शहीद जागेश्वर धाकड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक्सरे के लिए परेशान हो रहे मरीज

जल्द से जल्द एक्सरा लगवाने हेतु ग्रामीणों द्वारा ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के नाम दिया ज्ञापन

बरोठा (नितेश नागर) । शहीद जागेश्वर धाकड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक्सरे के लिए मरीज काफी परेशान हो रहे हैं । दिनांक 9 फरवरी 2022 को मरीज धर्मेंद्र नागर अपनी कमर में दर्द होने की वजह से बरोठा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक्सरा करवाने गए तो एक्सरे टेक्नीशियन द्वारा एक्सरा करने से मना कर दिया । और कहा कि एक्सरा मशीन खराब है । जब इस संबंध में एक्सरा टेक्नीशियन विमल पाटीदार से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि मशीन में कुछ अति आवश्यक सामग्री नहीं होने के कारण एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं । जब इस विषय में उन्हें धर्मेंद्र नागर द्वारा कहा गया कि आवश्यक सामग्री क्यों नही बुलवाते , तब उनका कहना था कि मेरे द्वारा ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर धर्मेंद्र चौधरी को तीन बार लिखित में अवगत करवा चुका हूं । व मौखिक रूप से सैकड़ों बार बोल चुका हूं ,लेकिन वह इस ओर ध्यान देते ही नहीं । अब जब एक्सरा करने के लिए आवश्यक सामग्री ही उपलब्ध नहीं है तो फिर इस स्थिति में मैं एक्सरा कैसे कर पाऊंगा ।
एक्सरा नहीं होने के कारण ग्रामीणों के द्वारा ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के नाम ज्ञापन दिया गया । ज्ञापन ब्लॉक मेडिकल के अनुपस्थित होने की वजह से आयुष विभाग के डॉक्टर संजीव पाटीदार को सौंपा गया । और कहा गया कि जल्द से जल्द एक्सरे मशीन चालू की जाए ,सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बरोठा एक्सरा की नई मशीन कन्नौद में लगा दी गई है, बरोठा में पुरानी कंडम हो चुकी मशीन से ही एक्सरे किया जा रहा है । यह मरीजों के जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है । बरोठा में ऐसी मशीन लगी हुई है जिससे एक्सरा हो पाना भी संभव नहीं है । ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द नई एक्सरा मशीन लगाई जाए । इस दौरान उपस्थित ग्रामीण जन दिलीप पाटीदार रोगी कल्याण समिति सदस्य , धर्मेंद्र नागर , पवन सिलावटिया, कमल किशोर नागर , नितेश नागर ,संतोष नागर, सचिन नागर आदि सैकड़ों ग्रामीण जन उपस्थित थे ।

जब इस संबंध में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर धर्मेंद्र चौधरी से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि मुझे इस विषय में मालूम नहीं है मैं मीटिंग में था इस मामले को मैं दिखाता हूं ।

Dewas : ठेला लगाने की बात को लेकर दो दुकान वालो में हुआ झगड़ा, तीन घायल

देवास। शहर के बीमा चौराहा पर मंगलवार सुबह करीब साढ़े 12 बजे दो दुकान वालो में झगड़ा हो गया। दोनो दुकान वालो ने एक दूसरे के खिलाफ सिविल लाइन थाने में प्रकरण दर्ज कराया है।
दरअसल बुधवार सुबह करीब साढ़े 12 बजे शहर में बीमा चौराहे पर कचोरी-समोसे की दुकान लगाने वाले आज़ाद बोरासी और बाबू बोरासी दोनो निवासी सिंन्धी कॉलोनी उज्जैन रोड देवास की उनकी ही दुकान के पास ही कचोरी-समोसे की दुकान लगाने वाले हरि कुशवाह और रामु कुशवाह दोनो निवासी राजबाग कॉलोनी देवास से झगड़ा हो गया।
झगड़े में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर लात-घुसे चलाए। साथ मे में झगड़े में चाकू चलाने की बात भी सामने आई चाकू के हमले में हरि कुशवाह घायल हुआ है। वही मारपीट के दौरान आज़ाद बोरासी और बाबू बोरासी भी घायल हुए है। तीनो का उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी अनुसार दोनो दुकान वालो में झगड़ा अपनी कचोरी-समोसे की दुकान का ठेला को आगे-पीछे करने की बात को लेकर हुआ था।
दोनो पक्ष ने सिविल लाइन थाने में एक दूसरे पर प्रकरण दर्ज कराया है।

बिजवाड़ पुलिस ने पकड़ी शराब की पेटी से भरी इनोवा गाड़ी के कांच पर बना था पुलिस का मोनो

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। प्रदेश एवं जिले में चलाए जा रहे हैं अवैध शराब के विरोध अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक डॉ शिव दयाल सिंह के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा अनुविभागीय अधिकारी ज्योति उमठ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कांटाफोड़ महेंद्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में बिजवाड चौकी प्रभारी अरविंद सिंह भदोरिया की टीम द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए संजय पिता श्यामलाल जाट निवासी बाणगंगा इंदौर के कब्जे से 126 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब 14 पेटी कीमत ₹202920 रूपये एक इनोवा कार एमपी 09 सीए 8298 कीमत 10 लाख रूपये की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया जिसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 52/2022 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया इस गाड़ी के कांच पर पुलिस का मोनो बना हुआ था

Dewas: शहर के कुछ क्षेत्रों में कल 9 फरवरी को विद्युत प्रदाय रहेगा बंद

देवास। कार्यपालन यंत्री (शहर संभाग) मप्र. प.क्षे.वि.वि.कं. लिमि. देवास ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि रामनगर से इंदिरा गांधी प्रतिमा तक एवं सनसिटी फ्लायओवर का लाइन स्थानांतरित करने का स्वीकृत प्रांक्कलन अनुसार कार्य किया जाना है। इसके लिए बुधवार दिनांक 09 फरवरी 2022 को प्रातः 07.00 से प्रातः 09.00 बजे तक 11 के.व्ही. कालानी बाग, कोर्ट, कलेक्टर फीडर, तारानी कालोनी, अग्रोहा नगर, न्यायालय एमजी रोड, भगतसिंह मार्ग, ए.बी.रोड, अग्रसेन नगर, रामनगर, प्रेमनगर पार्ट 01 एवं पार्ट 02, राधानगर, गायत्री विहार आदि विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा प्रातः 10.00 से दोपहर 2.00 बजे तक 11 के.व्ही. क्षिप्रा फीडर मिश्रीलाल नगर, जवाहर नगर, रामनगर, लक्ष्मणनगर, बद्रीधाम नगर एक्सटेशन सर्वोदय गृहनिर्माण सोसायटी, सम्यक नगर, अमृतनगर, प्रेमनगर पार्ट 2 सहित अन्य स्थानों पर विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। आवश्यकतानुसार समय घटाया बढाया जा सकता है। असुविधा के लिए खेद है।

सोनकच्छ थाने पर पहुंची मां और बेटी दीया ब्याज के रुपए ना लौटाने पर परेशान करने के आरोप का ज्ञापन

सोनकच्छ। थाने पर सोमवार शाम को नगर के रहने वाली मां बेटी पहुंची जिन्होंने नगर के कुछ लोगों पर डराने धमकाने का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी नीता देहरवाल को एक ज्ञापन सौंपा सोनकच्छ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोनकच्छ में निवास कर रही दिव्या जाधव ने अपनी मां के साथ थाने पर आकर एक ज्ञापन दिया है जिसमें उनके द्वारा बताया गया है कि उनके बड़े भाई ने नगर के पांचाल भाइयों से कुछ समय पहले ब्याज में ₹10000 लिए थे जो वह नहीं लौटा पा रहा था जिसके कारण वह घर पर भी नहीं आ रहा है अब यह लोग आए दिन हमारे घर पर आकर गाली गलौज करते हैं व हमें डराते धमकाते हैं घर पर मैं अकेली रहती हूं तब यह जोर जबरजस्ती कर हमारे घर में घुस जाते हैं व काफी कहने के बाद भी घर से नहीं जाते हैं घर में सभी को गालियां देते हैं व अपशब्द कहते हैं जिससे कि हम काफी ज्यादा परेशान हो गए हैं हमारे बड़े भाई को भी आकर इन लोगों के द्वारा धमकियां दी जा रही है पीड़िता ने आवेदन में यह भी कहा है कि अगर कल से मेरे या मेरे परिवार या मेरे भाइयों में से किसी को भी क्षति पहुंचती है तो उनके जिम्मेदार आवेदन में दिए गए नामों में वही लोग होंगे सोनकच्छ पुलिस ने आवेदन ले लिया है उक्त मामले में अब सोनकच्छ पुलिस जांच कर रही है।

Dewas: विक्रम सभा भवन में हुआ बसंत उत्सव का शुभारंभ

देवास। संगम कलाकारों का बसंत उत्सव के उपलक्ष्य में गतवर्षानुसार बसंत पंचमी पर विभिन्न कला क्षेत्र में कार्य कर रहे कलाकारों की कला प्रदर्शनी का उद्घाटन देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे के मुख्य आतिथ्य व पूर्व महापौर सुभाष शर्मा के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ।

जो परंपरा पिछले वर्ष प्रारंभ हुई थी उसका यह दूसरा वर्ष है। कलाकारों को मंच देने के उद्देश्य से विक्रम सभा भवन को नव श्रृंगारि कर कला प्रदर्शनी के लिय सौंपा गया है। जिसमें चित्रकला, छायाचित्र व मूर्ति शिल्पों का प्रदर्शन किया गया। इस आयोजन में निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित थे।

विधायक के उद्बोधन में उन्होंने सभी कलाकारों को शुभकामनाएं दी और आगे संपूर्ण मदद का आश्वासन दिया व ऑनलाईन एक्जीबीशन लगाने व विक्रय करने हेतु प्रेरित किया। पूर्व महापौर ने भी सभी को हर संभव सहयोग की बात कही। आयुक्त ने अपने उद्बोधन में विधायक व महापोर का आभार मानते हुए कहा कि आपके मार्गदर्शन में कला और कलाकार आगे बढ़े यह कलाकारो के लिए सौभाग्य की बात है। कलाकारों की ओर से मंच पर कैलाश सोनी उपस्थित थे। संचालन अरविंद त्रिवेदी ने किया व आभार मनीष वैद्य ने माना।

Dewas : बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, ज़िला अस्पताल में किया रैफर

देवास : भोपाल रोड पर ग्राम जामगोद के समीप आज दोपहर शुजालपुर से इंदौर जाने वाली फ़्री इंडिया ट्रेवल्स की बस ने बाइक पर सवार 2 व्यक्तियों को टक्कर मार दी जिससे दोनो बाइक सवार घायल हो गए।

विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे गिरधारी पिता दयाराम व इंदर सिंह पिता जगदीश को बस क्रमांक MP 41 P 7977 ने बाइक क्रमाक MP41 ND 1896 ने टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गयी परन्तु पुलिस आधे घण्टे बाद आई जिसके कारण दोनों घायल रोड पर तड़पते रहे, बाद में घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ एक गंभीर घायल को इंदौर रैफर कर दिया गया, दोनों मामा भांजे ग्राम पिपलिया के एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

सतपुड़ा एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया बसंत पंचमी पर्व


विद्यार्थियों ने आहूतियां देकर लिया राष्ट्ररक्षा का संकल्प

देवास। तुलजा विहार स्थित सतपुड़ा एकेडमी में बसंत पंचमी पर्व बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर को तोरण द्वार, रंगोली से बड़े आकर्षक ढंग से सजाया गया। यहां पं. सचिन अवस्थी के आचार्यत्व में विद्यालय के नन्हें मुन्ने बच्चे, विद्यार्थी, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समिति पदाधिकारियों ने मां सरस्वती जी के चित्र का विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद ग्रहण किया एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हवन कुण्ड में आहूतियां देकर राष्ट्र की समृद्धि, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया।

मां सरस्वती और भारत माता की जय-जयकार से विद्यालय परिसर गूंज उठा। नन्हें मुन्ने बच्चे पीले वस्त्र में सजधज कर आए जो आकर्षण का केंद्र रहे। भजन कीर्तन एवं महाआरती के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था संचालक भानूप्रतापंिसह सेंधव, प्राचार्य नरेश पंचोली सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक-शिक्षिकाएं व समिति पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती आरती उपाध्याय ने किया व आभार मुकेश पांडे ने माना।

तृणमूल सांसद की आपत्तिजनक टिप्पणी से जैन समाज में रोष

देवास। लोकसभा में तृणमूल सांसद द्वारा जैन समाज के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर संपूर्ण जैन समाज के साथ प्रदेश युवक महासंघ ने सांसद के प्रति विरोध प्रकट किया।

अभा श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक युवक महासंघ देवास के पदाधिकारी दीपक जैन , भरत चौधरी , मनीष जैन कायथा वाला , गौरव जैन भोमियाजी एवं अंकित जैन  ने संयुक्त रूप से कहा कि संपूर्ण विश्व में जैन समाज एक शांतिप्रिय समाज होकर सभी धर्मो का सम्मान करने वाले समाज के रूप में जाना जाता है। जैन समाज के प्रति लोकसभा में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा जैन समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। जैन समाज के भोजन संस्कार अपनी एक अलग ही पहचान के रूप में सर्वत्र जाने जाते हैं । तृणमूल सांसद द्वारा सदन के पटल पर गैर जिम्मेदाराना वक्तव्य देने से पहले उन्हें भारतीय संस्कृति, खासतौर पर जैन समाज के भोजन संस्कारों पर कुुछ अध्ययन कर लेना चाहिये।  उक्त सांसद द्वारा जैन समाज पर की गई टिप्पणी सीधे तौर पर जैन समाज की भावनाओं, विचारों एवं मूल्यों को खंडित करने एवं कुठाराघात पहुंचाने वाला कृत्य  है।

https://twitter.com/JainMaggii/status/1489619831364386816?t=YtCQxt1XQnBeattWoZrT4Q&s=08
सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा की गई टिप्पणी

युवक महासंघ सांसद महुआ मोइत्रा को चेतावनी देता है कि उन्होंने जो लोकसभा में जैन समाज के उपर टिप्पणी की है उसे वापस लेते हुए जैन समाज से माफी मांगे। अगर माफी नहीं मांगी तो समाज को आंदोलन पर मजबूर होना पड़ेगा। प्रवक्ता विजय जैन ने बताया कि संपूर्ण जैन समाज ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि 7 दिवस में उक्त टिप्पणी के अंशों को लोकसभा रिकार्ड से हटाया जाए।

टीएमसी सांसद ने जैन लड़के को बताया था मांसाहारी लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान कहा था कि आप भविष्य के भारत से डरते हैं जो अपनी त्वचा में सहज है, जो परस्पर विरोधी वास्तविकताओं के साथ सहज है। आप उस भारत से डरते हैं जहां एक जैन लड़का घर से छिपकर अहमदाबाद की सड़क पर एक ठेले से काठी कबाब खाता है। वहीं महुआ के इस बयान के बाद से जैन समुदाय गुस्सा जाहिर कर रहा है।

Dewas: पति ने पत्नी को मारकर तालाब में फेंका, फिर खुद जाकर थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

देवास। जिले के खातेगांव में एक पति ने अपनी पत्नी का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया और साक्ष्य छुपाने के लिए मृत महिला के शव को तालाब में फेंक दिया।

दरअसल आरोपी पति बिन्तोष कंगाली निवासी गण्डवाई थाना कन्नौद जो की हाल मुकाम खातेगांव के ग्राम संदलपुर में संजय सिंधी नामक व्यक्ति के खेत पर बने टप्पर पर रहता था ने 31 जनवरी को अपनी पत्नी मंजू कंगाली उम्र 32 वर्ष की गुमशुदा की रिपोर्ट खातेगांव थाने में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में पति ने बताया था कि 30 तारिख को मै खेत पर काम करने के बाद रात करीब 10 बजे मेरे निवास खेत पर बने टप्पर पर आया तो देखा कि मेरे टप्पर पर सुनील नाम का व्यक्ति उपस्तिथ था। जिस बात को लेकर उसका और उसकी पत्नी का झगड़ा हुआ था जिसके बाद रात करीब साढ़े 10 बजे उसकी पत्नी बिना बताए कहि चली गयी जिसकी तलाश करने पर भी वह नही मिली।
खातेगांव थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी। जाँच खातेगांव थाना पुलिस ने पदस्थ सहायक उप निरक्षक नारायण दास कर रहे थे।
जाँच के उपरांत पता चला कि आरोपी पति के द्वारा अपनी पत्नी के चरित्र की शंका को लेकर पत्नी का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया और साक्ष्य छुपाने के लिए मृत महिला के शव को तालाब में फेंक दिया।

मृतिका के चार बच्चे ( तीन बालिका ओर एक बालक है जो कि अपने नाना- नानी के यह रहकर पढ़ाई करते है।
पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतिका पत्नी के परिजन आरोप लगा रहे है कि घटना को अंजाम देने में और लोग भी शामिल हो सकते है पुलिस जांच कर आरोपियों को सजा दे।