मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के मीडिया कर्मी – पत्रकारों को कोविड- 19 वैक्सीन का पहला टीका लगा..

कन्नौद :शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर जमीनी स्तर पर पहुंचाने में पत्रकारों का महत्वपूर्ण योगदान होता है! साथ ही लोगों की समस्या एवं योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर कितना सफल हुआ है इसकी जानकारी भी शासन प्रशासन को पत्रकार के द्वारा ही मिलती है! पत्रकार जनता एवं सरकार के बीच में सेतु का काम करते हैं! दिन रात समाचार के लिए विशेष परिस्थिति में काम करते हैं किसी को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा ने मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ कन्नौद के सदस्यों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के जिले के अधिकारी डॉ. एम पी शर्मा से चर्चा कर विधायक आशीष शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराते हुए बताया कि पिछले 1 साल से कोरोना काल में पत्रकारों ने कोरोना वारियर्स के रूप में कार्य किया है!लॉक डाउन के दौरान भी अपनी जान जोखिम में डालकर शासन प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जन जागरूकता का कार्य किया है। इसलिए कोरोना योद्धा के रूप में इन्हें भी कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जाना आवश्यक है। चर्चा होने के बाद बुधवार को मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया गया।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय उपाध्यक्ष विनोद भूतड़ा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अतुल गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश परमार, सदस्य भरत शर्मा, मांगीलाल मालवीय, विजय धारीवाल, चंचल भारतीय, राजेश परमार, श्रीराम पटेल, राजेश उपाध्याय राजकुमार मोदी आदि पत्रकारों ने भी कोरोना का टीका लगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार महेश साहू भी मौजूद थे। टीकाकरण की पहल को लेकर विधायक आशीष शर्मा का मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ कन्नौद के समस्त मीडियाकर्मी पत्रकार साथी गणों ने आभार माना है।

चंचल भारतीय✒️

केन्द्र और राज्य की योजनाओं के हितग्राहियों का किया सम्मान

गरीबों के चेहरे पर मुस्कुराहट सम्मान लाना भाजपा सरकार का लक्ष्य है : राजेश चौहान

कन्नौद: नगर परिषद में आयोजित कार्यक्रम में गरीबों के हित के लिए बनाई गई योजनाएँ संचालित को लेकर सम्मान समारोह रखा गया जिसको लेकर भाजपा के नगर अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने पिछली सरकार ने जिन योजनाओं को बंद कर दिया था, उन्हें पुनः प्रारंभ किया जा रहा है। राजेश जोशी नगर परिषद चुनाव प्रभारी, राधेश्याम खत्री, अनोखी लाल चौहान ने भी अपने संबोधन में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। डॉ विजय गुर्जर मंडल अध्यक्ष के द्वारा अपने संबोधन में कहा कि लॉक डाउन की परिस्थितियों से छोटे-छोटे काम धंधा करने वाले के धंधा व्यापार चौपट हो गए थे मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने स्ट्रीट वेंडर योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभ पहुंचा कर योजना अत्यंत कारागार सिद्ध हुई है केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री आवास योजना, संबल योजना, दिव्यांग पेंशन, किसान कल्याण निधि, गणवेश वितरण योजना के बारे में सरकार की उपलब्धियां को बताया। कार्यक्रम में पवन राव, सुदामा राव, सुभाष बानीबाल ,मुन्ना बाबा, मिश्रीलाल राव, को हितग्राही को पुष्पमाला शाल श्रीफल वह अंग वस्त्र से सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश टाइगर ने किया, समाजसेवी ओम अग्रवाल, मदनलाल चौहान, अयूब बाबा पार्षद, गोलू पार्षद, आदि लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का आभार पूर्व उपाध्यक्ष नगर परिषद राजेश चौहान ने प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य है गरीबों के चेहरे पर मुस्कुराहट सम्मान दिलाना है

चंचल भारतीय✒️

महंगाई के विरोध में नुक्कड़ नाटक कर भाजपा सरकार के खिलाफ पुंगी बजा कर विरोध प्रदर्शन किया

केंद्र में बैठी भाजपा सरकार अब अंधी गूंगी बहरी हो चुकी – इशिता शेडा

कन्नौद: देश सहित पुरे प्रदेश में आसमान छूती महंगाई के विरोध में बुधवार को रेस्ट हाउस पर महंगाई के विरोध में नुक्कड़ नाटक कर भाजपा सरकार के खिलाफ पुंगी बजाई इसमें मुख्य अतिथि युवां कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी इशिता शेडा के आतिथ्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा महंगाई प्रतिरूप मैं भूत और डायन का मार्क्स पहनकर बताया कैसे आम जनता को महंगाई खाती जा रही प्रदेश प्रभारी इशिता शेडा ने कहा 2014 में महंगाई कम करने का प्रलोभन देकर नरेंद्र मोदी ने भाजपा सरकार बनाई लेकिन अब जब महंगाई आसमान छू रही है तो भाजपा सरकार अंधी गूंगी और बहरी हो चुकी है कांग्रेस सरकार के समय जब गैस टंकी पांच रूपये के करीब होती थी तो भाजपा के लोग गैस टंकी को सर पर रखकर विरोध करते थे लेकिन अब हजार रुपए के करीब हो गई इसके बाद भी भाजपा सरकार अंधी और बहरी मुख दर्शक बनकर सुन रही इशिता शेडा केंद्र एवं भाजपा सरकार पर महंगाई के विरोध में जमकर आरोप लगाए तो वहीं पूर्व विधायक कैलाश कुंडल ने भी आरोप लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी उन्होंने कहा भाजपा सरकार कोरोना के नाम पर चुनाव आगे बढ़ा दो, विधानसभा स्थगित, कर दो कुल मिलाकर मतलब के मुद्दों पर बात करने के बजाए कोरोना की आड़ में निकाय चुनाव आगे बढ़ाएं जा रहे आने वाले समय में कांग्रेस भारी बहुमत से विजय होकर रहेगी इसी के साथ जनपद अध्यक्ष ओम पटेल ने भी भाजपा सरकार को खूब खरी खोटी सुनाई नुक्कड़ नाटक में युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अकरम खान, राधेश्याम पहलवान,सुनील वर्मा, डॉ, घनश्याम राठौर, राजाराम चोखार, आशीष अग्रवाल, संतोष पंडा, जितेंद्र जाट, आशीष वर्मा,तेजस्वी मांजरेकर, माधव गोयल, अजय अडिग, सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

निगम द्वारा आयोजित ईनामी योजना (लकी ड्रा) की अंतिम तिथी 25 मार्च

देवास। नगर निगम से संबंधित कर जैसे संपत्तिकर, जलकर, लासेंस व अन्य निगम संबंधी राजस्व कर की अंतिम तिथी 31 मार्च 2021 होने से समस्त करदाताओ से अपील करते हुये आयुक्त विशालसिह चौहान ने कहा की अपने करो का भुगतान करें। बकाया कर व चालु वित्तीय वर्ष के करो का भुगतान समय पर करने से अधिभार का बोझ आने वाले वित्तीय वर्ष मे नही रहेगा। आयुक्त ने यह भीे कहा कि निगम द्वारा आयोजित ईनामी योजना के अन्तर्गत बकाया करो को एक मुश्त जमा कराने वाले करदाताओ के लिये अंतिम दिनांक 25 मार्च रखी गई है। अंतिम दिनांक 25 मार्च का लाभ लेते हुये अपने बकाया करो का भुगतान कर ईनामी योजना लकी ड्रा मे भाग लेकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठावें तथा बकाया करो पर लगने वाले 5 गुना अधिभार तथा कुर्की जैसी अप्रिय कार्यवाही से बचें।

मध्यप्रदेश के 7 जिलों में अब हर रविवार रहेगा लॉकडाउन

बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने आगामी रविवार से बैतूल, छिंदवाड़ा, रतलाम और खरगोन में भी साप्ताहिक लॉकडाउन का फैसला किया है। इंदौर, भोपाल और जबलपुर पिछले संडे से ही इसे लागू किया जा चुका है। यह व्यवस्था शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक रहेगी।CM शिवराज ने हाईलेवल मीटिंग के बाद यह फैसला लिया है बिगड़ते हालात को देखते हुए CM शिवराज सिंह चौहान ने लॉकडाडन बढ़ाने के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था, ‘जिस तरह से कोरोना केस लगातार बढ़ रहे हैं, इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। ऐसे में संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए सख्त कदम उठाने पड़ेंगे। कोरोना को कंट्रोल करने के लिए सभी राजनीतिक दलों व धर्मगुरुओं को पत्र लिखकर सहयोग करने की अपील करूंगा।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिन इलाकों में ज्यादा संक्रमण फैल रहा है, वहां ज्यादा सख्ती बरती जाएगी। फिलहाल माइक्रो कंटेटमेंट बनाए जा रहे हैं, यानी जिस घर में संक्रमित पाया जाता है, उस घर को कंटेनमेंट घोषित किया जा रहा है, लेकिन जिस तरह से केस बढ़ते जा रहा हैं, सरकार फिर से कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी कर रही है।

सडक़ दुर्घटना की शिकायत सीएम हैल्पलाईन पर की तो पुलिसकर्मियों ने की मारपीट, कलेक्टर से की शिकायत

देवास। जिले की सोनकच्छ तहसील के ग्राम घिचलाय निवासी बाबूलाल पिता अर्जुनसिंह ने पीपलरावां पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से आवेदन देकर शिकायत की है। बाबूलाल ने बताया कि वो 15 दिसंबर 2020 को अपने घर से मोटर सायकल क्रमांक एमपी 41 एनबी 9529 एचएफ डीलक्स से एमपीईबी गिरिट के लिए निकला था। उस दौरान दोपहर 1 से 2 बजे के बीच पल्सर मोटर सायकल क्रमांक एमपी 46 एमएच 7248, जिसे शुभम निवासी आष्टा चला रहा था। उसने अचानक टक्कर मार दी, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका ईलाज मैंने निजी अस्पताल में कराया। बाबूलाल ने आरोप लगाते हुए बताया कि मेरे परिवार के सदस्य अर्जुन पिता कैलाश को भी बेवजह परेशान किया जा रहा है और बार-बार थाने बुलाकर प्रताडि़त कर गाड़ी जप्त करने की बात की जा रही है। दुर्घटना की शिकायत सीएम हैल्पलाईन पर की तो दिनांक 22.03.2021 को रात्रि 10.30 पीपलरावां थाना एसआई रामस्वरूप, विश्वकर्मा जी और वर्मा जी गिरिट पर आए और मारपीट करते हुए थाने लेकर गए। थाने मेंं पदस्थ थाना प्रभारी अमित जादौन ने अभद्र व्यवहार करते हुए नंगी-नंगी गालिया दी और शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे है। शिकायतकर्ता बाबूलाल ने कलेक्टर से मांग की है कि मुझे व मेरे परिवार को पीपलरावां थाने के पुलिसकर्मियों से जानमाल की हानि हो सकती है। इसलिए सुरक्षा प्रदान की जाए और पुलिस रिपोर्ट की एक कॉपी उपलब्ध कराई जाए। 

आज आई 348 सैंपल की रिपोर्ट में 14 सैंपल की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 24 मार्च 2021

  • आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
  • 1 पताः-वार्ड-13 बागलीं, देवास ,पुरूष 60 वर्ष
  • 2 पताः-बद्रीधाम नगर, देवास ,पुरूष 38 वर्ष
  • 3 पताः-राधागजं, देवास ,पुरूष 34 वर्ष
  • 4 पताः-गोतम नगर, देवास ,महिला 31 वर्ष
  • 5 पताः-गोतम नगर, देवास ,पुरूष 32 वर्ष
  • 6 पताः-पुष्पकुंज कालोनीं, देवास ,पुरूष 59 वर्ष
  • 7 पताः-बावडिया, देवास ,पुरूष 32 वर्ष
  • 8 पताः-बिहारीगंज, देवास ,पुरूष 45 वर्ष
  • 9 पताः-सिविल लाईन, देवास ,पुरूष 58 वर्ष
  • 10 पताः-आवास नगरं, देवास ,महिला 64 वर्ष
  • 11 पताः-टिगरिया गोगा, देवास ,पुरूष 31 वर्ष
  • 12 पताः-सिविल लाईन, देवास ,महिला 40 वर्ष
  • 13 पताः-कालानी बाग, देवास ,पुरूष 51 वर्ष
  • 14 पताः-रेवाबाग, देवास ,पुरूष 80 वर्ष

विवरण संख्या

  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 57373
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 516
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 348
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 14
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 334
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 114933
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 114468
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 3117
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 110670
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2986
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 104
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 465
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 4.02
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.72
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 95.80
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.87

देवास- कलेक्टर ने ज़ारी किये नए प्रतिबंधात्मक आदेश…..

देवास। जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यों से प्राप्त सुझाव अनुसार जिले में कोविड -19 वायरस बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए मैं चन्द्रमौली शुक्ला, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, जिला देवास दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत् निम्नानुसार प्रतिबन्धात्मक आदेश प्रसारित करता हूँ।

1. क्षेत्र में किसी भी प्रकार की रैली, जुलूस, गैर फाग उत्सव/जुलूस, मिलन समारोह किसी भी प्रकार के प्रदर्शन मेलों का आयोजन धरना आदि का आयोजन प्रतिबंधित रहेगा।

2. खुले मैदान/स्थान में आयोजित होने वाले समस्त सामाजिक / शैक्षणिक | राजनैतिक ।धार्मिक । खेल मनोरंजन । सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अनुमति संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी से लेना जरूरी होगी।

3. सभी दुकानों एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर उनके संचालकों द्वारा मास्क, सेनेटाईजर का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जायेगा। शासन के निर्देशों का पालन करना एवं करवाना संबंधित प्रतिष्ठान के संचालक का उत्तरदायित्व होगा। सभी संस्थानों के संचालकों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए अपने प्रतिष्ठान / दुकान के आगे (बाहर) दो-दो गज की दूरी पर आवश्यक संख्या में गोले बनवाये जायेंगे।

4. भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण के संबंध में जारी एडवायजरी के अनुसरण में देश एवं प्रदेश के बाहर से आने वाले नागरिकों को जिला चिकित्सालय द्वारा संचालित कोरोना आईसोलेशन सेंटर में जांच उपरांत ही जिले में प्रवेश की अनुमति प्रदान की जावेगी।

5. आमजन को सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा की दृष्टि से चेहरे पर मॉस्क धारण करना अनिवार्य होगा।

6. सभी प्रकार के धार्मिक स्थलों पर संबंधित धार्मिक संस्थान के संचालक, पदाधिकारी या पूजारी द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए निर्धारित दूरी पर गोले निर्मित किये जाएंगे।

7. किसी भी विवाह, सामाजिक, धार्मिक, चल समारोह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में अधिकतम 100 व्यक्ति ही उपस्थित रह सकेंगे जिसके लिए संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी से अनुमति लेना जरूरी होगी।

8. किसी भी शव यात्रा में 50 से अधिक व्यक्ति सम्मिलित नहीं हो सकेंगे।

उक्त प्रतिबंधात्मक आदेशों का पालन अनिवार्य होगा, किन्तु आवश्यक होने पर विशेष एवं विषम परिस्थिति में संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय दण्डाधिकारी अपनी अधिकारिता अंतर्गत संबंधित क्षेत्र के पुलिस अधिकारी से आवश्यक परामर्श कर आवश्यक छूटाअनुमति जारी करने के लिए सक्षम प्राधिकारी होंगे। जिसकी पूर्व सूचना जिला दण्डाधिकारी को प्रदान करना आवश्यक होगी।
चूंकि यह आदेश जन सामान्य से संबंधित है एवं परिस्थितिवश इतना समय उपलब्ध नहीं है कि जन सामान्य या समूह को इस संबंध में सूचना दी जाकर सुनवाई की जा सके, अतः दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 (1) के अंतर्गत यह आदेश एक पक्षीय पारित किया जा रहा है। कोई भी हितबद्ध पक्ष दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 (5) के अंतर्गत इस आदेश के विरुद्ध अपनी आपत्ति या आवेदन इस न्यायालय में प्रस्तुत कर सकता है।

उल्लेखनीय है कि इस आदेश का निर्वहन सामान्य जन एवं संबंधितों को व्यक्तिशः कराया जाना संभव नहीं है, अतः दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा-134 (2) के अन्तर्गत जन सम्पर्क विभाग को निर्देशित किया जाता है कि आदेश की सूचना समाचार पत्रों, रेडियो एवं दूरदर्शन पर प्रदान कर जनसामान्य को अवगत करावं । संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी राजस्व अधिकारी/नगरीय व ग्रामीण निकाय के सक्षम अधिकारी भी सामान्य जन एवं संबंधितों को आदेश की सूचना जारी करें ।

इस आदेश का उल्लंघन भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा । यह आदेश जारी होने की दिनांक से 02 माह तक प्रभावशील रहेगा।

सोनकच्छ पुलिस ने पकड़ी 98 पेटी देशी प्लेन शराब

देवास/सोनकच्छ । सोमवार 22 मार्च को पुलिस को रात्री में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिन्द्रा बोलेरो वाहन में भोपाल तरफ से अवैध शराब से भरी हुई आ रही है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में निरी. हितेश पाटिल द्वारा एक टीम गठित की गई जो मुखबीर द्वारा बताये स्थान तरफ रवाना हुई। जैसे ही टीम अगेरा फाटा के पास पॅहचा कि मुखवीर द्वारा बताये हुलिये का एक सफेद रंग की महिन्द्रा पिकअप वाहन का चालक पुलिस को देखकर उसके वाहन को तेज गति से भगाने का प्रयास करने लगा जिसे हमराह फोर्स की मदद से घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया जो उक्त वाहन का चालक अंधेरा होने से अंधेरे का फायदा उठाकर उक्त महिन्द्रा पिकअप वाहन को अगेरा फाटा से आगे भोपाल इंदौर हाइवे रोड किनारे खड़ा कर मौके से भाग निकला।

उत्त वाहन की तलाशी लेने पर उक्त वाहन में अवैध देशी मदिरा शराब प्लेन की कुल 98 पेटीयाँ मिली , प्रत्येक पेटी में 45-45 पाव ,कुल 4410 पाव तथा प्रत्येक पाव में 200 एम.एल. शराब कुल 882 लीटर शराब जो किमती 3,74,850/- रुपये की होना पाई गई जो अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से उक्त अवैध शराब को महिन्द्रा पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 09 जीएच 5781 कीमती 520000 /- रूपये सहित , कुल कीमती 8,94,850/-रूपये की जप्त कर थाना लाये एवं महिन्द्रा बोलेरो पिक अप वाहन के चालक के विरुद्ध प्रथक से थाना पर असल अपराध क्र. 134/2021 धारा 34(2) भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त टीम के प्रभारी उप. निरी. राजेश बारेला जिनकी टीम सहा. उप.निरी. राजेश नायला आरक्षक लक्ष्मण बघेल, आरक्षक उमेश भदौरिया, आर.विकाश राजावत. आर.मुधीर रजावत,आर दीपक कल्मोदिया, आर. महेन्द्र जलोदिया एंव आर पुष्पेन्द्र जाटव का सराहनीय कार्य था।

आज 18 सैम्पलों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
1 पताः-विजयागंज मण्डीं, देवास ,पुरूष 25 वर्ष
2 पताः-विजयागंज मण्डीं, देवास ,पुरूष 25 वर्ष
3 पताः-विजयागंज मण्डीं, देवास ,पुरूष 36 वर्ष
4 पताः-विजयागंज मण्डीं, देवास ,पुरूष 22 वर्ष
5 पताः-विजयागंज मण्डीं, देवास ,पुरूष 24 वर्ष
6 पताः-विजयागंज मण्डीं, देवास ,पुरूष 20 वर्ष
7 पताः-विजयागंज मण्डीं, देवास ,पुरूष 20 वर्ष
8 पताः-विजयागंज मण्डीं, देवास ,पुरूष 20 वर्ष
9 पताः-विजयागंज मण्डीं, देवास ,पुरूष 18 वर्ष
10 पताः-सुराखेडां, देवास ,पुरूष 19 वर्ष
11 पताः-पैडी बरोठां, देवास ,पुरूष 18 वर्ष
12 पताः-खुडेलबुर्जुग, देवास ,पुरूष 20 वर्ष
13 पताः-बावलिया, देवास ,पुरूष 18 वर्ष
14 पताः-बारोली, देवास ,पुरूष 18 वर्ष
15 पताः-नेवरी बरोठा, देवास ,पुरूष 20 वर्ष
16 पताः-चैबाराधीरा, देवास ,महिला 38 वर्ष
17 पताः-मोहमदखेडा देवास ,पुरूष 65 वर्ष
18 पताः-गोरवा देवास ,पुरूष 20 वर्ष
विवरण संख्या
1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 57373
2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 331
3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 279
4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 18
5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 261
6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 114417
8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 114120
9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 3103
10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 110336
11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2
12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2984
13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 92
14 -आज प्राप्त में पैथालॉजीज द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 297
17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27
18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 6.45
19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.72
20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 96.17
21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.87