आज आई 1906 सैंपल रिपोर्ट में 18 सैंपल रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-ई-1स्पेशल जयुडिस कोलोनी, देवास ,पुरूष 27 वर्ष
2 पताः-ई-1स्पेशल जयुडिस कोलोनी, देवास ,पुरूष 25 वर्ष
3 पताः-हाटपिपल्या नगर, देवास ,पुरूष 53 वर्ष
4 पताः-विकास नगर देवास ,पुरूष 44 वर्ष
5 पताः-वासुदेवपुरा, देवास ,पुरूष 25 वर्ष
6 पताः-बालगढ, देवास ,महिला 50 वर्ष
7 पताः-चौबाराधीरा, देवास ,महिला 55 वर्ष
8 पताः-क्षिप्रा देवास ,पुरूष 26 वर्ष
9 पताः-बालोन, देवास ,महिला 34 वर्ष
10 पताः-लालगेट अलंकार चैराहा, देवास ,पुरूष 24 वर्ष
11 पताः-खुटखेडा सोनकच्छ, देवास ,पुरूष 28 वर्ष
12 पताः-खतेडिया बरोठा ,देवास ,पुरूष 60 वर्ष
13 पताः-गुडिया बागली, देवास ,महिला 15 वर्ष
14 पताः-सिलवर कालोनी, देवास ,महिला 24 वर्ष
15 पताः-सरदार पटेल मार्ग देवास ,पुरूष 31 वर्ष
16 पताः-लेबर कालोनी, देवास ,महिला 40 वर्ष
17 पताः-राजोदा, देवास ,पुरूष 18 वर्ष
18 पताः-सालिनी मार्ग देवास ,पुरूष 20 वर्ष

1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 39230
2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 631
3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 1906
4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 18
5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 1888
6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 113358
8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 112992
9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 3063
10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 109248
11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2
12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2972
13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 64
14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 366
17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27
18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 0.94
19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.71
20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 97.03
21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.88

जिले में बढ़ते कोरोना केश को लेकर प्रशासन हुआ सतर्क

बिना माक्स वालों पर की चलानी कार्यवाही

कांटाफोड़- एक बार से जिले में कोरोना के मरीज मिलने लगे है इन मरीजों में इजाफा ना इसलिए प्रशासन के द्वारा अनेक प्रकार के जतन किए जा रहे है ताकि लोग जागरूक हो इस प्रकार केश फिर से ना पड़े इसलिए शुक्रवार को थाना प्रभारी सी एल कटारे एवं नगर परिषद के कोरोना योद्धाओं ने लोगों को जागरूक किया साथ ही बिना माक्स लगाएं लोगों पर चलानी कार्यवाही की।इस दौरान नगर परिषद के चेतन घावरी लोकेश उपाध्याय जितेंद्र राजोरिया सुनील धरोलिया सहित पुलिस स्टाफ मौजूद था।

?️बालकृष्ण शर्मा

स्नातक की परीक्षा ऑफलाइन कराने के विरोध में दिया, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

सतवास। स्नातक में अध्ययनरत ग्रामीण अंचल के छात्र छात्राओं ने सतवास तहसीलदार सुभाष सुनहरे को स्नातक स्तर की परीक्षा ओपन बुक या ऑनलाइन कराने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा शासन द्वारा स्नातकोत्तर पीजी कोर्स में ओपन बुक एग्जाम कराई जा रही परन्तु स्नातक पर पुरानी पद्धति से परीक्षा से छात्र परेशान है क्योंकि कोरोना काल मे छात्रों की पढ़ाई नही हो पाई वही नेटवर्क और मोबाइल की की उपलब्धता नही होने से पढ़ाई नही कर पाए है अब ऐसे में 4 अप्रैल से स्नातक की परीक्षा प्रारम्भ हो रही है जो कि पुरानी पद्धति पर होगी जिसको लेकर छात्रों में रोष है सेकड़ो छात्रों ने ज्ञापन में भाग लेकर स्नातक व स्नाकोत्तर में परीक्षा में भेद भाव को लेकर रोष व्याप्त किया है

?️बालकृष्ण शर्मा

40 करोड़ की योजना से परिक्रमा वासियों को मिलेगी राहत अलग-अलग मार्ग पर 200 किलोमीटर की दूरी होगी कम

बागली- यदि सब कुछ उचित रहा तो चालू वित्तीय वर्ष में क्षेत्र के परिक्रमा वासियों को अनुपम सौगात मिल सकती है! बागली क्षेत्र के विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे के प्रयासों से बागली विकासखंड से खरगोन विकासखंड एवं मांधाता विकासखंड को जोड़ते हुए लगभग 30 किलोमीटर पक्के सड़क निर्माण के साथ तीन महत्वपूर्ण पुलियावो का निर्माण भी होगा! यह कार्य हो जाने पर परिक्रमा वासियों के लगभग 200 किलोमीटर के कठिन पैदल मार्ग की बचत हो जाएगी!
तीन चरण में अलग-अलग स्थान पर सड़क निर्माण एवं पुल निर्माण से धार्मिक महत्व के साथ व्यापार महत्व भी बढ़ जाएगा वर्तमान में पिपरी से खरगोन सीमा में जाने के लिए तरानिया होकर जाना पड़ता है! किंतु बारिश के दिनों में भी एवं सामान्य दिनों में भी नर्मदा के बैक जल से वाहनों का जाना संभव नहीं हो पाता इस मार्ग पर पुल बन जाने से और 6 किलोमीटर सड़क मार्ग बन जाने से 50 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी उसी प्रकार बावड़ी खेड़ा से सीता मंदिर मार्ग दोस्त हो जाने से और खारी नदी पर पुलिया बन जाने से मांधाता विधानसभा में प्रवेश करना आसान हो जाएगा धार्मिक रूप से लाभ होने के साथ-साथ सुलभ साधन व्यापार व्यवसाय भी बढ़ जाएगा तीसरे चरण में दतुनी नदी पर पुल निर्माण एवं नजदीक में सड़क निर्माण होने से फतेहगढ़ होते हुए कन्नौद विकासखंड के कई गांव जुड़ जाएंगे यह सब हो जाने पर 200 किलोमीटर मार्ग छोटा हो जाएगा और परिक्रमा वासियों को आराम भी मिल जाएगा बागली विधायक ने आगे बताया कि नर्मदा परिक्रमा वासी अधिकतर बुजुर्ग एवं उम्र दराज लोग रहते हैं मैंने कई लोगों की तकलीफ देखी है बारिश के दिनों में या बेमौसम मौसम की बेरुखी से इन लोगों को बहुत परेशानी आती है शिवराज सिंह चौहान ने इस परेशानी के मद्देनजर इस प्रस्ताव को तुरंत पास कर दिया सब कुछ ठीक रहा तो इस चालू वित्तीय वर्ष में टेंडर प्रक्रिया शुरू करके निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा बोल बम कावड़ यात्रा के संरक्षक गिरधर गुप्ता ने बताया कि बागली क्षेत्र के वर्तमान जनप्रतिनिधि द्वारा एनएसडीसी से लंबी लड़ाई लड़कर धारा जी में लगी धारा 144 को हमेशा के लिए हटवाने का प्रयास किया है शीघ्र ही यहां घाट भी बन जाएगा और स्नान सुविधा भी बढ़ जाएगी यह क्षेत्र के लिए सौगात है! उक्त निर्णय को लेकर धार्मिक संगठनों में उत्साह है

?️सुनील योगी

शिवा चौधरी के विरुद्ध एक और मामला दर्ज , चौधरी पर पूर्व में भी कई प्रकरण दर्ज है

• शहर की अनुपम नगर गृह निर्माण सहकारी संस्‍था पर कर रखा है अवैध कब्‍जा

देवास। मध्‍य प्रदेश शासन द्वारा भू-माफियाओ एवं अवैध गतिविधी में लिप्त माफियाओ के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत देवास शहर में भू-माफिया शिवा चौधरी के विरूद्ध एक बड़ी कार्यवाही की गई है।
पूर्व में शिवा चौधरी के विरुद्ध कई प्रकरण दर्ज है। आज 19 मार्च को फरियादी रजनीश अग्रवाल पिता रमेश अग्रवाल निवासी 185 भगतसिंह मार्ग देवास द्वारा जमीन पर कब्‍जाकर जमीन की नपती न होने देने व जान से मारने की धमकी के संबंध में लिखित आवेदन प्रस्तुत करने पर थाना औधोगिक क्षेत्र पर धारा 447, 294, 506, 34 भादवि के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। ग्राम बावडिया जिला देवास में अनुपम नगर ग्रह निर्माण सहकारी संस्‍था के नाम से सर्वे 273/1, 273/2, 273/3, 273/4 कुल रकबा 8.37 एकड है, जिस पर अवैध कब्‍जा कर रखा है।
पूर्व में 12.03.2021 को देवास शहर में भुमाफीया के विरूद्ध एक बड़ी कार्यवाही की गई थी। जिसमें भुमाफीया शिवा चौधरी पिता स्व. हीरालाल चौधरी निवासी हैबतराव मार्ग शान्तिपुरा देवास के कब्जे से नावेल्टी चौराहा के पास जूनियर राजवाडे के सामने नजूल की भूमि कुल क्षैत्रफल 1100 स्क्वार मीटर (12000 स्क्वार फीट ) 01 मकान,02 बाडे से अतिकमण हटाया व गिराया गया तया केदारेश्वर मंदिर से भी अवैध कब्जा हटाया व मंदिर से लगी दुकानो को सील किया। जिसकी कुल किमत लगभग 7 करोड़ रू है। जिला प्रशासन की इस सफल कार्यवाही से शहर वासीयो में संतोष व्याप्त हुआ जिसके चलते
कार्यवाही के 48 घंटे के भीतर 7 नई शिकायते सामने आई जिसमें थाना औघोगिक क्षेत्र पर 01 व थाना कोतवाली पर 06 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए थे।
7 प्रकरण दर्ज होने के बाद अगले ही दिन 16 मार्च को जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम की टीम ने ग्राम भीमसी में आदिवासी बाबू पिता बालू सिंह की 27 हजार स्क्वायर फीट की जमीन पर शिवा चौधरी का अवैध कब्जा था। अवैध कब्जे को सील किया तथा जल्द ही अतिक्रमण मुक्त कराकर आदिवासी बाबू पिता बालू सिंह को कब्जा दिलाया जाएगा। ग्राम भीमसी में ही सरकारी काकड रोड पर शिवा चौधरी के लगभग 2 हजार स्क्वायर फीट का भवन को तोड़ा गया। जो की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करके बनाया गया था और 1 लाख 5 हजार के वार्षिक किराए पर दिया गया था। काकड़ का रास्ता 8 साल के से बंद था उसको भी खुलवाया गया। रामचंद्र नगर में लगभग 2 हजार स्क्वायर फीट के सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण को हटाया। इसके अलावा शिवा चौधरी ने गारी समाज की 2 हजार स्क्वायर फीट जमीन पर 20 साल से कब्जा कर रखा था। उसे मुक्त कराकर भूमि समाज को सौंपी। भूमि के संबंध में पूर्व में जनसुनवाई में आवेदन आए थे। जिसे आज अतिक्रमण मुक्त कराया गया। भूमि की कीमत लगभग 25 लाख रुपये थी।

भोपाल, इंदौर व जबलपुर अब हर रविवार पूरी तरह बंद रहेंगे , 31 मार्च तक तीनोें शहरों में स्कूल व कॉलेज भी नहीं खुलेंगे

भोपाल इंदौर और जबलपुर तीनो शहरों में रविवार 21 मार्च को टोटल लॉकडाउन रहेगा और अब यह तीनों शहर हर रविवार पूरी तरह बंद रहेंगे । वही आगामी 31 मार्च तक तीनों शहरों में स्कूल व कॉलेज बंद रहेंगे । यह फैसला मुख्यमंत्री ने आज शुक्रवार को बुलाई गई बैठक में लिया।

इससे पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री ने कोरोना की समीक्षा बैठक के दौरान सभी कलेक्टरों व सीएमएचओ के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मौजूदा हालातों को लेकर चर्चा की थी। इस बैठक के बाद महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश में आने और जाने वाली यात्री बसों पर 20 मार्च से 31 मार्च तक के लिए रोक लगा दी थी।

अवकाश के दिनो मे भी निगम की टीम करेगी राजस्व करो की वसुली

बकाया संपत्तिकर, जलकर, यूजर चार्जेस व अन्य करो की वसुली वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पूर्व वसुले – आयुक्त

देवास। बकाया संपत्तिकर, जलकर, यूजर चार्जेस व अन्य करो की वसुली वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पूर्व वसुले। उक्त निर्देश नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा संपत्तिकर की बैठक मे निगम राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक को दिये गये। साथ ही सभी राजस्व निरीक्षको को दिये गये राजस्व करो की वसुली के टारगेट की जानकारी प्राप्त की जाकर लक्ष्यानुरूप वसुली प्राप्त नही होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये आयुक्त ने सभी सहायक राजस्व निरीक्षको व उनके सहायको को आगामी 10 दिवसो मे वसुली पर ही फोकस देते हुये लक्ष्य अनुरूप वसुली करने हेतु निर्देशित किया। इसी प्रकार कचरा कलेक्शन की राशि की वसुली भी लक्ष्य अनुरूप प्राप्त नही होने से दिये गये टारगेट अनुसार वसुली की जाने के निर्देश सभी वार्ड प्रभारियो को देते हुये अवकाश के दिनो मे भी राजस्व करो की वसुली के लिये कार्य करने हेतु कहा गया। करदाता अपने करो की राशि एक मुश्त जमा कर ईनामी योजना मे भाग लेकर लकी ड्रा के माध्यम से चयनित होकर पुरस्कार पायें।

MP बोर्ड परीक्षा 10वीं 12वीं के टाइम टेबल ने हुआ बदलाव

10वीं की बोर्ड परीक्षा जहां पहले 30 अप्रैल से शुरू होकर 15 मई को समाप्त हो रही थी तो अब यह अब 30 अप्रैल से शुरू होकर 19 मई तक चलेगी। इसके अलावा 12वीं की परीक्षा जो कि पुराने टाइम टेबल के हिसाब से 1 मई से शुरू होकर 18 मई को समाप्त हो रही थी परन्तु अब नए टाइम टेबल के मुताबिक अब वह 1 मई से शुरू होकर 21 मई तक चलेंगी।

टाइम-टेबल में यह किए गए बदलाव
गणित का पेपर जो 15 मई को हो रहा था। उसे अब 19 मई को कर दिया गया है। वहीं, 12वीं में 11 मई को बायोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी का पेपर एक ही दिन था। इसे नए टाइम टेबल में बदलकर बायोटेक्नोलॉजी और भारतीय संगीत का कर दिया गया है। वहीं, अब बायोलॉजी का पेपर 11 मई के बजाए 20 मई को होगा। इसके अलावा 12 मई को होने वाला इंफोर्मेटिक प्रैक्टिसेस का पेपर अब 21 मई को होगा। बोर्ड की ओर से जारी सूचना के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2021 की हाईस्कूल/ हायर सेकंडरी / हायर सेकंडरी व्यावसायिक पाठ्यक्रम परीक्षा / शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण के साथ स्कूल पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डीपीएसई) के परीक्षा कार्यक्रम में भी संशोधन किया है।

ऐसा होगा नया टाइम टेबल

https://twitter.com/schooledump/status/1372542977210425348?s=19

पत्रकार पर हुए हमले की निंदा करते हुए पत्रकार के साथ न्याय हो जिसको लेकर मुख्यमंत्री के नाम जनपद सीईओ को ज्ञापन सौंपा

कन्नौद: बागली जनपद पंचायत में सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने की नियत तारीख पर पत्रकार सलीम मंसूरी को लिखित सूचना देकर बुलाया जिसके बाद षडयंत्र पूर्वक जनपद पंचायत सीईओ के द्वारा षड्यंत्र कर सरपंच सचिवों के द्वारा एकमत होकर पत्रकार सलीम मंसूरी के साथ मारपीट की गई जिसको लेकर पत्रकार जगत में काफी रोष है इस कृत्य की पत्रकार जगत घोर भर्त्सना करता है। जिसको लेकर मध्यप्रदेश श्रमजीवी ब्लॉक इकाई कन्नौद के द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन एसडीएम नरेंद्र सिंह धुर्वे को दिया जाना था लेकिन निर्वाचन के संबंध में एसडीएम कन्नौद देवास होने के कारण कन्नौद जनपद पंचायत सीईओ प्रभांशु कुमार को ज्ञापन सौंपकर पत्रकार सलीम मंसूरी के साथ न्याय की मांग की गई है व बागली पंचायत स्तर पर किए गए भ्रष्टाचार की योग्य जांच हो कर वैधानिक कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं अध्यक्ष जनपद पंचायत कन्नौद डॉ ओम पटेल, वरिष्ठ पत्रकार महेश साहू, विनोद भूतड़ा, ओम प्रकाश परमार, चंचल भारतीय, राकेश अजमेरा, अतुल गुप्ता, आदित्य सोट्रिय, आदि पत्रकार साथी मौजूद थे।

चंचल भारतीय✒️

वरिष्ठ पत्रकार महेश साहू का किया सम्मान

कन्नोद – पत्रकार विनोद भूतडा मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक इकाई कन्नौद का जन्म दिवस अम्बेडकर भवन में मनाया गया l इस अवस्सर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेश जी साहू वरिष्ठ पत्रकार नवभारत का उनकी श्रेष्ठ लेखनी के चलते सम्मान किया गया श्री साहू जी के द्वारा पत्रकार साथी विनोद जी भूतड़ा को उपहार स्वरुप क़लम भेंट कर उनके ऊज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।सादे समारोह में समस्त पत्रकार साथी गण उपस्थित थे l सहभोज पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया l भूतडा जी एवं श्री साहू जी को उनके ईस्ट मित्रों सहित समस्त पत्रकार साथियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी l

चंचल भारतीय✒️