Madhya pradesh lockdown: मध्यप्रदेश में सभी शहरों में अब हर संडे लॉकडाउन…..

• सभी नगरीय क्षेत्रों में कल से रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाईट कर्फ्यू

प्रदेश सरकार ने प्रदेश में बढ़ते कोरोना संकमण को देखते हुए आज बुधवार शाम को सीएम शिवराजसिंह चौहान ने आपात बैठक में चर्चा के बाद बड़ा फैसला लिया है। बैठक में इसमें स्वास्थ्य अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान और प्रमुख सचिव गृह राजेश राजौरा भी मौजूद थे।
अब मध्यप्रदेश के सभी शहरों में संडे लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है, वही प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तर अगले तीन महीने तक सप्ताह में केवल पांच दिन ही खुलेंगे। वही सरकारी दफ्तर अब सुबह 10 से शाम 6 बजे तक रहेगी। शनिवार और रविवार दफ्तर पूरी तरह बंद रहेंगे। प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों में 8 अप्रैल से अगले आदेश तक रोजाना रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। छिंदवाड़ा जिले में 8 अप्रैल की रात 8 बजे से अगले 7 दिन तक टोटल लॉकडाउन रहेगा।

ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजाराम यादव ने लगवाई वैक्सीन

कांटाफोड़- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांटाफोड़ पर डॉ अंकित झाला के निर्देशन में प्रतिदिन टीकाकरण का कार्य चल रहा है इसी कड़ी में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजाराम यादव ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांटाफोड़ पहुंचकर कोरोना का टीका लगाया साथ ही नगर के नागरिकों को संदेश दिया कि कोरोना वैक्सीन सुरक्षित है तथा सभी लगवाए और सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

?️ बालकृष्ण शर्मा

जीवन रक्षक दवाईयों की कालाबाजारी पर लगे रोक, बीमा अस्पताल बने कोविड सेंटर

पं. रितेश त्रिपाठी मित्र मंडल ने दिया जिलाधीश के नाम ज्ञापन

देवास। पं. रितेश त्रिपाठी मित्र मंडल ने राज्य कर्मचारी बीमा अस्पताल को कोविड सेंटर बनाने व प्रधानमंत्री आवास के खाली पड़े भवनों को आयसोलेशन सेंटर बनाने एवं जीवन रक्षक औषधि व उपचार व जांच पर मूल्य नियंत्रण के लिये जिलाधीश के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार शिवानी श्रीवास्तव को सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि देश में कोविड ने तेजी से पैर पसारना शुरू कर दिया है। शासन प्रशासन हर स्तर पर इसे नियंत्रित करने का प्रयास कर रहा है। लेकिन तेजी से पैर पसार रही इस बीमारी से संक्रमितों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में जिला अस्पताल में पर्याप्त स्थान नहीं है ओर अब अमलतास अस्पताल भी कोविड उपचार की निशुल्क सुविधा से पृथक कर दिया गया है। ऐसे में मध्यम व गरीब वर्ग के मरीजों को निजी अस्पतालों मेें महंगा इलाज लेना मजबूरी हो गई है। जहां प्रतिदिन 7-8 हजार रूपये का बिल तो मात्र दवाईयों के लिए ही दिया जा रहा है। पहले ही बेरोजगारी और आर्थिक तंगी झेल रहे लेागों पर दोहरी मार पड़ रही है। इस स्थिति में उज्जैन रोड स्थित राज्य कर्मचारी बीमा अस्पताल परिसर को कोविड उपचार सेंटर बनाना अत्यावश्यक है। यहां पर्याप्त भवन भी उपलब्ध हैै, जिसमें कोविड मरीजों का निशुल्क उपचार किया जा सकेे, साथ ही उपचार के लिये की जाने वाली विभिन्न प्रकार की जांचों को भी मूल्य नियंत्रण में लिया जाए। इसी के साथ शहर केे निजी अस्पतालों और मेडिकल संचालकों द्वारा जीवनरक्षक औषधि की कालाबाजारी भी की जा रही है। एमआरपी से कई अधिक गुना मनमाने दाम पर रेमडीसीविर इंजेक्शन दिया जा रहा है। 900 रूपये का इंजेक्शन चार से साढे पांच हजार रूपये में बिक रहा है। साथ ही अधिकतम एमआरपी वाली दवाई चिकित्सकों द्वारा जानबूझ कर लिखी जा रही है जबकि उसी फार्मूले की कम कीमत की दवाएं भी उपलब्ध है। उज्जैन सहित अन्य जिलों में इस इंजेक्शन के मूल्य पर नियंत्रण करते हुए अधिकतम बिक्री मूल्य कलेक्टर ने जारी कर दिया है। इसी तरह की पहल देवास में भी करने की आवश्यकता है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि राज्य कर्मचारी बीमा अस्पताल को कोविड उपचार सेंटर बनाया जाए ओर जीवन रक्षक औषधी पर मूल्य नियंत्रण के आदेश दिए जाए व निजी अस्पतालों में उपचार सहित वार्ड रूम के शुल्क को भी नियंत्रित किया जाए व पैथालाजी तथा सिटी स्केन सहित अन्य जांचों को भी मूल्य नियंत्रण में लिया जाए ताकि कोविड का दंश झेल रहे मरीजों व उनके परिजनों को राहत मिल सके।
ज्ञापन का वाचन हिम्मतसिंह चावड़ा ने किया। इस अवसर पर विक्रम पटेल, प्रदीप चौधरी, इरशाद नागोरी, दीपेश कानूनगो, नईम एहमद, दिग्विजयसिंह झाला, विशाल यादव, राजा पडियार, रितेश सोनी, अतुलसिंह, गोलू मोरे, मोनू चौहान, छोटूसिंह गुर्जर, आकाश चौहान, दीपक बडोलिया, छोटू भारती, ऋषभ यादव, सादिक शेख, धर्मेन्द्र ठाकुर आदि उपस्थित थे।

आज 35 सैम्पल की रिपोर्ट आई कोरोना पाजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 7 अप्रेल 2021

  • आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
  • 1 पताः-मोरूखेडी, देवास ,महिला 60 वर्ष
  • 2 पताः-सिविल लाईन, देवास ,महिला 08 वर्ष
  • 3 पताः-अल्कापुरी, देवास ,महिला 43 वर्ष
  • 4 पताः-राम नगर एक्सटेंसन, देवास ,पुरूष 68 वर्ष
  • 5 पताः-अल्कापुरी, देवास ,महिला 55 वर्ष
  • 6 पताः-इटावा ,देवास ,पुरूष 52 वर्ष
  • 7 पताः-कुबेर नगर ,देवास ,पुरूष 53 वर्ष
  • 8 पताः-शांति नगर ,देवास ,पुरूष 62 वर्ष
  • 9 पताः-दालोद ,देवास ,पुरूष 45 वर्ष
  • 10 पताः-नगर निगम कालोनी ,देवास ,पुरूष 57 वर्ष
  • 11 पताः-एसिएन डिजिटल ,देवास ,पुरूष 45 वर्ष
  • 12 पताः-शांति नगर ,देवास ,पुरूष 52 वर्ष
  • 13 पताः-एलआईजी मुखर्जी नगर देवास ,महिला 48 वर्ष
  • 14 पताः-रज्जाब अली मार्ग देवास ,महिला 59 वर्ष
  • 15 पताः-अमोना , देवास ,पुरूष 52 वर्ष
  • 16 पताः-मुखर्जी नगर देवास ,पुरूष 47 वर्ष
  • 17 पताः-अम्बे नगर देवास ,पुरूष 48 वर्ष
  • 18 पताः-गणेश मार्ग देवास ,पुरूष 47 वर्ष
  • 19 पताः-अनिल श्री नगर, देवास ,पुरूष 58 वर्ष
  • 20 पताः-मुखर्जी नगर देवास ,पुरूष 58 वर्ष
  • 21 पताः-शिखरजीधाम देवास ,पुरूष 45 वर्ष
  • 22 पताः-बजरंगपुरा देवास ,पुरूष 57 वर्ष
  • 23 पताः-मेंढकीचक देवास ,महिला 60 वर्ष
  • 24 पताः-आर्दश नगर, देवास ,पुरूष 51 वर्ष
  • 25 पताः-गंगा नगर, देवास ,पुरूष 65 वर्ष
  • 26 पताः-रेवा बाग देवास ,पुरूष 65 वर्ष
  • 27 पताः-न्यू मुखर्जी नगर देवास ,पुरूष 49 वर्ष
  • 28 पताः-खारी बावडी देवास ,महिला 62 वर्ष
  • 29 पताः-पंचशील कालोनी देवास ,महिला 54 वर्ष
  • 30 पताः-आवास नगर देवास ,पुरूष 58 वर्ष
  • 31 पताः-अरेना रोड देवास ,महिला 43 वर्ष
  • 32 पताः-बडा मालसापुरा देवास ,पुरूष 45 वर्ष
  • 33 पताः-जमना नगर देवास ,पुरूष 60 वर्ष
  • 34 पताः-स्टेशन रोड देवास ,पुरूष 55 वर्ष
  • 35 पताः-बंगाली कालोनी देवास ,महिला 58 वर्ष
  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 95904
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 621
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 536
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 35
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 501
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 121612
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 121092
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 3507
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 116651
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 15
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 3262
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 216
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 520
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 29
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 6.53
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.90
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 93.01
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.83

वीर तेजाजी क्लब बिलोदा के तत्वाधान मे स्वर्गीय होलानी व स्वर्गीय पटेल की स्मृति मे क्रिकेट स्पर्धा सम्पन्न

ग्राम बिलोदा में स्व.श्यामजी होलानी कांटाफोड़ (पूर्व विधायक बागली) व स्व.रेवाराम जी पटेल (ग्राम बिलोदा) की स्मृति के समापन अवसर पर वीर तेजाजी क्लब बिलोदा द्वारा रात्रीकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का प्रथम पुरुस्कार 21000 रुपये तरुण क्रीड़ा खातेगांव एंव द्वितीय पुरुस्कार 11000 रुपये चंद्रक्रेशर बांध कांटाफोड़ ने जीता।आयोजन में लगभग 50 से 60 टीमो ने आसपास के अंचलों से भाग लेकर युवा खिलाड़ियों अपना प्रदर्शन बताने का मिला अवसर तहसील खातेगांव के एक छोटे से ग्राम बिलोदा में अनेक बार दिन (डे) व रात्री (नाइट)क्रिकेट आयोजन प्रति वर्ष होते आये है उसी प्रकार इस बार भी रात्रिकालीन क्रिकेट ग्राउंड सभी दिशाओं से खचाखच क्रिकेट प्रेमियों से भरा नजर आया व दर्शकों ने खिलाड़ियों का देर रात तक उत्सावर्धन करते रहते दिखाई दिए अतिथियो ने अपने अपने उद्बोधन में श्री होलानी जी व श्री पटेल यादगार पलो ताजा किया एंव सम्पूर्ण समिति को बधाई देते नजर आये।आयोजन के संरक्षक मोहन बिलोदा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस खातेगांव व वीर तेजाजी क्लब समिति अध्यक्ष अनिल दुकतावा,उपाध्यक्ष निर्मल चवेल,कोषाध्यक्ष रामनिवास बैरागी,सचिव विनोद भुनानिया,सहसचिव राहुल बेनीवाल,खेलमंत्री भरत वर्मा व ग्रामीण जन प्रतियोगिता के मुख्यतिथि डॉ ओम जी पटेल (जनपत अध्यक्ष कन्नौद),अध्यक्षता मनोज जी होलानी(पूर्व उपाध्यक्ष नगर परिषद कांटाफोड़),विशेष अतिथि कैलाश जी कुंडल (पूर्व विधायक),विशेष अतिथि गौतम बंटू जी गुर्जर(पूर्व जिला योजना सदस्य) व आमंत्रित अतिथि पीसीसी सदस्य सुनील यादव,अजय गुर्जर,राजेश विश्नोई, सौरभ माल्या,राजवीर कुड़िया,भगतराम पटेल,कचरू पटेल,चिमना बांता,श्रीनिवास सरपंच,नरेन्द्र राजावत,मुकेश मीणा,गंभीर पटेल,रामगोपाल कुड़िया,महेश दीक्षित,कैलाश दुकतावा,मनोज पटेल,दिनेश जाखड़,किसान रंजीत,किशोर गोल्या,राजपालसिंह टाडा,रामेश्वर पटेल महेश पटेल,कपिल लाठी,भगवत पंवार, व सभी आमंत्रित अतिथि गरिमामय उपस्थित में सम्पन्न हुवे। इस अवसर पर आयोजन समिति श्री किशनलाल जी पटेल,मोहन बिलोदा,रामभरोस संतोष,मोतीलाल राजेश अनिल सुनील मुकेश कपिल आनंद निखिल जलज वीरू दुकतावा,संदीप मयंक चवेल,रामनिवास पवन विजय पंकज अनिल अमन बैरागी,विनोद भारत भुनानिया,कपिल गंभीर बेनीवाल,गोलू निकुंज अर्जुन सोनू पटेल,ओमप्रकाश अर्जुन राजेश धनगर,लखन गुर्जर,अनूप जायसवाल,अभिषेक डाबी,मोहन प्रजापत,कालू महेश राठौर,कैलाश कड़वाल,मायाराम धनोरे,संतोष मंडराई व सभी संम्मानीत साथीगण व दर्शकगण व खिलाड़ी बंधुओ में हुवा।

?️बालकृष्ण शर्मा

दंबंगो ने मंदिर पुजारी पद से हटाने की नियत लड़ाई झगड़ा कर पुजारी का सिर फोड़ा

जान से मारने की दे रहे धमकी, कलेक्टर और एसपी से की शिकायत
देवास। दंबंगो ने मंदिर पुजारी के पद से हटाने की नियत से लड़ाई झगड़ा कर पुजारी का सिर फोड़ दिया, जिससे पुजारी को सिर पर चोट आई है। जिसकी शिकायत हाटपीपल्या के ग्राम मनासा निवासी पुजारी के भाई आत्माराम बैरागी ने मंगलवार को कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से आवेदन देकर की है। शिकायत में आत्माराम ने बताया कि मेरे भाई नारायण पिता रामेश्वर बैरागी गांव में स्थित श्रीराम मंदिर के पुजारी होकर स्थाई निवासी है, लेकिन वहीं के निवासी दिनेश जाट, विशाल जाट एवं राजाराम जाट जो कि पड़ोसी है मेरे भाई को मंदिर के पुजारी के पद से हटवाना चाहते है। इसलिये आए दिन लड़ाई झगड़ा करते है और गांव से निकालने की धमकी दे रहे है। हमारा घर का खर्चा भी मंदिर से ही चलता है। हम गरीब व्यक्ति होकर तथा गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करते है। 4 अप्रैल को तीनो आरोपियों ने मेरे भाई नारायण को प्रात: 11 बजे जबरन ही रास्ते में रोककर लड़ाई झगड़ा तथा मारपीट करते हुए चाकू, डंडे, फरसे से वार किया। जिससे की नारायण के सिर में चोट आई है। हाटपीपल्या थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी कोई कार्यवाही पुलिस द्वारा नही की गई। आरोपियों पर कई अपराध पंजीबद्ध है, फिर भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। मेरा भाई नारायण जिला अस्पताल में भर्ती है। आरोपी अब भी खुला घूम रहे है और जान से मारने की धमकी दे रहे है। शिकायकर्ता ने कलेक्टर, एसपी एवं हाटपीपल्या थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर मांग की है कि हम पर जान का खतरा बना हुआ है। दिनेश, विशाल एवं राजाराम पर दण्डात्मक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार करे एवं हमारी जानमाल की रक्षा की जाए।

कलेक्टर श्री शुक्ला ने जिले के नागरिकों से वॉलेंटियर बनने का किया आव्हान…

• 181 पर कॉल कर पंजीयन कराके बने कोरोना वॉलेंटियर

देवास। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की रोकथाम करने के लिये जन-सहयोग हेतु प्रदेश में मैं कोरोना वॉरियर अभियान प्रारम्भ किया है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति वॉलेंटियर अथवा स्वयंसेवक बनने के लिये mp.mygov.in पोर्टल पर अथवा 181 पर अपना पंजीयन करवा सकता है।
कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने जिले के नागरिकों से आव्हान किया है कि वे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए कोरोना के विरूद्ध चल रही लड़ाई में स्वयंसेवक बनकर कोरोना को रोकने में अपना योगदान दें। कलेक्टर ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये सभी अपने स्तर पर प्रयास करें। इसके लिये परस्पर सहयोग करना आवश्यक है। मास्क का प्रयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने पर ही कोरोना को रोक पायेंगे। वॉलेंटियर स्वयं मास्क पहने एवं अन्य लोगों को मास्क पहनने के लिये प्रेरित करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि वॉलेंटियर बनने के इच्छुक व्यक्ति वेक्सीनेशन स्वयंसेवक, मास्क जागरूकता स्वयंसेवक, मोहल्ला टोली स्वयंसेवक जो होम क्वारेंटाईन में मददगार साबित होंगे और चिकित्सा सुविधा स्वयंसेवक बनकर प्रशासन के साथ कोरोनामुक्त प्रदेश का निर्माण करने में जन-भागीदारी कर सकते हैं।

अन्तर्राज्यीय गिरोह का शातिर नकबजन गिरफ्तार ढाई लाख से अधिक का माल बरामद

देवास। दिनांक 12 मार्च को शाम 07 बजे फरियादी जयंत पिता दिनकर राव कुलकर्णी उम्र 54 साल निवासी 31 रामचंद्र नगर, देवास पारिवारिक कार्यक्रम में इंदौर गये थे , जब वापस लौटे तो उनके घर का ताला टुटा हुआ था। घर से सोने – चांदी का सामान , पूजा उपयोगी चादी के बर्तन व नगदी अज्ञात बदमाश चोरी कर के ले गया था। जिसकी सूचना पर थाने में अपराध क्र. 241/2021 धारा 457 ,380 भादवि का कायम कर मामला विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक देवास श्री शिवदयाल सिंह, अति.पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर के मार्गदर्शन एवं न.पुलिस अधीक्षक श्री विवेकसिंह चौहान केबीनिर्देशानुसार थाना स्तर पर टीम गठित कर लगातार मुखबीर तंत्र से सूचना प्राप्त कर आरोपी – रवि उर्फ लालू उर्फ लालिया पिता देवीलाल फुलेरी उम्र 34 साल निवासी हनुमान चौक, रसुलपुर देवास जो कई दिनो से घर से फरार था उसको रसुलपुर दुध ठिया से गिरफ्तार किया गया। बारिकी से पुछताछ करने पर आरोपी ने अपने साथी विनोद फुलेरी के साथ घटना का अंजाम देना स्वीकार किया जिससे प्रकरण में चोरी सोने की दो अंगूठी, सोने की बाली, सोने की चेन, सोने का लाकिट, चांदी की पायजेब, दो चांदी की कटोरी , चांदी के पूजा के बर्तन व चांदी के सिक्के कुल 2,55,000 रूपये कीमत के बरामद किये गये है, आरोपी अन्तर्राज्यीय गिरोह से वास्ता रखता है जिसने पूर्व में अपने साथियों के साथ थाना पिपलनेर जिला धुले, महाराष्ट्र, बड़नगर उज्जैन, जावरा रतलाम, कन्नीद, सतवास, टोंकखुर्द देवास में पूर्व में चोरी नकबजनी की वारदात को अंजाम दिया है, आरोपी वर्तमान में बड़नगर उज्जैन के अपराध क्रं. 60/2020 एवं 688/2020 धारा 457,380 भादवि एवं थाना पिपलनेर जिला घुले महाराष्ट्र के अपराध 09/2021 धारा 395,458 भादवि 3/27 आर्स एक्ट में फरार था। जहाँ पर आरोपी को डकैती की घटना में गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान पुलिस टीम पर कट्टे से फायर कर फरार हो गया था पुलिस धुले महाराष्ट्र से आरोपी की गिरफ्तारी पर नगद 10000/- रू. का ईनाम उद्घोषित है।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तूत कर पुलिस रिमाण्ड लिया जा रहा पूछताछ में शहर की अन्य वारदात में और भी खुलासा होने की संभावना है।अन्तर्राज्यीय गिरोह का शातिर नकबजन गिरफ्तार ढाई लाख से अधिक का माल बरामद

कोरोना संक्रमित मृत व्यक्तियो का आरक्षित मुक्तिधाम पर होगा दाह संस्कार

देवास। कलेक्टर एवं प्रशासक चन्द्रमोली शुक्ला के निर्देशन मे नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा देवास मे बढते कोरोना संक्रमण की स्थिती को देखते हुये निर्णय लिया की कोरोना वायरस के संक्रमण से मृत व्यक्तियो का दाह संस्कार किये जाने का स्थान अर्जुन नगर आडा कांकड ईटावा , उज्जैन रोड पर आरक्षित किया गया है। अत: आरक्षित मुक्तिधाम पर की संक्रमित मृत व्यक्तियो का दाह संस्कार किया जावेगा। कलेक्टर, आयुक्त ने शहरवासियो से अपील की है कि वे मास्क पहने, नियमो का पालन करें खुद सुरक्षित रहकर परिवार को सुरक्षित रखें।

आज 28 सैम्पल की रिपोर्ट आई कोरोना पाजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 5 अप्रेल 2021

  • आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः
  • 1 पताः-कालानी बाग,देवास ,पुरूष 35 वर्ष
  • 2 पताः-बरखेडी, देवास ,महिला 70 वर्ष
  • 3 पताः-एमजी कैम्पस, देवास ,महिला 40 वर्ष
  • 4 पताः-जिला कोर्ट ,देवास ,पुरूष 30 वर्ष
  • 5 पताः-बजरंग नगर,देवास ,पुरूष 49 वर्ष
  • 6 पताः-हटेसिंग गोयल कालोनी,देवास ,पुरूष 94 वर्ष
  • 7 पताः-लक्ष्मण नगर, देवास ,महिला 51 वर्ष
  • 8 पताः-पाचुनकर कालेानी, देवास ,महिला 48 वर्ष
  • 9 पताः-आवास नगर,देवास ,पुरूष 48 वर्ष
  • 10 पताः-मोतीबंगला,देवास ,पुरूष 55 वर्ष
  • 11 पताः-उज्जैन रोड ,देवास ,पुरूष 36 वर्ष
  • 12 पताः-एमपीइबी ,देवास ,पुरूष 61 वर्ष
  • 13 पताः-सतवास ,कन्नोद देवास ,पुरूष 62 वर्ष
  • 14 पताः-खातेगांव देवास ,पुरूष 28 वर्ष
  • 15 पताः-ग्राम विजयगढ मुरमिया टोंकखुर्द, देवास ,पुरूष 39 वर्ष
  • 16 पताः-हाटपिपल्या वार्ड 15, देवास ,महिला 31 वर्ष
  • 17 पताः-हाटपिपल्या वार्ड 15, देवास ,पुरूष 34 वर्ष
  • 18 पताः-हाटपिपल्या वार्ड 13, देवास ,पुरूष 70 वर्ष
  • 19 पताः-हाटपिपल्या वार्ड 09, देवास ,पुरूष 56 वर्ष
  • 20 पताः-पिपलरावा सोनकच्छ ,देवास ,पुरूष 65 वर्ष
  • 21 पताः-ग्राम पांडी टोंकखुर्द,देवास ,पुरूष 22 वर्ष
  • 22 पताः-बजरंग नगर देवास ,महिला 41 वर्ष
  • 23 पताः-टोंकखुर्द वार्ड-7 देवास ,महिला 59 वर्ष
  • 24 पताः-बागली वार्ड-3, देवास ,पुरूष 59 वर्ष
  • 25 पताः-बागली वार्ड-3, देवास ,पुरूष 63 वर्ष
  • 26 पताः-बजरंग नगर देवास ,पुरूष 40 वर्ष
  • 27 पताः-बजरंग नगर देवास ,महिला 39 वर्ष
  • 28 पताः-चापडा वार्ड 12 हाटपिपल्या, देवास ,पुरूष 55 वर्ष
  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 82910
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 509
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 457
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 28
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 429
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 120510
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 120111
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 3441
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 115736
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 3231
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 182
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 399
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 28
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 6.13
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.86
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 93.90
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.81