, महिला आर. नेहा ठाकुर का सराहनीय योगदान रहा।

एक व्यापारी द्वारा लॉकडाउन का विरोध करते हुए अपने घर व अपनी दुकान पर लगाए काले झंडे

जी हां हम बात कर रहे हैं जिला देवास तहसील सोनकच्छ के पास नगर पीपलरावां की जहां पर एक व्यापारी द्वारा लॉकडाउन का विरोध करते हुए कहे रहे कि हमने पिछली बार लॉकडाउन विरोध नहीं करा क्योंकि इस बार हमें पता था कि हमें लॉक डाउन का पालन करना है पर अब ऐसे हालत हो गए हैं कि ना तो हमे घर से बाहर निकल ने दिया जा रहा है रोजगार के लिए और ना ही हमारी दुकान खुल रही है ऐसे में हम कैसे हमारा घर का खर्चा कैसे उठाएंगे और उनका कहना है कि अगर हमें घर से बाहर रोजगार के लिए नहीं जाने दिया जा रहा है तो हमें हमारे खाते में ₹ 300 से ₹500 सरकार डालें ताकि हमारे घर खर्च चल सके ऐसे में हमने 6 महीने तक लॉक डाउन का पालन किया अभी स्थिति यहां बन गई है कि हम घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं और ना ही दुकान खोल सकते हैं इसीलिए हम सरकार के इस लॉकडाउन का विरोध जताते हुए हमारे घर के सामने काले झंडे टांग दिए और मैं उन सभी व्यापारियों भाइयों से निवेदन करता हूं कि अपने घर के सामने और दुकान के सामने काले झंडे टांग दे और इस बार का लॉक डाउन का विरोध करें क्योंकि हर छोटा गरीब आदमी रोज सुबह मजदूरी करने जाता है और शाम को आकर ही घर में खाना बनता है ऐसे ही अगर हफ्ते में 2 दिन लॉकडाउन रहेगा तो गरीब आदमी है अपना घर कैसे चलाएगा इसलिए मैं इस लॉक डाउन का विरोध करता हूं और सभी व्यापारियों से निवेदन करता हूं कि लॉकडाउन का विरोध करें

दीपक झाला की रिपोर्ट

Dewas lockdown देवास में भी 19 अप्रैल तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

देवास। जिले के समस्त नगरीय क्षेत्र में लागू लॉकडाउन (कोरोना कर्फ्यू) की अवधि को दिनांक 19.04.2021 की प्रातः 6.00 बजे तक बढ़ायी गयी है।

गतिविधियाँ जिन्हे लॉकडाउन में प्रतिबंध से छूट रहेगी

• किराना दुकाने, सब्जी/ फल-फ्रूट दुकाने, आटा चक्की एवं दूध डेयरी सायं 6.00 बजे तक खुली रहेगी।
• अन्य राज्यों से माल, सेवाओं का आवागमन
• केमिस्ट, अस्पताल, नर्सिंग होम, पेट्रोल पम्प, गैस एजेंसी, बैंक एवं ATM
• औध्योगिक मजदूरो/ कर्मचारियों, उध्योगो हेतु कच्चा/ तैयार माल के परिवहन में लगे श्रमिकों एवं अधिकारियों का आवागमन।
• केन्द्र सरकार, राज्य सरकार एवं स्थानीय निकाय के अधिकारी/कर्मचारियों का आवागमन।
• परीक्षा केन्द्र आने एवं जाने वाले प्रशिक्षार्थी तथा परीक्षा केन्द्र एवं परीक्षा आयोजन से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिबन्ध से मुक्त रहेंगे किन्तु ऐसे सभी लोग अपने एडमीट/पहचान पत्र साथ में रखेंगे।
• एम्बुलेंस/फायर ब्रिगेड, टेली-कम्युनिकेशन, विद्युत प्रदाय, रसोई गैस सवाऐं।
• अस्पताल/ नर्सिंग होम और टीकाकरण हेतु आवागमन कर रहे नागरिक/कमी। जिन्हें पहचान पत्र रखना अनिवार्य रहेगा।
• बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन, एयरपोर्ट से आने-जाने वाले नागरिक। जिन्हें टिकट दिखना अनिवार्य होगा।
• अखबार वितरण।
• होटल (केवल इन-रुम डायनिंग व्यवस्था के साथ)
• IT कम्पनियों तथा BPO/मोबाईल कंपनियों के सपोर्ट स्टाफ एवं यूनिट्स।
• सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकाने, कृषि/ सब्जी /फल-फूट मण्डी एवं शासन द्वारा घोषित
अनाज खरीदी केन्द्र। (नियत समयानुसार)
• जिले में उपार्जन कार्य में संलग्न समस्त कर्मचारी, परिवहनकर्ता, हम्माल तुलावटी, वेयरहाउस आदि सर्वसम्बन्धित नियमित कार्य करते रहेंगे एवं वे कृषक जिन्हें फसल विक्रय का एस.एम.एस. प्राप्त हुआ है, वे प्रतिबन्ध से रहेंगे मुक्त।

Dewas corona report । आज 48 सैम्पलों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 11 अप्रेल 2021

  • आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
  • 1 पताः-न्यू देवास ,पुरूष 52 वर्ष
  • 2 पताः-मोरूखेडी,देवास ,पुरूष 41 वर्ष
  • 3 पताः-आवास नगर ,देवास ,पुरूष 50 वर्ष
  • 4 पताः-मिर्जा बाखल ,देवास ,पुरूष 68 वर्ष
  • 5 पताः-जय प्रकाश मार्ग ,देवास ,महिला 45 वर्ष
  • 6 पताः-मोती बंगला ,देवास ,पुरूष 55 वर्ष
  • 7 पताः-राधागंज ,देवास ,पुरूष 45 वर्ष
  • 8 पताः-हटेसिग कालोनी ,देवास ,महिला 60 वर्ष
  • 9 पताः-जवाहर नगर ,देवास ,पुरूष 42 वर्ष
  • 10 पताः-एचआईजी विजय नगर ,देवास ,पुरूष 57 वर्ष
  • 11 पताः-सुतार बाखल ,देवास ,महिला 40 वर्ष
  • 12 पताः-नापाखेडी ,देवास ,महिला 51 वर्ष
  • 13 पताः-तिलक नगर ,देवास ,पुरूष 54 वर्ष
  • 14 पताः-आवास नगर ,देवास ,महिला 40 वर्ष
  • 15 पताः-अमोना ,देवास ,महिला 40 वर्ष
  • 16 पताः-नुतन नगर ,देवास ,महिला 70 वर्ष
  • 17 पताः-उमाकांत कालोनी देवास ,पुरूष 42 वर्ष
  • 18 पताः-क्षिप्रा देवास ,पुरूष 71 वर्ष
  • 19 पताः-मिश्रीलाल नगर देवास ,पुरूष 45 वर्ष
  • 20 पताः-कारोली नगर,देवास ,महिला 46 वर्ष
  • 21 पताः-राजाराम नगर देवास ,पुरूष 56 वर्ष
  • 22 पताः-त्रिलोक नगर ,देवास ,पुरूष 53 वर्ष
  • 23 पताः-जामडोगरानी देवास ,महिला 65 वर्ष
  • 24 पताः-गंगा नगर देवास ,पुरूष 56 वर्ष
  • 25 पताः-एमजी रोड देवास ,महिला 61 वर्ष
  • 26 पताः-विवेक नगर देवास ,महिला 65 वर्ष
  • 27 पताः-विश्राम बाग ,देवास ,पुरूष 53 वर्ष
  • 28 पताः-मोती बंगला ,देवास ,महिला 44 वर्ष
  • 29 पताः-कलमा टोंकखुर्द ,देवास ,पुरूष 50 वर्ष
  • 30 पताः-आनंद भवन ,देवास ,महिला 60 वर्ष
  • 31 पताः-बागली वार्ड 15 ,देवास ,महिला 40 वर्ष
  • 32 पताः-बागली,देवास ,महिला 45 वर्ष
  • 33 पताः-चापडा ,बागली ,देवास ,पुरूष 40 वर्ष
  • 34 पताः-कन्नौद सब जेल ,देवास ,पुरूष 55 वर्ष
  • 35 पताः-कैलोदा बी कन्नौद ,देवास ,पुरूष 40 वर्ष
  • 36 पताः-शिवपुर मुडला हाटपिपल्या ,देवास ,पुरूष 60 वर्ष
  • 37 पताः-पितावली हाटपिपल्या ,देवास ,महिला 60 वर्ष
  • 38 पताः-पितावली हाटपिपल्या ,देवास ,पुरूष 68 वर्ष
  • 39 पताः-वार्ड 9 हाटपिपल्या ,देवास ,महिला 54 वर्ष
  • 40 पताः-लसुडिया हाटपिपल्या ,देवास ,पुरूष 59 वर्ष
  • 41 पताः-झिखडाख्ेाडा हाटपिपल्या ,देवास ,महिला 65 वर्ष
  • 42 पताः-हाटपिपल्या ,देवास ,महिला 50 वर्ष
  • 43 पताः-झिखडाख्ेाडा हाटपिपल्या ,देवास ,महिला 47 वर्ष
  • 44 पताः-चचिया हाटपिपल्या ,देवास ,महिला 56 वर्ष
  • 45 पताः-टोंकखुर्द ,देवास ,पुरूष 54 वर्ष
  • 46 पताः-बागली मेन रोड ,देवास ,महिला 53 वर्ष
  • 47 पताः-टोंकखुर्द ,देवास ,पुरूष 54 वर्ष
  • 48 पताः-राजोदा बरोठा,देवास ,पुरूष 55 वर्ष
  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 109860
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 710
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 777
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 48
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 729
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 124491
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 123779
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 3654
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 119191
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 23
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 3383
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 242
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 712
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 29
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 6.18
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.95
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 92.58
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.79

क्राइसिस प्रबंध समिति की बैठक सभी जनप्रतिनिधियों को बुलाकर होना चाहिए- कांग्रेस

देवास। कलेक्टर कार्यालय में शनिवार को हुई बैठक में मात्र सांसद और विधायक की उपस्थिति में ही जिला आपदा प्रबंधन की बैठक कर ली गई। इतनी बड़ी आपदा है, इसमें जिले के सभी विधायकों को ओर चुनिंदा जनप्रतिनिधियों को बुलाकर  की जाना चाहिए थी। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी जैसी आपदा को लेकर बिना जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में इस तरह की बैठक लेकर एक तरफा निर्णय लेना इतने बड़े जिले के लिए अनुचित है।  जिले में पांच विधायक है। वही चुनिंदा जनप्रतिनिधि एवं सभी समाज के प्रतिनिधियों को बुलाकर बैठक मैं निर्णय लिया जाना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष राजानी ने कहा कि मैंने जब सुना कि सांसद और विधायक ने जिले के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से रेमडेसिबिर इंजेक्शन मात्र 60 से 100 के बीच ही मांगे हैं तो मुझे यह बड़ी हास्यास्पद बात लगी। इंजेक्शन की कमी है इतना बड़ा जिला है। कई मरीज आज कोरोना वायरस की चपेट में है और उन्हें इस इंजेक्शन की सख्त आवश्यकता है। ऐसे में इतनी कम डिमांड करना समझ से परे है। वही राजानी ने कहा कि पिछले दिनों सांसद जी ने सोशल मीडिया पर बयान दिया था कि उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन जी से रेमडेसीबीर  इंजेक्शन के संदर्भ में चर्चा की और आश्वस्त किया कि इसकी कमी नहीं आने दी जाएगी तो दिल्ली से इंजेक्शन कब आएंगे। इंजेक्शन की कमी के साथ ऑक्सीजन की कमी है। ऑक्सीजन की कमी के चलते उज्जैन में भारतीय जनता पार्टी के नेता के नेता की मृत्यु हो चुकी है। ऑक्सीजन की कमी को दूर कर इसका शीघ्र इंतजाम करना सबसे पहली आज की प्राथमिकता है। वहीं लोगों के रोज के जीवन यापन करने हेतु आवश्यक सामग्री की आपूर्ति कैसे होगी। इन सब पर सामूहिक रूप से विचार करने की आवश्यकता है। साथ ही नए कोविड सेंटर की भी स्थापना तत्काल की जाना चाहिए। कांग्रेस ने मांग की है कि जिले के पाँच विधायक, विभिन्न चुने हुए जनप्रतिनिधि, विभिन्न पार्टी के जनप्रतिनिधि, समाज के प्रतिनिधियों को बुलाकर बैठक होकर निर्णय लिया जाना चाहिए। आज की बैठक में सिफऱ् सांसद एवं विधायक शामिल हुए और उन्होंने भी सारी जिम्मेदारी कलेक्टर के ऊपर डाल दी जो अनुचित है।  

शादी से लौट रहे बारातियों का पिकअप वाहन पलटने से सवार 12 यात्री घायल

कन्नौद: पानीगांव के चोरमल निवासी बड़ी कराड बरात लेकर गए थे लौटते समय मसनपुर के पास अंध गति से पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर रोड पर पलटी खा गया जिससे चारों पहिए ऊपर हो गए। जिसमें सवार रेव सिंग पिता भूर सिंह 60 वर्ष शर्मिला 12 वर्ष, कविता व अनीता सोदार सिंह, नंटी बाई पति भीम सिंह 50 वर्ष, राया बाई पति सरदार सिंह, सोनार सिंह 10 वर्ष, देवदास सिंह 19 वर्ष पिता मोहन,देजकु पिता देवू 75 वर्ष, गोंदारी बाई,प्रियंका पिता नीरू 5 वर्ष, विलर सिंग 45 वर्ष, घायल पानीगांव चोरमाल, काली रातडी ढोबला खो, इकलेरा मुवाड़ा के बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते हैं एफआरबी हंड्रेड डायल के रक्षक भूपेंद्र पुरिया,इएमटी अर्जुन परिहार पायलट प्रकाश यादव 108 वाहन से घायलों को कन्नौद शासकीय अस्पताल लाया गया जहां पर डॉ राजकुमार बारवाल, डॉ विशाल तिवारी, स्वास्थ्य कर्मी मीनाक्षी सूर्यवंशी शशि विश्वकर्मा राकेश कांडारे, राहुल बिंजावा दुर्घटना में घायल मरीजों का प्राथमिक उपचार कर गंभीर घायलों को कन्नौद अस्पताल में भर्ती किया गया है।

चंचल भारतीय✒️

इंदौर-उज्जैन समेत मप्र के 12 शहरों में बढ़ाया गया लॉकडाउन

मीडिया से चर्चा करने के दौरान विधायक गायत्री राजे पवार ने कहा की इंदौर-उज्जैन की तर्ज पर देवास में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने सहमति दे दी है जिसके बाद देवास कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला शासन से आदेश आने के पश्चात जिलास्तर के पूरक आदेश जारी करते हुए घोषणा करेंगे। देवास शहर के प्रमुख चौराहो पर लॉकडाउन में ऐलान करने हेतु चिल्लम लगाए जा रहे है।

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन ने गुरुवार को सभी नगरीय क्षेत्रो में सोमवार सुबह 6 बजे तक का लॉकडाउन जारी किया था , लेकिन सरकार की जिलों के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के साथ बैठक हुई में 12 शहरों में लॉकडाउन अवधि बढ़ादि है। इंदौर और उज्जैन में अब 19 अप्रैल तक और जबलपुर में 22 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा।
अब इंदौर शहर, राऊ नगर, महू नगर, शाजापुर और उज्जैन जिले के सभी शहरों में 19 अप्रैल सुबह 6 बजे बजे लाॅकडाउन रहेगा। तो बड़वानी, राजगढ़, विदिशा, बालाघाट, नरसिंहपुर और सिवनी जिलों में शहरी इलाकों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी 19 अप्रैल तक पाबंदियां रहेंगी। जबलपुर शहर में लॉकडाउन 22 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है।

होम आइसोलेशन मरीजों को नहीं मिल रहा है रेमडेसिवीर इंजेक्शन

कांग्रेस जनों ने की कलेक्टर श्री शुक्ला से भेंट प्रतिष्ठित डॉ की सलाह इसकी जगह Favipiravir ले टेबलेट

देवास = रेमडेसिवीर इंजेक्शन के लिए एजेंसी वालों का कहना है कि प्रशासन के ऐसे निर्देश है कि इंजेक्शन के लिए कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट की कॉपी हॉस्पिटल का एडमिट कार्ड लेकर आएंगे तभी उन्हें इंजेक्शन दिया जाएगा शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि अगर इन्हीं ही मरीजों को रेमडेसीवीर इंजेक्शन दिया जाता है तो ऐसे हजारों मरीज है जो घर पर रहकर आइसोलेट हो कर अपना इलाज करा रहे हैं जिन्हें कोरोना के लक्षण नहीं है। वही इनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव नहीं आई है उन्हें इंजेक्शन कहां से मिलेगा । प्रशासन अपने आदेश में संशोधन करें एवं यह निर्देश दे कि जो भी प्रतिष्ठित डॉक्टर का पर्चा लेकर आएगा उसे ही इंजेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा।। शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर सौरभ शर्मा का कहना है कि अगर तत्काल रुप से इंजेक्शन नहीं मिलता है तो उसके लिए टेबलेट आती है जिसका नाम Favipiravir है वह पेशेंट को दी जा सकती है। होम आइसोलेट के मरीजों को रेमडेसीविर इंजेक्शन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा के नेतृत्व में कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला से भी भेंट की एवं उन्हें आ रही परेशानी से अवगत कराया इस अवसर पर कांग्रेस नेता जाकिर उल्ला शेख संतोष मोदी दीपेश कानूनगो इतिहास शेख भल्लू चिंटू धारू सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे । साथ ही काग्रेस नेताओं ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने तो लैब में जांच कराने के संदर्भ में अपनी रेट लिस्ट जारी कर दी मुख्यमंत्री के आदेश को प्राइवेट लैब वाले मानेंगे ? प्राइवेट लेब वाला जांच के अपने रेट बताएगा और अगर मरीज के परिजन ने बता दिया कि राज्य सरकार ने उक्त जांच के लिऐ उक्त दर निर्धारित कि है तो वह जांच करने से ही मना कर देगा । इससे अच्छा होता कि मुख्यमंत्री जी आदेश जारी कर देते कि सभी जांच सरकारी चिकित्सालय में निशुल्क रूप से की जाएगी या जिला प्रशासन को आदेशित कर दें कि सभी प्राइवेट लैब पर अपना रिसीवर नियुक्त कर दें जो निर्धारित रेट पर जांच का मूल्य लेब संचालक को दिलवाए । प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से शुक्ला से कहा कि इस समय रेमडेसीविर बियर इंजेक्शन की जबरदस्त कालाबाजारी मेडिकल स्टोरो के द्वारा की जा रही है जिसकी सघन जांच की जाए । एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

पीपलरावा में व्यापारी द्वारा उड़ाई जा रही है कलेक्टर के आदेश की धज्जियां

देवास । नगर पीपलरावा में व्यापारी द्वारा उड़ाई जा रही है कलेक्टर महोदय क्या आदेश की धज्जियां देश में कोरोनावायरस महामारी के चलते ही देवास जिला कलेक्टर महोदय ने हफ्ते में 2 दिन शनिवार व रविवार को पूरी तरह से लॉकडाउन रखने का दिया था आदेश पर नगर पीपलरावा के कुछ व्यापारी द्वारा अपनी दुकान की एक शटर उठाकर ग्राहक को सामान दिया जा रहा है पहले नगर पीपलरावा में 3 कोरोनावायरस पॉजिटिव निकले थे ऐसे में ही अगर कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित हो और वहां अगर दुकानदार को कोरोनावायरस से संक्रमित कर दे तो इसका जवाबदार कौन रहेगा
अब देखना यह है कि शासन द्वारा इन व्यापारियों पर क्या कार्रवाई की जाती है या फिर ऐसे ही कलेक्टर महोदय के आदेश की धज्जियां उड़ाते रहेंगे

?️दीपक झाला

Dewas corona report | आज लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

  • आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
  • 1 पताः-बरोठा ,देवास ,महिला 67 वर्ष
  • 2 पताः-बरोठा ,देवास ,पुरूष 68 वर्ष
  • 3 पताः-एलआईजी विजयनगर ,देवास ,पुरूष 48 वर्ष
  • 4 पताः-वार्ड 8 टोंकखर्द ,देवास ,पुरूष 62 वर्ष
  • 5 पताः-बजरंगबली नगर ,देवास ,पुरूष 47 वर्ष
  • 6 पताः-कालानी बाग ,देवास ,पुरूष 55 वर्ष
  • 7 पताः-कालानी बाग ,देवास ,महिला 60 वर्ष
  • 8 पताः-सिविल लाईन ,देवास ,पुरूष 58 वर्ष
  • 9 पताः-मिश्रीलाल नगर ,देवास ,पुरूष 32 वर्ष
  • 10 पताः-जीआरपी चैकी ,देवास ,पुरूष 52 वर्ष
  • 11 पताः-मिश्रीलाल नगर ,देवास ,पुरूष 47 वर्ष
  • 12 पताः-जय बजरंग नगर ,देवास ,पुरूष 50 वर्ष
  • 13 पताः-अर्जन नगर ,देवास ,महिला 43 वर्ष
  • 14 पताः-त्रिलोक नगर ,देवास ,पुरूष 42 वर्ष
  • 15 पताः-ईडब्ल्युएस नगर निगम ,देवास ,पुरूष 47 वर्ष
  • 16 पताः-5 हटेसिंह देवास ,पुरूष 40 वर्ष
  • 17 पताः-राधागंज ,देवास ,महिला 57 वर्ष
  • 18 पताः-मिश्रीलाल नगर ,देवास ,महिला 46 वर्ष
  • 19 पताः-चाणक्यपुरी ,देवास ,महिला 40 वर्ष
  • 20 पताः-विकास नगर देवास ,पुरूष 40 वर्ष
  • 21 पताः-बालगढ ,देवास ,महिला 55 वर्ष
  • 22 पताः-राजाराम नगर देवास ,महिला 38 वर्ष
  • 23 पताः-चामुण्डा नगर देवास ,पुरूष 58 वर्ष
  • 24 पताः-शिखरजीधाम ,देवास ,पुरूष 46 वर्ष
  • 25 पताः-नावेल्टी चैराहा देवास ,महिला 42 वर्ष
  • 26 पताः-पुलिस लाईन देवास ,महिला 42 वर्ष
  • 27 पताः-बजरंगबली नगर देवास ,पुरूष 42 वर्ष
  • 28 पताः-कुबेर नगर देवास ,महिला 47 वर्ष
  • 29 पताः-आवलिया पिपल्या देवास ,महिला 80 वर्ष
  • 30 पताः-कालानी बाग ,देवास ,महिला 53 वर्ष
  • 31 पताः-चाणक्यपुरी ,देवास ,पुरूष 53 वर्ष
  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 107496
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 697
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 425
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 31
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 394
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 123781
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 123002
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 3606
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 118462
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 34
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 3360
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 217
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 779
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 29
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 7.29
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.93
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 93.18
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.80

देवास की सारी खबरे सबसे पहले देखने के लिए जुड़े हमारे व्हाटऐप्स ग्रुप से?

https://chat.whatsapp.com/JGicwNxUC8318OqYWBUMDB