Dewas : प्रवेश अग्रवाल के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा सम्मान यात्रा

• पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ कार्यक्रम

देवास। नर्मदे युवा सेना द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रवेश अग्रवाल के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में तिरंगा सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में वाहन एवं हजारों की तादाद में युवा उपस्थित थें।

प्रवेश अग्रवाल ने बताया कि आज का आयोजन मुख्य तौर पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में किया गया है एवं हमारे देवास शहर के होनहार एवं प्रतिभाशाली बच्चों द्वारा जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जंप रोप में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया था वह कहीं ना कहीं राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के चलते हैं जनप्रतिनिधियों द्वारा उन्हें उपेक्षित कर दिया गया था परंतु नर्मदे युवा सेना ने बच्चों की प्रतिभा को संपूर्ण शहर के सामने लाने का बीड़ा उठाया था उसी के अंतर्गत आज हमने तिरंगा सम्मान यात्रा हमारे नन्हे प्रतिभाशाली बच्चों को समर्पित करते हुए इसका आयोजन किया है।

Dewas : शहर के एक आरोपी को कलेक्‍टर ने किया जिलाबदर

देवास। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी चन्द्रमौली शुक्ला ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत देवास जिले के एक आरोपी राहुल पिता प्रहलादसिंह उम्र 27 साल निवासी आवास नगर देवास को तीन माह के लिए जिला बदर किया है।
कलेक्‍टर शुक्‍ला ने आदेश दिया है कि आरोपी आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्‍व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेगा।

Dewas: सज्जन सिंह वर्मा को मिला भाजपा में आने का न्योता! वर्मा ने कहा शिवराज जी आने नही देंगे।

देवास। सज्जन सिंह वर्मा को मिला भाजपा में आने का न्योता! जी हा देवास जिले की प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा पूर्व मंत्री व कांग्रेस के नेता सज्जन सिंह वर्मा को भाजपा में आने का न्योता दे दिया जिसपर सज्जन सिंह वर्मा ने कहा की शिवराज जी आने नही देंगे। • देखे वीडियो👇

दरअसल जिले की प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करने देवास पहुंची थी। वह सर्किट हाउस में रुकी हुई थी जहा कांग्रेस के नेता सज्जन सिंह वर्मा अपने साथ जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटारिया के साथ उनसे मिलने पहुंचे थे जहां बात बात में योशोधरा राजे ने सज्जन सिंह वर्मा को अपनी पार्टी में आने का कह दिया। जिस पर उन्होंने कहा की शिवराज जी आने नही देंगे।

Dewas : आजादी की दुल्हन अपनी हुई 75 साल की…एक शाम राष्ट्र के नाम कार्यक्रम राष्ट्र कवियों ने देशभक्ति का रंग बिखेरा

कार्यक्रम का आयोजन कर पत्रकार परिवार ने राज्य सरकार की मंशा पूर्ण की- कलेक्टर श्री शुक्ला

देवास : आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देवास में पत्रकार परिवार द्वारा एक शाम राष्ट्र के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे ख्याति प्राप्त राष्ट्र कवियों ने अपनी शानदार रचनाओं से देश भक्ति का रंग बिखेरा जिसका उपस्थित श्रोताओं ने खूब आनंद लिया। स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय कवि देव कृष्ण व्यास ने जैसे ही अपनी देशभक्ति पूर्ण कविताएं पढ़ने शुरू की उपस्थित श्रोताओं में रोमांच का माहौल संचारित होने लगा। व्यास द्वारा पढ़ी गई पंक्ति “आजादी की दुल्हन अपनी हुई 75 साल की”… को हाल में मौजूद सभी श्रोताओं ने खूब सराहा । मंचासीन कवियत्री आरती गोस्वामी ने दी अपनी ओजपूर्ण कविताओं से खूब दाद बटोरी।

कवि राजेश व्यास ने भी अपने सारगर्भित रचनाओं से श्रोताओं को बांधे रखा। वीर रस के लिए जाने जाने वाले कवि जगदीश सेन ने वर्तमान हालत पर कटाक्ष करते हुए ओजपूर्ण रचनाओं से सदन में सभी का ध्यान अपनी और आकर्षित किया। वही हास्य रस के भीम सिंह निर्मल ने अपनी हल्की-फुल्की रचनाओं से दर्शकों को खूब गुदगुदाया जिसको सभी ने सराहा । कार्यक्रम की शुरुआत नन्ही बालिका अमृता ने एक गीत गाकर कर की। कार्यक्रम में उपस्थित कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने कहा कि देवास पत्रकार परिवार द्वारा आयोजित एक शाम राष्ट्र के नाम कार्यक्रम आयोजन प्रशंसनीय है । राज्य सरकार के आदेश भी थे कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इस तरह के आयोजन हो।

पत्रकार परिवार द्वारा यह आयोजन करके राज्य सरकार की मंशा को पूर्ण किया। एवं इस तरह के कार्यक्रम हमेशा आयोजित होने चाहिए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रकवि देव कृष्ण व्यास द्वारा भारत माता की आरती गाकर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मैं अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, निगम सभापति रवि जैन, निगम उपायुक्त पुनीत शुक्ला, उपस्थित रहे। आयोजित कार्यक्रम में पत्रकार परिवार के सभी साथी उपस्थित रहे।

Dewas: हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मना स्‍वतंत्रता दिवस

देवास। देवास जिले में बारिश की अमृत बूंदो के साथ उत्‍साह से आजादी का अमृत महोत्‍सव का हुआ आयोजन। जिले में स्‍वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित मुख्य समारोह में खेल एवं युवा कल्‍याण, तकनीकि शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने ध्वजारोहण कर सलामी ली।

प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने सुसज्जित सफेद जिप्सी पर सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। जिप्सी में कलेक्‍टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह उनके साथ थे।

परेड निरीक्षण उपरांत मुख्‍य अतिथि प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। इसके बाद सशस्त्र बलों द्वारा तीन बार हर्ष फायर किए गए। हर्ष फायर उपरांत परेड कमांडर जगदीश पाटिल के नेतृत्व में आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। परेड उपरांत मुख्‍य अतिथि प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने परेड कमाउंडरों से परिचय प्राप्त किया गया। मार्च पास्ट के उपरांत मुख्‍य अतिथि श्रीमती सिंधिया ने रंग बिरंगे गुब्बारों को खुले आसमान में छोड़ा।

कार्यक्रम में अनेक राजनेता, जिला अधिकारीगण, पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण, पत्रकारगणों के अलावा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद त्रिवेदी ने किया।

• शस्‍त्र सहित परेड में जिला महिला पुलिस बल को मिला प्रथम पुरस्‍कार

शस्‍त्र सहित परेड में जिला महिला पुलिस बल देवास को प्रथम, सीआईएसएफ देवास को द्वितीय, एसएफ बटालियन उज्‍जैन को तृतीय तथा नगर सेवा बैंड को प्रोत्‍साहन पुरस्कार मिला।

• शस्‍त्र रहित परेड में के.पी. कॉलेज देवास को मिला प्रथम पुरस्‍कार

शस्‍त्र रहित परेड में के.पी. कॉलेज देवास को प्रथम, नारायण विद्या मंदिर क्रमांक एक को द्वितीय, चिमाना बाई स्‍कूल को तृतीय पुरस्कार मिला।

• सांस्‍कृतिक कार्यक्रम में उत्‍कृष्‍ट स्‍कूल देवास को मिला प्रथम पुरस्‍कार

सांस्‍कृतिक कार्यक्रम में उत्‍कृष्‍ट स्‍कूल देवास को प्रथम, चिमना बाई स्‍कूल को द्वितीय, नारायण विद्या मंदिर क्रमांक एक को तृतीय पुरस्कार मिला। मुख्य समारोह में सुश्री आयुषी चौहान तलवार बाजी के लिए पुरस्‍कृत किया गया।

• जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी हुए सम्मानित

मुख्य समारोह में प्रतिभावान तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। स्‍वतंत्रता दिवस पर जिले में विकासखण्‍ड, तहसील, नगर परिषद तथा ग्राम पंचायत स्‍तर पर भी कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

Dewas : आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत धूमधाम से मनाया गया 76वा स्वतंत्रता दिवस

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पानीगांव के झंडा चौक परिसर में ग्राम पंचायत के द्वारा आयोजित परंपरागत ध्वजारोहण कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, श्री विनायक पब्लिक स्कूल, शासकीय एकीकृत कन्या माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्रा शिक्षको के साथ प्रभातफेरी निकालते हुए पहुंचे जहां सरपंच भरतसिंह उलालिया, उपसरपंच भारती राजेंद्र व्यास ने महात्मा गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया संचालन महेंद्र एस जाट ने किया प्रीति बड़ोनिया ने ध्वज वंदना प्रस्तुत की।

आभार कार्यक्रम प्रभारी विनोद मेहंदिया सचिव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य विंगलाल चौहान, वरिष्ठ शिक्षक रमेशचंद्र उईके, एसएमडीसी सदस्य महेंद्र एस जाट ने ध्वजारोहण किया संचालन मुकेश जोशी ने किया तथा आभार पीएन वर्मा ने माना इस तरह से ग्राम पंचायत बोरानी मे सरपंच काशीराम सस्तिया ने झंडा वंदन किया इस दौरान पूर्व सरपंच समरथ सिंह देवडा,उपसरपंच पुष्पेंद्र सिंह देवड़ा सचिव प्रभारी नरेंद्र राठौड,उदयवीर सिंह दरबार,मनोहर सिंह दरबार सहित बडी संख्या मे बच्चे और ग्रामीण जन उपस्थित थे शा. प्रा.विद्यालय बहादुरपुरा मे अध्यक्ष वेरिगसिह अलावे ध्वजारोहण किया इस दौरान प्रधानाध्यापक आनंद जोशी सहित स्कूल के बच्चे व ग्रामीणजन उपस्थित थे बच्चों को मिठाई व सामग्री वितरण की गई

बिजवाड : वनपरिक्षेत्र के अधिकारियों ने अपने स्टाफ और नागरिकों के साथ अनेक गाँवों से निकाली तिरंगा यात्रा

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। वनपरिक्षेत्र अधिकारी बिजवाड विक्रम सिंह भदौरिया के व्दारा अपने स्टाफ के साथ बिजवाड़ से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जिसमें वन विभाग क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बाइक पर सवार होकर देशभक्ति के जयघोष लगाते हुए सम्मिलित हुए।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/08/VID-20220814-WA0025.mp4

तिरंगा यात्रा पानीगांव, बावडीखेडा, सेती, थूरिया, जागठा, सुन्द्रेल बिजवाड, हतनोरी, कालापाठा आदि गांवों से होते हुए पुनः यात्रा वनपरिक्षेत्र कार्यालय बिजवाड़ पहुंची तिरंगा यात्रा में वन परिक्षेत्र अधिकारी विक्रम सिंह भदौरिया, डिप्टी रेजर उषा रावत,भवर सिंह इवने,विनोद सिंह तोमर, अवघराज मिश्रा,निरज शर्मा, इन्द्रसिंह रावत, जुगल पाटीदार, सचिन मण्डलोई, नमित तिवारी, कैलाश नंदानिया, रामेश्वर तिवारी, सुरक्षा श्रमिक पवन जाट,मानसिंह,दवासिंह,फूलसिंह,पीरू, पवनदास बैरागी, वंदावन मीणा, शौकीन नागवाल आदि उपस्थित थे। यात्रा का समापन वनपरिक्षेत्र बिजवाड मे हुआ।

Dewas: भारत माता की महाआरती कर सतपुड़ा एकेडमी ने निकाली तिरंगा यात्रा

• भारत माता एवं महापुरुषों की वेशभूषा में बैंड की धुन पर निकले बच्चे

• विधायक मनोज चौधरी ने कहा हर घर पर तिरंगा लगे और हम उत्साह से मनाएं राष्ट्रीय पर्व

देवास। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर तुलजा विहार स्थित सतपुड़ा एकेडमी ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनोज चौधरी एवं पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने मां सरस्वती एवं भारत माता का विधिवत पूजन-अर्चन किया। इसके बाद अतिथियों, बच्चों एवं स्कूली स्टाफ ने भारत माता की महाआरती की। यहां महापुरुषों की वेशभूषा में सजेधजे बच्चों का विधायक श्री चौधरी एवं श्री सैंधव ने पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक श्री चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सतपुड़ा एकेडमी ने बहुत ही सुंदर रूप में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी भारतीयों से आह्वान किया है कि हर घर पर तिरंगा लगे, हम सब इस आजादी के महोत्सव को भव्य रूप में मनाएं। श्री सैंधव ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे महान अमर शहीदों के त्याग, तपस्या व बलिदान से ही हमें आजादी मिली है। हमारी आन-बान और शान का प्रतीक हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमें क्रांतिकारियों के बलिदान के साथ देश की आजादी का स्मरण कराता है। हमें तिरंगे का हर पल सम्मान करना चाहिए। तिरंगा हम सबके हृदय में बसना चाहिए, हमें भारतीयता पर अभिमान होना चाहिए।अतिथियों ने सभी नागरिकों, बच्चों व स्कूल स्टाफ से अपने-अपने घर पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया।

इसके पश्चात तिरंगा लहराकर अतिथियों ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। तिरंगा यात्रा में आगे-आगे बच्चे बैंड लेकर राष्ट्रीय धुन बजाते चल रहे थे। भारत माता, मां अहिल्या, झांसी की रानी, शहीद चंद्रशेखर, भगतसिंह, महात्मा गांधी, सुभाषचंद्र बोस, जाबाज सैनिक आदि की वेशभूषा के रूप में बच्चे शामिल थे। तिरंगा यात्रा स्कूल से प्रारंभ होकर आवासनगर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए पुन: स्कूल पहुंची। यात्रा का जगह-जगह नागरिकों ने स्वागत किया। तिरंगा यात्रा में सभी बच्चों के हाथों में तिरंंगा था, जहां बच्चे बड़े उत्साह के साथ भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे गगनभेदी जयघोष लगाते हुए चल रहे थे। बच्चों में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। सभी बच्चों एवं स्टाफ ने अमृत महोत्सव के अंतर्गत अपने-अपने घर पर तिरंगा लगाने का संकल्प लिया। संस्था संचालक भानुप्रतापसिंह सैंधव ने कहा कि देशव्यापी अभियान घर-घर तिरंगा के अंतर्गत सतपुड़ा एकेडमी के विद्यार्थियों द्वारा तिरंगे के सम्मान में जन जागरूकता रैली निकाली गई, जिसका उद्देश्य अपनी मातृभूमि के प्रति देशभक्ति की भावना प्रकट करना था और लोगों तक ये संदेश देना था कि आजादी अमूल्य है, साथ ही “हर घर तिरंगा” यह भी समझाता है कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के माध्यम से सभी भारतीय एकता के सूत्र में बंध जाए। अतिथियों का स्वागत संस्था संचालक श्री सैंधव व प्राचार्य नरेश पंचोली ने किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश सांखला ने दी।

मप्र जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के छात्रों द्वारा निकाली गई तिरंगा पदयात्रा।

सुन्द्रेल बिजवाड( दीपक शर्मा) आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत घर घर तिरंगा अभियान का संदेश लेकरमप्र जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के छात्रों द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। पानीगांव के पंचायत भवन से सरपंच भरतसिंह उलालिया ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा पदयात्रा को रवाना किया। नगर के गली – चौराहों से भारतमाता की जय, वंदे मातरम के उद्घोष के साथ तिरंगा पदयात्रा निकली। तिरंगा पदयात्रा पुनः पंचायत परिसर में पहुंची जहां राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के छात्र कपिल बासवाल, संदीप सोठिया, शुभम बोयनिया, चिंतेश सोठिया, तरुण सोठिया, मप्र जन अभियान परिषद के पूर्व सेक्टर समन्वयक महेंद्र एस जाट, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के मेंटर मंगलेश बैरागी, राजेंद्रसिंह उलालिया, उपसरपंच प्रतिनिधि अजय व्यास, पंच नौशाद खान, सत्यनारायण दोदा, पंडित विवेक तिवारी, जाकिर शाह समेत युवा उपस्थित रहे

Dewas पत्रकारों ने निकाली तिरंगा यात्रा : लोगों को हर घर तिरंगा अभियान में जुड़ने की अपील

देवास। देश, प्रदेश, शहर आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के रंग में डूबा हुआ दिखाई देने लगा है। महोत्सव अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक हर-घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत कई धार्मिक, राजनीतिक संगठनों, सामाजिक संगठनों, एनजीओ, प्रबुद्धजनों द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और सभी से हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता करने के लिए आग्रह किया जा रहा है।
इसी के तहत आज शनिवार को प्रेस क्लब देवास द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई जिसमे समस्त पत्रकारगण शामिल हुए। तिरंगा यात्रा सयाजी गेट से शुरू हुई इस वाहन तिरंगा यात्रा में तिरंगे को हाथ में थाम पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े साथी शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए पुनः सयाजी गेट पहुँचे,यही पर यात्रा का समापन हुआ।
रैली के माध्यम से संदेश दिया गया कि घर घर तिरंगा अभियान दिनांक 13 से 15 अगस्त तक सभी जिलेवासियों को अपने घरों, प्रतिष्ठानों, कार्यालयों, दुकानों पर तिरंगा झंडा फहराएं।

प्रेस क्लब देवास एवं पत्रकारों द्वारा तिरंगा वाहन रैली में प्रेस क्लब देवास व समस्त पत्रकार साथी,वरिष्ठ नागरिक संस्था सहित मां चामुंडा न्यूज़ वितरण संघ,नेशनल यूनिटी ग्रुप के साथ कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, नगर निगम आयुक्त, विशाल सिंह चौहान ने सहभागिता की। उपरोक्त जानकारी प्रेस क्लब सचिव चेतन राठौड़ द्वारा दी गयी।