।। प्रदेश की अन्य नगर निगमो की तुलना में देवास में कम है टैक्स।।

देवास नगर निगम प्रदेश की एैसी पहली नगर निगम है, जहां ठोस अपशिष्ठ पदार्थ संग्रहण गाडी का प्रतिमाह चार्ज लिया जा रहा मात्र 60 रुपए ।

प्रदेश की अन्य नगर निगमो मे पानी का खुद का सोर्स है, जिन्हे पानी नही खरीदना पडता है।
नगर निगम देवास का खुद का डेम है, जिसका मेंटनेंस खुद करना होता है, देवास नगर निगम नर्मदा का पीने का पानी भी खरीदता है। फिर भी जलकर टैक्स अन्य नगर निगमो की तुलना में कम ही लिया जा रहा है।

अमलतास अस्पताल में जरूरतमंद महिला का नि:शुल्क ऑपरेशन कर निकाली5 किलो से ऊपर की गठान

देवास। श्रीमती ज्योति पति राहुल भाटी, आयु- 36 वर्ष, निवासी- ग्राम पिपलौदा जिला उज्जैन मध्य प्रदेश पेट में दर्द से काफी परेशान थीं। अत्यन्त तीव्र पीड़ा में कई महीने व्यतीत कर चुकीं थीं। तीव्र दर्द और पीड़ा के साथ अमलतास हॉस्पिटल में 12 मार्च 2021 को उन्हें भर्ती किया गया था। भर्ती उपरांत खून पेशाब की के साथ हीं सोनोग्राफी भी की गई। सोनोग्राफी डॉक्टर को दिखाने पता चला की उन्हें पेट में बच्चादानी पर गठान है, जिसका ऑपरेशन करना होगा। 15/03/2021 को लैप्रोस्कोपिक पद्धति से ऑपरेशन अमलतास अस्पताल की वरिष्ठ स्त्रीरोग विशेषज्ञ एवं सर्जन डॉ. प्रीति जैन (एमएस), उनके सहयोगी डॉ. एच. सिंह एवं मिसेस सपना चौहान द्वारा सफलता पूर्वक किया गया। ऑपरेशन में बच्चादानी के साथ हीं उस पर बनी 5 किलो से ऊपर की गठान निकाली गई।

अमलतास अस्पताल के पीआरओ सन्तोष वर्मा ने बताया की चुकीं रोगी सरकार की किसी भी योजना में नहीं आती थीं और सामान्य परिवार से थीं जिस कारण ऑपरेशन का खर्च उठाने में पुरी तरह से असमर्थ थीं। ऐसी स्थिति में अमलतास के चैयरमेन मयंकराज सिंह भदोरिया द्वारा उक्त महिला का ऑपरेशन पूरी तरह से नि:शुल्क करने का निर्णय लिया, निर्णय अनुसार अमलतास अस्पताल की डाक्टरों की टीम द्वारा रोगी का नि:शुल्क उपचार और ऑपरेशन किया गया। इसके साथ ही छुट्टी होने पर 1 महिने की दवाई भी निशुल्क देते हुवे एम्बुलेंस से घर तक छोड़ा गया।

डोर टू डोर कलेक्शन चार्ज प्रतिमाह 60 तो जलकर की दर बढ़कर 250 हुई

राज्य शासन ने किया निकाय टैक्स वृद्धि को आगामी आदेश तक स्थगित….

देवास। नगर पालिका निगम देवास द्वारा नगर निकाय टैक्स की दरों में भारी वृद्धि की गई थी। यह वृद्धि वित्तीय वर्ष 2021-22 से लिए लागू होना थी । नगर पालिका निगम द्वारा सार्वजनिक सूचना जारी कर नगरीय निकाय के कर की नई वृद्धि करी हुई दरे जारी की गयी थी। इससे पहले इंदौर में जारी हुई वृद्धि करी हुई नई दरे का फैसला सरकार द्वारा हस्तक्षेप करके रुकवा दिया गया है। अब राज्य शासन ने समस्त निकाय टैक्स वृद्धि को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया है । वृद्धि करी हुई दरो से आवासीय इकाइयों को प्रतिमाह डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए 60 रूपए प्रतिमाह चुकाने होंते।वही आवासीय इकाइयों के लिए जलकर की दरे भी बढ़ाकर 250 रूपए प्रतिमाह कर दी गयी थी। जो पहले 150 रूपए प्रतिमाह थी। वही अब आवासीय इकाई को 170 रूपए प्रतिमाह सीवरेज देना होता। तो जिन घरों में सीवरेज कनेक्शन नही है जो सेप्टिक टैंक से जुड़े हे उन घरों में सेप्टिक मैनेजमेंट चार्ज 110 रूपए तय की गयी थी। सिर्फ जलकर व डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की नई दरें लागू होने से अब आम व्यक्ति को वार्षिक 1560 (1200 +360) अतिरिक्त चुकाने होंते। करो की दरें बढ़ाने के पीछे नगर निगम ने तर्क दिया था कि वर्ष 2019-2020 में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर कुल 17.87 करोड़ जल प्रदाय पर 13.15 करोड़ तथा सीवरेज पर 43.40 करोड़ राशि व्यय हुई है जिसका अनुमोदन संचालनालय स्तर की गठित समिति द्वारा किया गया है। तो व्यय राशि के अनुपात में उपभोक्ताओ से प्राप्त आय अत्यंत कम होने से सेवाओं के लिए दरों में परिवर्तन किया जाना आवश्यक था।

• राज्य शासन ने किया निकाय टैक्स वृद्धि को आगामी आदेश तक स्थगित….

राज्य शासन ने किया निकाय टैक्स वृद्धि को आगामी आदेश तक स्थगित….

• नगर पालिका निगम द्वारा जारी वृद्धि करी हुई दरे निम्नलिखित है:-

पं. त्रिपाठी मित्र मंडल एवं युवा कांग्रेस द्वारा करो के में शुल्क वृद्धि को वापस लेने के लिए ज्ञापन आयुक्त को ज्ञापन दिया

देवास। पं. रितेश त्रिपाठी मित्र मंडल एवं युवा कांगे्रस द्वारा आयुक्त विशालसिंंह चौहान को जलकर एवं कचरा संग्रहण शुल्क वृद्धि वापस लेने के लिए ज्ञापन दिया गया । ज्ञापन में बताया गया कि नगर निगम प्रबंधन द्वारा जलकर की राशि 150 प्रतिमाह से बढ़ाकर 250 रू कर दी गई है। तथा कचरा संग्रहण शुल्क 30 रू प्रतिमाह की जगह 60 रू प्रतिमाह, तथा सीवरेज केे नये कर 110 रू प्रतिमाह कर दिया गया है एवं अन्य सेवाओं में भी कर की बढ़ोतरी की गई है। उसे चालू वित्तीय वर्ष में लागूू कर दिया गया है। वर्तमान परिस्थिति में अनुचित है क्योंकि देवास औद्योगिक नगरी है ओर अधिकांश लोग मजदूर वर्ग से हैं ऐसे में अधिरोपित किया गया। प्रभार वहन करने में इन्हेें परेशानी होगी और वर्र्तमान कोरोना काल में गार्डन व्यवसायी, निजी विद्यालय, छोटे व्यवसायी, पान की दुकान गुमटी आदि लघु व्यवसायी आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे है। ऐसे में यह बढ़ोतरी न्याय संगत भी नहीं है। क्योकि पिछले एक वर्ष से कोरोना के संक्रमण से निम्न से लेकर उच्च वर्ग तक प्रभावित हुआ है। अधिकांश के रोजगार धंधे छिन गए हैं ओर वे बेरोजगार हो गए हैं। परिवार का भरण पोषण भी बमुश्किल से कर पा रहे हैं बावजूूद अपना कर्तव्य निभाते हुए नगर निगम द्वारा अधिरोपित जलकर, तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सेवाओं के प्रभार को नियमित रूप से जमा कर रहे हैं। ज्ञापन में मांग की गई है कि इस बढ़े हुए प्रभार को वापस लिया जाकर पूर्ववत रखते हुए कोरोना काल में आर्थिक तंगी से जूझ रहे नागरिकों को राहत दी जाए। यदि यह आदेश वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा । ज्ञापन का वाचन युवा कांगे्रस देवास विधानसभा अध्यक्ष दिग्विजयसिंह झाला ने किया। इस अवसर पर इरशाद नागोरी, हिम्मतसिंह चावड़ा, दीपेश कानूनगो, नईम एहमद, विशाल यादव, अतुुलसिंह, तनवीर शेख, विजय चौहान, आयुष श्रीवास, गोलूू मोरे, ऋषभ यादव, अमन श्रीवास, अंकितसिंह ठाकुर, अजय शुक्ला आदि उपस्थित थे।

पुलिस ने की वाहन चोरो के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही कुल 7 वाहन जब्त

देवास। पुलिस अधीक्षक डॉ श्री शिवदयाल सिंह के निर्देशन तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सम्पंति सम्बंधी की रोक थाम में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास को दिनांक 30 व 31 मार्च को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा आरोपी विक्रम पिता चन्दर मालवीय उम्र 42 साल निवासी मल्हार कालोनी देवास, लक्की पिता किशोर वर्मा उम्र 20 साल निवासी मल्हार कालोनी देवास, गजराज पिता समंदर तवर उम्र 24 साल निवासी अमोना को अलग अलग अपराध मे गिरफ्तार किया।

आरोपीयो के कब्जे से एक एक्टीवा एम.पी.09एस.जी.3604, एक मोटर सायकल ग्लेमर एम.पी.41 एम.के.9701 एक पल्सर मोटरसाइकिल, बिना नम्बर की गाडी जिसका चैसिस नम्बर एम 02 ए 11 सी व्हाय7 के आर एफ 31563 है , हीरो स्पेण्डर प्रो एम.पी.13 ई .एम 6906, होरो एचडिलक्स एम.पी.41 एम.जेड. 7498, टी.व्ही.एस स्टारसिटि नम्बर एम.पी.41 बी 7199 को जब्त किया गया है ।कुल सात वाहन कीमती लगभग चार लाख रुपये की बरामदगी करने में सफलता प्राप्त हुई है।

सराहनीय कार्य :- उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक अनिल शर्मा, सहायक उप निरीक्षक के.के परमार, सहायक उप निरीक्षक पर्बतसिह परिहार , सहायक उप निरीक्षक देवेन्द्र सिह चौहान, प्र. आरक्षक रवि वर्मा, प्र. आरक्षक नदंकिशोर पटेल, प्र. आरक्षक अर्पित श्रीवास्ताव, प्र. आरक्षक अमरीश भदौरिया, आरक्षक महेन्द्र सिह, आरक्षक सतीश सिकरवार, आरक्षक रवि भदौरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आज 27 लोगो की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

  • आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः
  • 1 पताः-जवाहर नगर, देवास ,पुरूष 65 वर्ष
  • 2 पताः-एचआईजी विजय नगर, देवास ,पुरूष 88 वर्ष
  • 3 पताः-राधागंज, देवास ,महिला 61 वर्ष
  • 4 पताः-हेबतराउ मार्ग, देवास ,पुरूष 65 वर्ष
  • 5 पताः-एमआईजी जुनियर मुखर्जी नगर, देवास ,पुरूष 61 वर्ष
  • 6 पताः-राजाराम नगर, देवास ,पुरूष 63 वर्ष
  • 7 पताः-इटावा, देवास ,पुरूष 62 वर्ष
  • 8 पताः-सनफार्मा, देवास ,पुरूष 53 वर्ष
  • 9 पताः-विवेकानंद कालोनी, देवास ,पुरूष 52 वर्ष
  • 10 पताः-पुलिस लाईन, देवास ,पुरूष 58 वर्ष
  • 11 पताः-पुलिस लाईन, देवास ,महिला 45 वर्ष
  • 12 पताः-मैनाश्री कालोनी, देवास ,पुरूष 63 वर्ष
  • 13 पताः-मल्हार रोड, देवास ,पुरूष 52 वर्ष
  • 14 पताः-मोती बंगला, देवास ,महिला 37 वर्ष
  • 15 पताः-मोती बंगला, देवास ,महिला 23 वर्ष
  • 16 पताः-जामगोद, देवास ,पुरूष 70 वर्ष
  • 17 पताः-राम नगर, देवास ,पुरूष 53 वर्ष
  • 18 पताः-एमजी रोड, देवास ,महिला 70 वर्ष
  • 19 पताः-गोमती नगर, देवास ,पुरूष 68 वर्ष
  • 20 पताः-शिखरजी धाम, देवास ,पुरूष 62 वर्ष
  • 21 पताः-बांगरदा, देवास ,पुरूष 53 वर्ष
  • 22 पताः-विश्वकर्मा नगर, देवास ,पुरूष 52 वर्ष
  • 23 पताः-मुखर्जी नगर, देवास ,पुरूष 61 वर्ष
  • 24 पताः-बारलोकर इंडिया कम्पनी, देवास ,पुरूष 53 वर्ष
  • 25 पताः-कालानी बाग, देवास ,महिला 58 वर्ष
  • 26 पताः-मैनाश्री, देवास ,महिला 59 वर्ष
  • 27 पताः-आवास नगर, देवास ,पुरूष 51 वर्ष
  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 69148
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 619
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 341
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 27
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 314
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 118383
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 117846
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 3316
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 113595
  • 11 –आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 53
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 3098
  • 13 –आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 191
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 537
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 7.92
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.81
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 93.43
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.81

प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने अपने बच्चो को कुँए में फेंक कर स्वयं को लगाई थी आग

मामले में पुलिस ने आज एक आरोपी को किया गिरफ्तार

देवास। दिनांक 25.03.21 को जिले के बरोठा के ग्राम तोलापुरा में मुकेश पिता कैलाशचंद परमार उम्र 35 साल नामक व्यक्ति ने अपने 2 बच्चो को कुँए में फेककर हत्या करके खुद को आग लगा ली थी जिसमे तीनो की दर्दनाक मौत हो गयी थी। मामले में आज बताया गया कि मृतक ने प्रताड़ित होकर यह बच्चो की हत्या करके स्वयं को आग लगाई थी। जिसमें आज मर्ग जांच पर आरोपी अंबाराम पिता नंदराम मालवीय निवासी ग्राम रतेडी के खिलाफ धारा 306 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

रंगपंचमी पर दिनांक 1 अप्रैल को रात्रि 11:30 बजे से 2 अप्रैल शाम 5:00 बजे तक रहेगी शुष्क अवधि

• जिले की समस्त देशी / विदेशी मदिरा दुकानों एवं वाईन शॉप रहेगी बंद एवं मदिरा का विक्रय रहेगा प्रतिबंधित

देवास। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, जिला देवास दिनांक 02.04.2021 को रंगपंचमी के त्यौहार पर लोकशांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए. जिले की समस्त देशी / विदेशी मदिरा दुकानों एवं वाईन शॉप को बंद रखा जाना एवं मदिरा का विकय दिनांक 01.04.2021 को रात्रि 11:30 बजे से दिनांक 02.04.2021 को सांयकाल 5:00 बजे तक प्रतिबंधित किया है।
उक्त घोषित शुष्क अवधि में देशी मदिरा मद्यभाण्डागार बंद रहेंगे तथा मद्यभाण्डागारों से मदिरा का प्रदाय प्रतिबंधित रहेगा । सर्व संबंधित आदेश का कड़ाई से पालन करें/ करवाए एवं मदिरा के अवैध विक्रय/ परिवहन / चौर्य नयन पर कड़ा नियंत्रण रखा जाना सुनिश्चित करें।

बच्चों के भविष्य से खेल रहा कोरोना

सालभर से ज्यादा समय से बच्चे स्कूल से दूर, मानसिक, बौद्धिक, तार्किक व शारीरिक क्षमता पर पड़ रहा भारी असर

देवास। भारत में बीते वर्ष 27 जनवरी को केरल में कोरोना संक्रमण का पहला केस सामने आया जिसके बाद कोरोना लगातार भारत में अपने पैर पसारता चला गया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार द्वारा सख्त कदम उठाते हुए पूरे देश में 22 मार्च को जनता कर्फ्यू व उसके बाद पुर देश मे पूर्ण लॉकडाउन भी लगाया गया। लॉकडाउन से पूरा देश मानो थम गया और बच्चा, बूढ़ा, व्यस्क सभी अपने घरो में कैद हो गए। जिससे देश की अर्थव्यवस्था को तो नुकसान हुआ ही परंतु देश का आने वाले भविष्य को लगभग 1 साल से ज्यादा समय तक स्कूलों से दूर रहना पड़ा है। जिससे बच्चों की बौद्विक, मानसिक व शारारिक क्षमता पर भारी असर दिख रहा है। हालाँकि इस दौरान कुछ युवाओं ने मौके का सदउपयोग कर के अपनी कला एवं हुनुर को निखारा है परन्तु ऐसे युवाओ की संख्या सीमित है। वही इस दौरान स्कूलों द्वारा ऑनलाइन क्लासेस संचालित की गयी परंतु यह हम सभी जानते है कि ऑनलाइन क्लास में बच्चो द्वारा कैसी और कितनी पढ़ाई की गयी। इतने लंबे समय तक पढ़ाई से दूर रहने से बच्चो की तार्किक बुद्धि व मानसिक क्षमता पर भी प्रभाव पड़ा है। इस बीच समय-समय पर स्कूल संस्थानो द्वारा स्कूल खोलने की मांग उठाई गई परन्तु बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा स्कूल नही खोले गए। जब देश में कोरोना वैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिली और देशवासियों को कोरोना से बचाव का टीका लगना शुरू हुआ तो जनता को लगा अब कोरोना से राहत मिलेगी और कोरोना का टीका लगने से कुछ समय के लिये देश में कोरोना मामले का आँकड़ा कम भी हुआ परंतु लगभग ठीक 1 साल बाद फिर कोरोना ने अपना रौद्र रूप दिखाया और पहले से भी ज्यादा तेज़ी से अपना संक्रमण फैला रहा है। जिसको देखते हुए फिर से कुछ शहरो में लॉक डाउन की शुरुआत हुई। अभी जारी कोरोना की दूसरी लहर में बुजुर्ग के साथ – साथ बच्चे भी कोरोना संक्रमित हो रहे है। स्कूल व कॉलेजो को जो छुट मिली थी उनपर केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा फिर से पाबंदीया लगाई गई । फिर से स्कूल बंद हुए और बच्चों की परीक्षाएं भी ऑनलाइन व ओपनबुक पद्धति के माध्यम से हुई तथा होगी जिससे कोरोना से तो बचा जा सकता है परंतु बच्चो के बौद्धिक ज्ञान पर इसका काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है क्योकि ओपन बुक पद्धति के माध्यम से बच्चो को ना पढ़ना तो नही पड़ता और परीक्षा में पास भी अच्छे अंको से हो जाते है। ओपन बुक पद्धति से घर बैठकर परीक्षा देने से बच्चे कोरोना से तो बच सकता है परंतु अपने बौद्धिक ज्ञान का विकास नही कर सकता है। इसलिए ऐसा लगता है कि कोरोना ने देश का तो काफी नुकसान किया ही परंतु स्कूल व कॉलेज के बच्चो के बौद्धिक, मानसिक, तार्किक ज्ञान पर असर डाल कर देश के भविष्य से साथ भी खेल रहा है

आज 15 सैंपल की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 31 मार्च 2021

  • आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः
  • 1 पताः-जयप्रकाश नगर, देवास ,पुरूष 37 वर्ष
  • 2 पताः-शालिनी रोड, देवास ,पुरूष 47 वर्ष
  • 3 पताः-विश्राम बाग, देवास ,महिला 67 वर्ष
  • 4 पताः-पुलिस लाईन, देवास ,पुरूष 29 वर्ष
  • 5 पताः-एलआईजी मुखर्जी नगर, देवास ,पुरूष 70 वर्ष
  • 6 पताः-ताराणी कालोनी, देवास ,पुरूष 41 वर्ष
  • 7 पताः-कालानी बाग, देवास ,पुरूष 45 वर्ष
  • 8 पताः-जयश्री नगर, देवास ,पुरूष 58 वर्ष
  • 9 पताः-राधागंज, देवास ,महिला 31 वर्ष
  • 10 पताः-जोशीपुरा, देवास ,पुरूष 46 वर्ष
  • 11 पताः-ताराणी कालोनी, देवास ,पुरूष 71 वर्ष
  • 12 पताः-एएसपी बंगलो राधागंज, देवास ,महिला 22 वर्ष
  • 13 पताः-सिविल लाईन, देवास ,महिला 49 वर्ष
  • 14 पताः-एलआईजी जवाहर नगर, देवास ,महिला 31 वर्ष
  • 15 पताः-पाचुंकर कालोनी, देवास ,पुरूष 68 वर्ष

विवरण संख्या
1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 66168
2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 306
3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 147
4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 15
5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 132
6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 117764
8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 117505
9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 3289
10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 113281
11 –आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 10
12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 3045
13 –आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 217
14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 259
17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27
18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 10.20
19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.80
20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 92.58
21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.82

एक दिवसीय खांडेराव बाबा मेले का आयोजन ,पुलिस की मौजूदगी में मेले में खुलेआम चला चकरीवाला जुआ…

देवास जिले में कोरोना वायरस के चलते 144 धारा लगी है जिसके बावजूद कानून बना मजाक…

कन्नौद : ग्राम रायपुरा में होली पर्व के दूसरे दिन खंडेराव बाबा के नाम से भराने वाले एक दिवसीय मेले का आयोजन प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी आयोजन किया गया। जहां पर मेले में भारी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से लोग अपने-अपने देव बाबाओं के साथ (राड़) के रूप में पहुंचे। देव बाबाओ ने मेले में लगे लकड़ी के स्तंभ (गल) पर चढ़कर झंडा लगाया। पुरानी परंपरा के अनुसार लोगो की मान्यता पूरी होने पर खांडेराव बाबा को भेट स्वरूप मुर्गा, बकरे की बली दी गई। मेले में पहुँचे लोग मेले में झूले आइसक्रीम ,जलेबी ,भजिये का लुफ्त लेते नजर आए। वहीं दूसरी और मेले में चकरी वाला जुआ पुलिस की उपस्थिति में खुलेआम खेला जा रहा था। जुआ खिलाने वाला शख्स पैसों को दुगना करने का खेल मेले में जोर-जोर से आवाजे लगाकर खिला रहा था जहाँ पर 1 रु. के 10 रु. करने का खेल बड़े पैमाने पर खेला जा रहा था। वही मेले में मौजूद पुलिस इस खेल को नज़र अंदाज़ कर भोले भाले ग्रामीणों को इस खेल का शिकार होते देख रही थी। इस खेल के लालच में गांव से आए ग्रामीण हजारों रुपए हार कर अपनी जेब खाली कर गए।
गौरतलब रहे कि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में अवैध गांजा, ढाबो पे शराब बेची जाना,सट्टा के अड्डे बेखौफ चल रहे हैं। जिस कारण चोरियों भी हुई है। मोटरसाइकिल चोरी व घर की चोरियों के खुलासे आज तक नहीं हो सकते हमेशा चोरों का ही आतंक व दहशत रही है।

चंचल भारतीय✒️