देवास : कार्यपालन यंत्री (शहर संभाग) मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लिमि देवास ने समस्त विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि 17 फरवरी को रामनगर से इंदिरा गांधी प्रतिमा तक एवं सनसिटी फ्लायओवर की लाईन स्थानांरित करने का कार्य किये जाने से 17 फरवरी को प्रात: 07 बजे से प्रात: 10 बजे तक 11 के.व्ही. कालानी बाग, 11 के.व्ही. कोर्ट, 11 के.व्ही. कलेक्टर एवं प्रात: 07 बजे से दोपहर 12 बजे तक 11 के.व्ही. विकास नगर फीडर का नियोजित शटडाउन रखा गया है। जिससे संबंधित क्षेत्र तारानी कॉलोनी, अग्रोहा नगर, न्यायालय, एम.जी. रोड, भगतसिंह मार्ग, लाठी वकील, एबी रोड, अग्रसेन नगर, रामनगर, कोर्ट, कालानीबाग, प्रेमनगर पार्ट 01, पार्ट 02, राधानगर, गायत्री विहार, विकास नगर, शिखरजी नगर, शंकर नगर, गंगा नगर, अग्रवाल नगर, बद्रीधाम नगर, यमुना, मिश्रीलाल नगर आदि क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि आवश्यकतानुसार समय घटाया बढाया जा सकता है।
Tag: देवास
Dewas : फरियादी ने ही चोर को पकड़कर किया पुलिस के हवाले
देवास। शहर में रोज़ाना वाहन चोरी की घटना सामने आ रही थी। जिसको लेकर बीते दिनों देवास जिला पुलिस ने एक वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब वाहन चोरी से ही जुड़ा एक ओर मामला सामने आया है जिसमें बीते वर्ष मई माह में चोरी हुई बाइक के चोर को फरियादी ने ही पकड़ कर बीएनपी थाने पुलिस के हवाले किया है।
दरअसल अनिल पिता सज्जनसिंह धनगर जाति गारी उम्र 28 साल निवासी गारी मोहल्ला, बरोठा जिला देवास की मोटरसाइकिल HF डीलक्स क्रमांक MP 41 MZ 5972 जिसकी कीमत करीब 55,000 है बीते वर्ष की 25 मई को देवास शहर के भोपाल रोड स्थित रोपवे के पास, भोपाल चौराहा से दिन दहाड़े चोरी हो गयी थी। जिसको लेकर दिनांक 15 फरवरी को अनिल को अपनी मोटरसाइकिल चलता हुआ एक आदमी दिखा जिसे अनिल ने अपने दोस्त की मदद से पकड़कर बीएनपी थाना पुलिस के हवाले किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी पर प्रकरण दर्ज कर लिया है व अभी मामले वी विवेचना बीएनपी थाने में पदस्थ अजय साहनी द्वारा की जाए रही है।
हाटपीपल्या के शहीद भगत सिंह देवगढ़ चौराहे पर संस्था शिवाय ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि
हाटपिपल्या (नरेंद्र चौहान)। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को सी आर पी एफ के 40 जवान शहीद हो गए थे जिन्हें केंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।
संस्था अध्यक्ष राय सिह सेंधव ने बताया कि पुलवामा हमले में शहीद जवानों की तीसरी बरसी पर संस्था शिक्षण एवं सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा हाटपीपल्या के शहीद भगत सिंह देवगढ़ चौराहा पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर केंडल जलाकर दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
श्रद्धांजलि सभा मे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक पटेल भाजपा नगर अध्यक्ष नीलकण्ठ जोशी पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बापूलाल धोसरिया वरिष्ठ अभिभाषक प्रवीण चौधरी बागली कपिल तंवर प्रवीण सक्सेना दीपक धोसरिया पत्रकार नौशाद पटेल संतोष वर्मा सहित अन्य लोगो ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि दी।
Dewas : संपत्तिकर बकाया होने और निगम द्वारा की गई कुर्की की कार्रवाई
देवास। निगम राजस्व विभाग की टीम द्वारा संपत्ति कर की वसूली के तहत बकाया करो की वसूली को लेकर शहर में सख्ती से कार्रवाई की जा रही है संपत्ति कर के बड़े बकायेदारों को अंतिम शक्ति पत्र प्रस्तुत करने के पश्चात भी संपत्ति कर जमा नहीं किए जाने पर निगम राजस्व विभाग की टीम द्वारा कुर्की की कार्रवाई की जा रही है इस दौरान नगर निगम राजस्व विभाग की टीम द्वारा औद्योगिक क्षेत्र क्रमांक 1 में के.एन.पी. औद्योगिक इकाई पर 464000 बकाया संपत्ति कर के रूप में बकाया होने से कंपनी द्वारा जमा नहीं किए जाने के कारण निगम की टीम द्वारा उक्त कंपनी पर कुर्की की कार्रवाई की जा कर सील की गई कुर्की की कार्रवाई के दौरान राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक एवं सहयोगी टीम के साथ उक्त कार्रवाई की गई
प्रभारी सहायक आयुक्त तुराब खान ने बताया कि इस प्रकार के बड़े बकायेदारों के खिलाफ नगर निगम की टीम द्वारा कुर्की की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी शहरी क्षेत्र में बड़े बकायेदारों पर कुर्की की कार्रवाई के दौरान भूमि भवन स्वामियों द्वारा करों का भुगतान किया जा रहा है इसी प्रकार वार्ड 29,30, 39, 40, 41 में निगम राजस्व विभाग की टीम द्वारा कैंपों के माध्यम से भी वसूली की जा रही है साथ ही कुर्की के प्रकरण भी तैयार किए जा कर कुर्की की जाने हेतु प्रकरण प्रस्तावित किए गए हैं
Dewas : मित्रता का भारतीय जीवन दर्शन में विशेष महत्व…
• भारत तिब्बत समन्वय संघ द्वारा आयोजित हुआ मित्रता सम्मान समारोह
देवास। हमारे भारतवर्ष में परिवार भाव से सुदृढ़, सशक्त एवं समृद्ध राष्ट्र की संकल्पना की गयी हैं । इसी में मित्रता निहित हैं । श्री राम सुग्रीव, श्रीकृष्ण सुदामा, हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चौहान यहां तक की महाराणा प्रताप और चेतक की मित्रता तक के उदाहरण सामने आते हैं । भारतीय जीवन दर्शन में मित्रता का विशेष महत्व हैं ।
14 फरवरी को भारत तिब्बत समन्वय संघ (बीटीएसएस) द्वारा आयोजित मित्रता सम्मान समारोह में उपरोक्त विचार मंचासीन अतिथि विहिप के प्रांत अधिकारी अनिल आयाचित, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नरेन्द्र जैन ने व्यक्त किये । समारोह की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर ने की । समारोह में विगत 40-50 वर्षों से अनवरत प्रगाढ़ मित्रता निभाते आ रहे शहर के वरिष्ठ सभ्रांत जन सर्वश्री श्रीमती चित्रा जैन, श्रीमती चित्रकला रघुवंशी, भगवानसिंह चावड़ा, परमानंद द्विवेदी, मनोहरराव भाले, ओमप्रकाश पाराशर, नरेन्द्र जैन, दिनेश श्रीवास, अतुल शर्मा, तरुण मेहता, रामेश्वर नागेश, अशोक चौहान, मनोहर पमनानी, अरविंद महाजन, श्रीधर बागलीकर, प्रवीण रायगांवकर,प्रहलाद दास विजयवर्गीय, मांगीलाल विजयवर्गीय आदि का अतिथियों द्वारा शाल, श्रीफल एवम प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
सम्मान पत्र का वाचन संघ के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ठाकुर ने किया । अतिथि परिचय युवा शाखा के जिलाध्यक्ष पवन विजयवर्गीय ने कराया । संचालन संघ के जिला महामंत्री जगदीश सेन ने किया । आभार युवा शाखा के जिला महामंत्री जयदेव वर्मा ने व्यक्त किया ।
समारोह में संघ के विनोद जैन, भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, शैलेष महाजन, नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चावड़ा, महामंत्री राजेश अहिरवार, अमित बागलीकर, धीरज सेन सहित अनेक कार्यकर्ता एवम गणमान्य जन उपस्थित थे । यह जानकारी जिला प्रचार प्रमुख शेखर कौशल ने दी ।
केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के नगर आगमन पर रायसिंह सेंधव ने किया स्वागत
देवास। केन्द्रीय राज्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति प्रहलाद पटेल के देवास नगर आगमन पर मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रायसिंह सेंधव ने माता रानी की चुनरी ओढ़ाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया। केन्द्रीय मंत्री श्री पटेल को श्री सेंधव ने देवास जिले में संगठन की योजना अनुसार चलाए जा रहे आजीवन सहयोग निधि पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। साथ ही अवगत कराया कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को अधिक से अधिक मिले इस हेतु जन-जन तक विभिन्न माध्यमों से जानकारियां पहुंचाई जा रही है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राम सोनी, भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, मनीष सोलंकी, पार्षद एवं सत्तापक्ष नेता मनीष सेन, पार्षद संजय दायमा, पार्षद राजेश यादव पहलवान, सुदेश सांगते, जुगनू गोस्वामी, दिनेश सांखला, राजेन्द्र सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा सरकार की जनहितैषी योजनाओं का चलाया जा रहा है जनजागरण अभियान
देवास। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा देशभर में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएँ एवं युवा संवाद कार्यक्रम को गति देने हेतु भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष एवं समस्त जनप्रतिनिधियों द्वारा ज़िले भर में विभिन्न मण्डलों के प्रभारी को जनजागरण अभियान के अंतर्गत दिनांक 11/02/2022 से दिनांक 17/02/2022 तक प्रत्येक मण्डल के समस्त मतदान केन्द्र पर अभियान के अंतर्गत सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य दिया गया था।
देवास जूनियर मंडल प्रभारी केशव जोशी द्वारा अपने वार्डो के प्रत्येक क्षेत्र, घर व जन जन को सरकार की जनहितैषी योजनाओं को पहुँचाया गया। जोशी द्वारा दिनांक 11 से ही सरकार की योजनाएं घर घर पहुचाकर योजना के बारे में बताया जा रहा है।
जूनियर मंडल की तहत केशव जोशी को कुल 15 वार्डो की जिम्मेदारी दी गयी थी जिसके अंतर्गत इनके द्वारा अभी तक 12 वार्डो के जन जन तक इस योजना को पहुँचाया जा चुका है।
उज्जैन के बहुचर्चित दवा चोरीकांड में देवास का एक मेडिकल संचालक गिरफ्तार, भेजा जेल
देवास। उज्जैन के बहुचर्चित दवा चोरी कांड में देवास के एक मेडिकल संचालक को उज्जैन पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया था जहाँ से मेडिकल संचालक को भैरवगढ़ के सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।
दरअसल उज्जैन के माधव रोड स्थित दवा बाजार में करीब 50 लाख की दवाओं के पैकेट चोरी होने का मामला सामने आया था जिसमे जाँच के दौरान नीलगंगा थाना पुलिस ने यहीं दुकानों पर काम करने वाले तीन युवकों गिरफ्तार किया था जिन्होंने चोरी की दवा विभिन्न मेडिकल स्टोर्स पर बेचना कबूला था। उस समय पुलिस ने दो खरीददार व्यापारियों को पकड़कर 10 लाख रुपये दवा बरामद करने के साथ उनके खिलाफ चोरी का माल खरीदने का केस भी दर्ज किया था। इसी कड़ी में पुलिस ने रविवार को देवास के कविता मेडिकल के संचालक आशीष जाखेटिया भी गिरफ्तार किया था जिसके बाद सोमवार को आशीष को कोर्ट में पेश किया था जहाँ से मेडिकल संचालक को भैरवगढ़ के सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। जानकारी अनुसार आशीष बड़ी संख्या में चोरी की दवा खरीदता था।
Dewas : पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की
देवास/बरोठा(नितेश नागर) : पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों की चतुर्थ पुण्यतिथि पर नगर बरोठा में शहीद जागेश्वर धाकड़ के गड़ी चौक स्थित स्मारक पर , स्थानीय नगरवाशी और आसपास क्षेत्र के सभी युवा साथियो ने श्रद्धांजलि अर्पित की । इस दौरान उपस्थित तेसिंग नागर, अमरदीप नागर, दिलीप पाटीदार , अनोप जागीरदार , संतोष नागर , राहुल नागर, धर्मेंद्र वर्मा , जीवन टकरावदीया आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
Dewas : श्रीमंत महाराज विक्रम सिंह पंवार का भौंरासा में हुआ भव्य स्वागत
भौरासा(अभय नागर)- देवास से झरेंश्वर महादेव मंदिर जाते समय भौरासा नगर से निकलते हुए देवास रियासत के महाराज श्री मंत विक्रमसिंह पवार का सोनकच्छ मंडल अध्यक्ष ठाकुर राजेंद्रसिह मोडरिया के नेतृत्व में महाँकाल आर ओ पानी प्लांट पर भव्य स्वागत किया इनके साथ मुख्य रूप से करनी सेना के जिला अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह गोड़ भी मौजूद थे ।
श्रीमंत महाराज धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने अतिप्राचीन प्रसिद्धि मंदिर झरनेश्वर महादेव मंदिर जा रहे थे जिस पर भौरासा नगर से निकलते समय स्वागत हुआ व श्रीमंत ने सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की इस अवसर पर भाजपा सोनकच्छ मंडल उपाध्यक्ष जयसिंह राणा, जिला कार्यकारणी अनिल चावड़ा,नरेंद्र माली, प्रमोद पालीवाल,नवीन यादव,सचिन यादव,राहुल मूंदड़ा,रमेशगिरी गोस्वामी,धर्मेन्द्र ठाकुर,हिम्मतसिंह ठाकुर,मौसम माली,विनायक माली,मानस पाठक,व आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे उक्त जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी प्रेमचंद अग्रवाल ने दी ।
