होली पूर्णिमा के पावन पर्व पर भोम्या जी सरकार का विशेष अभिषेक हुआ

बागली (बेहरी ) इस बार होली पूर्णिमा के पावन पर्व पर भोम्या जी सरकार का पंचोपचार पूजन के पश्चात अखंड रामायण आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजू(सोलकीं) आरिया की पुत्री दीक्षा द्वारा रामभद्र मंडल पुजन किया यह कार्य पं. नरेंद्र वैष्णव द्वारा मंत्रोच्चार के साथ करवाया! इस बार
भोम्या जी हनुमान मंदिर पर रंगपंचमी को प्राकृतिक रंगों से होगा पुजन अभिषेक श्रृंगार,होली का त्योहार पूरे भारतवर्ष में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। लोग एक दूसरे पर अबीर गुलाल और रंग डालते हैं। यह त्योहार उमंग और उल्लास को दर्शाता है। प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है और उसके अगले दिन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को रंग वाली होली मनाई जाती है। इस बार 28 मार्च 2021 को होलिक दहन किया जाएगा और 29 मार्च 2021 को होली का पर्व मनाया जाएगा। जिसे रंग वाली होली या धुलेंडी कहा जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि रंग वाली होली को धुलेंडी क्यों कहते हैं, और यह परंपरा कब से शुरू हुई।
होलिका दहन के अगले दिन धुलेंडी मनाई जाती है। इस दिन लोग जमकर पानी और रंगो से होली खेलते हैं। धुलेंडी को धुरड्डी, धुरखेल, धूलिवंदन और चैत बदी आदि नामों से जाना जाता है। आज के समय में धुलेंडी का त्योहार एक दूसरे पर रंग और अबीर गुलाल डालकर मनाया जाता है, लेकिन पहले के समय में धुलेंडी का त्योहार बहुत ही अलग तरह से मनाया जाता था। उसी पंरपरा के नाम पर इस दिन को धुलेंडी कहा जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार त्रेतायुग के आरंभ में भगवान विष्णु धूलि वंदन किया था। तभी से इस दिन धूलिवंदन यानि एक दूसरे पर धूल लगाने की पंरपरा शुरू हुई। एक दूसरे पर धूल लगाने के कारण ही इस दिन को धुलेंडी कहा जाता है।
पुराने समय में लोग जब एक दूसरे पर धूल लगाते थे तो उसे धूलि स्नान कहा जाता था। आज भी कुछ जगहों पर खासतौर पर गांवो में लोग एक दूसरे धूल आदि लगाते हैं। पहले के समय में लोग शरीर पर चिकनी या मुल्तानी मिट्टी भी लगाया करते थे। इसके अलावा पहले के समय में इस दिन धूल के साथ टेसू के फूलों के रस से बने हुए रंग का उपयोग किया जाता था और रंगपंचमी पर अबीर गुलाल से होली खेली जाती थी। वर्तमान समय में धुलेंडी का रूप बदल गया है, लोग इस दिन भी रंगपंचमी के उत्सव की तरह ही रंगों से उत्सव मनाते हैं

?️सुनील योगी

स्नातक अंतिम वर्ष एवं स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं भौतिक रूप से तथा स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष तथा स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा ओपन पद्धति से आयोजित होगी

प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब प्रदेश में स्नातक अंतिम वर्ष एवं स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं परीक्षार्थियों की भौतिक रूप से परीक्षा केंद्रों में उपस्थिति के साथ मई 2021 में संचालित की जाएंगी। स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष तथा स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा ओपन पद्धति से जून 2021 में आयोजित की जाएंगी।

आज आई 25 सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 27 मार्च 2021

  • आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
  • 1 पताः-मोती बंगला, देवास ,पुरूष 40 वर्ष
  • 2 पताः-कर्मचारी कालोनी, देवास ,पुरूष 27 वर्ष
  • 3 पताः-कर्मचारी कालोनी, देवास ,पुरूष 62 वर्ष
  • 4 पताः-ंभवानी सागर देवास ,महिला 42 वर्ष
  • 5 पताः-ंसनसिटी-2 देवास ,महिला 60 वर्ष
  • 6 पताः-नगर निगम कालोनीं, देवास ,महिला 52 वर्ष
  • 7 पताः-विकास नगरं,देवास ,महिला 25 वर्ष
  • 8 पताः-ंलेबर कालोनीं, देवास ,महिला 40 वर्ष
  • 9 पताः-ंसुभाष चैक, देवास ,महिला 40 वर्ष
  • 10 पताः-मुक्ति मार्ग, देवास ,पुरूष 50 वर्ष
  • 11 पताः-ंबद्रीधाम नगर, देवास ,महिला 65 वर्ष
  • 12 पताः-ंरसलपुर, देवास ,महिला 60 वर्ष
  • 13 पताः-सिविल लाईन, देवास ,पुरूष 62 वर्ष
  • 14 पताः-ंसोनकच्छ, देवास ,महिला 49 वर्ष
  • 15 पताः-ंरतेडी, देवास ,महिला 15 वर्ष
  • 16 पताः-पुलिस लाईन, देवास ,पुरूष 27 वर्ष
  • 17 पताः-ंबद्रीधाम नगर, देवास ,महिला 33 वर्ष
  • 18 पताः-बजरंगबली नगर, देवास ,पुरूष 30 वर्ष
  • 19 पताः-मोती बंगला, देवास ,महिला 27 वर्ष
  • 20 पताः-ंसोनकच्छ, देवास ,महिला 25 वर्ष
  • 21 पताः-ंबरखेडी, देवास ,महिला 20 वर्ष
  • 22 पताः-बिंजाना, देवास ,महिला 20 वर्ष
  • 23 पताः-कालानी बाग, देवास ,पुरूष 31 वर्ष
  • 24 पताः-ंबद्रीधाम नगर, देवास ,पुरूष 21 वर्ष
  • 25 पताः-नारायणकुटी सन्यास आश्रम, देवास ,पुरूष 75 वर्ष
  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 64985
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 390
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 370
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 25
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 345
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 116514
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 116172
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 3173
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 112318
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 3009
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 137
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 342
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 6.76
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.73
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 94.83
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.85

उज्जैन सहित 5 और शहरो में अब संडे को लॉकडाउन

• प्रदेश में अब कुल 12 शहरो में रहेगा संडे को टोटल लॉकडाउन

बढते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने अब मध्यप्रदेश के 5 और शहरों में विदिशा, उज्जैन, ग्वालियर,नरसिंहपुर शहरों के साथ छिंदवाड़ा जिले के सौंसर में भी रविवार को लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। इससे पहले सरकार द्वारा मध्यप्रदेश के 7 शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रतलाम, बैतूल, छिंदवाड़ा और खरगोन में रविवार लॉकडाउन घोषित हो चुका है। इस तरह प्रदेश के कुल 12 शहरों में इस रविवार लॉकडाउन रहेगा। 31 मार्च से इंदौर और भोपाल शहर के सरकारी दफ्तरों में आधे ही कर्मचारियों को बुलाया जाएंगे।

जिन जिलों में कोरोना के 20 से अधिक प्रकरण हैं वहां होलिका दहन एवं शब-ए-बारात कार्यक्रम प्रतीकात्मक रूप से ही होंगे। कोरोना की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शुक्रवार शाम यह फैसला लिया। इसके अलावा कोरोना पर सख्ती के फैसले के लिए जिलेवार क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी की बैठकें होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के महानगरों में कोरोना महा संक्रमण की तरह फैल रहा है। इसे रोकने के लिए अस्पतालों में व्यवस्था और वैक्सीनेशन पर सरकार का ज्यादा फोकस है। उन्होंने संकेत दिए कि अब ज्यादा सख्त निर्णय लिए जाएंगे।

युवक की मौत के तीन माह बाद भी पुलिस द्वारा नही की जा रही कार्यवाही, परिजनों ने एसपी को दिया ज्ञापन

देवास। जहरीला पदार्थ खाने से ऋषि नाम युवक की मौत हो गई थी। मौत के 3 माह बाद भी कोई कार्यवाही होने पर युवक के परिजनों एवं रहवासियों ने गुरूवार को पुलिस अधीक्षक के नाम एसपी कार्यालय में ज्ञापन सौपा।

राज ऊंटवार ने बताया कि माता जी रोड़ निवासी ऋषि पिता चंदर 24 वर्ष ने 14 जनवरी 2021 को शाम 4.30 बजे अज्ञात स्थान पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। ईलाज के दौरान बाम्बे अस्पताल इंदौर में निधन हो गया। परिवारजनों को कहना है कि ऋषि की मौत के तीन माह से ज्यादा गए, लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही सिटी कोतवाली थाना द्वारा नही की गई। हर बार एक ही जवाब मिलता है कि जाँच चल रही है। पीएम रिपोर्ट आ जाने के बाद भी थाने में एफआईआर दर्ज नही की जा रही है। मामले को टालमटोल कर दबाने की कोशिश की जा रही है। परिजनों ने बताया कि ऋषि ने मरने से पहले मोबाईल से एक विडियो बनाया, जिससे वह कुछ लोगों के नाम बोल रहा है। उस विडियो में उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जिस मोबाईल से विडियो बनाया है वह भी सिटी कोतवाली थाने में जमा कर दिया, लेकिन पुलिस द्वारा तीन माह बीतने के बाद भी जाँच पड़ताल कर कार्यवाही नही की जा रही है। ऋषि के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से ज्ञापन देकर मांग की है कि विडियो के आधार पर जाँच कर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाए। ज्ञापन के दौरान रंजीता ऊंटवाल, मनीष गोयल, गोलू सौदा, रोहित सौदा, रवि ऊंटवार, गौरव मौरे, रचना महेश्कर, सुन्नौ सहित अन्य परिवार के सदस्य व रहवासी उपस्थित थे।

भाजपा ने फोड़ा विकास का नारियल

कांटाफोड़ – भारतीय जनता पार्टी बेकलीया सरकार मंडल के द्वारा मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर अनेक कार्यक्रम किए जा रही है इसी कड़ी में गुरुवार को एक एक वर्ष स्वीकृत एवं निर्माणाधीन कार्यों के स्थल नारियल फोड़ गया।

जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निर्माणाधीन नवीन भवन, नगर की चंद्र केशर नदी पर चल रहे सौंदर्यीकरण, नजरपूरा बजरंग मंदिर के पीछे निर्माणाधीन सीसी रोड एवं नवीन स्वीकृत मुख्य मार्ग नगर का मुख्य मार्ग पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे, मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल, सत्यनारायण तिवारी, नगर भाजपा अध्यक्ष सुशील पसारी कुंदन एसके की उपस्थिति में विकास का नारियल फोड़ा गया।इस अवसर पर जगदीश सोनी, संतोष तिवारी, शैलेश जायसवाल,गिरीश चोबे,रमेश त्रिवेदी,सुनील राठौर, पूनम सोनी, जीतू वर्मा, राज टुटेजा, अनिरुद्ध शर्मा, इसरार पठान सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

?️बालकृष्ण शर्मा

आज 18 सैम्पलों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
1 पताः-मेंडियां सोनकच्छ, देवास ,पुरूष 16 वर्ष
2 पताः-गोपाल नगर इटावा, देवास ,पुरूष 22 वर्ष
3 पताः-जयसिंह नगरं, देवास ,पुरूष 20 वर्ष
4 पताः-कलानी बाग , देवास ,पुरूष 35 वर्ष
5 पताः-बालगढ, देवास ,पुरूष 22 वर्ष
6 पताः-विकास नगरं, देवास ,महिला 32 वर्ष
7 पताः-पुलिस लाईन,देवास ,पुरूष 35 वर्ष
8 पताः-ंगंगा नगरं, देवास ,महिला 40 वर्ष
9 पताः शिवम स्टेटं, देवास ,महिला 32 वर्ष
10 पताः-सुर्जना, देवास ,पुरूष 23 वर्ष
11 पताः-शिखर्जीधाम देवास ,पुरूष 42 वर्ष
12 पताः-नागुखेडी, देवास ,पुरूष 28 वर्ष
13 पताः-पाडल्या, देवास ,पुरूष 23 वर्ष
14 पताः-बावडिया, देवास ,पुरूष 60 वर्ष
15 पताः-टोंकखुर्द देवास ,पुरूष 22 वर्ष
16 पताः-बरखेडा, देवास ,पुरूष 22 वर्ष
17 पताः पीठा रोड, देवास ,महिला 47 वर्ष
18 पताः सिविल लाईन, देवास ,महिला 24 वर्ष

विवरण संख्या
1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 64985
2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 367
3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 824
4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 18
5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 806
6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 116124
8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 115802
9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 3148
10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 111973
11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 4
12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 3007
13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 114
14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 322
17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27
18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.18
19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.72
20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 95.52
21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.86

मास्क नही लगाने पर नगर निगम ने की राहगीरों पर चलानी कारवाई

बढते संक्रमण को देखते हुए मल्हार स्मृति गार्डन को आम नागरिकों व बच्चों के लिए किया प्रतिबंधित

देवास। कोरोना संक्रमण महामारी को देखते हुये शहर मे मास्क पहनना अनिवार्य होने से शहर मे आने-जाने वाले राहगीरो जो बिना मास्क अपने घरो से निकल रहे है, उन पर चालानी कार्यवाही की जा रही है। नगर निगम की टीम द्वारा शहर मे बीना मास्क पहने निकलने वाले लगभग 500 राहगीरो पर सख्ती से चालानी कार्यवाही की गई। इसी प्रकार शहर मे स्थित प्रतिष्ठानो पर कार्य करने वाले कर्मचारी तथा ग्राहको द्वारा मास्क नही पहनने पर चालानी कार्यवाही की गई। प्रतिष्ठानो के सामने गोले बनाना अनिवार्य किया गया। निगम द्वारा जिला चिकित्सालय मे सेनेटाईजेशन का कार्य किया गया तथा ऐसे स्थान जहॉ कोरोना संक्रमित मरीज को रखा जाना या उनका चेकअप किया जाने वाले स्थानो एवं कोरोना संक्रमित मरीजो के रहवासी क्षेत्रो मे सेनेटाईजेशन का कार्य किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के बचाव हेतु नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा निगम के 22 दल गठित किये गये है। जो प्रतिदिन शहर मे प्रमुख चौराहो, मार्गो, प्रतिष्ठानो, दुकानो पर जहॉ आमजन एकत्रित होते है, उन स्थानो पर प्रतिदिन प्रातः 9.30 बजे से प्रातः 11 बजे तथा सांय 6.30 बजे से रात्री 9.30 बजे तक सख्ती से चालानी कार्यवाही करेगें। कोरोना संक्रमण को देखते हुये आयुक्त ने बताया कि आगामी आदेश तक मल्हार स्मृति गार्डन को आम नागरिको व बच्चो के लिये प्रतिबंधित किया गया है।

मासूम बच्चों को कुएं में फेंककर पिता ने लगाई आत्मदाह

तीनों की मौत, देवास जिले के बरोठा थाना अंतर्गत ग्राम तौलापुरा की घटना

देवास। बरोठा थाना अंतर्गत ग्राम तौलापुरा में हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने दो मासूम बेटों को कुएं में फेंका और घर आकर पेट्रोल डालकर स्वयं को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। इधर गांव में घटना की जानकारी लगते ही शोक व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार तौलापुरा निवासी 35 वर्षीय मुकेश पुत्र कैलाश रावत की पत्नी आशा कुछ दिन पहले अपने दो बच्चे 10 वर्षीय आदित्य व सात वर्षीय आयुष को छोड़कर अपने पिता के घर चली गई थी। बताया जा रहा है कि पत्नी के साथ मुकेश ने मारपीट की थी, इसलिए पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। इसे लेकर पति मुकेश कुछ दिनों से परेशान था। गुरुवार सुबह करीब सात-आठ बजे वह अपने साथ दोनों बच्चों को लेकर निकला और घर से करीब 300 मीटर दूर एक कुएं तक पहुंचा और दोनों बच्चों को कुएं में फेंककर अपने घर लौट आया। इस दौरान उसने अपने छोटे भाई को इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि मैंने दोनों बच्चों काे कुएं में फेंक दिया है और तू बचा सकता है तो बचा लें। घबराया हुआ छोटा भाई कुएं तक पहुंचा और उसने ग्रामीणों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस घटनाक्रम के बीच मुकेश ने स्वयं के शरीर में पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। इससे उसकी भी मौत हो गई। मामले में बरोठा थाना प्रभारी शैलेंद्र मुकाती का कहना है कि मृतक शराब पीने का आदी थी। उसने पत्नी के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद पत्नी मायके में थी। इस कारण वह कुछ दिनों से परेशान था। उसने मोबाइल पर सुसाइड नोट जरूर डाला हुआ है। हमें वह प्राप्त नहीं हुआ है। मामले में जांच की जा रही है।

देवास- आज 13 सैम्पलों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 25 मार्च 2021

  • आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
  • 1 पताः-आवास नगरं, देवास ,पुरूष 32 वर्ष
  • 2 पताः-नागदा पनवारी, देवास ,पुरूष 21 वर्ष
  • 3 पताः-बतोनी टांेकखुर्दं, देवास ,पुरूष 23 वर्ष
  • 4 पताः-रामलखेडी , देवास ,पुरूष 22 वर्ष
  • 5 पताः-कलमा, देवास ,पुरूष 32 वर्ष
  • 6 पताः-भलाईकलां, देवास ,पुरूष 21 वर्ष
  • 7 पताः-सहयोग कालोनी, देवास ,पुरूष 25 वर्ष
  • 8 पताः-बालगढ, देवास ,पुरूष 32 वर्ष
  • 9 पताः-मवदी, देवास ,पुरूष 21 वर्ष
  • 10 पताः-अमलाताज, देवास ,पुरूष 23 वर्ष
  • 11 पताः-रतनखेडी, देवास ,पुरूष 22 वर्ष
  • 12 पताः-एमजी हाॅस्पिटल, देवास ,महिला 43 वर्ष
  • 13 पताः-रोलुपिपल्या, देवास ,पुरूष 51 वर्ष
  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 63936
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 824
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 510
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 13
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 497
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 115757
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 114978
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 3130
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 111167
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 17
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 3003
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 100
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 779
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.55
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.72
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 95.94
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.86