कन्नोद(चंचल भारतीय) – वन मण्डल अधिकारी देवास के निर्देशन में कक्ष क्रमांक 274, बीट हतलय सब रेंज कन्नौद में 31/01/2022 दिनांक को रात्रि में मुखबिर की सूचना पर वन अमले ने सागौन लट्ठे 11 नग कुल 1.184 घनमीटर एवम एक चार पहिया वाहन एमपी 09एलएन 3729 सहित एक आरोपी श्री इमरान पिता शरीफ खान निवासी दावतपुरा को गिरफ्तार किया। लकड़ी की कीमत 41313 रुपये की जप्त कर , भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 (च) में वनअपराध दिनांक 31/01/2022 को कायम किया गया।जप्ति की कार्यवाही में स्वयं रेंज ऑफिसर अशेष मिश्रा, डिप्टी रेंजर सज्जन वर्मा, डिप्टी रेंजर राजेश मालवीय,वन रक्षक हरिओम यादव,पप्पूसिंह जामले,सचिन भामुरिया एवं सुरक्षा श्रमिक आदि सम्मिलित थे।
Tag: देवास
Dewas, बैंक मैनेजर द्वारा व्यापार ऋण में की धोखाधड़ी
ग्राहक द्वारा मना करने पर भी किया 1 करोड़ का ऋण स्वीकृत, उक्त राशि दुसरे खाते में की ट्रांसफर
देवास। बैंक मैनेजर द्वारा एक करोड़ रूपये के व्यापार ऋण में धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। पक्षकार के वकील दीपक चौधरी ने प्रेस वार्ता में बताया कि मेरे पक्षकार शुभम धानेचा ने व्यापार के लिये ऋण की आवश्यकता होने पर फरवरी 2020 में स्टेट बैंक आफ इंडिया शाखा एस एम ई कालानीबाग में आवेदन किया था। बैंक द्वारा 1 करोड़ की सी सी (केश क्रेडिट) लिमिट और 50 लाख रूपए की बीजी ( बैंक गारंटी) स्वीकृत की। बैंक मैनेजर के कहने पर 22 फरवरी 2020 प्रापर्टी बैंक के नाम रजिस्टार कार्यालय में जाकर बंधक करवाई। बैंक मैनेजर ने कागजी कार्यवाही पूर्ण होने पर केश क्रेडिट लिमिट की राशी शुभम धानेचा के खाते में ट्रांसफर करने और बैंक गारंटी पत्र देने की बात कही। कागजी कार्यवाही पूर्ण होने पर बैंक मेनेजर सुशील अग्रवाल ने केश क्रेडिट लिमिट के लिए प्रोसेसिंग फीस रूपए 50 हजार जमा करने का बोला। इसके बाद बैंक मैनेजर ने बैंक गारंटी पत्र मांगने पर 25 प्रतिशत फिक्स डिपाजिट की मांग की। इस पर बैंक मैनेजर एवं शुभम धानेचा के बीच बहस हो गयी। धानेचा ने मना कर दिया कि मुझे ऋण नहीं लेना है। मैनेजर ने कहा कि आप लिखित में या रजिस्टर्ड मेल आयडी से बैंक की रजिस्टर्ड मेल आयडी पर लिख कर भेज दो। मौखिक एवं 28 फरवरी 2020 को मेल द्वारा मना करने के उपरांत 31 मार्च 2020 को मेरे फोन पर एक मेसेज आया कि मेरे खाते में करोड़ रूपए की राशी जमा हुयी है। घानेचा ने कहा कि मेरे मना करने के बावजूद आपने मेरा घोखाधडी से मेरी सहमति के बगेर लोन कर दिया। अब यह राशी कही और ट्रांसफर न कर देना। इसके कुछ देरी पश्चात मैसेज आया कि मेरे खाते से यह राशी किसी और के खाते यह ट्रांसफर कर दी गयी है। सम्पर्क करने पर बैंक मैनेजर ने फोन नहीं उठाया। मेल किया जिस पर भी उत्तर नहीं आया। कुछ दिन पश्चात बैंक मैनेजर का शभम के पिताजी को फोन आया कि यह लोन गलती से हो गया है, इस राशी की रिवर्स इंट्री कर दुगा थोडा समय दीजिये, बैंक की बदनामी हो रहीं है। काफी समय बाद भी कुछ नहीं होने पर Þ1 अगस्त 2020 को शहर कोतवाली देवास में एक आवेदन दिया। जाँच अधिकारी सब इस्पेक्टर का कहना है की जांच चल रही है। स्टेट बैंक आॅफ इंडिया के मैनेजर सुशील अग्रवाल ने ने व्यापारी की बगेर सहमति ऋण कर राशि धोकाधडी हेराफेरी करते हुए ट्रांसफर कर दी, जबकि केश क्रेडिट लिमिट की शर्त होती है। एड. श्री चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बैंक मेनेजर या सम्बंधित अधिकारी की मंशा राशी में हेराफेरी करना है। फरियादी द्वारा बैँक के दोषी अधिकााियो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की मांग की गयी।
Dewas, जलकर जमा नही तो नल कनेक्शन कटेगें, संपत्तिकर जमा नही तो भवनो की होगी जाँच
देवास। बकाया संपत्तिकर, जलकर, कचरा संग्रहण शुल्क व अन्य निगम संबंधि करो की वसुली के लिए निगम के वार्ड प्रभारी व उनके सहायको द्वारा बकायादारो से घर—घर सम्पर्क कर वसुली की जाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रो मे केम्पो के माध्यम से वसुली की जा रही है।
जिसके अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 15 मे जलकर के बकायादारो बद्रीलाल पिता खुमानसिह, प्रेमलता पति रमेश राठौर, गौरीशंकर अमरसिह, शायरबाई पति मांगीलाल, कालूराम पिता गणपत, रामलाल पिता किशनलाल के द्वारा जलकर की बकाया राशि जमा नही किये जाने पर निगम की टीम द्वारा नल कनेक्शन काटे गये। साथ ही वार्ड 15 से बकाया जलकर की राशि रूपये 1 लाख 14 हजार 865 की वसुली की गई। इसी प्रकार संपत्तिकर के बकायादारो द्वारा संपत्तिकर की राशि जमा नही किये जाने पर भी नल कनेक्शन काटे जावेगें तथा बकाया संपत्तिकर धारको के भवनो की जॉच होगी।
1 फरवरी को कमलनाथ करेंगे “घर चलो घर घर चलो” कार्यक्रम का शुभारंभ
देवास: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ 1 फरवरी को सुबह 10:30 बजे भोपाल रोड स्थित मिलाप गार्डन में कांग्रेस के घर चलो घर-घर चलो अभियान का शुभारंभ करेंगे शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि घर चलो घर-घर चलो अभियान का मकसद लोगों को यह बताना है कि आपने 2018 में मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की 15 वर्षों की सरकार के दौरान प्रदेश में बलात्कार मैं नंबर एक के कलंक से मुक्ति दिलाने की उम्मीद थी और रोजगार के लिए भटकते युवाओं को सुरक्षित भविष्य देने की कल्पना थी ,कर्ज में डूब कर आत्महत्या कर रहे किसानों को कर्ज से उबारने का सपना था , आपका काग्रेस के पक्ष में मतदान प्रदेश में व्याप्त जंगल राज से आजादी की लड़ाई थी। मध्यप्रदेश में सही सरकार और नई सरकार की कोशिश थी कांग्रेस ने आपकी उम्मीदों के अनुरूप एक नया मध्यप्रदेश बनाने का सपना बुना था एक ऐसा मध्यप्रदेश जहां युवाओं के पास रोजगार हो जहां किसान कर्ज के बोझ से दबा न हो जहां बेटियां घर से निकलने में खुद को असुरक्षित महसूस ना करें जहा गुंडा और माफिया के लिए कोई जगह नहीं हो जहां बुनियादी सुविधा दी जा सकती हो और हर आदमी खुशहाल हो लेकिन आप की चुनी हुई सरकार को धन बल से गिरा दिया गया । काग्रेस आप सभी से अनुरोध करती है कि हम सब पुनः एकजुट होकर मध्यप्रदेश में पनप रहे जंगल राज के खिलाफ आवाज उठाएं और प्रदेश के नव निर्माण के संकल्प को पूरा करने के लिए घरों से बाहर निकले। कांग्रेस के घर चलो घर घर चलो अभियान को सफल बनाएं ।
गुजराती सेन समाज ने सामूहिक विवाह में 6 जोडों का विवाह संपन्न करायादेवास।
गुजराती सेन समाज सामूहिक विवाह समिति विजयागंज मंडी द्वारा 6 जोडों का सामूहिक विवाह कृषि मंडी भैसूनी मे संपन्न हुआ। उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी प्रदेश महासचिव बालकृष्ण वर्मा ने बताया कि बसंत पंचमी के पावन पर्व पर गुजराती सेन समाज के प्रदेेश इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, रतलाम, पीथमपुर, मंदसौर, राजगढ, धार, भोपाल से पधारे समाज बंंधुओ की उपस्थिति एवं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमंत गायत्री राजे पवार, विशेष अतिथि दंतोपंत ठेगडी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मारू, समाज सेवी सुभाष वर्मा, भारतीय मजदूर संघ कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ इंदौर उज्जैन संभाग प्रभारी लोकेश विजयवर्गीय, युवा अध्यक्ष राजेश परिहार, पार्षद राज वर्मा, रूपेश वर्मा, जिलाध्यक्ष अनिल परमार, प्रदेश महासचिव नवीन वर्मा, महिला मंडल प्रदेश अध्यक्ष स्मिता सोलंकी, भारती चौहान, शिवराज सिंह गोहिल, राकेश राजहंस, प्रिया वर्मा, ममता वर्मा थे। काय्रक्रम की अध्यक्षता गुजराती सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौहान सागोर ने की। तथा ओंकारेश्वर से पधारे संत ओमप्रकाश ने सभी 6 जोडों को आशीर्वाद प्रदान किया। पधारे अतिथियों ने सर्वप्रथम माँ सरस्वती एवं संत शिरोमणि सेन जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया। इस अवसर पर अतिथियों का भगवा दुपट्टा, माला पहनाकर तथा सेनजी महाराज का प्रतीक चिन्ह देकर सामूहिक विवाह समिति अध्यक्ष महेश वमा, रमेश वर्र्मा सरपंच, गंगाराम वर्मा, कैलाशचंद्र वर्मा, मोतीलाल वर्मा, सत्यनारायण वर्मा, दिनेशचंद्र वर्मा, सीताराम वर्मा, कमल वर्मा, विष्णु वर्मा, सुरेन्दद्र वर्मा, बाबूूलाल वर्मा ने सम्मान किया।इस अवसर पर श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने कहा कि सेन समाज देश के साथ देवास में भी हर कोने कोने में बसा हुआ है। बसंत पंचमी पर आज पदेश में पहला 6 जोडों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। आज के दिन माँ सरस्वती के पावन दिवस पर कोई मुहुर्त नहीं देखा जाता है। आज के दिन बिना मुहूर्त के कार्यक्रम करना शास्त्रों में शुभ माना गया है। कार्यक्रम का संचालन राकेश राजहंस कवि ने किया तथा आभार आयोजक महेश वर्मा ने माना। इस अवसर पर समाज के अनेक पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित थे।
Dewas : बुजुर्ग महिला ने की जीवन लीला समाप्त
देवास : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के नई आबादी में आज सुबह एक बुजुर्ग महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
प्राप्त जानकारी अनुसार नई आबादी में रहने वाली 68 वर्षीय सुशीला पति हुकुमचंद कहार में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का बेटा राजकुमार पिता हुकुमचंद ड्राइवरी का काम करता है, आज सुबह राजकुमार की बेटी जब हाल में गयी तो उसने महिला को पंखे से लटका हुआ देखा महिला को फाँसी पर लटका देखते ही लड़की जोरो से चिलाई, बेटी की आवाज़ सुन घर के सभी परिजन कमरे में गए और महिला को फाँसी के फंदे से नीचे उतारा जब तक महिला की मौत हो चुकी थी। मृतक महिला के बेटे राजकुमार द्वारा इसकी सूचना कोतवाली थाने में दी गयी जिसपर कोतवाली पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले में जाँच शुरू कर दी है।
Dewas : कांग्रेस ने मनाई महात्मा गांधी की पुण्यतिथि
कांटाफोड़(बालकृष्ण शर्मा) – रविवार को ब्लाक नगर एवं युवा कांग्रेस कमेटी द्वारा पूज्य महात्मा गांधी की पुण्यतिथि गांधी चौराह पर मनाई गई कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिको ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। देखे वीडियो
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता पीसीसी सदस्य मनोज होलानी एवं ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजाराम यादव ने कहा की हमे गांधी जी के पदचिन्हों पर चलकर उनके द्वारा बताए सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलकर जीवन जीना चाहिए । कार्यक्रम मे महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्यामा तोमर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी, हमीद खान, रामेश्वर शर्मा, डा नंदकिशोर शर्मा, गुरमीत भाटिया ने गांधी जी के जीवनकाल पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मुकेश राठौर, कैलाश अमोदिया, गणपति शर्मा, सुरेश जाट, शिव परमार, आनंद पटेल, भूषण तिवारी, शैलेश तिवारी, असलम खान आदि उपस्थित थे।
शराब का ठेका होने के बाद भी अवैध तरीके से बिजवाड चौराहे पर बेची जा रही शराब
जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा नही की जा रही ठोस कार्रवाई
सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा) पानीगांव में देसी शराब का ठेका होने के बाद भी अवैध तरीके से दुकान दुकान डायरी बनाकर शराब के ठेकेदारों द्वारा शराब सप्लाई की जा रही है शराब के दबंग ठेकेदारों के आगे अधिकारी भी मोन नजर आते दीख रहे हैं पानीगांव में देशी शराब का ठेका होने के बाद भी शराब के माफियाओं द्वारा बिजवाड चौराहे पर अवैध तरीके से शराब बेची जा रही है शराब के ठेकेदारों के व्दारा डायरी बनाकर शराब बिकवा रहे हैं इस शराब के कारण आए दिन कई परिवारों मे विवाद उत्पन्न होता है बेधड़क शराब के माफियाओं के व्दारा शराब की बिक्री कराई जा रही है इनके ऊपर न तो आबकारी विभाग ठोस कार्रवाई कर रहा है न ही पुलिस प्रशासन करवाई कर रहा है बिजवाड़ सहित आसपास के गाँवों मे शराब बिक रही है अब देखना है अवैध धंधे करने वाले लोगों पर अधिकारी क्या ठोस कार्रवाई करते हैं जब इस सम्बंध मे आबकारी अधिकारी डी.के भार्गव से बात की गई तो उन्होंने बताया की अवैध शराब बेचने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी
सब्ज़ी वालो ने किया रोड जाम : दुकान लगाने के लिए दी शराब दुकान के पास की जगह, दुकानदार नाराज़
देवास : कैलादेवी रोड पर नए एम आर 01 रोड का काम कुछ दिन पहले ही शुरू हुआ जिसको लेकर इस सड़क पर अस्थायी दुकान लगाने वेक दुकानदारो को हटा दिया गया, परन्तु नगर निगम द्वारा इन दुकानदारों को दूसरी जगह नही दी गयी व इन्हें शराब दुकान के पास दुकान लगाने को कहा गया । जिसकी वजह से सब्जी वालो ने कल शाम AB रोड जाम कर दिया ।देखें विडियो
सब्ज़ी वालो ने रोड जाम कर आरोप लगाया कि नगर निगम द्वारा हमसे 500-500 रुपए वसूल किया गए व रसीद भी नही दी, वही खाली प्लाट पर दुकान लगाने और प्लाट मालिक भी 3000 रुपए मांग रहा है और शराब दुकान पास होने से शराबी भी परेशान कर रहे है। जब इसकी शिकायत सब्ज़ी व्यापारियों द्वारा नगर निगम में करना चाही तो कोई सुनवाई नही हुई जिससे नाराज़ होकर इन्होंने रोड जाम कर दिया। पुलिस व नगर निगम द्वारा समझाने पर सभी दुकानदारों ने कहा नगर निगम द्वारा जो जमीन दी गई है वो एबी रोड पार करके शराब दुकान के पास है, हम लोग वहां नहीं जाएंगे। रविवार को सुबह 11 बजे तक इंतजार करेंगे। इसके बाद शारदा माता मंदिर के पास सरकारी गार्डन में दुकानें लगा लेंगे।
बरोठा स्वास्थ्य केंद्र पर आशा कार्यकर्ता पर कार्यवाही के संबंध में ग्रामीणों ने किया घेराव
बरोठा (नितेश नागर)। विगत दिनों आशा कार्यकर्ता द्वारा एक विकलांग गर्भवती महिला से पैसे की मांग की गई थी । इस संबंध में विकलांग महिला के विकलांग पति धर्मेंद्र नागर द्वारा शिकायती आवेदन बरोठा उप स्वास्थ्य केंद्र पर बी .एम .ओ. धर्मेंद्र चौधरी को दिया गया था । तब इस विषय में जांच टीम गठित की गई थी , लगभग एक हफ्ता बीत जाने पर भी संबंधित कर्मचारी पर कार्यवाही नहीं होने पर शिकायतकर्ता के द्वारा ग्रामीणों को इकट्ठा कर उप स्वास्थ्य केंद्र का घेराव किया गया ।
ग्रामीणों के उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर संबंधित अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी स्वास्थ्य केंद्र पर अनुपस्थित थे । इस विषय पर जब उनसे शिकायतकर्ता द्वारा चर्चा करनी चाही गई तो उन्होंने शिकायतकर्ता का फोन रिसीव नहीं किया । तब ग्रामीणों के द्वारा संबंधित टीम की सदस्य सुनीता सोलंकी से चर्चा की गई, तो उनका कहना था की बीएमओ साहब द्वारा टीम गठित कर इस पूरे मामले पर जांच चल रही हैं जांच पूर्ण होने के पश्चात दोषी पाए जाने पर संबंधित आशा कार्यकर्ता पर कार्यवाही कर बर्खास्त किया जाएगा । इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि जल्द से जल्द संबंधित आशा कार्यकर्ता पर कठोर से कठोर कार्रवाई कर बर्खास्त किया जाए, ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि यदि संबंधित आशा कार्यकर्ता सरोज नागर पर कार्यवाही नहीं की गई तो ग्रामीण जनों को उग्र आंदोलन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ करना पड़ेगा उसकी जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की रहेगी ।
मौके पर से शिकायत कर्ता धर्मेंद्र नागर द्वारा पुनः सीएमएचओ को भी इस मामले के लिए अवगत करवाया गया, जिन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द संबंधित दोषी कर्मचारी पर कार्यवाही की जाएगी ,तत्पश्चात शिकायतकर्ता द्वारा कलेक्टर महोदय से भी चर्चा कर इस मामले को उनके संज्ञान में भी दिया गया जिसमें कलेक्टर साहब ने सीएमएचओ से चर्चा कर दोषी कर्मचारी पर कार्रवाई करवाने का आश्वासन शिकायतकर्ता धर्मेंद्र नागर को दिया है । इस दौरान उपस्थित ग्रामीणजनो के द्वारा बरोठा बीएमओ पर भी आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए हैं । ग्रामीण जनों ने बताया कि बरोठा बीएमओ का स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कर्मचारियों पर किसी प्रकार का कोई कंट्रोल नहीं है । लगभग सभी कर्मचारी अपनी मस्ती में ही मगन है, स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने पर मरीजों को सही इलाज नहीं मिल पाता है । आए दिन बरोठा अस्पताल में विवाद की स्थिति बनती हैं , इसके बावजूद भी किसी जिलाअधिकारी का इस ओर ध्यान नहीं है। कि संबंधित बीएमओ को हटाकर किसी अन्य को कमान सौंपी जाए ,जो कि पूरे ब्लॉक का सही संचालन कर सकें एवं क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य संबंधित सभी योजनाओं का लाभ दिलवा सके ,कहने को तो बरोठा स्वास्थ्य केंद्र की करोड़ों की बिल्डिंग बनी हुई है । लेकिन स्वास्थ्य सेवा संबंधित कार्य ठीक से नहीं चल रहा है । लगभग सभी कर्मचारी नियम विरुद्ध कार्य करते हैं । ग्रामीण क्षेत्र के लगभग लगभग डिलीवरी केश को सीधे यहां से देवास ही रेफर किया जाता है । इस तरह के सैकड़ों मामलों पर ग्रामीणों द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई , इस दौरान उपस्थित ग्रामीण जन दिलीप पाटीदार, छतरसिंह नागर, अनोप जागीरदार ,पवन नागर ,महेंद्र वर्मा ,रोहित नागर, संतोष नागर ,नितेश नागर ,अर्जुन नागर ,आकाश सोनी ,प्रवीण राठौर ,संजय शर्मा ,अंतिम नागर आदि ग्रामीण जनों की उपस्थिति में दोषी कर्मचारी सरोज नागर पर कठोर से कठोर कार्यवाही कर बर्खास्त करने की मांग की गई । व आशा कार्यकर्ता पर जुर्माना लगाते हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई करने की भी मांग की गई ।
