देवास। अपहरण कर जान से मारने व गाली गलोच करने की शिकायत दुर्गानगर कालोनी अमोना निवासी प्रदीप पाठक ने शुक्रवार को आवेदन देकर पुलिस अधीक्षक से की है। शिकायत में पाठक ने बताया कि दिनाक 6 अप्रैल को 9.30 बजे रात को ग्राम फावड़ा के हनुमान मंदिर के पास मुख्य सडक़ पर खड़ा था। तभी महिला थाना आरक्षक प्रदीपसिंह सेंधव, विजेन्द्र सिंह सेंधव, भूपेन्द्र सिंह सेंधव, अर्जुन ङ्क्षसह, महेन्द्र सिंह एवं राजकुमार उर्फ राजेन्द्र सिंह अल्टो कार और मोटर साइकिल से आये और मुझे जबरन मुह पकडक़र कार मे बिठाकर सोनकच्छ ले गये। ये सभी लोग नाश्ता कर मुझे एक पहाड़ी पर रात को 11 बजे के करीब ले गये। पहाड़ी पर मुझे पटकर मारपीट की व मेरे जेब मे रखे रूपये 10 हजार रूपए छीन लिये और गाली गुप्ता कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने कहा कि पुलिस मे रिपोर्ट मत करना नही तो और मारेगें। मेरे रूपये जो तम्बाकू वाले को देने थे जो मेरे भाई ने दिया थे। मै जान बचाकर जंगल से भागते हुए अपने घर बमुश्किल आया। उक्त घटना मैंने भाई कोई बताई। श्री पाठक ने पुलिस अधीक्षक से उक्त आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने की मांग की है।
Category: देवास
आज 38 सैम्पल की रिपोर्ट आयी कोरोना पाजिटिव
कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 9 अप्रेल 2021
- आज प्राप्त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः–
- 1 पताः-कोर्ट परिसर बागली ,देवास ,पुरूष 42 वर्ष
- 2 पताः-ग्राम काकरिया खातेगांव ,देवास ,पुरूष 40 वर्ष
- 3 पताः-वार्ड 14 खातेगांव ,देवास ,पुरूष 41 वर्ष
- 4 पताः-वार्ड 14 खातेगांव ,देवास ,महिला 32 वर्ष
- 5 पताः-थाना खातेगांव ,देवास ,पुरूष 64 वर्ष
- 6 पताः-वार्ड 4 खातेगांव ,देवास ,महिला 42 वर्ष
- 7 पताः-हाटपिपल्या ,देवास ,महिला 48 वर्ष
- 8 पताः-वार्ड 1 हाटपिपल्या ,देवास ,पुरूष 45 वर्ष
- 9 पताः-चसिया हाटपिपल्या ,देवास ,महिला 48 वर्ष
- 10 पताः-9,हाटपिपल्या ,देवास ,महिला 54 वर्ष
- 11 पताः-9, हाटपिपल्या ,देवास ,महिला 56 वर्ष
- 12 पताः-जिला जेल ,देवास ,पुरूष 45 वर्ष
- 13 पताः-वार्ड 1 राजोदा ,देवास ,महिला 58 वर्ष
- 14 पताः-वार्ड 1 राजोदा ,देवास ,पुरूष 40 वर्ष
- 15 पताः-वार्ड 1 राजोदा ,देवास ,महिला 90 वर्ष
- 16 पताः-वार्ड 1 राजोदा ,देवास ,महिला 50 वर्ष
- 17 पताः-विश्राम बाग देवास ,पुरूष 42 वर्ष
- 18 पताः-आनंद बाग,देवास ,महिला 45 वर्ष
- 19 पताः-गुराडिया देवास ,पुरूष 45 वर्ष
- 20 पताः-जयसिंह नगर देवास ,पुरूष 43 वर्ष
- 21 पताः-आलम नगर देवास ,पुरूष 45 वर्ष
- 22 पताः-अर्जुन नगर देवास ,पुरूष 46 वर्ष
- 23 पताः-कारोली नगर देवास ,महिला 55 वर्ष
- 24 पताः-अनुकुल नगर,देवास ,पुरूष 62 वर्ष
- 25 पताः-करनाखेडी, देवास ,पुरूष 53 वर्ष
- 26 पताः-यशवंत नगर देवास ,पुरूष 50 वर्ष
- 27 पताः-मुखर्जी नगर देवास ,पुरूष 45 वर्ष
- 28 पताः-मोती बंगला देवास ,महिला 30 वर्ष
- 29 पताः-मुखर्जी नगर देवास ,पुरूष 55 वर्ष
- 30 पताः-जामगोद रानी देवास ,पुरूष 47 वर्ष
- 31 पताः-सिविल लाईन,देवास ,पुरूष 52 वर्ष
- 32 पताः-महांकाल कालोनी,देवास ,पुरूष 43 वर्ष
- 33 पताः-सिरोल्या,देवास ,पुरूष 48 वर्ष
- 34 पताः-टिगरिया छोटा देवास ,महिला 48 वर्ष
- 35 पताः-हरीओम नगर ,देवास ,पुरूष 18 वर्ष
- 36 पताः-रेवाबाग ,देवास ,पुरूष 60 वर्ष
- 37 पताः-नई आबादी गली न.1,देवास ,पुरूष 60 वर्ष
- 38 पताः-अखाडा रोड ,देवास ,पुरूष 79 वर्ष
- विवरण संख्या
- 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 106235
- 2 -आज लिये गये सैम्पल- 644
- 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 880
- 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 38
- 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 842
- 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्यु संख्या- 0
- 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 123084
- 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 122577
- 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 3575
- 10 -आज दिनांक तक प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 118068
- 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 37
- 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 3326
- 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या- 220
- 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
- 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
- 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 507
- 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्यु संख्या- 29
- 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 4.32
- 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.92
- 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 93.03
- 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.81
देवास आबकारी ने मुखबिर की सूचना पर सोनकच्छ के गाँवो मे की प्रभावी कार्यवाही
कुल 53 पाव प्लेन देशी मदिरा,28 बोतल बियर, 01 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई, 06 प्रकरण पंजीबद्ध
आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन तथा विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 08.04.2021 को कलेक्टर महोदय श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देश पर सहायक आबकारी आयुक्त श्री विक्रम दीप सांगर के मार्गदर्शन में कंट्रोल रूम प्रभारी श्री आर पी दुबे एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री राघवेन्द्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व मे वृत्त सोनकच्छ मे प्राप्त सी.एम. हेल्प लाइन ,मीडिया एवं मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचनाओ के आधार पर वृत्त सोनकच्छ मे आज ग्राम बेरखेड़ी ,खेरिया जागीर,कुमारिया राव ,जेल रोड के पास,एवं ग्राम बाबई मे प्रभावी कार्यवाही की गई।कार्यवाही मे कुल 53 पाव प्लेन देशी मदिरा,28 बोतल बियर, 01 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गईI जप्त समस्त सामग्री की कीमत 8625 रु है । कार्यवाही में कुल 06 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये।
आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री राजकुमारी मण्डलोई, आबकारी आरक्षक विकास गौतम,एवं नगर सैनिक स्टाफ आदि सम्मिलित थे। इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
स्वक्षता के साथ कोरोना संक्रमण बचाव सावधानी का दिया सन्देश।
देवास भोपाल फोर लेन प्रबंधन द्वारा आज भीलखेड़ी ग्राम पंचायत में हमारी सड़के हमारे जीवन रक्षा के तहत सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया | पारीयोजना सी इ ओ – सेवा निबृत्त ब्रिगेडियर रोहित कपूर व् महाप्रबंधक किरण बाबू के निर्देशन में सी.एस.आर. मैनेजर उमा शंकर पांडेय द्वारा जन देवराज पटेल व् सरपंच कैलाश पटेल के सहयोग से लोगों को स्वक्षता के लिए जागरूक कर सपथ दिलवाई गई , साथ ही सामाजिक दुरी रखते हुवे कोरोना से बचाव हेतु जरुरी एहतियात बरतने की अपील के साथ गंदगी जमा न करने के शपथ के साथ गाँव नाली , कचरें वाली जगह पर ब्लिचिंग पावडर का छिड़काव किया गया । पांडेय ने संकरमण बचाव हेतु जरुरी सावधानी के बारे में बताया साथ ही अपनी सुरक्षा व् समाज की सुरक्षा के लिए सब को आगे आने की अपील की। संचालक आशिष थिटे ने बताया की हमने जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगो को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने के साथ स्वस्थ व् स्वच्छ समाज के निर्माण का कार्य सुरु किया है जिसमे आप सब का सहयोग जरुरी है । इस मौके पर सड़क रख रखाव अधिकारी रबी पवार मैजिक बस आर. पी. कैलाश राठौड़ , नन्द किशोर पटेल , राहुल पटेल , सुनील सरसिया हरिओम पटेल व् सभी सम्माननीय उपस्थित थे।
मेरा मास्क मेरी जिन्दगी, मास्क नही तो चालान
देवास। शहर में बढ़ते कोरोना के संक्रमण को रोकने एवं आम नागरिक राहगीरों को संक्रमण से बचाने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। जिसके अंतर्गत बिना मास्क पहने राहगीर नागरिकों को नगर निगम द्वारा गठित दल एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से बिना मास्क पहने घर से निकलने वाले राहगीर नागरिकों के चालान बनाए जा रहे हैं साथ ही उन्हें मास्क पहनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं मास्क नहीं तो जिंदगी नहीं के अंतर्गत मास्क पहनना अनिवार्य है स्वयं भी सुरक्षित रहें एवं परिवार को भी सुरक्षित रखें इस संदेश से प्रशासक चंद्रमौली शुक्ला एवं नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान के निर्देशन में शहर के प्रमुख मार्गो एवं प्रमुख चौराहों तथा शहर में प्रवेश द्वारों पर गठित दल द्वारा चलान कार्रवाई की जा रही है इसके अंतर्गत शहर में सैनिटाइजेशन की व्यवस्था भी की जा रही है ट्रैक्टर मशीन एवं छोटी फायर से सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है संक्रमित क्षेत्रों में एवं संक्रमित मरीजों के घर के आस.पास सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है
आम नागरिक आम राहगीर सभी से अपील है मास्क पहनकर घर से निकले अनिवार्य आवश्यक हो तो घर से निकले तथा निगम से घर.घर कचरा वाहन गाड़ियों में ठोस अपशिष्ट पदार्थ के अलावा एक डस्टबिन लगाई गई है जिसमें संक्रमित कचरा या उससे संबंधित कोई भी चीज उसी डस्टबिन में डालने के लिए अनुरोध नगर निगम करता है । संक्रमित क्षेत्र से या संक्रमित परिवार से कचरा गाड़ी वाहन में अगर कोई संक्रमित अपशिष्ट पदार्थ या बोतल जैसी कोई अन्य चीजें डाली जाना है वह काली पन्नी में लपेट कर उसे बांधकर प्रथक से लगी डस्टबिन में ही डालें एवं कचरा गाड़ी के चालक को इसके बारे में बताने का कष्ट करें।
जिले के शहरी क्षेत्र में 9 अप्रैल सायं 6 बजे से सोमवार 12 अप्रैल को प्रात: 6 बजे तक रहेगा लॉकडाउन – कलेक्टर
• जो भी व्यक्ति लॉक डाउन एवं कोविड-19 की गाइड लाइन का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो दंडात्मक कार्रवाई करेंगे – पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंह
• किसी भी व्यक्ति को अपने घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी
•जिले के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बन्द रहेंगे, केवल आवश्यक सामग्री की दुकानें रहेंगी खुली
• जिले में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सभी गतिविधियां पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी
देवास। जिले के शहरी क्षेत्र में दिनांक 09 अप्रैल 2021 को सायं 6.00 बजे से सोमवार 12 अप्रैल 2021 को प्रात: 6 बजे तक का “लॉक डाउन” घोषित किया जाता है। इस दौरान सभी प्रकार के परिवहन प्रतिबंधित रहेंगे। कलेक्टर श्री शुक्ला ने लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं तथा जिलेवासियों से लॉक डाउन में सहयोग की अपील की है। उक्त जानकारी कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री चंद्रमौली शुक्ला ने कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक में दी।
बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिए इस दौरान किसी भी व्यक्ति को अपने घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। देवास जिले की समस्त भौगौलिक सीमाएं, आवागमन हेतु प्रतिबंधित रहेगी। जिले के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बन्द रहेंगे। इन प्रतिष्ठानों में अस्पताल, मेडिकल स्टोर, दूध, सब्जियों व अन्य खाद्य सामग्री की दुकानें चालू रहेंगी। औद्योगिक इकाईयां चालू रहेंगी, लेबर चालू रहेंगी, लेकिन उन्हें आईडी कार्ड दिखाने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। जिले में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सभी गतिविधियां पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी।। प्रति शनिवार एवं रविवार को जिले के समस्त शासकीय और अर्द्धशासकीय कार्यालय पूर्णत: बंद रहेंगे तथा अन्य कार्य दिवस में कार्यालय प्रात: 10 बजे से सायं 6 बजे तक ही खुले रहेंगे। कोरोना संकमण से प्रभावित व्यक्तियों को स्थानीय/शासकीय चिकित्सक एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित चिकित्सीय व्यवस्था एवं समस्त दिशा निर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा। उन्हें इलाज की अवधि में शासन द्वारा निर्धारित आइसोलेशन या क्वारेनटाइन में रहकर चिकित्सीय परामर्श का अनुपालन करना होगा। कोविड-19, अर्थात कोरोना वाइरस से संक्रमित व्यक्ति या ऐसा व्यक्ति, जिसमें संक्रमण के लक्षण हैं, वह या उसका परिवार अपना पता एवं वांछित जानकारी संबंधित चिकित्सा अधिकारी को उपलब्ध करायेगा, ताकि उसके इलाज की समुचित व्यवस्था की जा सके। संक्रमित मरीज पास के थाने में भी सूचना दे सकते हैं। संक्रमित मरीजों के घर के सामने क्वारेंटाइन के दौरान एक सफेद लाइन खींचेंगे, जिससे सभी लोगों को इसकी जानकारी मिल सकेगी। संक्रमित मरीज से सभी दूरी बनाकर रख सके।
जो भी व्यक्ति लॉक डाउन एवं कोविड-19 की गाइड लाइन का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो दंडात्मक कार्रवाई करेंगे
बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने कहा कि कोरोना की जंग हम सब को मिलकर लड़ना हैं। सभी जिलेवासी जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम की टीम का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से विवाद की स्थिति निर्मित न करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी व्यक्ति कोविड-19 एवं लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उस पर दंडात्मक कार्रवाई करेंगे। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिले का पुलिस बल लगातार मॉनिटरिंग कर सक्रिय भूमिका से कार्य करें तथा उसकी रिपोर्ट भी प्रस्तुत करें।
• जारी आदेश में आवश्यक लोगों को छूट भी प्रदान की गई है
बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिए कि शांति व कानून व्यवस्था तथा आमजन की सुरक्षा में संलग्न और शासकीय कर्तव्य में उपस्थित एवं ड्यूटीरत पुलिस, प्रशासनिक, स्वास्थ्य विभाग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन सेवा, दूरसंचार आदि से जुड़े कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर यह निर्देश लागू नहीं होंगे। शासकीय व अर्द्धशासकीय कार्यालय के ऐसे कर्मचारी/अधिकारी, जिनकी आपातकालीन कार्य में आवश्यकता नहीं है, उन्हें अपने निवास पर रहकर शासकीय कार्य करने की अनुमति उनके नियंत्रणकर्ता अधिकारी द्वारा प्रदान की जा सकेगी। वे मुख्यालय पर उपस्थित रहेंगे और आवश्यक होने पर सक्षम प्राधिकारी उनसे कार्यालय में कार्य करवा सकेंगे। कानून-व्यवस्था से संबंधित अधिकारी, निजी चिकित्सा संस्थाओं में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी, अग्निशमन सेवा, किराना दुकान/ स्टोर्स, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के विधिमान्य पत्रकार, सब्जी एवं फल व्यापार में संलग्न व्यापारी तथा थोक सब्जी मार्केट, पेट्रोल- डीजल-सी.एन.जी-एल.पी.जी पम्प, गैस एजेन्सियां, टिफिन पार्सल सेवाएं, दूध विक्रय केन्द्र एवं दूध की दुकानें आदि के संचालन एवं डीजल-पेट्रोल-केरोसीन-तेल और गैस परिवहन में संलग्न वाहन आदि को संक्रमण से सुरक्षा की शर्त पर आवश्यक छूट प्राप्त होगी। शासकीय कार्य हेतु बैंकिंग संस्थान संचालित हो सकेंगे, किन्तु आम संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा। ए.टी.एम का संचालन पूर्ववत् होता रहेगा। दवाईयों व चिकित्सा उपकरण की दुकानों, हॉस्पिटल तथा चिकित्सीय उपकरण एवं औषधियों के उत्पादन एवं निर्माण में संलग्न इकाइयों को आवश्यक छूट प्राप्त होगी। खाद्य पदार्थ निर्माण एवं फूड प्रोसेसिंग इकाइयों को आवश्यक छूट प्राप्त होगी। अन्य जिले की ओर आने-जाने वाले किसी भी प्रकार के वाहन बिना रुके जिले के सड़क मार्गों से गुजर सकेंगे। अगर किसी व्यक्ति को किन्ही विशिष्ट कारणों से जिले से बाहर निकलना आवश्यक है या जिले के बाहर से इस जिले में प्रवेश करना आवश्यक है, तो संबंधित थाना क्षेत्र से वह निर्धारित प्रारूप में अनुमति प्राप्त कर सकेगा। आवश्यक होने पर जिले में पदस्थ अनुविभागीय दण्डाधिकारीगण, अपने-अपने क्षेत्र में संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)/ नगर पुलिस अधीक्षक एवं ब्लॉक मेडिकल अधिकारी से परामर्श कर आवश्यक छूट देने के संबंध में निर्णय ले सकेंगे। इस कार्यालय द्वारा पूर्व में कुछ प्रतिबन्धात्मक आदेश लागू किये हैं, जो आवश्यकतानुसार इस आदेश के साथ – साथ प्रभावशील रहेंगे। इस आदेश का उल्लंघन भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा।
प्रेमी के संग मिलकर पत्नी के कराई पति की हत्या
• मृतक की पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रचा हत्या का षडयंत्र
देवास। बीते दिनों दिनांक 5 मार्च को ग्राम सिंदुरिया के पास उज्जैन तराना रोड पर हुए अंधे कत्ल जिसमें में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थी। जिसकी पत्थरों से सर कुचलकर हत्या कर दी गयी थी उक्त व्यक्ति की पहचान मोबाईल के माध्यम से साकिर पिता सईद खान उम 35 साल निवासी पंवासा, उज्जैन के रुप में हुई। जिस पर सनसनीखेज गंभीर अपराध होने से त्वरित कार्यवाही की गई। थाना प्रभारी विजयागंज मंडी जितेंद्र सिंह जादौन द्वारा अपने स्टाफ के द्वारा टीम बनाकर कार्यवाही करते हुए कत्ल का 48 घंटों में खुलासा किया एवं अज्ञात मृतक को ज्ञात कर आरोपीयों को पकड़ने में सफलता हासिल की।
• अपराध का तरीका :- मुख्य आरोपी द्वारा राकेश पिता शिवनारायण वर्मा द्वारा मृतक को पहले अपने साथ ले जाकर जंगल बिठाकर खूब शराब पिलायी एवं मृतक की पत्नी सोनू उर्फ सीमा खान निवासी पीवीसी उज्जैन के कहने पर रास्ते में लौटते समय सुनसान सड़क देखकर बाथरूम करने के बहाने रोक कर रोड किनारे पड़े पत्थरों से सर कुचलकर की हत्या की गई।
अपराध का उद्देश्य :- प्रेम प्रसंग में पड़कर आरोपी राकेश द्वारा मृतक की पत्नी सोनू उर्फ सीमा से शादी करने एवं उसके साथ रहने के लिये मृतक की पत्नी के कहने पर हत्या करना।
नाम आरोपी :- 1 राकेशचन्द्र पिता शिवनारायण वर्मा, उम 23 साल निवासी, ग्राम पंवासा उज्जैन।
2 सीमा उर्फ सोनू पति शाकीर उर्फ आलू उम 34 साल निवासी नगर निगम ब्लॉक पंवासा उज्जैन
जप्त सामग्री :- चार खून से सने पत्थर, घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल पेशन प्रो जो मृतक द्वारा जिला शाजापुर से चोरी की गई है। आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त 3 मोबाईल
मध्यप्रदेश : सभी शहरों में शुक्रवार शाम 6 से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन…..
मध्यप्रदेश के सभी छोटे- बड़े शहरी क्षेत्रों में शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार के सुबह 6 बजे तक अब लॉकडाउन रहेगा। यह फैसला CM शिवराज सिंह चौहान ने आज गुरुवार सुबह अधिकारियों के साथ बैठक के बाद किया। CM ने कहा कि मेरी मंशा कभी भी लॉकडाउन की नहीं रही है। बता दें कि एक दिन पहले ही प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में नाइट कर्फ्यू व संडे लॉकडाउन लगाया गया था।
30 सैंपल की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 8 अप्रेल 2021
- आज प्राप्त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
- 1 पताः-एमजी कालोनी ,देवास ,पुरूष 62 वर्ष
- 2 पताः-रूपाखेडी ,देवास ,पुरूष 48 वर्ष
- 3 पताः-शांतिपुरा,देवास ,पुरूष 45 वर्ष
- 4 पताः-पुलिस लाईन,देवास ,पुरूष 43 वर्ष
- 5 पताः-क्षिप्रा, देवास ,महिला 60 वर्ष
- 6 पताः-बंगाली कालोनी ,देवास ,पुरूष 53 वर्ष
- 7 पताः-बुंदीखेडा कन्नोद,देवास ,पुरूष 45 वर्ष
- 8 पताः-विक्रम मार्ग ,देवास ,पुरूष 47 वर्ष
- 9 पताः-भेरूगढ,देवास ,पुरूष 36 वर्ष
- 10 पताः-विजय नगर ,देवास ,पुरूष 70 वर्ष
- 11 पताः-सिविल लाईन देवास ,महिला 55 वर्ष
- 12 पताः-अखाडा रोड ,देवास ,पुरूष 40 वर्ष
- 13 पताः-अखाडा रोड ,देवास ,पुरूष 38 वर्ष
- 14 पताः-मृदुल विहार देवास ,महिला 46 वर्ष
- 15 पताः-आवास नगर देवास ,महिला 62 वर्ष
- 16 पताः-बरखेडा देवास ,महिला 65 वर्ष
- 17 पताः-जवाहर नगर देवास ,महिला 51 वर्ष
- 18 पताः-भवानी सागर देवास ,पुरूष 62 वर्ष
- 19 पताः-कालानी बाग देवास ,महिला 59 वर्ष
- 20 पताः-सिविल लाईन देवास ,महिला 68 वर्ष
- 21 पताः-इमाम चोक रसलपुर देवास ,महिला 50 वर्ष
- 22 पताः-थाना नाहर दरवाजा देवास ,पुरूष 45 वर्ष
- 23 पताः-रेलवे स्टेशन देवास ,पुरूष 47 वर्ष
- 24 पताः-केलोद, देवास ,पुरूष 58 वर्ष
- 25 पताः-राधा नगर, देवास ,पुरूष 40 वर्ष
- 26 पताः-नापाखेडी बरोठा देवास ,पुरूष 45 वर्ष
- 27 पताः-इडब्ल्युएस जवाहंत नगर देवास ,पुरूष 57 वर्ष
- 28 पताः-जैल सोनकच्छ देवास ,पुरूष 55 वर्ष
- 29 पताः-पिपलरावा सोनकच्छ देवास ,महिला 62 वर्ष
- 30 पताः-68 लाला लाजपत राय देवास ,पुरूष 67 वर्ष
- विवरण संख्या
- 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 103481
- 2 -आज लिये गये सैम्पल- 828
- 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 605
- 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 30
- 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 575
- 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्यु संख्या- 0
- 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 122440
- 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 121697
- 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 3537
- 10 -आज दिनांक तक प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 117226
- 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 27
- 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 3289
- 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या- 219
- 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
- 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
- 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 743
- 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्यु संख्या- 29
- 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 4.96
- 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.91
- 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 92.99
- 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.82
प्रदेश सरकार प्रशासन के माध्यय से मरीजो को रेमडेसीविर इंजेक्शन उपलब्ध कराएं , कांग्रेस
देवास = जिस गति से कोरोनावायरस फैल रहा है और कोरोनावायरस की कारगर दवा रेमडेसीविर इंजेक्शन की कालाबाजारी हो रही है यह बड़े शर्म की बात है । कोराना महामारी के चलते आज लोगों के सामने बहुत बड़ा आर्थिक संकट उत्पन्न हुआ है खास करके मध्यम श्रेणी के और रोज कमा कर खाने वाले लोगों के सामने । कोरोना महामारी से आज से कोई भी घर अछूता नहीं है । प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लोगों की मदद करने से साफ इनकार करते हुए अपने हाथ खड़े कर दिए हैं। इंजेक्शन की वर्तमान कीमत 900 रुपये से लेकर 1200 रुपए टैक्स चुकाने के बाद है । लेकिन आपदा में अवसर देख रहे दवाई की कालाबाजारी करने वालों ने इसकी कीमत 3 हजार रुपये से 5000 हजार रुपये तक कर दी है । लोगों की मजबूरी है अपने परिजन की जान बचाना लोगों के पास पैसा नहीं है और सरकार मदद नहीं कर रही है जबकि कोरोना का इलाज निशुल्क रूप से किया जाना चाहिए। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की है कि वह तत्काल ही रेमडेसीविर इंजेक्शन उपलब्ध कराएं और प्रशासन के माध्यम से कोरोना मरीजों तक पहुचाये वह भी तय कीमत के अनुसार । आज हजारो मरीज हॉस्पिटलों में कोरोना का इलाज करा रहे हैं उन्हें इंजेक्शन की तत्काल जरुरत है । डॉ भी कह रहे हैं कि इन्हें शीघ्र इंजेक्शन दिया जाना अत्यंत जरूरी है। दवाई वालों के यहां इंजेक्शन के लिए जब लोग जा रहे हैं तो दवाई के दुकानदार उन्हें मना कर रहे कि इंजेक्शन हमारे पास नहीं है। इंजेक्शन के अभाव में भी कई मरीज अपनी जान गवा सकते हैं। इसके पूर्व ही सरकार तत्काल इंजेक्शन का इंतजाम करें ।वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान घोषणा करे की कोरोना के मरीजों का इलाज चाहे निजी हॉस्पिटल हो या सरकारी हॉस्पिटल निशुल्क किया जाएगा सभी मरीजों के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी ।
