Dewas, जैसा सोचोगे, वैसा बनोगे…भाजपा अजा मोर्चा जूनियर मंडल ने मनाई विवेकानंद जयंती

देवास। भारतीय जनता पार्टी अजा मोर्चा जुनियर मण्डल द्वारा भारतीय संस्कृति को स्थापित करने वाले महान आध्यात्मिक गुरु, समाज सुधारक और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मंडल अध्यक्ष प्रेम बालोदिया के नेतृत्व में सयाजी द्वार स्थित विवेकानंद जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, नेता सत्तापक्ष मनीष सेन, मण्डल अध्यक्ष सचिन जोशी, मण्डल महामंत्री गणेश पटेल, धमेन्द्र सिंह बैस आदि ने विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उपस्थित जनों को उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिया। सभापति जैन ने कहा कि यह दिन राष्ट्र के ऐसे युवाओं को समर्पित है जो भारत को बेहतर भविष्य देने की क्षमता रखते हैं और इसके लिए कार्य करते हैं। विवेकानंद जी ने कहा है कि जैसा तुम सोचोगे वैसे ही बनोगे। इसलिए देशहित एवं समाहित में कार्य करते हुए आगे बढ़े। इस अवसर पर अजा मोर्चा महामंत्री विजय भालेकर, उपाध्यक्ष संदीप सूर्यवंशी, कार्यालय मंत्री अर्जुन नाटले, अजब सिंह सेंधव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dewas माता टेकरी पर लगा भक्तो का तांता: कैलेंडर बदलने के साथ मंदिरों में दर्शन कर 2023 की शुरुआत कर रहे लोग…

देवास। अंग्रेजी नववर्ष 2023 की शुरुआत अधितकर लोगो के कैलेंडर बदलने के साथ दिन की शुरुआत मंदिर जाकर दर्शन लाभ कर की है। शहर के मंदिरों में भी सुबह से ही भारी भीड़ देखने को मिली है। वैसे तो कल 31 दिसंबर से ही मंदिरों में भक्तो की भारी भीड़ नजर आ रही थी जिसमे आज ओर बढ़ोतरी देखने को मिली है।

शहर की विश्व प्रसिद्ध माता टेकरी पर भी आज जिलेभर सहित विभिन्न स्थानों से माता के दर्शन करने के लिए लोग माता टेकरी पहुंच रहे है साथ ही शहर से विभिन्न मंदिरों और भी भक्तो का ताता लगा हुआ है। माता टेकरी पर दर्शन करने आए अर्पित चावड़ा ने बताया की अंग्रेजी नववर्ष की शुरुआत माता के दर्शन के साथ माता से आशीर्वाद के रूप में देश के लिए सुख शांति मांगी है।

खेड़ापति सरकार का किया गया विशेष श्रृंगार: अंग्रेजी नववर्ष के उपलक्ष्य में एम जी रोड स्थित खेड़ापति सरकार का भी विशेष श्रृंगार किया गया है। सरकार का विशेष श्रृंगार आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। खेड़ापति सरकार के सजाए गए नए रूप को देखने के लिए भक्तो की भीड़ लगी हुई है। खेड़ापति मंदिर में दर्शन करने आए रोहित राठौड़ ने बताया की खेड़ापति मंदिर आकार बाबा सरकार, भोलेनाथ, खेड़ेश्वरी माता जी व अन्य देवी देवताओं से प्रार्थना की है की कोरोना का जिस प्रकार का प्रकोप अन्य देशों में देखने को मिल था है उससे हमारे भारत देश को मुक्त रखे और अन्य देश को इस प्रकोप से जूझ रहे है उन्हे इससे लड़ने और कोरोना को हराने की शक्ति प्रदान करे।शहर के अन्य मंदिर जैसे नागदा के प्राचीन गणेश मंदिर, अमृत नगर स्थित खाटूश्याम मंदिर, जवाहर नगर स्थित किला देवी मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में भक्तो का ताता लगा हुआ।

नववर्ष को देखते हुए पुलिस मुस्तैद:थर्टीफर्स्ट व अंग्रेजी नववर्ष को देखते हुए देवास पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। शहर में हुडदंग मचाने वाले शरारती तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर है। शहर के 27 तो जिले में 56 स्थानों पर पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही ही। कल रात भी पुलिस द्वारा चेकिंग की गई थी जो आज रात को भी की जारी रहेगी। शराब पीकर वाहन चलाने वाले व शरारती तत्वों की वाहन जब्त कर उनपर न्यायालय की कार्यवाही की जायेगी।

समाजसेवी सेन का स्वर्गवास, मुक्तिधाम में रोपण किया पौधा

देवास। जिला शाजापुर तहसील कालापीपल नगर के शिक्षक मनोहर सेन, मुकेश सेन के पिताजी, कवि जगदीश सेन, दिनेश सेन के ससुर जी, मनोज सेन, धीरज सेन, गौरव सेन के नानाजी, मोहनलाल सेन, अमृत, संतोष, दिनेश सेन के पूज्य काका जी, गोविन्द, राहुल, जेपी, प्रमोद, जितेंद्र, हर्षवर्धन, हर्ष, नमन, प्रिंस के पूज्नीय दादा जी, हँसमुख, मिलनसार, समाजसेवी, व्यक्तित्व के धनी धनसिंह जी सेन का देवलोकगमन हो गया। स्व. सेन की अंतिम यात्रा 4 नवम्बर निज निवास शास्त्री चौक कालापीपल से निकली। जिसमे नगर के प्रबुद्धजन, व्यापारीगण, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, समाजजनों, आसपास के ग्रामीणों सहित स्थानीयजनों ने हिस्सा लेकर स्व. सेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व. सेन की याद में मुक्तिधाम में बिलपत्र का पौधा रौपण कर पालन पोषण का संकल्प लिया।

Dewas: भाजयुमो ने सीएमएचओ पर लगाया ब्लेक लिस्टेड कंपनी को टेंडर प्रक्रिया में शामिल करने का आरोप

देवास। महात्मा गांधी चिकित्सालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने महाराजा मण्डल के नेतृत्व सीएमएचओ के खिलाफ प्रदर्शन कर नारे बाजी की। मीडिया प्रभारी नितिन विश्वकर्मा ने बताया कि जिला चिकित्सालय में हाउस कीपिंग टेंडर निकाले गए थे जिसमें कई कंपनियों द्वारा टेंडर भरे गए थे लेकिन सीएमएचओ के द्वारा टेंडर प्रक्रिया में 5 ब्लेक लिस्टेड कंपनियों को रखकर बाकी की कंपनियों को टेक्नीकल बीट में बाहर कर दिया। इससे यह जाहिर होता हैै कि इसमें सीएमएचओ के द्वारा बड़ा घोटाला किया जा रहा है। इसी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा महाराजा मण्डल ने एम जी हास्पिटल में जाकर नारेबाजी कर विरोध जताया तथा मांग की है कि ब्लेक लिस्टेड कंपनियों को हटाया जाए तथा पूरी पारदर्शिता केे साथ पुन: टेंडर प्रक्रिया की जाए।

इस अवसर पर भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्रीकांत खरे, मण्डल अध्यक्ष अभिषेेक गोस्वामी, महामंत्री गोविंद ठाकुर, राजेन्द्र दरबार, बंटी श्रीवास्तव, शुभम परमार, मनोज पटेल, रवि राठौर, सौरभ प्रजापति आदि उपस्थित थे।

Dewas: जिले में 100 वर्ष से अधिक उम्र के 209 मतदाता अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर होंगे सम्‍मानित

• उपस्थित होने में असक्षम मतदाता के घर जाकर किया जायेगा सम्मानित

देवास। उप जिला निवार्चन अधिकारी देवास ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार 100 वर्ष या उससे अधिक के वरिष्ठ मतदाताओं का सम्मान ‘’आजादी के अमृत महोत्सव’’ अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर को किया जायेगा। जिले में कुल 209 मतदाताओं को शॉल, श्रीफल, सम्मान-पत्र एवं पुष्पहार से सम्मानित किया जायेगा। जिला मुख्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 01 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे जिला सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन आयुक्त नई दिल्ली वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्‍यम से संबोधित करेंगे।
सम्मान समारोह जिले की समस्त विधानसभा अंतर्गत संबंधित मतदान केंद्रो पर आयोजित होगा। ऐसे मतदाता जो समारोह स्थल पर उपस्थित होने के लिए सक्षम होंगे उन्हें मतदान केंद्र पर तथा ऐसे मतदाता जो उपस्थित होने में सक्षम नहीं होंगे उन्हें उनके निवास पर बी.एल.ओ. तथा अन्य सहायक कर्मचारी द्वारा घर जाकर सम्मानित किया जायेगा।

प्रवेश अग्रवाल के समर्थकों द्वारा समर्पण सप्ताह के अंतर्गत किए जा रहें है विभिन्न अयोजन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वृद्धाश्रम पहुंच कर वृद्धजनों से मुलाकात कर, फल फ्रूट का किया वितरण

देवास। नर्मदे युवा सेना द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अग्रवाल जी की जन्म दिवस समर्पण सप्ताह के रूप में मना रही है
जिसका शुभारंभ श्री खेड़ापति सरकार की पूजन कर किया गया था इसके तहत् नर्मदे युवा सेना द्वारा गायों को चारा खिलाना एवं गरीब बस्तियों में जाकर एवं एमजी हॉस्पिटल में खाना बाटना आदि कार्य शामिल थे।
इसी के अंतर्गत आज प्रवेश अग्रवाल ने वृद्धाश्रम पहुंच कर कार्यक्रताओं के साथ वृद्ध जनों को फल फ्रूट बाट कर उनका कुशलक्षेम जाना एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया

DEWAS: तिरंगे के रंग में रंगा जैन महिला मंडल जैन समाज की महिलाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

देवास। श्री ऑल इंडिया जैन कॉन्फ्रेंस महिला शाखा की जिला अध्यक्ष रीता किशोर  महाजन के नेतृत्व में समस्त जैन समाज की महिलाओं की तिरंगा रैली निकाली गई । इस तिरंगा यात्रा में श्वेतांबर और दिगंबर सभी जैन समाज की महिलाएं शामिल थी।

यात्रा महावीर भवन से शुरू होकर विभिन्न मार्गो से होती हुई जवाहर चौक पर पहुंची। वहां पर महापौर  का रीता महाजन द्वारा माला से स्वागत किया गया द्य तत्पश्चात जैन कांफ्रेंस के प्रांतीय उपाध्यक्ष संगीता राहुल  चौधरी द्वारा आभार व्यक्त किया गया द्य  राष्ट्रीय गीत गाकर इस रैली का समापन किया गया।तिरंगा यात्रा में महाराज श्रीमंत विक्रम सिंह पवार , महापौर गीता अग्रवाल , भाजपा नेता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, भाजपा नेता भरत चौधरी ,स्थानकवासी समाज के अध्यक्ष दिलीप सिंह चौधरी शामिल हुए।

Dewas: राजस्थान के उदयपुर में हुई घटना के विरोध में धर्म रक्षा परिषद ने फूंका पुतला

देवास। धर्म रक्षा परिषद देवास द्वारा गुरुवार को सर्व हिंदू समाज के साथ राजस्थान के उदयपुर में हुई कन्हैया लाल की हत्या व प्रधानमंत्री जी को जान से मारने की धमकी के विरोध में इस्लामी जेहादी, कट्टरपंथी आतंकवादी का पुतला दहन कर आक्रोश प्रदर्शन किया गया। रमेश कौशल ने बताया कि राजस्थान के उदयपुर में 28 जून को इस्लामी दरिंदों ने कन्हैया लाल की गला काट कर हत्या करदी 28 जून को मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद कपड़ा सिलवाने के बहाने से कन्हैया लाल की दुकान में घुसे थे ओर नाप देते वक्त कन्हेलाल की हत्या कर दी। समग्र हिन्दू समाज में इस घटना को लेकर बहुत गुस्सा है। इसके विरोध में हिन्दू समाज सड़को पर उतरा और भारत सरकार व राजस्थान सरकार से कन्हैया लाल के हत्यारों को फांसी देने की मांग की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में धर्म रक्षा परिषद सहित हिन्दू समाजजन उपस्थित थे।

एक बहू के रूप में, बेटी के रूप में मुझे जो आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है, उससे मैं अभिभुत हूं- गीता अग्रवाल

भाजपा प्रत्याशी गीता अग्रवाल ने किया सघन जनसंपर्क, जगह-जगह हुआ स्वागत, बालिकाओं ने लगाया तिलक, महिलाओं ने की पुष्पवर्षा

देवास। एक बहू के रूप में, एक बेटी के रूप में मुझे आपका जो आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है, उससे मैं अभिभूत हूं। जहां भी हम जा रहे हैं, वहां उत्साह का माहौल देखकर मैं कह सकती हूं कि निश्चित तौर पर शहरवासी अब तेजी से शहर का विकास चाहते हैं। अाप इसी प्रकार से आशीर्वाद बनाएं रखें। हम सभी मिलकर शहर विकास में बनेंगे सहभागी।
यह बात भाजपा की महापौर प्रत्याशी गीता दुर्गेश अग्रवाल ने रविवार को जन संपर्क के दौरान वरिष्ठ मतदाताओं के समक्ष कहीं। भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि हमारे लिए शहर के सभी मतदाता परिवार के सदस्य के समान है। आप भाजपा के पक्ष में मतदान करें और मैं विश्वास दिलाती हूं कि शहर विकास में किसी भी तरह की कोई कसर नहीं रहेगी।
रविवार को भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अग्रवाल ने महाराज विक्रमसिंह पवार के साथ वार्ड क्रमांक 4, 5 एवं 6 में सघन जनसंपर्क किया। भाजपा प्रत्याशी व महाराज विक्रमसिंह पवार को अपने बीच देखकर वार्ड के कुछ वरिष्ठ भावुक हो उठे। उन्होंने पुष्पहार पहनाकर स्वागत करते हुए खूब आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर महाराज विक्रमसिंह पवार ने कहा कि हमें अब पीछे मुड़कर नहीं देखना है। शहर विकास की गति को बनाए रखना है। आप अपना अमूल्य वोट भाजपा को दें। हम विकास के लिए कृत संकल्पित हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गेश अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष विशाल रघुवंशी, सचिन जोशी, रमेश दायमा, वार्ड क्रमांक 4 से पार्षद प्रत्याशी अखिलेश धूरिया, 5 से पिंकी संजय दायमा, 6 से रेहाना असलम शेख सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता साथ थे।

वृद्ध महिलाओं ने कहा विजयी भव:
वार्ड में जनसंपर्क के दौरान छोटी-छोटी बालिकाओं ने महाराज विक्रमसिंह एवं भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अग्रवाल की आरती उतारी और तिलक लगाया। वार्ड की वृद्ध महिलाओं ने विजयी भव: कहते हुए उत्साह के साथ पुष्पों की बारिश की। जहां भी भाजपा प्रत्याशी का जनसंपर्क हुआ, वहां रहवासियों में उत्साह देखते ही बनता था। छोटे बच्चे जो मतदाता नहीं है, वे भी भाजपा के झंडे लेकर उत्साह के साथ दौड़ते हुए नारे लगा रहे थे।

Dewas: धूमधाम से हुई लक्ष्मी देवी की प्रतिष्ठा, तीन दिवसीय महोत्सव संपन्न

देवास। शहर के सुतार बाखल स्थित जैन मंदिर में धन की देवी लक्ष्मी जी की प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय महोत्सव का समापन हुआ। लक्ष्मी देवी की प्रतिष्ठा आचार्य प. पु. मुक्ति सागर सूरी जी महाराज के साथ प. पु अचल मुक्ति सागर जी, मन मुक्ति सागर जी व साध्वी महाराज के सानिध्य में हुआ। तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ बुधवार से हुआ जिसमे प्रथम दिन में महाराज सा. का नगर प्रवेश, महिला मंडल द्वारा पार्श्व पंचकल्याणक पूजन, समाजजन का स्वामी वात्सल्य का आयोजन, महिला मंडल द्वारा मंदिर जी में चौवीसी का आयोजन वही गुरुवार प्रात: नौ बजे मंदिर जी में विराजित सभी प्रतिमाओं का अठारह अभिषेक रात में धूमधाम से बड़ी संख्या में समाजजन की उपस्थिति में भक्ति का आयोजन हुआ। महोत्सव में अन्तिम दिन शुक्रवार को प्रात: छ: बजे लक्ष्मी माता का हवन, नौ बजे विधि विधान के साथ महाराज सा. की पावन निश्रा में विधिकारक पंकज नौलक्खा एवं मंडली झारड़ा द्वारा बड़ी धूमधाम के साथ लक्ष्मी माता की प्रतिष्ठा संपन्न हुई जिसके पश्चात स्वामी वात्सल्य का आयोजन हुआ।