विवाहित बेटी को किडनी देकर पिता ने दी एक और बार नई जिंदगी..

कन्नौद: बेटी को किडनी देकर बचाई जान। करीब 1 वर्ष पूर्व श्रीमती राधिका पति नितेश शर्मा निवासी गुलाब बिहार सीहोर की दोनो किडनी खराब हो गई थी। लॉकडाउन लग जाने के कारण इलाज नहीं मिलने के कारण तबीयत और बिगड़ने लगी उसके बाद दिसंबर माह में जांच रिपोर्ट के दौरान पता चला कि किडनी ट्रांस्प्लांट करवाना बहुत जरूरी है।देवास जिले के कन्नौद निवासी शिवशंकर शर्मा को जैसे ही अपनी बेटी राधिका व पुत्र भरत शर्मा ने बताया , वैसे ही उन्होंने अपनी बेटी को किडनी देने का निर्णय दिया। मेडिकल जांच करवाने के बाद 18 मार्च को उन्होंने अपनी बेटी को राजधानी के निजी अस्पताल में किडनी डोनेट कर एक नई मिसाल दी है।

चंचल भारतीय✒️

पिता शिवशंकर शर्मा

आज प्राप्त 1189 सैंपल रिपोर्ट में 15 सैंपल की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 19 मार्च 2021

  • ◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
  • 1 पताः-वृदाश्रम, देवास ,महिला 72 वर्ष
  • 2 पताः-कुलाला, देवास ,पुरूष 18 वर्ष
  • 3 पताः-दुर्गा नगर, देवास ,पुरूष 19 वर्ष
  • 4 पताः- देवास ,पुरूष 21 वर्ष
  • 5 पताः-उपडी, देवास ,पुरूष 19 वर्ष
  • 6 पताः-बरखेडी, देवास ,पुरूष 19 वर्ष
  • 7 पताः-राजोदा, देवास ,पुरूष 20 वर्ष
  • 8 पताः- देवास ,पुरूष 19 वर्ष
  • 9 पताः-मेढकीचक, देवास ,पुरूष 20 वर्ष
  • 10 पताः-मेढकीचक, देवास ,पुरूष 18 वर्ष
  • 11 पताः-धुध्लाई, देवास ,पुरूष 18 वर्ष
  • 12 पताः-रंधनखेडी ,देवास ,पुरूष 21 वर्ष
  • 13 पताः-बालगढ, देवास ,पुरूष 18 वर्ष
  • 14 पताः-सवरसी देवास ,पुरूष 20 वर्ष
  • 15 पताः-कंदरिया देवास ,पुरूष 19 वर्ष
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 39230
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 1795
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 1189
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 15
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 1174
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 112727
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 111086
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 3045
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 107360
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2970
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 48
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 1641
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 1.26
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.74
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 97.54
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.89

निगम संबंधी सभी करो को जमा करने की अंतिम तिथी 31 मार्च 2021

• 31 मार्च की समाप्ति पश्चात जमा किये जाने वाले करो पर लगेगा अधिभार (सरचार्ज)

देवास। नगर निगम द्वारा वित्तीय वर्ष 2021 के चलते शहर के सभी नागरिको के द्वारा नगर निगम संबंधी जमा करने वाले सभी करो की अंतिम तिथी 31 मार्च है। शहर के सभी करदाताओ द्वारा संपत्तिकर, जलकर जैसे सभी करो को वित्तीय वर्ष के अन्दर जमा कराना अनिवार्य है। 31 मार्च की समाप्ति पश्चात जमा किये जाने वाले करो पर अधिभार (सरचार्ज) लगना अनिवार्य है। नगर निगम की टीम द्वारा प्रत्येक वार्डो मे संपत्तिकर, जलकर जैसे सभी करो की वसुली हेतु केम्प लगाये जा रहे है। जिससे करदाताओ को कर जमा करने मे आ रही कठिनाईयो का मौके पर ही निराकरण कर अपना संपत्तिकर, जलकर आदि केम्प मे ही जमा करने की सुविधा निगम द्वारा दी जा रही है। इसके पश्चात भी बकाया करदाताओ द्वारा अपने करो का भुगतान नही करने पर भवन, प्लॉट स्वामित्व पर कुर्की की कार्यवाही भी की जा रही है। कचरा कलेक्शन के लिये वार्ड प्रभारी सहायक द्वारा वार्डवार प्रत्येक घर से कचरा कलेक्शन राशि जमा कराने हेतु पी.ओ.एस. मशीन के माध्यम से राशि जमा कर रेकार्ड संधारित कर रहे है। नगर निगम द्वारा करदाताओ के लिये पुरस्कार योजना 25 मार्च 2021 तक एक मुश्त अपना कर जमा पर आयोजित की गई है। जिसमे विदेश यात्रा, सोने के सिक्के, जैसे 150 से अधिक पुरस्कार रखे गये है। आयुक्त विशालसिह चौहान ने बकाया कर दाताओ एवं चालु वित्तीय वर्ष के करदाताओ से अपील की है कि वे अपना संपत्तिकर, जलकर, कचरा कलेक्शन राशि आदि सभी करो को 31 मार्च के पूर्व जमा करावें तथा बकायादारो पर होने वाली कुर्की की कार्यवाही से बचें।

कार्यकर्ता युवा सम्मेलन हुआ आयोजित

काँटाफोड- बैकल्या सरकार मंडल व युवा मौर्चा के द्वारा संयुक्त रूप से कार्यकर्ता सम्मलेन मंडल अध्यक्ष रंगेश बियाणी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में डिजिटल इंडिया के संभागीय संयोजक जयवर्धन दीपक जोशी थे। कार्यक्रम के शुभारंभ में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नन्दकुमार सिंह चौहान जी को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष महेश दुबे,वरिष्ठ नेता पोपेंद्र सिंह बग्गा, मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल,बंशीलाल भूतड़ा,सुशील पंसारी,पुरुषोत्तम बियाणी,जिलामंत्री बलदाऊ दुबे,लोकेंद्र जोशी,कुन्दन मामा, मनीष शर्मा,जितु सिंगी,अनिरुद्ध शर्मा,लोकेश यादव,मुकेश सैनी आदि उपस्थित थे। पार्टी के प्रति अपनी बात को सत्यता व प्रमाणिकता के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदर्शित करना व अपनी बातों को संक्षिप्तता के साथ तर्कपूर्ण होना चाहिए। विरोध विचारों का होना चहिए समस्त बातों पर जोशी ने मार्गदर्शन प्रदान किया।

?️बालकृष्ण शर्मा

कोरोना गाईडलाइन का पालन नहीं करने वालों पर लगाये स्‍पॉट फाईन – कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला

• सार्वजनिक स्‍थलों पर बिना फेस मास्‍क वाले व्‍यक्तियों पर 100 रूपये

• सार्वजनिक स्‍थलों पर थूकने वाले व्‍यक्तियों पर 200 रूपये

• सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन न करने वाले व्‍यक्तियों/संस्‍थानों पर 500 रूपये का लगेगा स्‍पाट फाइन

देवास। कलेक्‍टर एवं जिला दण्‍डाधिकारी श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने द एपिडेमिक डीसीस एक्‍ट-1897 एवं कोविड-19 रेगुलेशन के तहत प्रदत्‍त शक्तियों का प्रयोग करते हुए देवास जिले में समस्‍त सार्वजनिक स्‍थलों पर बिना फेस मास्‍क वाले व्‍यक्तियों के विरूद्ध 100 रूपये, सार्वजनिक स्‍थलों पर थूकने वाले व्‍यक्तियों के विरूद्ध 200 रूपये तथा सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन न करने वाले व्‍यक्तियों/संस्‍थानों के विरूद्ध 500 रूपये स्‍पाट फाइन अधिरोपित की है।
कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने सभी कार्यपालिक दण्‍डाधिकारी, सभी स्‍वास्‍थ्‍य निरीक्षण, नगर पालिका निगम देवास, सभी मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी, सभी मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी, सभी थाना प्रभारी को आदेश का पालन कराने के लिए अधिकृत किया है।

आज आई 306 सैंपल रिपोर्ट में 9 सैंपल की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 18 मार्च 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
1 पताः- एमजी रोड, देवास ,पुरूष 37 वर्ष
2 पताः- पूरपडिया, देवास ,पुरूष 20 वर्ष
3 पताः- कानकुण्ड, देवास ,पुरूष 19 वर्ष
4 पताः- आवास नगर, देवास ,पुरूष 24 वर्ष
5 पताः- राबडिया, देवास ,पुरूष 18 वर्ष
6 पताः- पाडल्या, देवास ,पुरूष 21 वर्ष
7 पताः- बागली देवास ,पुरूष 04 वर्ष
8 पताः- पुंजापुरा बागली ,देवास ,पुरूष 50 वर्ष
9 पताः- बागली देवास ,पुरूष 29 वर्ष

  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 35533
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 1089
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 306
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 9
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 297
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 110932
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 109897
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 3030
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 106186
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2968
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 35
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 1035
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.94
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.76
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 97.95
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.89

नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान सहित निगमकर्मियों ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज़

देवास । फ्रंटलाइन वर्करों को कोरोना वैक्सीन के दूसरे डोज़ लग रहे हे तो वही आज बुधवार को नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान सहित निगमकर्मियों ने कोरोना वैक्सीन टिके का दूसरा डोज़ मल्हार स्मृति मंदिर के सभागृह में लगवाया। कोरोना वैक्सीन का दूसरे डोज़ लगवाने के बाद निगम आयुक्त सहित सभी निगमकर्मी आधे घंटे तक ऑब्जरवेशन में रुके।

जिला रोजगार कार्यालय देवास में रिक्रुटमेंट ड्राइव का आयोजन आज

• जिले में निजी क्षेत्र में कार्य करने के इच्छुक आवेदक अवसर का लाभ उठाये

देवास।जिले के शिक्षित बेराजगार युवाओ को निजी क्षैत्र मे रोजगार उपलब्ध कराने के लिये जिला प्रशासन के मार्गदर्शन मे जिला रोजगार कार्यालय एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन देवास द्वारा 17 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय चामुण्‍डा काम्‍पलेक्‍स देवास में सुबह 11 बजे से 03 बजे तक रिक्रुटमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। रिक्रुटमेंट ड्राइव मे देवास की निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित ईकाइयो द्वारा रोजगार उपलब्ध कराया जावेगा। इसके लिये न्युनतम शैक्षणिक योग्यता हाई स्कुल/हायर सेकण्डरी है एवं आयु सीमा 18 से 30 वर्ष होना चाहिए।
निजी क्षेत्र में कार्य करने के इच्छुक आवेदक अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रिज्यूम एवं तीन पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित हो सकते है। रिक्रुटमेंट ड्राइव में उपस्थित होने हेतु मार्गव्यय देय नही होगा। विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07272-252296 पर सम्पर्क कर सकते है।

आज आई 195 सैंपलो की रिपोर्ट में 8 सैंपलो की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 17 मार्च 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
1 पताः-सोनकच्छ अस्पताल, देवास ,पुरूष 18 वर्ष
2 पताः-सोनकच्छ अस्पताल, देवास ,पुरूष 16 वर्ष
3 पताः-सोनकच्छ अस्पताल, देवास ,पुरूष 15 वर्ष
4 पताः-सोनकच्छ अस्पताल, देवास ,पुरूष 15 वर्ष
5 पताः-सिविल लाईन, देवास ,महिला 30 वर्ष
6 पताः-पीठा रोड, देवास ,महिला 58 वर्ष
7 पताः-टोंकखुर्द ,देवास ,पुरूष 28 वर्ष
8 पताः-ग्राम घरतखेडी,टोंक,देवास ,पुरूष 20 वर्ष

  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 31782
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 275
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 195
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 8
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 187
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 109843
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 109591
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 3021
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 105889
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 0
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2967
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 27
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 252
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 4.10
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.76
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 98.21
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.89

जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्‍त टीम ने चार जगह से शिवा चौधरी का अवैध अतिक्रमण हटाया

ग्राम भीमसी में 27 हजार स्क्वायर फीट की जमीन पर अवैध कब्जे को सील किया

ग्राम भीमसी में सरकारी काकड रोड पर लगभग 2 हजार स्क्वायर फीट के भवन को तोड़ा

रामचंद्र नगर में लगभग 2 हजार स्क्वायर फीट के सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण को हटाया

गारी समाज की लगभग 2 हजार स्क्वायर फीट जमीन मुक्त कराकर भूमि समाज को सौंपी

देवास। आज जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम की टीम द्वारा देवास में चार जगह शिवा चौधरी के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

एसडीएम श्री प्रदीप सोनी ने बताया कि जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम की टीम ने आज ग्राम भीमसी में आदिवासी बाबू पिता बालू सिंह की 27 हजार स्क्वायर फीट की जमीन पर शिवा चौधरी का अवैध कब्जा था। अवैध कब्जे को सील किया तथा जल्द ही अतिक्रमण मुक्त कराकर आदिवासी बाबू पिता बालू सिंह को कब्जा दिलाया जाएगा। ग्राम भीमसी में ही सरकारी काकड रोड पर शिवा चौधरी के लगभग 2 हजार स्क्वायर फीट का भवन को तोड़ा गया। जो की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करके बनाया गया था और 1 लाख 5 हजार के वार्षिक किराए पर दिया गया था। काकड़ का रास्ता 8 साल के से बंद था उसको भी खुलवाया गया। रामचंद्र नगर में लगभग 2 हजार स्क्वायर फीट के सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण को हटाया। इसके अलावा शिवा चौधरी ने गारी समाज की 2 हजार स्क्वायर फीट जमीन पर 20 साल से कब्जा कर रखा था। उसे मुक्त कराकर भूमि समाज को सौंपी। भूमि के संबंध में पूर्व में जनसुनवाई में आवेदन आए थे। जिसे आज अतिक्रमण मुक्त कराया गया। भूमि की कीमत लगभग 25 लाख रुपये हैं।
एसडीएम श्री प्रदीप सोनी ने बताया कि देवास जिले में जहां कही भी अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया है उन पर कार्यवाही जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार श्रीमती पूनम तोमर सहित पुलिस विभाग का अमला तथा नगर निगम अमले के साथ अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।