जल के बिना हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते- खराड़िया

बागली (नि स.) शासकीय मॉडल स्कूल बागली में विश्व जल दिवस के अवसर पर जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। जल के बिना हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते उक्त वाक्य विश्व जल दिवस के अवसर पर शासकीय मॉडल स्कूल बागली में आयोजित कार्यशाला में मॉडल स्कूल प्राचार्य वह जिला इको क्लब प्रभारी रामकिशन खराड़िया ने अपने उद्बोधन में कहे, उन्होंने कहा कि पानी के बिना हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते जल संरक्षण आज की महती आवश्यकता है जल संकट दिन प्रतिदिन गहराता जा रहा है, प्रत्येक मनुष्य को इसके लिए अभी से जागरूक होकर प्रयास करना होगा जल का सदुपयोग करें व जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु संकल्प लें जिससे आने वाली पीढ़ी के लिए हम कुछ कर सके जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यक्ति को स्वयं जागना होगा प्रकृति के साथ चलना होगा जल प्रकृति के द्वारा हमें दिया गया निशुल्क उपहार है प्रकृति की सेवा करना मनुष्य का प्रथम कर्तव्य है प्रकृति ने हमें अनेक निशुल्क सुविधाएं दी है जिनका उपयोग करके हम अपना जीवन यापन करते हैं और जीवन में खुशहाली चाहते हैं तो हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना होगा जल के महत्व को समझना होगा जल है तो कल है प्रकृति के इस अनमोल उपहार की संरक्षण की नितांत आवश्यकता है, उन्होंने जल संरक्षण के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया तथा उन्हे संकल्प दिलाया गया कि हम जल संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास करेंगे इस अवसर पर बागली स्वास्थ्य केंद्र के नेत्र चिकित्सा सहायक डॉ आर.के. डी. वर्मा तथा जनपद शिक्षा केंद्र बागली के एम.आर. सी प्रफुल्ल कुमार द्विवेदी ने भी जल संरक्षण के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया, कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने भी सहभागिता की।
?️सुनील योगी

देवास। मंत्री सिलावट के नाम पर सरकारी नौकरी दिलाने वाले आरोपी का एक साथी देवास से गिरफ्तार…..

40 लाेगों से सरकारी नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 18 लाख ठगे

देवास। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट के नाम का उपयोग कर सरकारी नौकरी दिलाने का दावा कर युवकों से धोखाधड़ी करने वाले 2 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसमे एक आरोपी को पुलिस ने देवास से गिरफ्तार किया है। बीते दिनों बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के नाम पर ठगी करने की कई शिकायतें रोहित बैरागी निवासी राजोदा गांव नाम के व्यक्ति के खिलाफ भंवरकुआं पुलिस को मिली थी।
जिसके बाद 40 युवाओं को नौकरी का झांसा देकर 18 लाख रुपए की ठगी करने वाले रोहित बैरागी को इंदौर पुलिस ने तीन दिन पहले ही पुलिस ने रोहित को भी पकड़ा था अब भंवरकुआं पुलिस ने देवास के सिविल लाइन क्षेत्र में दबिश देकर यहां से रोहित का साथी हर्षल भटनागर पकड़ा हे। देवास से पकड़ाये आरोपी हर्षल भटनागर ने खुलासा किया है कि इनका पूरा काम भोपाल के एक होटल से चलता था। फर्जी आदेश तैयार करने के लिए वे असली आदेशों की कॉपी किया करते थे। इस होटल में इन्होंने एक मंत्रालय भी बना रखा था, जिसमें यह फर्जी गिरोह चलाते थे।
हर्षल ने पुलिस को बताया कि रोहित बैरागी के साथ मिलकर उसने कई लोगों को ठगा है। हर्षल ही राेहित के लिए ग्राहक खोजकर लाता था। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस रोहित को लेकर सोमवार को भोपाल लेकर जाएगी, जहां उसने एमपी नगर के एक होटल में अपना कार्यालय बना रखा था। दूसरी ओर कुछ शिकायतकर्ता थाने पहुंचे थे, जिनसे पुलिस ने आवेदन लिए हैं।
पुलिस के अनुसार देवास में उसका साथी हर्षल भटनागर (40) एक कंसल्टेंसी एजेंसी एवं सामाजिक कल्याण सेवा संस्था चलाता था। इसके माध्यम से बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए आकर्षित करता था, वह देवास स्थित अपने कार्यालय में फर्जी आदेश स्वयं टाइप करता था। वह शासकीय आदेशों के पैटर्न की नकल करके ठीक वैसे ही फर्जी आदेश बनाता था।

कोविड-19 संक्रमण रोकने के लिए विधायक आशीष शर्मा ने अधिकारियों की ली बैठक:दिए निर्देश

कन्नौद : क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा ने कन्नौद के अधिकारियों की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय बैठक ली गई। बैठक में सूर्यकांत शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कन्नौद, नरेंद्र सिंह धुर्वे एसडीएम कन्नौद, नागेश्वर प्रसाद पनिका तहसीलदार कन्नौद, महेंद्र सिंह परमार थाना प्रभारी कन्नौद, शिवम गुप्ता उपयंत्री नगर परिषद कन्नौद, बैठक में मौजूद रहे। कोविड-19 आक्रमण रूप नहीं धारण करें इसके लिए प्रशासन की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में प्रमुखता के साथ सभी जिम्मेदार अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए आवश्यक कदम उठाएंगे क्षेत्र की जनता को माक्स लगाने के लिए सोशल डिस्ट्रिक्ट बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करने पर बल दिया गया नगर परिसद कन्नौद की साफ सफाई के साथ-साथ कोविड-19 संक्रमण रोकने के लिए नगर में दवाइयों का छिड़काव करें गंदगी ना होने दें तथा नगर के नागरिकों को मार्क्स लगाने के लिए प्रेरित किया जाए बगैर मार्क्स के व्यक्तियों को आज दंड किया जाए सभी चिकित्सा क्षेत्र के अधिकारी नियमित चिकित्सालय में अपनी ड्यूटी दे संक्रमण रोकने के लिए आवश्यक मेडिसन स्टाक में रखें सभी अधिकारी कर्मचारी सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए स्वयं भी मांक्स लगाएं और अपने लोगों को भी मार्क्स लगाने के लिए सतत प्रयास करते रहे शासन के गाइडलाइन अनुसार क्षेत्र में समस्त सामाजिक धार्मिक कार्यक्रम सार्वजनिक रूप से नहीं किया जाए सामूहिक रूप से कहीं पर भी एकत्रित ना हो आगामी आने वाले त्योहार घर में ही रह कर मनाएं आवश्यक होने पर प्रशासन से आयोजन की स्वीकृति ले नई लेने पर जिम्मेदार अधिकारी सख्त कार्यवाही करें। विधायक आशीष शर्मा ने खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में अभी तक प्राप्त सूचना के आधार पर इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि क्षेत्र में क्षेत्र की जनता जागरूक होने के कारण यह घातक बीमारी हमारे क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सकी जनचेतना और सशक्त प्रशासन की कार्यप्रणाली से यह सब संभव हुआ है इसके लिए सभी का आभार व्यक्त किया है।

चंचल भारतीय✒️

कीटनाशक पीने से कियोस्क संचालक की मौत

पीपलरावां के समीप ग्राम निपानिया हुरहुर के एक 35 वर्षीय युवक की कीटनाशक पीने से मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम निपानिया हुरहुर निवासी अर्जुन सिंह सिसोदिया (35) जो कि गांव नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक का किओस्क चलाते हैं मैं रविवार को कीटनाशक दवाई पी ली घरवालों गंभीर अवस्था में उसे सोनकच्छ सामुदायिक अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया शाम को सिसोदिया का अंतिम संस्कार किया गया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

?️दीपक झाला

DEWAS सेना भर्ती में आये युवको के लिए समाजसेवी व सामाजिक संगठनो ने की रहने – खाने की व्यवस्था

देवास। शहर के कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में 21 से 30 मार्च तक इंदौर और उज्जैन संभाग के 15 जिले के युवाओं को सेना भर्ती रैली रखी गई है। प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ो के अनुसार 49987 युवको ने रैली भर्ती के लिए पंजीयन कराया है। सेना की रैली भर्ती में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में युवक आ रहे हे। इसके लिए 19 मार्च की रात को शहर में बाहर से आए युवाओं को परेशान होते लोगों ने फोटो व वीडियो वायरल किए थे। युवा कहि रोड पर तो कहि ओटलों पर सोने को मजबूर थे। इसको देखते हुए अनेक समाजसेवी व संगठन आगे आए और युवाओं की रहने खाने की उचित व्यवस्था की है। संस्था नमो नमो के द्वारा गोमती नगर स्थित श्री हरि गार्डन व गुलशन गार्डन में युवाओं के रुकने की व्यवस्था की। पूर्व पार्षद अर्जुन चौधरी ने कुमावत धर्मशाला में बाहर से आए युवाओं को निःशुल्क रहने खाने की व्यवस्था की है। विशाल शर्मा ने एस्कॉर्ट स्कूल भवन में व्यवस्था की है। आवास नगर में तुलसी शर्मा ने अपने निवास पर सुविधा दी है। तो वही राष्ट्रिय स्वयं सेवक द्वारा रात्रि में कुशाभाव स्टेडियम के पास चाय व पानी की व्यवस्था लेकर पहुँचे। इन सभी समाजसेवी की यह उत्तम व्यवस्था को पाकर रैली भर्ती में आये युवको ने उनको सादर धन्यवाद दिया।

संस्था नमो-नमो ने की शहर में हो रही सेना की रैली भर्ती में शामिल होने आये युवको के विश्राम की व्यवस्था?

  • सेना भर्ती के लिए आये युवको के लिए पार्षद अर्जुन चौधरी ने की रहने-खाने की व्यवस्था??

आज आई 13 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
1 पताः-रामचन्द्र नगर, देवास ,महिला 30 वर्ष
2 पताः-वार्ड -6 खातेगावं, देवास ,पुरूष 28 वर्ष
3 पताः-नयापुरा बच्चगांव,खातेगावं, देवास ,पुरूष 24 वर्ष
4 पताः-पुंजापुरा,बागली देवास ,पुरूष 46 वर्ष
5 पताः-सिया कन्नौद, देवास ,पुरूष 35 वर्ष
6 पताः-सिया कन्नौद, देवास ,पुरूष 50 वर्ष
7 पताः-जामनिया कन्नौद, देवास ,पुरूष 50 वर्ष
8 पताः-जनसुर कन्नौद, देवास ,पुरूष 46 वर्ष
9 पताः-काटकुट कन्नौद, देवास ,पुरूष 02 वर्ष
10 पताः-सिरसोदिया कन्नौद, देवास ,महिला 02 वर्ष
11 पताः-सिंधरानी कन्नौद, देवास ,पुरूष 15 वर्ष
12 पताः-धायली खातेगांव, देवास ,महिला 19 वर्ष
13 पताः-स्टेशन रोड देवास ,पुरूष 24 वर्ष

  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 48024
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 275
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 445
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 13
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 432
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 114086
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 113841
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 3085
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 110075
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 4
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2982
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 76
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 245
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.92
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.71
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 96.66
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.88

गुरू गोविंद मेडिकल स्टोर्स का हुआ शुभारंभ

कांटाफोड – समीपस्थ ग्राम बोरखाल्या मे गुरू गोविंद मेडिकल स्टोर्स का शुभारंभ हुआ। पंडित भरत शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित रघुनंदन शर्मा के द्वारा फीता काटकर मेडिकल स्टोर्स का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महेश दुबे जयप्रकाश शर्मा श्रीनिवास तिवारी ब्रजमोहन तिवारी तेरसिंह देवडा दिनेशचंद्र पंचोली राजेंद्र पंचोली सुशील पंसारी राजेंद्र भट्ट रेवाशंकर अमरेश मांगीलाल मालवीया मुरारी पाराशर कुंदन अस्के आदि उपस्थित थे। मेडिकल संचालक ललित तिवारी को नवीन प्रतिष्ठान शुभारंभ पर उपस्थित नागरिकों ने शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।

?️बालकृष्ण शर्मा

अवैध रूप से 10 गाय, 06 बछड़े वध हेतु ले जाते हुए 3 आरोपी को थाना नाहर दरवाजा पुलिस ने पकड़ा

देवास। पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह द्वारा गोवंश वध एवं गोवंश के अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया था, इसी तारतम्य में आज दिनांक 21 /3/2021 को थाना प्रभारी नहार दरवाजा श्री मुकेश इजारदार ने अपनी टीम को मुखबिर की सूचना की पुष्टि करने हेतु बायपास रोड पर रवाना किया , जहां पहुंचकर थाना नाहर दरवाजा की टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए निशानी वाले वाहन का पीछा कर घेराबंदी कर उसे गुजरात ढाबे के सामने बाईपास पर रोका ।‌ वाहन नंबर यूपी 80 बीजे 9968 में 10 गाय, 06 बछड़े भरे थे, जो कि गोवंश वध हेतु महाराष्ट्र की ओर ले जाए जा रहे थे ‌, ले जाने वाले के नाम फकीरा पिता सिराजुद्दीन उम्र 31 साल निवासी गोपालपुरा शमशाबाद जिला आगरा उत्तर प्रदेश , रईस पिता मोहम्मद उस्मान उम्र 50 साल निवासी रुनकता जिला आगरा, अशरफ पिता उस्मान उम्र 26 साल निवासी गोपालपुरा शमशाबाद जिला आगरा । वाहन को शंकरगढ़ गोशाला ले जाकर गो वंश को मुक्त कराया बाद तीनों आरोपियों के विरुद्ध गोवंश वध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया
थाना नाहर दरवाजा पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में गोवंश वध एवं अवैध परिवहन पर नजर रखी जा कर इनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

तरीका वारदात:-
आरोपीगण शमशाबाद जिला आगरा की तरफ से अवैध रूप से गोवंश को बुरी तरह ठूंस ठूंस कर भरकर वध करने की नियत से एबी रोड होते हुए महाराष्ट्र तरफ ले जा रहे थे

जप्त माल:-
आरोपी गण के पास से 02 मोबाइल एवं 4050 , 10 चक्का ट्रक जिसका क्रमांक यूपी 80 बीजे 9968 कीमती लगभग 1000000 जिसमें 10 गाय व 06 केड़े जिनकी कुल कीमत 11000 है।

इनका रहा सराहनीय कार्य:-
उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक श्री मुकेश इजारद।र, उप निरीक्षक पीएस दलोदिया, आरक्षक 676 नवदीप, आरक्षक 694 राजेंद्र , आरक्षक उदय प्रताप , आरक्षक चालक संजय का सराहनीय योगदान रहा उक्त टीम को पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा पुरस्कृत किया जावेगा।

बढते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रसाशन हुआ सख्त

बिना मास्क वालाें काे भेजेंगे अस्थाई जेल

देवास । जिले में बीते कुछ दिनों से लगातार कोरोना संक्रमित मरीज़ों का मिलना जारी है , पिछले सप्ताहभर में काेराेना के केस बढ़ गए हैं।सप्ताहभर पहले तक काेराेना के 1 -2 एक्टिव केस ही थे, पर अब आज 21 मार्च को एक्टिव केस बढ़कर 67 हाे गए हैं। प्रशासनिक स्तर पर शहर सहित जिलेभर में पिछले चार पांच दिन से लाेगाें से अपील की जा रही है, चालानी कार्रवाई भी की जा रही है फिर भी लाेग मान नहीं रहे हैं, सड़काें पर व भीड़ भरे इलाकाें में लाेग बिना मास्क के घूम रहे हैं। इसलिए अब से बिना मास्क के वाहन चलाते या सड़काें पर लाेग मिलेंगे ताे उन्हें ओपन अस्थाई जेल भेजा जाएगा, चालान भी कटेगा। पुलिस अधीक्षक डाॅ. शिवदयाल सिंह ने इस संबंध में शनिवार काे सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही बताैर एहतियातन रात में 10 बजे बाजार बंद भी करवाए जाएंगे, ताकि स्थिति कंंट्राेल में रहे। बाजार में भीड़ उमड़ रहीे है, ज्यादातर लाेग मास्क नहीं लगा रहे हैं। सामाजिक दूरी का भी ख्याल नहीं रखा जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर कलेक्टर चंद्रमाैली शुक्ला द्वारा यह निर्देश जारी किए गए हैं कि सभी एसडीएम बिना मास्क वालाें के खिलाफ चालानी कार्रवाई करें ।

आज आई 404 सैंपल रिपोर्ट में 9 सैंपल की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 21 मार्च 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-मिश्रीलाल नगर, देवास ,महिला 22 वर्ष

2 पताः-एमजी रोड, देवास ,महिला 24 वर्ष

3 पताः-एमजी रोड, देवास ,पुरूष 29 वर्ष

4 पताः-मिश्रीलाल नगर, देवास ,महिला 26 वर्ष

5 पताः-राजाराम नगर, देवास ,पुरूष 35 वर्ष

6 पताः-नई आबादी, देवास ,पुरूष 60 वर्ष

7 पताः-न्यू मुखर्जी नगर,देवास ,पुरूष 42 वर्ष

8 पताः-स्टेशन रोड देवास ,पुरूष 54 वर्ष

9 पताः-चामुण्डापुरी, देवास ,महिला 27 वर्ष

  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 48024
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 453
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 404
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 9
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 395
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 113811
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 113396
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 3072
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 109643
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 6
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2978
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 67
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 415
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.23
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.71
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 96.94
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.88