कन्नौद- शीतला माता मंदिरों पर उमडा महिलाओं का सैलाब

शीतला सप्तमी का पर्व नगर सहित अचंलों में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कन्नौद के शीतला माता मंदिर, तालाब स्थित प्राचीन खोखला माता पर मध्यरात्रि से ही महिलाओं का बड़ी संख्या में तांता लगा रहा।

श्रीमती कुसुम शर्मा शीतला माता की पूजा करने आई श्रद्धालु ने जानकारी देते हुए बताया कि हम महिलाओं ने शीतला माता को जल से स्नान करवाया ठंडे पकवानों का भोग लगाया और घर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाने वाला शीतला सप्तमी पर्व पर शीतला माता मंदिर में विशेष रूप से सज्जित किया गया था।शीतला माता की जाने वाली पूजा अर्चना को लेकर महिलाओं में एक दिन पूर्व विविध प्रकार के व्यंजनों को बनाकर माताजी को नैवेद्य चढ़ाया गया। संतोष पंडा शीतला माता मंदिर समाजसेवी व्यवस्थापक ने जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं की आस्था के आगे कोरोना वायरस का भय भी बौना साबित हुआ। प्रशासन द्वारा अलर्ट के बावजूद भी महिलाओं के उत्साह में कोई कमी नहीं देखी गई और बड़ी संख्या में महिलाओं ने शीतला माता मंदिरों में पहुंचकर माता को ठंडे भोजन का नैवेद्य चढ़ाया व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

आक्रोशित किसानों ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग पर 2 घंटे चक्का जाम

किसानों ने संगठित होकर दबाव पूर्वक नहर का पानी नदी में छोड़ने पर.. नहर तबके के किसान हुए आक्रोशित

कन्नौद: आक्रोशित किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम किलोदा के समीप सतखलिया पर शुक्रवार रंगपंचमी के दिन 2 घंटे तक किया चक्का जाम किया।

दातूनी परियोजना के अंतर्गत सुखलिया ठिकरिया बांध का का पानी किसानों के द्वारा सिंचाई अधिकारी की अनुमति के बगैर दुधवास,रंथा, बुरूट, पीपलकोटा, खेरखेड़ा, चीचली, झाबरिया, चीचली मगरिया, डेहरिया, गुड़िया बामनी, कोठड़ा कोटडी,के सैकड़ों किसानों ने संगठित होकर सुखलिया डैम पहुंच कर नहर का गेट खोल कर नदी में पानी छोड़ने पर
नहर तबके के ग्राम रतवाय, चपलासा, बागनखेड़ा, डोकाकुई, पांगरा, गुड़वेल, बागनखेड़ा, के किसान आक्रोशित होकर राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर चक्का जाम किया । बागन खेड़ा के किसान विलास पटेल ने बताया कि डैम में पानी बहुत कम है हम किसानों के हक का पानी नियम विरुद्ध दबाव पूर्वक नदी में छोड़ा गया है। इसी के विरोध में चक्का जाम किया है। जिस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों और बहुत लंबा जाम लग गया। यात्री बस भी चक्का जाम में फंसी रही यात्री बस में हरदा निवासी श्रीमती इंदिरा कुलकर्णी बीमार थी एवं इटारसी से इंदौर की ओर जा रही बुजुर्ग महिला शोभा अग्रवाल यात्री सफर कर थी। जिन्होंने हमारे संवाददाता को बताया कि 2 घंटे से हम परेशान हो रहे हैं। श्रीमती प्रेम बाई हरदा से इंदौर इलाज कराने जा रही हैं डॉक्टर ने जांच के लिए भूखा बुलाया था लेकिन चक्का जाम में फस जाने के कारण तबीयत बिगड़ रही है।राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर चक्का जाम की सूचना मिलते ही मौके पर किसानों से चर्चा करने पहुंचे तहसीलदार नागेश्वर प्रसाद पनिका, नायाब तहसीलदार अविनाश सुनानिया, थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार किसानों को चक्का जाम खत्म करने की अपील करते रहे । प्रशासन के द्वारा तत्काल डैम पहुंचकर नदी व नहर का पानी का निकास संपूर्ण रुप से बंद कराने के बाद भी किसान राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम करते रहे।आक्रोशित किसानों की संख्या बढ़ता देख पुलिस महकमे के पुलिस एसडीओपी बृजेश सिंह कुशवाहा ने मोर्चा संभाला किसानों से चर्चा कर किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग से चक्का जाम खत्म करने की सहमति जताई और राष्ट्रीय राजमार्ग का यातायात चालू कराया गया।
एसडीएम नरेंद्र सिंह धुर्वे,ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया जिसके कारण स्थानीय प्रशासन के अधिकारी 2 घंटे तक सिंचाई विभाग के अधिकारियों का आने का इंतजार करते रहे।
सिंचाई विभाग के कार्यपालन यंत्री भगत सिंह संकत, एसडीओ गुंजन सक्सेना ने नदी तबके के किसानों को सख्त लहजे में हिदायत देते हुए कहा कि नहर के कर्मचारियों पर दबाव बनाकर नदी में जबरदस्ती पानी छोड़ने का काम किया गया है। यह नियम के विरुद्ध है। इस वर्ष हमारे पास पर्याप्त पानी डैम में नहीं है जिस कारण नहर का पानी नदी में हम नहींहीं छोड़ सकते।
सिंचाई विभाग के एसडीओ गुंजन सक्सेना ने यह भी कहा कि मुझे प्रशासन स्तर से लिखित में आदेश नहीं है। आप की मांग को देखते हुए देवास कलेक्टर महोदय से बात कर को किसानों के हित मे होगा वह काम किया जवेगा।
राजेश पटेल किसानों का दर्द बयां किया गया है की मूंग की फसल की बोनी हो चुकी है पानी के अभाव में फसल बर्बाद होने का खतरा मंडरा रहा है.. किसानों ने आरोप लगाया है कि सिंचाई विभाग के द्वारा पूर्व में घोषणा हो जाती तो हम किसान मूंग की बोनी नहीं करते।

चंचल भारतीय✒️

आज मिली 27 रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 4 अप्रेल 2021

  • आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
  • 1 पताः-झीखडाखेडा हाटपिपल्या, देवास ,महिला 60 वर्ष
  • 2 पताः-कवडिया ,हाटपिपल्या, देवास ,महिला 24 वर्ष
  • 3 पताः-झीखडाखेडा हाटपिपल्या, देवास ,महिला 50 वर्ष
  • 4 पताः-बरोेठा,देवास ,पुरूष 41 वर्ष
  • 5 पताः-नवोदय विद्यालयचंदकेशर बांध,, कन्नोद देवास ,पुरूष 59 वर्ष
  • 6 पताः-नवोदय विद्यालय चंदकेशर बांध, कन्नोद देवास ,पुरूष 34 वर्ष
  • 7 पताः-नवोदय विद्यालय चंदकेशर बांध,, कन्नोद देवास ,पुरूष 42 वर्ष
  • 8 पताः-नवोदय विद्यालय चंदकेशर बांध,, कन्नोद देवास ,महिला 48 वर्ष
  • 9 पताः-नवोदय विद्यालय चंदकेशर बांध, कन्नोद देवास ,पुरूष 45 वर्ष
  • 10 पताः-नवोदय विद्यालय चंदकेशर बांध, कन्नोद देवास ,पुरूष 45 वर्ष
  • 11 पताः-नवोदय विद्यालय चंदकेशर बांध, कन्नोद देवास ,पुरूष 53 वर्ष
  • 12 पताः-नवोदय विद्यालय चंदकेशर बांध, कन्नोद देवास ,पुरूष 53 वर्ष
  • 13 पताः-नवोदय विद्यालय चंदकेशर बांध,कन्नोद देवास ,पुरूष 41 वर्ष
  • 14 पताः-नवोदय विद्यालय चंदकेशर बांध, कन्नोद देवास ,पुरूष 37 वर्ष
  • 15 पताः-भोपाल रोड, देवास ,पुरूष 48 वर्ष
  • 16 पताः-बद्रीधाम नगर, देवास ,पुरूष 70 वर्ष
  • 17 पताः-कोठी रोड शिवजी नगर, देवास पुरूष 65 वर्ष
  • 18 पताः-आनंद बाग, देवास ,महिला 53 वर्ष
  • 19 पताः-सिविल लाईन, देवास ,महिला 58 वर्ष
  • 20 पताः-सुतार बाखल ,देवास ,पुरूष 23 वर्ष
  • 21 पताः-सदाशिव नगर ,देवास ,पुरूष 59 वर्ष
  • 22 पताः-गर्ग स्टेट ,देवास ,पुरूष 58 वर्ष
  • 23 पताः-चंद्रशेखर आजाद नगर देवास ,महिला 55 वर्ष
  • 24 पताः-राम नगर देवास ,महिला 52 वर्ष
  • 25 पताः-सोनकच्छ समवर, देवास ,पुरूष 65 वर्ष
  • 26 पताः-सोनकच्छ महावीर मार्ग, देवास ,पुरूष 34 वर्ष
  • 27 पताः-ग्राम भुतिया तेहसील सोनकच्छ, देवास ,पुरूष 31 वर्ष
  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 82910
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 372
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 482
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 27
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 455
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 120001
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 119654
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 3413
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 115307
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 48
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 3229
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 156
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 347
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 28
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 5.60
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.85
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 94.61
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.82

नगरवासियो में टीकाकरण के प्रति देखने को मिल रहा उत्साह

फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में कलमकारों को लगाया टीका

कांटाफोड़- शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र काँटाफोड़ में 45 की उम्र के व्यक्तियो के साथ ही फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में कलमकारों को कोविड 19 के टीके लगाये जा रहे थे मगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुछ व्यवस्थाएं में सुधार की बात पत्रकार संघ ने कि जिस पर ब्लाक मेडिकल अफिसर लोकेश मीणा ने कांटाफोड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच की एवं सुधार की बात कही साथ ही चर्चा में उन्होंने कहा कि संपूर्ण देवास जिले के साथ ही प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र कांटाफोड़ पर भी वेक्सिनेशन का कार्य चल रहा है जिसमें 45 की उम्र से ऊपर के नागरिकों के साथ ही फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में कार्य कर रहे पत्रकारों एवं हेल्थ वर्करों को टीका लगाया जा रहा है शनिवार दोपहर 2 बजे तक 70 लोगों को टीका लगाया जा चुका है साथ ही शासन की मंशा अनुरूप छुट्टियों के दिनों में भी वेक्सिनेशन का कार्य चल रहा है। नगर के पत्रकार ने नगर वासियों से अपील करते हुवे कहां नगर के नागरिकों को वेक्सिनेशन के लिए आगे आना चाहीये कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुवे शासन की गाइड लाईन का पालन करे मास्क , का प्रयोग करे बार बार हाथो को धोवे , सोशल डीस्टेंसिंग का पालन करे।

?️बालकृष्ण शर्मा

देवास जिले के सभी न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन अब 08 मई को

देवास। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए आगामी 10 अप्रैल 2021 को प्रस्तावित नेशनल लोक अदालत की तिथि में परिवर्तन किया गया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री योगेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला न्यायालय देवास एवं तहसील न्यायालय सोनकच्छ, बागली, कन्नौद, खातेगांव, टोंकखुर्द में नेशनल लोक अदालत दिनांक 10 अप्रैल 2021 के स्थान पर 08 मई 2021 को आयोजित होगी।

आज 3 अप्रैल देवास शहर में केवल मल्हार स्मृति मन्दिर देवास में होगा कोविड19 टीकाकरण

• आज जिले में 32 शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओ में होगा  कोरोना का टीकाकरण

देवास। कोविड -19 टीकाकरण के अंतर्गत 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों का 01 अप्रैल से टीकाकरण प्रारंभ हो गया है।  अब 45 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति टीकाकरण करवा सकता है। शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में टीकाकरण निःशुल्क किया जा रहा है। जबकि निजी स्वास्थ्य संस्थाओं में 250 रूपए में यह वैक्सीन लगवाई जा सकती है। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी शर्मा ने बताया कि आज दिनांक 3 अप्रैल 2021 शनिवार को 32 शासकीय स्वास्थ्य संस्था में जिला मुख्यालय (शहर) में केवल मल्हार स्मृति मंदिर देवास, तथा जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमलाताज ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाईजगवाड़ा,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोरासा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोबराधीरा ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डबलचौकी ,उपस्वास्थ्य केंद्र ओंकारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमला ,सिविल अस्पताल हाटपिपलिया ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमलापुर,उपस्वास्थ्य केंद्र अगुरली ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोहारदा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करनावद , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजनास ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खातेगांव,  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमानिया , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बावड़ीखेड़ा ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पानीगांव , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपलरावा,उपस्वास्थ्य केंद्र चापड़ा  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर, उपस्वास्थ्य केन्द्र पोलाखाल , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुंजापुरा ,उपस्वास्थ्य केन्द्र रातालातराई ,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतवास ,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनकच्छ ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदयनगर,उपस्वास्थ्य केन्द्र पांडुतालाब , विजयगंज मंडी उपस्वास्थ्य केन्द्र टपासुकलिया ,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागली,  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरगाँव में निःशुल्क टीकाकरण होगा।
कोविड -19 टीकाकरण प्रातः 9.00 से शाम 5.00 बजे तक किया जा रहा है।

आज 34 सैंपल की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 3 अप्रेल 2021

  • आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
  • 1 पताः-कालानी बाग, देवास ,महिला 61 वर्ष
  • 2 पताः-सोनकच्छ,देवास ,पुरूष 38 वर्ष
  • 3 पताः-मगरिया सोनकच्छ,देवास ,महिला 60 वर्ष
  • 4 पताः-सोनकच्छ,देवास ,पुरूष 22 वर्ष
  • 5 पताः-सोनकच्छ,देवास ,पुरूष 45 वर्ष
  • 6 पताः-सोनकच्छ,देवास ,पुरूष 35 वर्ष
  • 7 पताः-कवडिया हाटपिपल्या, देवास ,महिला 27 वर्ष
  • 8 पताः-नेवरी हाटपिपल्या,देवास ,पुरूष 05 वर्ष
  • 9 पताः-अर्लावदा हाटपिपल्या ,देवास ,महिला 30 वर्ष
  • 10 पताः-सादीपुरा हाटपिपल्या ,देवास ,महिला 50 वर्ष
  • 11 पताः-देहरिया साहू हाटपिपल्या, देवास ,पुरूष 50 वर्ष
  • 12 पताः-पीठाववली हाटपिपल्या, देवास ,महिला 60 वर्ष
  • 13 पताः-केलोदे समंगी हाटपिपल्या, देवास ,महिला 60 वर्ष
  • 14 पताः-फंगती हाटपिपल्या, देवास ,महिला 35 वर्ष
  • 15 पताः-पीठाववली हाटपिपल्या, देवास ,महिला 45 वर्ष
  • 16 पताः-केलोदे समंगी हाटपिपल्या, देवास ,महिला 40 वर्ष
  • 17 पताः-निमाड नगर, देवास ,महिला 65 वर्ष
  • 18 पताः-एलआईजी विकास नगर, देवास ,पुरूष 61 वर्ष
  • 19 पताः-जयश्री नगर, देवास ,महिला 53 वर्ष
  • 20 पताः-अर्चना विहार, देवास ,महिला 50 वर्ष
  • 21 पताः-मोती बंगला ,देवास ,पुरूष 57 वर्ष
  • 22 पताः-सिलवर प्लम क्षिप्रा ,देवास ,पुरूष 40 वर्ष
  • 23 पताः-नेहरू नगर ,देवास ,पुरूष 70 वर्ष
  • 24 पताः-मोहसीनपुरा, देवास ,पुरूष 45 वर्ष
  • 25 पताः-बावडिया देवास ,महिला 35 वर्ष
  • 26 पताः-रामनगर देवास ,महिला 50 वर्ष
  • 27 पताः-एक्सीलेंस स्कूल देवास ,महिला 37 वर्ष
  • 28 पताः-एक्सीलेंस स्कूल देवास ,महिला 39 वर्ष
  • 29 पताः-कालानी बाग, देवास ,पुरूष 55 वर्ष
  • 30 पताः-सनसीटी-1, देवास महिला 62 वर्ष
  • 31 पताः-ओम साई विहार, देवास ,पुरूष 54 वर्ष
  • 32 पताः-पदममोहन कालोनी, देवास ,पुरूष 39 वर्ष
  • 33 पताः-कालानी बाग, देवास ,महिला 23 वर्ष
  • 34 पताः-कारोली नगर, देवास महिला 27 वर्ष
  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 78580
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 483
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 733
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 34
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 699
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 119629
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 119172
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 3386
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 114852
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 76
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 3181
  • 13 –आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 177
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 457
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 28
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 4.64
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.84
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 93.95
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.83

बिना मास्क के घुमने वालों 72 व्यक्तियों पर हुई जुर्माने की कार्यवाही

• अस्थाई जेल भेजकर कोरोना पर लिखवाया निबंध

• कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं करने पर हर्ष रेस्ट्रारेंट को किया सील

देवास। कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देश पर जिले में कोरोना संक्रमण से रोकथाम के लिये जिला प्रशासन द्वारा जिले भर में जनजागरूकता के साथ ही मास्क एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करने वाले व्यक्तियों पर लगातार चालानी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अस्थाई जेल भी भेजने की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज शुक्रवार को एडीएम श्री महेंद्र सिंह कवचे, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, सीएसपी श्री विवेक सिंह चौहान, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगरनिगम के अमले ने देवास शहर के अलग-अलग स्थानों सयाजी द्वार, विकास नगर चौराहा, नगर निगम चौराहा, भोपाल चौराहा सहित अन्य स्थानों पर चालानी कार्रवाई कर 72 लोगों को चालान बनाए तथा अस्थाई जेल भेजने की कार्रवाई की गई।
एडीएम श्री महेंद्रसिंह कवचे ने बताया कि मास्क न पहनने वाले, सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करने वालों पर चालानी कार्यवाही की गई तथा उन्हें शासकीय चिमनाबाई स्कूल में बनाए गए अस्थाई जेल में रखा गया। वहां उनसे कोरोना संक्रमण के संबंध में निबंध लिखवाया तथा समझाइश देकर छोड़ा गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

• कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं करने पर हर्ष रेस्ट्रारेंट को किया सील

कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं करने पर एक रेस्ट्रोरेंट को सील कर दिया गया है। एसडीएम श्री प्रदीप सोनी एवं सीएसपी श्री ‍विवेक सिंह चौहान ने बताया कि कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देश पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए जिले में “रोको-टोको अभियान” चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को देवास के बस स्टैंड स्थित हर्ष रेस्ट्रोरेंट को सील किया गया। उन्होंने बताया कि रेस्ट्रोरेंट का संचालन कोविड-19 के तहत जारी की गई गाइड लाइन के तहत नहीं किया जा रहा था। इसके तहत कार्रवाई की गई है तथा रेस्ट्रोरेंट को सील कर दिया गया है। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग, नगर निगम देवास एवं पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने सभी अपील की है कि जब भी घर से निकले तो मास्क जरूर पहने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें।

36 सैंपल की रिपोर्ट आयी कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 2 अप्रेल 2021

  • आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
  • 1 पताः-ग्राम दुधावस खातेगांव, देवास ,महिला 45 वर्ष
  • 2 पताः-नवोदय विधालय चंद्रशेखर बांध,देवास ,पुरूष 26 वर्ष
  • 3 पताः-नवोदय विधालय चंद्रशेखर बांध,देवास ,महिला 19 वर्ष
  • 4 पताः-बरखेडा सोमा हाटपिपल्या, देवास ,पुरूष 21 वर्ष
  • 5 पताः-शादीपुरा हाटपिपल्या,देवास ,महिला 24 वर्ष
  • 6 पताः-नौसराबाद कालोनी ,देवास ,महिला 20 वर्ष
  • 7 पताः-कैलादेवी ,देवास ,महिला 28 वर्ष
  • 8 पताः-रसलपुर ,देवास ,महिला 35 वर्ष
  • 9 पताः-नुसरत नगर ,देवास ,महिला 30 वर्ष
  • 10 पताः-विकास नगर ,देवास ,महिला 22 वर्ष
  • 11 पताः-आर्दश नगर, देवास ,महिला 59 वर्ष
  • 12 पताः-कारोली नगर, देवास ,पुरूष 33 वर्ष
  • 13 पताः-पदम मोहन कालोनी, देवास ,पुरूष 51 वर्ष
  • 14 पताः-बिंजाना, देवास ,पुरूष 35 वर्ष
  • 15 पताः-कालानी बाग, देवास ,महिला 48 वर्ष
  • 16 पताः-बालगढ रोड, देवास ,महिला 53 वर्ष
  • 17 पताः-कालानी बाग, देवास ,पुरूष 50 वर्ष
  • 18 पताः-कालानी बाग, देवास ,पुरूष 44 वर्ष
  • 19 पताः-मुखर्जी नगर, देवास ,पुरूष 49 वर्ष
  • 20 पताः-हटेसिंग गोयल कालोनी, देवास ,महिला 39 वर्ष
  • 21 पताः-बजरंग नगर, देवास ,पुरूष 20 वर्ष
  • 22 पताः-विकास नगर ,देवास ,पुरूष 27 वर्ष
  • 23 पताः-ओम साई विहार, देवास ,महिला 16 वर्ष
  • 24 पताः-महात्मा गाॅधी कालेानी देवास ,महिला 18 वर्ष
  • 25 पताः-ओम साई विहार, देवास ,पुरूष 17 वर्ष
  • 26 पताः-मोती बंगला, देवास ,पुरूष 17 वर्ष
  • 27 पताः-सिदार्थ नगर इटावा देवास ,महिला 17 वर्ष
  • 28 पताः-सिदार्थ नगर देवास ,महिला 17 वर्ष
  • 29 पताः-इटावा देवास ,महिला 30 वर्ष
  • 30 पताः-बजरंग नगर, देवास महिला 21 वर्ष
  • 31 पताः-चुना खदान, देवास महिला 22 वर्ष
  • 32 पताः-राजीव नगर अनवटपुरा, देवास महिला 18 वर्ष
  • 33 पताः-शेक कल्ब, देवास महिला 20 वर्ष
  • 34 पताः-गर्ग स्टेट, देवास महिला 16 वर्ष
  • 35 पताः-आर्दश नगर, देवास महिला 17 वर्ष
  • आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) व्यक्ति की मृत्यू जानकारीः-
  • 1 पताः-नौसराबाद कालोनी ,देवास ,पुरूष उम्र 85 वर्ष मृत्यू दिनांक-1.4.2021 जिला अस्पताल देवास
  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 77353
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 763
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 593
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 36
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 557
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 1
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 119146
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 118439
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 3352
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 114153
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 7
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 3105
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 219
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 707
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 28
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 6.07
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.83
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 92.63
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.84

योग्यता के आधार पर पुन: दरोगा पद पर नियुक्ति की जाए

• नए दरोगा के आदेश को निरस्त को लेकर निगम आयुक्त से की शिकायत

देवास। योग्यता के आधार पर निगम अधिकारी द्वारा दरोगा नही बनाए जाने पर सुनील डुमाने ने निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान को आवेदन देकर शिकायत की है। डुमाने ने बताया कि वो लगभग 10 वर्ष से नगर निगम में सफाई कर्मचारी के पद पर पदस्थ है। उसने बी.ए. फाइनल कर ग्रेज्यूएशन कर रखा है। उसने अपनी योग्यता के आधार पर 20.09.2020 को दरोगा पद के लिए आवेदन दिया था। लेकिन अधिकारी द्वारा मना कर दिया गया और कहा कि कोई पद रिक्त नही है। वहीं दूसरी ओर दिनांक 1 अप्रैल 2021 को निगम द्वारा एक आदेश हुआ। कमलेश रांगवे को डॉग कोचिंग से वार्ड क्रमांक 37 का दरोगा प्रभारी एवं राजकुमार कल्याणे सफाई कर्मचारी वार्ड क्रमांक 2 से द्वितीय पारी बस स्टेण्ड का दरोगा प्रभारी बनाया गया। एक ओर जहां निगम अधिकारी ने पद रिक्त नही होने की बात कहीं। वही दूसरी ओर शहर में दो दरोगा की नियुक्ति कर दी। शिकायतकर्ता ने निगम आयुक्त से आवेदन देकर मांग की है कि मेरी योग्यता को देखते हुए उसे दरोगा प्रभारी बनाया जाए और बनाए गए नए दरोगा के आदेश को निरस्त किया जाए।