राजस्व मांग का 187 प्रतिशत लक्ष्य, हासिल करने वाला पहला डिवीजन बना देवास ग्रामीण सम्भाग

देवास। बिजली बिलों की वसूली में देवास जिले का ग्रामीण सम्भाग ऐसा पहला सम्भाग है, जिसने 31 मार्च के पहले ही अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया। ग्रामीण सम्भाग के कार्यपालन यंत्री दिनेश कुमार तिवारी के प्रभावी प्रबन्धन और कुशल नेतृत्व में वसूली की ऐसी भूमिका तैयार की गई जिससे यह लक्ष्य समय से पहले ही हासिल हो गया। ग्रामीण सम्भाग के सहायक प्रबन्धक अनुग्रह त्रिवेदी ने बताया कि ग्रामीण सम्भाग के पदेन तहसीलदार अरविंद शर्मा और वितरण केंद्रों के अधिकारियों द्वारा अपने लक्ष्य को पूरा करने की तैयारी फरवरी में ही कर ली थी। जिसमें कुर्की, जप्ती की कार्यवाही के साथ ही विद्युत चोरी के केस विशेष कोर्ट में प्रस्तुत करने, काटे गए कनेक्शन को रात्रि में चेक करने के साथ ही वीडियो ग्राफी भी करवाई गई। ऐसे सक्षम उपभोक्ता जिनके द्वारा वर्षों से बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा था उनके ट्रेक्टर, मोटर सायकल, घरेलू विद्युत उपकरणों की कुर्की जप्ती की गई। वसूली के साथ ही विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के लिए कार्यपालन यंत्री श्री तिवारी द्वारा स्वयम कृषकों के घर पहुंच कर निराकरण किया गया, जिससे उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति विश्वास बना और कृषकों द्वारा आगे रहकर बिलो का भुगतान किया गया। देवास ग्रामीण की  राजस्व मांग 225 लाख के विरूद्ध 395.34 लाख की रिकार्ड वसूली की गयी। देवास वृत के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा श्री दिनेश कुमार तिवारी के कुशल नेतृत्व को बधाई देते हुए सराहा गया।

देवास कलेक्टर के ला एंड आर्डर को ताक पर रखकर बागली मे निकल रहे हैं रैली व जुलूस

बागली में 10 कोरोना पॉजिटिव, जिम्मेदार क्यों नहीं दे रहे हैं ध्यान?
आदिवासी समाज के लोगों ने कलेक्टर एवं एसपी को आवेदन देकर की रैली आयोजक पर कार्यवाही की मांग

देवास । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी चन्द्र मौली शुक्ला के कोरोना संबंधित ला एंड आर्डर के संशोधित आदेश क्रमांक 738/एडीम/रीडर/एफ-150/2021 देवास 27-03-2021 की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं । पूरे विश्व में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी की दुसरी लहर चल रही है जिसके रोकथाम के लिए शासन प्रशासन मुस्तैद है साथ ही जिलाधीश द्वारा ला एंड आर्डर आदेश जारी किया गया है । जिसके बिंदु क्रमांक छ में यह स्पष्ट रुप से लिखा है कि जिले में किसी भी प्रकार की रैली, जुलूस, गैर, फाग उत्सव जुलूस, मिलन समारोह एवं किसी भी प्रकार के प्रदर्शन व मेलों का आयोजन, धरना आदि का आयोजन प्रतिबंधित रहेगा इसके बावजूद नियमों को ताक पर रखकर नगर परिषद बागली जिला देवास में रविवार जनजाति मंच जिला देवास के अध्यक्ष मुकेश वास्केल द्वारा डीजे के साथ पूरे नगर में रैली निकाली गई तथा लोगों की भीड़ एकत्रित की गई , जिसमें कोविड-19 नियमों का पालन भी नहीं किया गया। जबकि नगर मे वर्तमान मे कोरोना के 10 सक्रिय केस है। कोरोना संक्रमण ना फैले इसके लिए कुछ दिन पहले कोरोना महामारी से बचाव हेतु आदिवासी समाज द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व ) बागली को भगोरिया हाट मे कोरोना गाडलाइन का पालन करने हेतू आवेदन भी दिया गया था। जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कलेक्टर महोदय के आदेश का उल्लंघन किया जा रहा है। उक्त संबंध में समस्त आदिवासी समाज द्वारा जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कलेक्टर के आदेश को धता बताने वाले रैली के संचालक जनजाति मंच के अध्यक्ष मुकेश वास्केल तथा संबंधित लोगों पर कार्यवाही की मांग की। जयस बिरसा ब्रिगेड बागली के युवा कमल डोडवे का आरोप है कि मुकेश वास्केल द्वारा आदिवासी समाज के लोगो को पैसे तथा दारू मुर्गा मटन का लालच देकर भ्रमित किया रहा है। साथ ही आदिवासी समाज के पवित्र भगोरिया हाट मे आदिवासी रीति रिवाजों तथा सांस्कृतिक मूल्यो का अपमान किया जा रहा है। इस अवसर पर दयाराम ठाकुर समाज संरक्षक, मोहन जामले जयस बागली अध्यक्ष, मुकेश बामनिया, शेरसिंह सपनिया, अनिल वास्केल, मंशाराम मकवाना, जायमल अजनारे, ग्यानसिंग अजनारे, दिवान पचावा, सीताराम आस्के आकास अध्यक्ष एवं राकेश देवड़े उपस्थित थे।

ARMY BHARTI 2021, सेना भर्ती रैली का हुआ समापन, रैली में 32 हजार युवाओं ने लिया भाग , सेना भर्ती रैली में 3900 युवाओं को प्राथमिक चयन

भर्ती रैली में विशेष सहयोग एवं व्यवस्थाओं के लिए कर्नल श्री सिंह ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को भेंट किया स्मृति चिन्ह

• चयनित पात्र आवेदकों की लिखित परीक्षा 30 मई को होगी आयोजित

देवास। जिले में इंदौर एवं उज्जैन संभाग के लिए सेना भर्ती का रैली का आयोजन के कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में 20 मार्च से 30 मार्च को किया गया। सेना भर्ती रैली का आज मंगलवार को समापन हुआ। सेना भर्ती रैली के अन्तर्गत मंगलवार को 30 मार्च को 2021 को धर्म शिक्षक, फार्मा, नर्सिग मेल एवं लिपिकिय पद हेतु 5860 युवाओं द्वारा ऑनलाइन पंजीयन किया गया था। सेना भर्ती कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार पंजीकृत युवाओं में से 3354 युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि दिनांक 20 मार्च से 30 मार्च 2021 तक आयोजित सेना भर्ती रैली हेतु कुल 49 हजार 987 युवाओं द्वारा ऑनलाईन पंजीयन किया गया था, जिसमें से लगभग 32 हजार युवाओं द्वारा रैली मे भाग लिया गया। शारीरिक परीक्षण एवं चिकित्सा परीक्षण उपरांत लगभग 3900 युवाओं को लिखित परीक्षा हेतु पात्र पाया गया। पात्र आवेदकों की लिखित परीक्षा दिनांक 30 मई 2021 आर्मी स्कूल महू में आयोजित की जाएगी।

कर्नल बलजीत सिंह निर्देशक भर्ती कार्यालय महू ने भर्ती रैली में सहयोग, उत्तम व्यवस्थाओं के लिए देवास कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह एवं सिविल प्रशासन की सराहना की तथा कलेक्टर श्री शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंह को स्मृति चिन्ह देकर धन्यवाद दिया। साथ ही जिले के अधिकारियों का भी सहयोग एवं व्यवस्था के लिए आभार माना।

मिलावटी दुध एवं मिलावटी मावा बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

1 चार पहिया वाहन के साथ 50 किलो मिलावटी मावा तथा 240 लीटर मिलावटी दूध सहित कुल 8 लाख रूपए की मश्रुका जब्त

देवास। मुख्यमंत्री एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देवास शिवदयाल सिंह द्वारा जिला देवास के सभी थानो को मिलावट खोरो की धर- पकड एवं कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था। इसी आदेश को दृष्टिगत रखते हुए दूध में पावडर मिलाकर मिलावटी दूध बनाया बना कर दूध के बड़े प्लान्ट एवं कम्पनी मे बेचने वालो पर कार्यवाही करते हुए उन्हें पकड़ा है, जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा विजयागंज मण्डी रोड पर आ रही महिन्द्रा थार जीप कमांक एम पी 41 सी ए 1674 को रोककर चेक किया गया व पंचों के समक्ष चालक का नाम पता पूछते अपना नाम रिजवान पिता युसूफ पटेल जाति नायता उम्र 20 साल एवं उसके साथी ने अपना नाम पता अरबाज पटेल पिता इब्राहिम पटेल जाति नायता उम्र 22 साल निवासी ग्राम सिलावटी थाना विजयागंज मण्डी देवास का होना बताया जिसकी जीप में एक पोटली में लगभग 50 किलो मावा एवं ऐल्युमिनियम व प्लास्टिक की केनों में लगभग 240 लीटर मिलावटी दूध पाया गया

जिससे मावा दूध मौके पर खरीदने व बेचने संबंधी कागजात मांगने पर उनके द्वारा मौके पर कोई कागजात पेश नहीं किये गये उक्त मावा व दूध को शुध्दता में मिलावट की शंका होने पर मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सुरेन्द्र ठाकुर को मोबाईल फोन कर तलब किया गया जिसके बाद वह मौके पर उपस्थित हुए जिनके द्वारा जीप में रखी उक्त पोटली व 8 केनों को खोलकर उसमें रखे मावा व दूध की शुध्दता की जाँच हेतु पृथक पृथक सैंपल लिये गये संदेही रिजवान व अरबाज पटेल से पूछताछ करने पर बताया गया कि कई वर्षों से वह लोग घर में दूध पावडर से मावा बनाकर दूध व मावा वर्तमान में मोनिका डेयरी देवास में विक्रय करने जा रहे थे मौके से महिंद्रा थार जीप एमपी 41 सीएम 1674 एवं 50 किलो मावा एवं 4 प्लास्टिक 4 एल्युमिनियम की केनों में भरा लगभग 240 लीटर दूध सहित लगभग कुल 8 लाख रूपये का मश्रुका आरोपीगणों सेे विधिवत जब्त कर आरोपी रिजवान पटेल व अरबाज पटेल निवासी सिलावटी को गिरफतार कर विवेचना में लिया गया आरोपियो से पूछताछ पर और भी खुलासा होने की संभावना है।

होली पर लगी आकर्षक रंगोली की प्रदर्शनी

देवास। होली के महापर्व पर शहर में संस्थाओं द्वारा आकर्षक रंगोली किं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमे प्रतिवर्ष प्रदर्शनी करने वाले युवा भगत सिंह क्लब के नेतृत्व में कलाकार मनोज पंवार द्वारा इस वर्ष भी परंपरा निभायी गयी इस बार उनके द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. अशोक जी वर्मा (काका) साहब की रंगोली बना कर श्रद्धासुमन अर्पित किया ।

तो शहर की संस्था ब्रम्हाणी युवा क्लब द्वारा शहर की युवा टीम के कलाकारों ने अपनी कला से लगभग 3 क्विंटल रंगों का उयोग करते हुए आकर्षक रंगोली की प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें उनके द्वारा कोरोना काल में पुलिस द्वारा किये काम को भी दर्शाया तथा विभिन्न रंगोली बनायीं सभी रंगोली को देखकर प्रदर्शनई में पहुँचे सभी नागरिक आचंभित थे। सभी रंगोली देखकर ऐसी लग रही थी जैसे कोई पेंटिंग हो।

आज 34 सैंपल की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 30 मार्च 2021

  • आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
  • 1 पताः-नलखेडी, देवास ,महिला 65 वर्ष
  • 2 पताः-उपडी टोंकखुर्द, देवास ,पुरूष 58 वर्ष
  • 3 पताः-सोनकच्छ, देवास ,महिला 52 वर्ष
  • 4 पताः-निपानिया हुर, देवास ,महिला 27 वर्ष
  • 5 पताः-रानीबागं,देवास ,महिला 25 वर्ष
  • 6 पताः-जवाहर नगर, देवास ,पुरूष 19 वर्ष
  • 7 पताः-सिविल लाईन, देवास ,महिला 45 वर्ष
  • 8 पताः-रैलवे कालोनी, देवास ,पुरूष 29 वर्ष
  • 9 पताः-राम नगर, देवास ,महिला 42 वर्ष
  • 10 पताः-देवश्री नगर, देवास ,पुरूष 58 वर्ष
  • 11 पताः-देवश्री नगर, देवास ,पुरूष 33 वर्ष
  • 12 पताः-उमाकांत कालोनी, देवास ,पुरूष 56 वर्ष
  • 13 पताः-सनवे फुट्स कम्पनी, देवास ,पुरूष 27 वर्ष
  • 14 पताः-भेरूगढ, देवास ,पुरूष 37 वर्ष
  • 15 पताः-भेरूगढ, देवास ,महिला 30 वर्ष
  • 16 पताः-भोपाल चैराहा, देवास ,महिला 32 वर्ष
  • 17 पताः-भेरूगढ, देवास ,महिला 28 वर्ष
  • 18 पताः-गीताश्री कालोनी, देवास ,पुरूष 40 वर्ष
  • 19 पताः-ंएलआईजी ढांचा भवन, देवास ,पुरूष 35 वर्ष
  • 20 पताः-गंगा नगर, देवास ,महिला 30 वर्ष
  • 21 पताः-गंगा नगर, देवास ,पुरूष 34 वर्ष
  • 22 पताः-ंबीएनपी कालोनी, देवास ,पंुरूष 38 वर्ष
  • 23 पताः-ंअनिल श्री नगर, देवास ,महिला 15 वर्ष
  • 24 पताः-मोती बंगला, देवास ,पुरूष 39 वर्ष
  • 25 पताः-टोंकखुर्द, देवास ,महिला 22 वर्ष
  • 26 पताः-मुखर्जी नगर , देवास ,पुरूष 34 वर्ष
  • 27 पताः-एलआईजी जवाहर नगर, देवास ,महिला 18 वर्ष
  • 28 पताः-एलआईजी तुलजा विहार, देवास ,पुरूष 25 वर्ष
  • 29 पताः-बजरंगबली नगर, देवास ,पुरूष 43 वर्ष
  • 30 पताः-ंक्षिप्रा, देवास ,पुरूष 45 वर्ष
  • 31 पताः-मोती बंगला, देवास ,पुरूष 42 वर्ष
  • 32 पताः-आर्दश नगर, देवास ,महिला 29 वर्ष
  • 33 पताः-राम नगर , देवास ,महिला 48 वर्ष
  • 34 पताः-ईडब्ल्युएस विजय नगर, देवास ,पुरूष 24 वर्ष
  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 66168
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 123
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 288
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 34
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 254
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 117458
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 117358
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 3274
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 113149
  • 11 –आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 7
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 3035
  • 13 –आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 212
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 100
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27
  • 18 –जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 11.81
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.79
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 92.70
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.82

आज 32 सैंपल की रिपोर्ट मिली कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 29 मार्च 2021

  • आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
  • 1 पताः-मोती बंगला, देवास ,पुरूष 59 वर्ष
  • 2 पताः-गजरा गियर कालोनी, देवास ,पुरूष 56 वर्ष
  • 3 पताः-अल्कापुरी, देवास ,पुरूष 54 वर्ष
  • 4 पताः-कालानी बाग, देवास ,पुरूष 36 वर्ष
  • 5 पताः-बजरंग नगरं,देवास ,महिला 49 वर्ष
  • 6 पताः-कर्मचारी कालोनी, देवास ,पुरूष 52 वर्ष
  • 7 पताः-हटेसिंह गोयल कालोनी, देवास ,पुरूष 35 वर्ष
  • 8 पताः-ईडब्ल्युएस मुखर्जी नगर, देवास ,पुरूष 26 वर्ष
  • 9 पताः-गंगा नगर, देवास ,पुरूष 47 वर्ष
  • 10 पताः-कर्मचारी कालोनी, देवास ,महिला 47 वर्ष
  • 11 पताः-उज्ज्ैान रोड देवास ,महिला 38 वर्ष
  • 12 पताः-ंपंचशील नगर, देवास ,महिला 53 वर्ष
  • 13 पताः-एलआईजी विकास नगर, देवास ,पुरूष 29 वर्ष
  • 14 पताः-बद्रीधाम एक्सटेंशन, देवास ,पुरूष 31 वर्ष
  • 15 पताः-मिश्रीलाल नगर, देवास ,पुरूष 25 वर्ष
  • 16 पताः-अल्कापुरी, देवास ,पुरूष 57 वर्ष
  • 17 पताः-आवास नगर, देवास ,पुरूष 40 वर्ष
  • 18 पताः-लक्ष्मण नगर, देवास ,पुरूष 35 वर्ष
  • 19 पताः-गोमती नगर, देवास ,महिला 34 वर्ष
  • 20 पताः-गोमती नगर, देवास ,पुरूष 36 वर्ष
  • 21 पताः-आवास नगर, देवास ,पुरूष 72 वर्ष
  • 22 पताः-ंमैनाश्री कालोनी, देवास ,महिला 30 वर्ष
  • 23 पताः-विवेक नगर, देवास ,पुरूष 30 वर्ष
  • 24 पताः-ंएलआईजी विकासनगर, देवास ,महिला 50 वर्ष
  • 25 पताः-ंएलआईजी विकासनगर, देवास ,पुरूष 53 वर्ष
  • 26 पताः-रेवाबाग, देवास ,पुरूष 50 वर्ष
  • 27 पताः-ंबीएनपी कालोनी, देवास ,महिला 50 वर्ष
  • 28 पताः-ंमैनाश्री कालोनी, देवास ,महिला 54 वर्ष
  • 29 पताः-रोका प्रायवेट , देवास ,पुरूष 37 वर्ष
  • 30 पताः-ंपाचुनकर कालोनी देवास ,महिला 26 वर्ष
  • 31 पताः-राम नगर, देवास ,पुरूष 45 वर्ष
  • 32 पताः-महावीर नगर देवास ,पुरूष 26 वर्ष
  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 66168
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 287
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 517
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 32
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 485
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 117335
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 117070
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 3240
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 113149
  • 11 –आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 10
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 3028
  • 13 –आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 185
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 265
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 6.19
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.77
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 93.46
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.83

यात्री बस व मोटरसाइकिल की हुई भिड़ंत

मोटर साइकिल सवार दो युवकों की मौके पर मौत

देवास। जिले के बागली थाना अंतर्गत बिजवाड के समीप नेमावर रोड पर धनतलाब घाट पर अंध गति से बिजवाड़ से इंदौर की ओर जा रही यात्री बस एम पी 47 पी 0399 ने मोटरसाइकिल नंबर एम पी 09 वी वी 0307 पर सवार दो युवकों टक्कर मार दी । टक्कर इतनी जोरदार थी की टक्कर से मौके पर ही मोटरसायकल पर सवार दो मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने हंड्रेड डायल को फोन लगाकर सूचना दी जिस पर पर एफआरवी 03 के आरक्षक भूपेंद्र पूरीय व पायलट नितिन मंडलोई ने दोनों का शव बागली शासकीय चिकित्सालय पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। दुर्घटना में मृतकों की शिनाख्त सुनील मेहरा उम्र 20 वर्ष व दिनेश कुमार के नाम से हुई है। दोनों नसरुल्लागंज जिला सीहोर के निवासी बताए जा रहे हैं।

आज आई 35 सैम्पलों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 28 मार्च 2021

  • आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः
  • 1 पताः-पुंजापुरा बागली, देवास ,पुरूष 63 वर्ष
  • 2 पताः-पुंजापुरा बागली, देवास ,महिला 58 वर्ष
  • 3 पताः-पुंजापुरा बागली, देवास ,पुरूष 25 वर्ष
  • 4 पताः-भीकुपूरा पुंजापुरा बागली, देवास ,पुरूष 33 वर्ष
  • 5 पताः-वार्ड-3 बागली, देवास ,पुरूष 28 वर्ष
  • 6 पताः-गुराडिया कला, देवास ,पुरूष 24 वर्ष
  • 7 पताः-विकास नगरं,देवास ,महिला 52 वर्ष
  • 8 पताः-सिलवर पार्क, देवास ,पुरूष 44 वर्ष
  • 9 पताः-ंरविशंकर शुक्ला नगर, देवास ,महिला 50 वर्ष
  • 10 पताः-तिलक नगर ,देवास ,महिला 33 वर्ष
  • 11 पताः-नुतन नगर, देवास ,पुरूष 33 वर्ष
  • 12 पताः-ंगायत्री विहार, देवास ,महिला 44 वर्ष
  • 13 पताः-ंकबीट नगर, देवास ,महिला 40 वर्ष
  • 14 पताः-समयक विहार, देवास ,पुरूष 32 वर्ष
  • 15 पताः-ंअम्बेडकर नगर, देवास ,महिला 25 वर्ष
  • 16 पताः-मल्टी चाणक्यपुरी, देवास ,पुरूष 53 वर्ष
  • 17 पताः-ंकन्नोद, देवास ,महिला 20 वर्ष
  • 18 पताः-ंराधागंज, देवास ,महिला 52 वर्ष
  • 19 पताः-ंराधागंज, देवास ,महिला 29 वर्ष
  • 20 पताः-सिया, देवास ,पुरूष 57 वर्ष
  • 21 पताः-एचआईजी मुखर्जी नगर, देवास ,पुरूष 65 वर्ष
  • 22 पताः-उपाध्याय नगर, देवास ,महिला 56 वर्ष
  • 23 पताः-विनायक नगर, देवास ,महिला 28 वर्ष
  • 24 पताः-ंक्षिप्रा, देवास ,महिला 26 वर्ष
  • 25 पताः-ंजेतपुरा, देवास ,महिला 76 वर्ष
  • 26 पताः-ओम साई विहार, देवास ,पुरूष 35 वर्ष
  • 27 पताः-खटाम्बा, देवास ,पुरूष 50 वर्ष
  • 28 पताः-पंचशील नगर, देवास ,पुरूष 52 वर्ष
  • 29 पताः-ंपीठा रोड देवास ,महिला 78 वर्ष
  • 30 पताः-चुडी बाखल, देवास ,पुरूष 49 वर्ष
  • 31 पताः-कोठी रोड, देवास ,पुरूष 62 वर्ष
  • 32 पताः-गजराज गेयर, देवास ,पुरूष 65 वर्ष
  • 33 पताः-ंसनसीटी-2 देवास ,महिला 27 वर्ष
  • 34 पताः-ंक्षिप्रा, देवास ,पुरूष 39 वर्ष
  • 35 पताः-प्रेमनगर पार्ट देवास ,पुरूष 52 वर्ष
  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 66168
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 534
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 381
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 35
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 346
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 117048
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 116553
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 3208
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 112664
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 9
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 3018
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 163
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 495
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 9.19
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.75
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 94.08
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.84

विधायक आशीष शर्मा एवं एसडीएम तहसीलदार की उपस्थिति में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी का किया शुभारंभ

कन्नौद। विधायक आशीष शर्मा एवं एसडीएम नरेंद्र सिंह धुर्वे, तहसीलदार नागेंद्र प्रसाद पानिका की उपस्थिति में इंदौर रोड श्री अन्नपूर्णा वेयरहाउस, श्री कृष्णा वेयर हाउस,कुंडल वेयर हाउस, श्री नटराज वेयरहाउस पर गेहूं उपार्जन केंद्र का आज शुभारंभ हुआ। अतिथियों द्वारा श्री अन्नपूर्णा वेयरहाउस उपार्जन केंद्र पर कृषक से 70 क्विंटल गेहूं खरीदी कर समर्थन मूल्य पर गेहूं व चना खरीदी का शुभारंभ किया। इसी प्रकार श्री कृष्णा वेयर हाउस पर भी कृषक से 17 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। विधायक आशीष शर्मा ने किसान को फूल माला पहनाकर साफा बांधा ,तिलक लगाया ,मिठाई खिलाई, इस अवसर पर शिव पटेल, डॉ विजय गुर्जर,प्रवीण धूत, राजेश चौहान,किसान नेता कृष्णकांत मीणा, महेश परमार सरपंच, अनोखीलाल चौहान, राजेश जोशी, राजू खत्री, घनश्याम पटेल, राजकुमार वर्मा, राधेश्याम जाट, श्रीपरमार, विनोद मालवीय,आदि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी गण व कार्यकर्ता गण मौजूद थे। उपार्जन केंद्र पर किसानों को खड़े रहने के लिये दो गज की दूरी अनुसार गोले बनाये गये हैं। बाहर से आने वाले किसानों के लिये भी हैण्ड वाश सेनेटाईजर पीने के पानी बैठने के लिए छांव आदि की व्यवस्था का भी केंद्रो पर बेहतर तरीके से ध्यान रखा गया है।

विधायक आशीष शर्मा एवं एसडीएम नरेंद्र सिंह धुर्वे , तहसीलदार नागेश्वर प्रसाद पानीका, उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीएम नरेंद्र सिंह धुर्वे ने उपार्जन केन्‍द्रों पर सभी मूलभूत सुविधाएं का निरीक्षण किया। गेहूं के भंडारण की संपूर्ण व्यवस्था देखी। उपार्जन शुरू होने के बाद प्रत्‍येक सेंटर पर रोजाना कितना उपार्जन हुआ उसकी नियमित जानकारी भेजने के निर्देश दिए। उपार्जन केन्‍द्रों पर भीड़ न लगे इसकी व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।संस्था के प्रबंधक सतनारायण अग्रवाल एवं छगन लाल कर्मा भी मौजूद थे।

✒️ चंचल भारतीय