सतपुड़ा एकेडमी में किया प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

• नागरिकों को पौधे बांटे, पोलिथीन मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प

देवास। पड़ोस के शहर इंदौर में एशिया के सबसे बड़े 550 मैट्रिक टन क्षमता के गोवर्धन बायो सीएनजी प्लांट का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअली किया गया। इस लोकार्पण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर तुलजा विहार स्थित सतपुड़ा एकेडमी में भी नगर निगम के माध्यम से दिखाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मप्र पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रायसिंह सेंधव उपस्थित थे।

वहीं विशेष अतिथि के रूप में क्षेत्रीय पार्षद विनय सांगते उपस्थित रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि शहरों को कूड़े के पहाड़ों से मुक्त करने का इंदौर मॉडल अन्य शहरों के लिए प्रेरणा बनेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि वेस्ट-टू-वेल्थ (कचरे से कंचन) में कचरे से गोबर-धन, गोबर-धन से स्वच्छ ईंधन, स्वच्छ ईंधन से ऊर्जा धन तथा उर्जा धन से जीवन धन बनेगा। इस दिशा में इंदौर शहर में किया गया कार्य पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है। आने वाले 2 वर्षों में विभिन्न नगरों में इसी प्रकार के प्लांट बनाए जाएंगे। अतिथियों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों को पौधे भी भेंट किए गए। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के पत्रक भी भेंट किए। कार्यक्रम के दौरान शहर व भारत को पोलिथीन मुक्त बनाने का संकल्प लेते हुए पुराने कपड़ों से बैग भी बनाए गए। इस अवसर पर नगर निगम पीडब्ल्यूडी विभाग के हंसराजसिंह चौहान, एनजीओ से साधना कुरील, सतपुड़ा एकेडमी संचालक भानूप्रतापसिंह सेंधव, प्राचार्य नरेश पंचोली सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के पूर्व श्रीमती सोमाली घोष ने अतिथियों का मंगल तिलक कर स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में आभार नगर निगम के इंजीनियर चंदन सोनी ने माना। जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश सांखला ने दी।

उज्जैन बाल सुधार गृह से देवास के 6 नाबालिक आरोपी गार्ड की आँख में मिर्च डालकर हुए फरार

देवास : उज्जैन के नागझिरी थाना क्षेत्र में मालनवासा स्थित बाल सुधार गृह से शुक्रवार देर रात छ: नाबालिग आरोपियों ने चौकीदार और गार्ड की आँखों में लाल मिर्च पाउड़र डालकर, उन्हें कमरे में बंद कर, फरार हो गए. सभी आरोपी देवास जिले के हैं, जिनपर अलग-अलग मामलों में संगीन आरोप हैं. फिलहाल नागझिरी थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया है वहीं तीन की तलाश जारी है।

शुक्रवार की रात लगभग 11:00 बजे सुरक्षा गार्ड शैलेंद्र उर्फ बाबू दादा 58 वर्ष गेट पर तैनात थे। तभी देवास के रहने वाले 6 नाबालिग अपने कमरों से बाहर निकल कर आए और उन्होंने गार्ड की आंखों में मिर्ची झोंक दी। नाबालिगों ने मेन गेट की चाबी छीन ली और मारपीट करने के बाद गार्ड को अधीक्षक के रूम में बंद कर बाइक लेकर भाग निकले।

मामले की जानकारी सुरक्षा गार्ड द्वारा संप्रेक्षण गृह के अधिकारियों को दी गई। पुलिस ने रात में करीब 3 से 4 घंटे बाद 3 नाबालिगों को हिरासत में ले लिया। 3 गार्ड की बाइक लेकर भागे हैं। जिनकी तलाश के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहा हैं।

Dewas : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष पटवारी धर्मेंद्र चौबे को कलेक्टर ने किया निलंबित

देवास : कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला द्वारा आज पटवारी संघ के ज़िला अध्यक्ष पटवारी धर्मेन्द्र चौबे को निलंबित कर दिया। पटवारी चौबे द्वारा सोशल मीडिया पटवारी ग्रुप पर बार-बार टिप्पणी कर पटवारियों को अपने पदीय कर्तव्य के प्रति भ्रमित कर कार्य नहीं करने हेतु दबाव बनाया जाता था, जिससे राजस्व विभाग की छवि धूमिल हो रही है जिले के समस्त पटवारियों द्वारा आयुक्त भू-अभिलेख एवं बन्दोबस्त की प्राथमिकता से कार्य नहीं कर रहे हैं। जो कि अत्याधिक आपत्तिजनक है।

3 दिसंबर को धर्मेन्द्र चौबे को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर तीन दिवस में जवाब प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया था। चौबे द्वारा आज दिनांक तक 0कोई जवाब / उत्तर प्रस्तुत नहीं किया है। दिनांक 30.12.2021 को सम्पन्न हुई राजस्व अधिकारी मीटिंग में समस्त अनुविभागीय अधिकारी (रा.) एवं तहसीलदार दवारा अवगत करवाया गया कि धर्मेन्द्र चैबे पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष होने का नाजायज लाभ लेकर अन्य पटवारियों को शासन के प्राथमिकता वाले कार्य जैसे राजस्व अभिलेख शुद्धिकरण, सारा एप, सी. एम. हेल्पलाईन धारणाधिकार तथा मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना, सी. एम. किसान/पी. एम. किसान आदि कार्यों को करने से मना करते हैं जिससे शासन की योजनाओं पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है तथा जिले की छवि खराब हुई है। साथ ही अवगत करवाया कि धर्मेन्द्र चौबे, तहसीलदारों के प्रति अशिष्ट, अभद भाषा का प्रयोग करते हैं। धर्मेन्द्र चौबे का यह कृत्य अपने पदीय कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता को दर्शाता है। उक्त कृत्य शासकीय सेवक के आचरण के प्रतिकूल होने के फलस्वरूप म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 के उपनियम (1) में निहित प्रावधान के तहत धर्मेन्द्र चौबे, पटवारी, तहसील सतवास अनुभाग-कन्नौद को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया जाता है।

निलम्बन अवधि में श्री धर्मेन्द्र चौबे, पटवारी, तहसील-सतवास का मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख जिला देवास रहेगा।

Dewas: गैस टंकियो का अवैध व्यापार करने वाले पर पुलिस ने की कार्रवाई

• आरोपी को गिरफ्तार कर की 5 लाख की मश्रुका जब्त

देवास। शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र अन्तर्गत सुभाष चौक में गैस टंकी (सिलेंडरों) का अवैध रूप से धंधा करने (घरेलू गैस टंकियो को ऊँचे दामो में होटलो में सप्लाय करना) वाले आरोपी पर कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी से बड़ी मात्रा में अलग-अलग कंपनी की लाखो रुपए कीमत की 48 गैस टंकिया एक ऑटो, मोटर साईकल सहित कुल 5 लाख मूल्य की मश्रुका जब्त कर मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। और पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

दरअसल गुरुवार शाम को कोतवाली थाना पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिली थी कि शहर के सुभाष चौक में होटल मदनी के पीछे एक आरोपी मुजीब शेख पिता वकील शेख उम्र 23 वर्ष निवासी मिर्ज़ा बाखल गैस टंकियो का अवैध रुप से घरेलू गैस टंकियो को ऊँचे दामो में होटलो में सप्लाय कर कालाबाजारी कर रहा था जिस पर कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करके आरोपी के पास से 59,500 रूपए कीमत की 7 भरी हुई ईंडेन कंपनी की रसोई गैस की टंकियां, 12,000 रूपए कीमत की 2 भरी हुई ईंडेन कंपनी की व्यवसायिक गैस की टंकी, 11,500 रूपए कीमत की 3 भारतगैस कंपनी कि रसोई गेस की भरी हुई टंकिया, लगभग 55,000 रूपए कीमत की 14 ईंडेन कंपनी कि खाली टंकियां व 4 भारत गैस कंपनी कि खाली टंकिया और 8 एचपी कंपनी की खाली टंकीया तथा 4,000 रूपए कीमत के 2 तोल कांटे एक खराब एक चालू व एक ऑटो, मोटरसाइकिल व अन्य सामान सहित कुल 5 लाख मूल्य की मश्रुका जब्त कर अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Dewas : कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे ऐशिया का सबसे बडा गोबर-धन (बायोसीएनजी) प्लांट का वर्चुअल लोकार्पण..

• प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम का देवास मे भी होगा सीधा प्रसारण

देवास। देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के द्वारा कल 19 फरवरी को इन्दौर (Indore) मे आयोजित होने वाले कार्यक्रम का वर्चुअल लोकार्पण का सीधा प्रसारण किया जावेगा।
वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देवास (Dewas) शहर के प्रमुख स्थानो सहित अशासकीय स्कुलो मे भी किया जावेगा।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का देवास मे इन स्थानों पर होगा सीधा प्रसारण

इस संबंध मे आयुक्त विशालसिह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मल्हार स्मृति आडिटोरियम, विक्रमकला भवन व इनोवेटिव स्कुल के साथ नगर निगम परिषद हॉल, सतपुडा स्कुल आवास नगर, विजय ज्योति हा.से. स्कुल अर्जुन नगर रधागंज, एमजीएम स्कुल प्रताप नगर, केम्ब्रिज स्कुल त्रिलोक नगर, जेम्स ऐकेडमी ईटावा,ज्ञानसागर स्कुल मुखर्जी नगर, एवनेजर स्कुल उपाध्याय नगर, अनामय पब्लिक स्कुल बावडिया, आक्सफोर्ड स्कुल गंगा नगर, सरस्वती ज्ञानपीठ लक्ष्मण नगर, दर्जी धर्मशाला मोती बंगला, सरस्वती स्कुल भौंसले कालोनी, सेन्टथामस स्कुल बालगढ इन सभी स्कुलो एवं स्थानो पर आयोजित वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जावेगा।

प्रदेश के इन्दौर शहर मे ऐशिया (Asia) का सबसे बडा प्लांटस मे से एक प्लांट 550 मेट्रीक टन क्षमता के गोबर—धन (बायोसीएनजी) {Bio – Cng} प्लांट का लोकार्पण मान. प्रधानमंत्री के द्वारा 19 फरवरी शनिवार को दोपहर 1 बजे नियत होकर जिसका सीधा वर्चुअल प्रसारण प्रदेश की निकायो के साथ देवास नगर निगम के द्वारा भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण उपस्थितो को दिखाया जावेगा। कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश मे स्वच्छता को आगे ले जाने के लिए प्रेरणादायक होकर वेस्ट—टु—वेल्थ के विजन को साकार किया जाकर राज्य शासन के निर्णय अनुसार आयोजित कार्यक्रम का पूरा प्रसारण के साथ मान. प्रधानमंत्री के उद्बोधन को आम नागरिको एवं जनप्रतिनिधियो, पर्यावरणविद, स्वच्छता से जुडे सभी अधिकारी, कर्मचारी, अशासकीय संस्थाओं व शहर के सभी नागरिको तक संदेश पहुॅचाने के लिए उपरोक्त स्थानो पर प्रसारण की व्यवस्था निगम द्वारा की गई है। सभी स्थानो पर आयोजित कार्यक्रम स्वच्छता से संबंधित जनसहभागीता के कार्यक्रम आयोजित होकर जीरो वेस्ट (Zero waste) की अवधारणा पर होगा।

Dewas : बालगढ़ रोड पर दुर्घटना में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

देवास। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले बालगढ़ रोड पर कबीट नाले के पास बीते गुरुवार 10 तारीख को एक मोटरसाइकिल चालक ने पालनगर से देवास सिटी आ रहे 21 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी, जिसकी बुधवार को ईलाज़ के दौरान मौत हो गयी।

पूर्व पार्षद अर्जुन चौधरी द्वारा बताया गया कि पालनगर में रहने वाले 21 वर्षीय अमित पिता भादर सिंह राठौर अपने निजी काम से 10 तारीख़ की देर शाम पालनगर से देवास सिटी जा रहा था। इसी बीच बालगढ़ रोड के कबीट नाले के पास एक तेज रफ्तार बाइक क्रमांक MP 41 NB 0482 ने अमित को टक्कर मार दी जिससे अमित बाइक समेत रोड के किनारे गिर गया व उसके पैर पर गंभीर चोट आई थी। घायल अमित को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया परन्तु अमित की कल इलाज के दौरान मौत हो गयी। कोतवाली पुलिस द्वारा बाइक चालक की खिलाफ धारा 279, 337, 304ए के तहत प्रकरण दर्ज लिया गया है। इतना ही नही उसी दिन देर रात 2 युवक भी कबीट नाले में गिर गए थे जिसमें एक कि मौत हो गयी थी। AB रोड ओर बन रहे नवनिर्माणधिन ब्रिज के कारण अधिकतम लोग ने इस रोड से आवागमन करना शुरू कर दिया । जिम्मेदारो को इस मार्ग पर धयान देकर दुर्घटना रोकने के उपायों का प्रबंध करना चाहिए।

Dewas : पति ने पत्नी को आफिस बुलाकर की मारपीट, अपराध दर्ज

• ससुराल वालो द्वारा किया जाता था दहेज के लिए प्रताड़ित, महिला रहती थी पति से अलग..

देवास। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पति द्वारा पत्नी से मारपीट करने का मामला सामने आया है जिसमे पुलिस ने आरोपी पति पर विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
दरअसल इस मामले बुधवार को रानी कौर गंभीर नामक महिला ने कोतवाली थाने में एक FIR दर्ज कराई है। महिला ने बताते हुए आरोप लगाया है कि मैं मेरे पति सोनू सिंह गंभीर निवासी विवेकानंद कालोनी मोती बंगला से आपसी विवाद होने के कारण 2020 से अलग रहती। महिला वर्तमान मे एक प्राइवेट जाँब करती है उसका विवाह वर्ष 2019 को सोनु सिंह गंभीर से विधि विधान से सम्पन्न हुआ था। महिला के उसके पति से विवाद होने से वह वर्ष 2020 से अलग रह रही है। मंगलवार को महिला को उसके पति सोनु ने फोन पर मेसेज करके खेडापति मोबाईल शॉप के पीछे वक़्त यातायात स्थित उसकी दुकान पर बात करने के लिए बुलाया। महिला जब दुकान पर बात करने के लिए मिलने गई तो सोनू ने बात करते करते महिला से गाली गलोच करके महिला के साथ मुक्को से मारपीट की और जान से खत्म करने की बात कही। माहिला के अनुसार आस पास रहने वाले लोगो मे यह पूरी घटना देखी है परंतु सभी ने गवाही देने से मना कर दिया। महिला के अनुसार दुकान में लगे CCTV कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गयी है जिसे डिलीट कर दी गई है। महिला की 2 वर्ष की एक बालिका भी है।
मामले में महिला की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी पति पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। मामले की विवेचना कोतवाली थाने में पदस्थ सहायक उप निरक्षक राकेश तिवारी द्वारा की जा रही है।

वर्ष 2019 में विधि-विधान से हुई थी कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया

महिला (रानी कौर) द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार उसकी शादी सोनु सिंह गंभीर निवासी दिनांक 09 मई 2019 को गुरूद्वारा मे पुरे विधि विधान से हुई थी, शादी के कुछ दिनो बाद ही उसकी सास परमजीत कौर ने उसे दहेज के लिए मानसिक रूप से प्रताडित कर मारपीट की। जिसकी शिकायत उसने अपने पति सोनु को की,पर उसके पति ने भी उसके साथ मेरे मार पीट की महिला द्वारा उन्हें 06 लाख का चैक दिया गया था फिर भी ससुराल वालों ने महिला को मार मार कर अपने घर से निकाल दिया जिसके बाद से मेरे पति और मैं अलग रहने लगे।
मेरे पति अलग होने के बाद भी मुझ से पैसे मागते रहे, व मैने गई बार अपने खाते से पैसे ट्रांसफर किये, जब मेरी बेटी हुई तो मै उन से मिलवाने गई तो मेरी सास परमजीत कौर व ननद सोनिया कौर गंभीर ने मुझे और मेरी एक महिने की बेटी को धक्का मार कर घर निकाल दिया क्योंकि उन्हें बेटा चाहिए था।
महिला के अनुसार उसके पति सोनुसिंह, सास परमजीत कौर व ननद सोनिया कौर ने उसे शारिरीक, मानसिक व सामजिक रूप से प्रताड़िक कर ग्यारह लाख (11,00,000) रुपये दहेज के रुप में लिये है बाद जिसका देने का पुरा हिसाव महिला के पास है। प्रताड़ित होने के बाद महिला ने उसके मायके के नागदा थाने में एक लिखित आवेदन पेश कर पति, सास व ननद द्वारा दहेज मांगना व मानसिक प्रताडित करने को लेकर शिकायत की थी जिस पर नागदा थाना पुलिस ने तीनो पर अपराध पंजीबंद किया था।

Dewas : भोपाल रोड पर बाइक सवार को आयशर ने मारी टक्कर, ईलाज जारी

देवास(अभय नागर) : बीते दिन भोपाल रोड पर भोरासा पेट्रोल पंप के पास सिखखेड़ी फाटे पर एक आयशर वाहन ने बाइक से अपने घर जा रहे दो युवकों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए।

जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि देवास से सिखखेड़ी अपने घर जा रहे नारायण सिंह पिता बाबूलाल उम्र 46 वर्ष और ईश्वरसिंह पिता समरसिंह उम्र 30 वर्ष निवासी सिखखेड़ी को पीछे से आ रहे आयशर दोनों बाइक से सड़क पर जा गिरे जिससे दोनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर भौरासा टोल टैक्स की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह और पायलट जाकिर मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में दाखिल किया।

Dewas : शहर की चाक चौबंद सफाई व्यवस्था को लेकर आयुक्त ने दिये निर्देश

देवास। नगर निगम द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अन्तर्गत शहर मे की जा रही साफ—सफाई व्यवस्था मे दोनो समय सफाई कार्य के साथ रात्रीकालीन सफाई पर भी आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे व्यवसायिक क्षेत्रो के साथ—साथ शहर के प्रमुख चौराहो एवं मुख्य मार्गो मे रात्रीकालीन सफाई व्यवस्था मे स्वीपींग कार्य के साथ ही एकत्रित कचरे को उठवाया जा रहा है तथा शहर मे कुछ स्थानो पर पडे सीएनडी वेस्ट को भी तत्काल उठाया जा रहा है एवं नालियो की सफाई के साथ शहर के सार्वजनिक गार्डनो की भी सफाई की जा रही है।
इसी के साथ शहर मे लगी डस्टबीनो का कचरा भी प्रतिदिन तत्काल खाली किये जाकर देखरेख किये जाने हेतु वार्ड दरोगाओ को आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया है। आयुक्त ने निगम स्वास्थ्य अधिकारी को माता टेकरी से एकत्रित किये जाने वाले अनुपयोगी फुलो को भी फुलो से बनाये जाने वाले दिये एवं अगरबत्तीयो के संचालित प्लांट पर भी मानिटरिंग करने के निर्देश दिये इसी के साथ पॉलिथीन रखने वाले प्रतिष्ठानो पर भी चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिये तथा निगम के उद्यान विभाग के प्रभारी अधिकारी दिनेश चौहान को सभी गार्डनो के रखरखाव व मेंटनेंस मे किये जा रहे कार्यो की मानिटरिंग के साथ ग्रीन बेल्ट मे पौधो को पानी दिये जाने की व्यवस्था पर फोकस किये जाने हेतु कहा। इसी प्रकार शहर की प्रमुख सडको के बीच एवं भोपाल चौराहे से रसुलपुर चौराहे तक लगाये गये पौधो का एवं बालगढ रोड पर लगाये गये पौधो को पानी दिये जाने हेतु निर्देशित किया।

Dewas: माता-पिता की डाँट से गुस्साई 10 वर्षीय बालिका उज्जैन से पहुँची देवास

• देवास कंट्रोल रूम द्वारा बालिका को सुरक्षित माता-पिता के पास पहुँचाया

देवास। शहर में मंगलवार को अचानक एक 10 वर्षीय बालिका ट्रक में उज्जैन जिले के नरवर से देवास पहुँच गयी जिसे देवास पुलिस कंट्रोल रूम ने सुरक्षित उसके माता-पिता के पास पहुँचा दिया है।
नरवर थाना प्रभारी के के तिवारी से प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार को देवास रोड के सांवरियानगर में रहने वाली बालिका पलक पिता अजीतसिंह उम्र 10 वर्ष अपने माता-पिता की डांट से गुस्सा होकर घर भागकर उज्जैन से देवास पहुँच गयी। बालिका उज्जैन से देवास कैसे पहुँची इसका पता नही चल पाया है परंतु ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि बालिका ट्रक में लिफ्ट मांग बालिका देवास पहुंची है।

थाना प्रभारी तिवारी को बालिका ने बताया कि उसके माता पिता द्वारा उसे बात बात पर चिल्लाया व मारा जाता था। घर मे अगर कुछ भी सामना का नुकसान होता था तो भी उसको ही दोष दिया जाता था। बालिका को न तो मोबाइल और न ही टीवी का उपयोग करने दिया जाता था। पलक की माता PSC की परीक्षा कि तैयारी कर रही है व पलक इंदौर में अपने मामा-मामी के यहाँ पढ़ाई करती है। कल भी माता पिता द्वारा पलक को चिल्लाया गया जिससे नाराज़ होकर वह देवास आ गयी थी।
बालिका के घर से चले जाने के बाद बालिका के माता पिता उसे खोजते हुए नरवर थाने पहुंचे जहाँ उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पता चला कि बालिका देवास पुलिस कंट्रोल रूम पर सुरक्षित उपस्थित है। जिसे सुरक्षित परिजनों के पास पहुँचाया जा चुका है।