Cmho सहित पांच अधिकारियों पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

मिलावट खोरों के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए दल गठित करने के दिये निर्देश

देवास : कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा पोर्टल पर जानकारी अपलोड नहीं करने पर अपर कलेक्‍टर श्री महेन्‍द्र सिंह कवचे को निर्देश दिये की स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के सीएमएचओं डॉ. एमपी शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ कामाक्षी दुबे, डीएचओ वन डॉ. अशोक वर्मा और एसएनसीयू डॉ. वैशाली निगम को शोकज नोटिस जारी करें। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने निर्देश दिये की कुपोषित बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार के लिए जिले में विशेष अभियान चलाये। हाई ब्‍लड प्रेशर मरीजों की नियमित रूप से जांच भी करें।

बैठक में कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने जिले में कानून व्‍यवस्‍था की समीक्षा की। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने निर्देश दिये कि जिले में अवैध शराब, केमिकल ड्रग्‍स, महिला अपराध, माफियाओं के विरूद्ध, जुआ सट्टा, चिटफण्‍ड, सहकारिता में गबन, सूदखोरी के विरूद्ध कार्यवाही करें। खनिज माफियाओं और पटिया लगाकर खनिज ओवर लोडिंग के विरूद्ध कार्यवाही करें। आबकारी, खनिज और पुलिस विभाग संयुक्‍त रूप से कार्यवाही करें। जिले में की गई कार्यवाही की जानकारी पोर्टल पर एक जैसी अपलोड करें।
कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने निर्देश दिये कि उपभोक्‍ता भण्‍डार पर जाकर जांच करें और अनियमितता पाई जाने पर चोर बाजारी एक्‍ट के अंतर्गत कार्यवाही करें। जिनके मिलावट खोरो से विरूद्ध कार्यवाही कर वसूली के नोटिस दिया है, उनसे वसूली करें। मिलावट खोरो पर कार्यवाही करने के लिए दल गठित करें। कार्यवाही कर मिलावट खोरो पर एफआईआर दर्ज करें।

Dewas: कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही कर 19 जुआरीयो को किया गिरफ्तार 5 लाख का माल जब्त, मुख्य आरोपी सहित 2 फरार

देवास। आज बुधवार को थाना कोतवाली देवास द्वारा जुए सट खेलने वालो के के विरूद्ध एक बड़ी कार्यवाही की गई है। जिसमें एक लाख दो हजार रूपये नगद, मोटर साईकिले मोबाईल सहित कुल 05 लाख का मश्रुका जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपीयो के विरुद्ध जुआ एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। सभी आरोपीयों के विरूद्व प्रथक से धारा 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा 19 आरोपियों को गिरफ्तार करके शहर के मुख्य मार्ग एबी रोड पर उनका जुलूस निकाला गया तथा जुलूस में उनको उठक बैठक भी लगवाई गई। अभी मुख्य आरोपी संदीप सांगते सहित 2 आरोपी फरार है।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/02/VID-20220202-WA0037.mp4
https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/02/VID-20220202-WA0040.mp4

गिरफ्तार आरोपी का नाम:- जितेन्द्र बेस सज्जन सिंह, सलीम शाह, सुनील, दिलीप प्रजापति, संजू पिता इंदरसिंह, साजीद पिता युनुस, अजीज पिता युसुफ, संजय पिता सुरेश, मुन्ना पिता अब्दुल हफीज, अनिल पिता दिलीप साहेब पिता मोहन, शाकीब पिता अयुब, अर्जुन पिता कैलाश, फिरोज पिता अब्दुल रसीद, सुरेश पिता राजाराम, गुडडु पिता शकुर, असरार पिता अशरफ, अफजल पिता अब्दुल वहीम।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक उमराव सिंह, उनि महेन्दसिंह, उनि पवन यादव, उनि राकेश नरवरिया, उनि अभिषेक सिंह, उनि राहुल पाटीदार, उनि सुरेश मिश्रा, सउनि ईश्वर मण्डलोई, सउनि परवेज खान, सउनि जाकिर हुसैन सउनि राकेश तिवारी, सउनि परसराम चंदेल, सउनि शारदा, सउनि अनिल पाण्डे, प्र.आर हेमेन्द्र सिंह, प्रआर जितेन्द्र पवन पटेल, मनीष देथलिया, नवीन, पिन्टू प्रआर बलसिंह प्रआर मनोज पटेल, रवि गरोडा, मातादीन का सराहनीय योगदान रहा।

Dewas : नाले में मिला अज्ञात महिला का शव,हत्या की आशंका

खातेगांव(चंचल भारतीय): बरछा संदलपुर रोड पर संदिग्ध अवस्था में कुछ सड रहा है जिसकी दुर्गंध पूरे क्षेत्र में फैली हुई है रास्ते से गुजरने वाले लोग बहुत परेशान हैं जिसकी सूचना खातेगांव पुलिस को स्थानीय लोगों के द्वारा दी गई थी। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर देखा तो महिला का शव है। जिसकी सूचना के कुछ समय बाद ही एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा, एसडीओपी ज्योर्ति उमठ बघेल घटनास्थल पर पहुंचे जहां से शव को बरामद कर शासकीय हॉस्पिटल खातेगांव पहुंचाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर तफ्तीश में जुटी गई है। कुछ दिन पूर्व एक महिला की गुमशुदगी की शिकायत थाने पर भी दर्ज हुई थी अब देखना यह है कि यह वही महिला है या अन्य कोई दूसरा मामला।

थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार ने बताया 1फरवरी की रात्रि में सूचना मिली सूचना मिलते ही खातेगांव पुलिस दल बल के साथ हम घटनास्थल पर पहुंचे घटनास्थल पर जहां एक महिला का शव बरामद किया गया है।
शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है शव पूरी तरह से डिस्पोज के चलते अभी कुछ नहीं कहा जा सकता फॉरेंसिक लैब जांच आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है पुलिस अभी तफ्तीश में छोटे-छोटे पहलू पर जांच करने में जुटी हुई है।

शासकीय आयुष औषधालय प्रभारी डॉ संजय शर्मा ने अपनी शादी की सालगिरह पर निराश्रित बच्चों की मदद कर राशन सामग्री भेंट की

नेवरी(नरेंद्र चौहान): शासकीय आयुष औषधालय प्रभारी डॉ संजय शर्मा ने अपनी शादी की सालगिरह पर कुछ दिनों पहले हाटपिपलिया तहसील के ग्राम मऊ खेड़ा में हुई घटना में चार बच्चों के पिता की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी उनकी मृत्यु के कुछ दिनों बाद उनकी पत्नी की एक ट्रक एक्सीडेंट में 7 जनवरी को सुनीता पति भंवर गिरी गोस्वामी की मृत्यु हो गई थी जिनके 4 बच्चे हैं तीन बेटियां एक लड़का जिनकी उम्र बड़ी बेटी उम्र 16 वर्ष छोटी बेटी 11 वर्ष एक बेटी 6 वर्ष वह एक लड़का 3 वर्ष का है बड़ी बेटी को मिर्गी की बीमारी से ग्रसित है

बच्चों की मदद के लिए डॉक्टर संजय शर्मा ने अमलतास मैनेजमेंट के प्रमुख डॉक्टर जगत रावत से फोन पर चर्चा कर इस बड़ी बेटी के इलाज के लिए मुफ्त में इलाज के लिए कहा है वही इन चारों बच्चों की पढ़ाई के लिए भी एवं इन के पालन पोषण के लिए भी कई संस्थाओं से बात कर उन्हें इन बच्चों को सहायता देने की बातें की है इसी बीच हर तहसील से नरेंद्र चौहान पत्रकार भी सहायता के लिए आगे बढ़े हैं एवं उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन पर बात कर इन बच्चों को सहायता के लिए सहयोग मांगा है।लेकिन इन बच्चों की सहायता के लिए ना तो ग्राम पंचायत इन्हें सहारा दे रही है नाही विधायक इन बच्चों से अभी तक मिलने तक नहीं आए हैंमैं प्रशासन से इन बच्चों की सहायता के लिए संस्थाओं से निवेदन करता हूं कि एवं विधायक जी से सहायता के लिए इन बच्चों को सहारा दे

Dewas: श्रीमंत तुकोजीराव पवार इन्डस्ट्रीयल स्पोर्टस पार्क मे खिलाडियो के बीच आयोजित किया गया स्पोर्ट टेलेन्ट सर्च

देवास। श्रीमंत तुकोजीराव पवार इन्डस्ट्रीयल स्पोर्टस पार्क मे जिला कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला के मार्गदर्शन व निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशानुसार खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से स्पोर्ट टेलेन्ट सर्च खिलाडियो के बीच आयोजित किया जा रहा है।

जिसमे टेलेन्ट सर्च अन्तर्गत 1 फरवरी मंगलवार को व्हालीबाल खेल से संबंधित खिलाडियो का टेलेन्ट सर्च किया गया। जिसमे 60 बालक एवं बालिका खिलाडियो ने भाग लिया। जिनका फीटनेस स्किल टेस्ट लिया गया। इसी प्रकार 2 फरवरी को बास्केटबाल ने तकरीबन 44 खिलाड़ियों ने भाग लिया, 3 फरवरी को साप्टटेनिस व 4 फरवरी को एथलेटिक्स के साथ रम्बी व फुटबाल, 5 फरवरी को क्रिकेट ओर रोलर स्केटिंग का सिलेक्शन किया जावेगा।

Dewas : सवारियों को लेकर का रही बस पलटी, 7 लोग हुए घायल

देवास(नरेंद्र चौहान) : ज़िले की बागली तहसील में बरझाई घाट पर सवारियों को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमे 7 लोगो को चोट आई। देखें वीडियो

बताया जा रहा है कि बागली से धाराजी जा रही एकता ट्रेवल्स की बस क्रमांक Mp41 b 9013 पुंजापुरा के बरझाई घाट के मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमे 7 लोग घायल हुए सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व 108 की मदद से घायलों को बागली अस्पताल पहुँचाया गया।

Dewas, आयुक्त ने किया गौशाला का निरीक्षण

देवास। शहर मे आवारा रूप से विचरण करने वाली गायों को निगम द्वारा पकडकर शंकरगढ पहाडी के समीप स्थित गौशाला मे छोडा जाता है जहॉ संस्था के द्वारा उनका रखरखाव किया जाता है।
रखरखाव की व्यवस्था मे घास व भूसा एवं मवेशियो को पीने के पानी की व्यवस्था को लेकर गौशाला का निरीक्षण आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान गौशाला के दोनो शेड निर्माण तथा बाउंड्रीवाल कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। इस संदर्भ मे गौशाला के मवेशियो का रेकार्ड संधारित किये जाने हेतु गौशाला संचालक बसंत वर्मा को निर्देश दिये। जिसकी मानिटरिंग किये जाने हेतु ड्रा.पवन माहेश्वरी को कहा। इस दौरान आयुक्त के साथ निगम सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी, उपयंत्री राजेश कौशल, ठेकेदार मोहसीन आदि उपस्थित रहे।

Dewas, “घर चलो घर-घर चलो” अभियान का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ में माता टेकरी पर दर्शन कर किया

देवास। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने आज देवास में प्रदेश भर में चलने वाला कांग्रेस का “घर चलो घर घर चलो” कार्यक्रम का शुभारंभ देवास से किया।

देखे/सुने वीडियो…

कमलनाथ द्वारा आज सर्वप्रथम माताजी टेकरी पर दर्शन कर कार्यक्रम की शुरुआत की उसके बाद कमलनाथ द्वारा भोपाल रोड स्थित मिलाप गार्डन पर सभा को संबोधित किया व कांग्रेस के कार्यक्रम की जानकारी दी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधा।

भाषण देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि घर चलो घर घर चलो कार्यक्रम पर आज बहुत सारे लोगों ने कांग्रेस के घर में प्रवेश किया है हजारों की संख्या में कांग्रेस के घर में प्रवेश किया है कांग्रेस का घर हमारे महात्मा गांधी का घर है, कांग्रेस का घर हमारे अंबेडकर जी का घर है कांग्रेस का घर नेरुजी का घर है हमारी कांग्रेस का घर हमारी संस्कृति का घर है हमारे देश की संस्कृति जोड़ने की संस्कृति है।

आज हमारे घर में नर्मदा सेना का प्रवेश हुवा है में उनका स्वागत करता हु । उक्त बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने देवास में कांग्रेस के घर चलो घर-घर चलो अभियान के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए रहे इसी के साथ कहा कि

भारत एक ऐसा देश है जहां इतने धर्म कितनी जातियां हैं कितनी भाषा है दे त्यौहार कितने देवी देवता है यही भारत की महानता है । कांग्रेस और देश की संस्कृति आज अपना देश एक झंडे के नीचे खड़ा है कांग्रेस की महानता है इसी संस्कृति पर आज आक्रमण हो रहा है । हम बात करें भारतीय जनता पार्टी के घर की इनका घर तो गोडसे का घर है इनका घर हमारे बेरोजगारों नोजवानो का घर है सबसे बड़ी चुनौती हमारे नौजवानों के भविष्य को बचाने का है । मैं सौदा करता कर सकता था मुख्यमंत्री निवास में बैठकर पर मे सोदे से कुर्सी नहीं बचाने वाला में मध्यप्रदेश की पहचान सोदे से नही करने वाला 15 महीने की सरकार मुझे साढ़े ग्यारह माह का समय मिला लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगी लोकसभा का चुनाव आया कौन सा गुनाह मैंने किया मैंने किसानों का कर्जा माफ किया27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया और शिवराज जी पहले तो चिल्लाते रहे थे कर्जा माफ नहीं हुवा मुझे विधानसभा में आंकड़े पेश करना पड़े शिवराज सिंह जी का तो झूठ का घड़ा भर चुका है सो रुपए में सो यूनिट विद्युत बिजली दी थी कौन सा गुनाह किया है । गांव में गौशाला का निर्माण किया कौन सा पाप किया हमसे कहते हैं कि हमें हिसाब दो अपने कार्यकाल का मैं कहता हूं आ जाइए आमने सामने देवास आ जाइए एक तरफ आप और एक तरफ मैं दो दो बात कर लेते हैं बेहिसाब देता हूं कौन सी गलती करी मैंने आरक्षण दिया विकास की योजनाएं बनाई । आज 18 साल की तस्वीर पूरे प्रदेश के सामने है बेरोजगार में नंबर वन किसानों की आत्महत्या में नंबर वन महिलाओं पर अत्याचार नंबर वन आज ऐसा प्रदेश मुझे सौंपा था और आज इन सब पर नंबर वन है शिवराज जी तो आएंगे लंबी चौड़ी बातें करेंगे कुछ भी बोल दो कुछ भी कह दो शिवराज जी आज नो जवान बिना काम के , किसान बिना धाम के, छोटे व्यापारी बिना व्यापार के शिवराज जी आप किस काम के तस्वीर हमारे सामने है । आज हमें तय करना है मोदी का रास्ता क्या है अब वो नोजवानों की, किसानों की बात नहीं करते हैं राष्ट्रवाद की बात करते हैं मैं मोदी जी से पूछता हूं कि एक भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जुड़ा हो आपकी पार्टी से जुड़ा हो तो बता दे आज राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ा रहे हैं मोदी जी की जितनी दाढ़ी बड़ी होती है पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ जाते है दाढ़ी थोड़ी सी कट गई तो पेट्रोल डीजल का दाम थोड़ा सा गिर जाता है । यह तस्वीर देश और प्रदेश की आपके सामने हैं मैं तो आपसे यही निवेदन करना चाहता हूं कि देश व प्रदेश का भविष्य सुरक्षित रखिए देवास हमारी संस्कृति का प्रतीक हे जीस प्रकार की एकता यहा है हर समाज में हर धर्म में आपको यह प्रतीक रहना है तो मैदान उतरना पड़ेगा । कमलनाथ का साथ मत देना कांग्रेस का साथ मत देना लेकिन सच्चाई का साथ देना आपने अगर सच्चाई का साथ दिया तो देवास में इतिहास बनेगा । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री विधायक श्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश की राजनीति की एक नई रोशनी दी घर चलो घर-घर चलो अभियान राजनीति तो बहुत सारे लोग करते हैं छल कपट की राजनीति से पूरा भारत भरा है लेकिन एक ठंडी हवा का झोंका आज से 8 साल पहले प्रदेश में आया था जब श्री कमलनाथ जी की कदम भोपाल में पड़े थे एक ऐसी सुचिता की राजनीति जिसने राजनीति की दिशा बदल दी हम खुशनसीब हैं कि हमें कमलनाथ जी का नेतृत्व मिला है जिसे सारा देश जानता है इसी के साथ श्री वर्मा ने कहा कि पिछले दिनों पाखंडी यो के राज में 100 ,200 गाय मरी है कमलनाथ जी के मुख्यमंत्री रहते हुए इन गायों को निराश्रित नहीं छोड़ा प्रदेश में जगह-जगह गौशाला है , लेकिन आज गो माताएं भूख प्यास से मर रही है। आपको सोचना पड़ेगा।

इसी के साथ नर्मदा सेना के राष्ट्रीय संयोजक श्री परेश अग्रवाल ने कहां की वे गांधीजी नेहरू जी की विचारधारा का समर्थक हूं यह विचारधारा हमारे डीएनए में है वही में कमलनाथ जी का प्रशंसक रहा हूं कमलनाथ जी मां नर्मदा के उपासक बड़े पुजारी है उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए अवैध खनन को रोकने की शुरुआत की किसानों की खुशहाली थी जनता के ख्वाबों की इबारत लिखने की शुरुआत थी भाजपा में उनके कामों से खलबली मची थी लेकिन धनबल के सहारे उनकी सरकार को गिरा दिया गया। इसी के साथ खरगोन विधायक एवं घर चलो घर-घर चलो अभियान के प्रदेश प्रभारी रवि जोशी देवी संबोधित किया संचालन शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने किया व आभार काग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने माना । सर्वप्रथम शरीरात एवं उपस्थित अतिथियों ने मां नर्मदा की प्रतिमा पर पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की वहीं सूत की माला से स्वागत शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पटेल ने किया कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सीपी मित्तल जिला प्रभारी विधायक मनोज चावला विधायक संजय शुक्ला विधायक श्री हीरालाल अलावा सहित गणमान्य नागरिक माता बहने युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित थे इसी के साथ श्री कमलनाथ जीने राधा गंज क्षेत्र में घर-घर जाकर कांग्रेस के घर-घर चलो अभियान की शुरुआत की इस दौरान उन्होंने पेम प्लेट भी दिया जिसमें उन्होंने अपने कार्यकाल सहित वर्तमान सरकार के कार्यों का भी उल्लेख किया है । देवास आगमन के साथ सबसे पहले श्रीनाथ दे मां चामुंडा माता एवं मां तुलजा भवानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर उनसे यही प्रार्थना की के देश और प्रदेश में खुशहाली बनी रहे ।

Dewas : कलेक्‍टर ने दो आरोपियों को किया जिलाबदर

देवास: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत दो आरो‍पियों को जिला बदर किया है। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने आरोपी सादिक उर्फ भचान पिता शब्‍बीर शेख उम्र 45 साल निवासी देवास और नरेन्‍द्र लोधी उम्र 32 साल निवासी नई आबादी देवास को एक-एक वर्ष के लिए जिला बदर किया है।
कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने आदेश दिया है कि दोनो आरोपी आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

कन्नौद : सागोन की लकड़ी का अवैध परिवहन करते आरोपी को किया गिरफ्तार, एक वाहन किया जप्त

कन्नोद(चंचल भारतीय) – वन मण्डल अधिकारी देवास के निर्देशन में कक्ष क्रमांक 274, बीट हतलय सब रेंज कन्नौद में 31/01/2022 दिनांक को रात्रि में मुखबिर की सूचना पर वन अमले ने सागौन लट्ठे 11 नग कुल 1.184 घनमीटर एवम एक चार पहिया वाहन एमपी 09एलएन 3729 सहित एक आरोपी श्री इमरान पिता शरीफ खान निवासी दावतपुरा को गिरफ्तार किया। लकड़ी की कीमत 41313 रुपये की जप्त कर , भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 (च) में वनअपराध दिनांक 31/01/2022 को कायम किया गया।जप्ति की कार्यवाही में स्वयं रेंज ऑफिसर अशेष मिश्रा, डिप्टी रेंजर सज्जन वर्मा, डिप्टी रेंजर राजेश मालवीय,वन रक्षक हरिओम यादव,पप्पूसिंह जामले,सचिन भामुरिया एवं सुरक्षा श्रमिक आदि सम्मिलित थे।