किसान के साथ धोखाधड़ी में बैंक कर्मचारी बर्खास्त

देवास, 28 दिसम्बर 2020/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित देवास ने बताया कि सहकारी बैंक के कर्मचारी द्वारा किसान से धोखाधड़ी करने के मामले में बर्खास्त किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा कांटाफोड़ की सेवा सहकारी समिति लोहारदा में किसान गब्बूलाल पिता बोंदर के फर्जी हस्ताक्षर से 15 हजार रुपए निकालने में बैंक शाखा कांटाफोड़ के कर्मचारी श्री कृष्णकांत श्रीवास्तव जॉच में दोषी पाया गया। कर्मचारी श्री कृष्णकांत श्रीवास्तव द्वारा किसान के नमूना हस्ताक्षर एवं विड्राल पर किसान के हस्ताक्षर में भिन्नता पाई गई। हस्ताक्षर विशेषज्ञ की जॉच रिपोर्ट में भी हस्ताक्षर भिन्न-भिन्न पाये गये। उन्होंने बताया कि बैंक मुख्यालय द्वारा कराई गई विभागीय जॉच में दोष सिद्ध पाये जाने पर बैंक कर्मचारी सेवानियमों में वKiर्णित प्रावधान अनुसार कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला की अध्यक्षता में गठित स्टॉफ समिति की बैठक दिनांक 24 दिसम्बर 2020 में सेवा समाप्ति के दंड से दंडित किया गया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित देवास ने बताया कि उपरोक्त किसान को किये गये भुगतान में श्री श्याम मुरारी दुबे, प्रभारी पर्यवेक्षक/ समिति प्रबंधक एवं श्री मोहनलाल चौबे, लिपिक को भी लापरवाही बरतने तथा अपने कर्तव्यों का ठीक से निर्वहन न करने पर दोषी पाया गया, जिस हेतु दोनों कर्मचारी की एक-एक वेतनवृद्धि रोकी गई। शिकायतकर्ता श्री गब्बूलाल द्वारा दिनांक 11 दिसम्बर 2020 को आवेदन एवं शपथ पत्र प्रस्तुत कर शिकायत स्वेच्छा से वापस ली थी, किन्तु स्टॉफ समिति ने दस्तावेजी साक्ष्य एवं हस्ताक्षर विशेषज्ञ की रिपोर्ट के आधार पर श्री कृष्णकांत श्रीवास्तव, लिपिक को सेवा समाप्त करने एवं श्री श्याम मूरारी दुबे, समिति प्रबंधक, श्री मोहनलाल चौबे, लिपिक की एक-एक वेतनवृद्धि रोकी जाने के दंड से दंडित किया गया।
कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला ने निर्देश दिए कि किसानों के ऋण वितरण, भुगतान में पूर्ण पारदर्शिता बरती जावें, रूपे क्रेडिट कार्ड, डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा दिया जाए। किसान के मोबाईल पर एस.एम.एस. से सूचना देने की व्यवस्था की जावें तथा किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जावेगी। स्टॉफ समिति ने श्रीमती लता अवास्या को शाखा प्रबंधक के निर्देश पालन न करने पर दंडित किया।

देवास – इंदौर रोड पर हुए सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत , हादसे में दो अन्य घायल

देवास। इंदौर रोड पर रविवार दोपहर को हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। दोनों घायलो को इंदौर रेफर किया गया । प्राप्त जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि आयशर वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मारी जिससे यह हादसा हुआ । हादसे के बाद टोलटैक्स की एंबुलेस से हादसे में घायलों को देवास जिला अस्पताल लाया गया था, लेकिन इलाज के दौरान कुछ घंटे बाद ही महिला की मौत हो गई जबकि दो घायलों को इंदौर रैफर किया गया। हादसे में घायल विकास मालवीय ने बताया कि वे सोनकच्छ क्षेत्र के रहने वाले हैं उनकी मामी और एक अन्य बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया।

आज आई 405 लोगो की रिपोर्ट में 10 लोगो की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 28 दिसम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- मधुबन कालोनी देवास ,महिला ,उम्र 38 वर्ष
2 पताः- राबडिया देवास ,पुरूष,उम्र 35 वर्ष
3 पताः- अमलतास हाॅस्पिटल देवास ,पुरूष ,उम्र 29 वर्ष
4 पताः- आवास नगर देवास ,महिला ,उम्र 46 वर्ष
5 पताः- बरखेडा देवास ,पुरूष ,उम्र 40 वर्ष
6 पताः- राजोदा देवास ,पुरूष ,उम्र 25 वर्ष
7 पताः- समगी,टौंकखुर्द देवास ,महिला ,उम्र 70 वर्ष
8 पताः- अमोना टांेकखुर्द देवास ,पुरूष ,उम्र 55 वर्ष
9 पताः- बद्रीधाम नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
10 पताः- पटेल नगर,बावडिया देवास ,पुरूष,उम्र 44 वर्ष

  • 1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 425
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 405
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 10
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 395
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 80170
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 79871
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2725
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 76297
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 9
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2627
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 72
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 299
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 26
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.41
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 96.40
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.95
                                                         (डॉ के.कल्याणी )                                       
                                   प्रभारी मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

वर्ष के अंतिम रविवार टिकीटोरिया पर किया गया सेवादल का भव्य झंडा वंदन का कार्यक्रम

गढाकोटा(सागर)- पूर्व से घोषित बर्ष के अंतिम का रविवार में सेवादल ग्रामीण का झंडावन्दन,बैठक व पिकनिक का कार्यक्रम भव्यता के साथ रहली टिकीटोरिया के प्रांगण में सानन्द सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सेवादल के प्रदेश सहसचिव द्वारका प्रसाद चौधरी ने उपस्थित सेवादल के साथियों को झंडा को बांधने का प्रशिक्षण दिया तथा सेवादल सचिव राजाराम सरवैया के निर्देशन में वन्देमातरम गान का सामूहिक गायन उपरांत कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे द्वारा ध्वजारोहण मुख्य अतिथि राहुल हजारी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न किया गया तदोपरान्त सेवादल के प्रदेश पदाधिकारी ने सेवादल के इतिहास तथा कांग्रेस की मजबूती के संबध में अपने विचार रखे तथा इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ राजेन्द्र चौबे, विधानसभा के प्रत्याशी रहे कमलेश साहू,बी ड़ी पटेल वरिष्ठ कांग्रेसी अनूप ददरया,डॉ देवी सींग ब्लॉक अध्यक्ष सेवादल ढाना विजय स्वामी ब्लॉक अध्यक्ष रहली शिवराज ने अपने विचार रखे
कार्यक्रम में सेवादल जिला उपाध्यक्ष द्वय प्रमोद नायक, उमेश तिवारी जिला सचिव सेवादल डॉ सैय्यद जावेद खान ,राहुल जैन ,मनोहर कुर्मी, सेवादल जिला महासचिव द्वय एड़. विजय पटेरिया, मुकेश सिह सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष गढ़ाकोटा कन्हैयालाल पटेल,सुरखी सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष रामनारायण तिवारी शाहगढ़ सेवादल नगराध्यक्ष डॉ मनोहर अठ्या,महेन्द्र सगोनया, सोनू खान,शैलेन्द्र सोनी,एड. मनोज कुमार प्रजापति,अमृत नायक,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रहली सौरभ हजारी,लखन मालगुजार, सेवादल नगराध्यक्ष ढाना शरद तिवारी,बबलू राजपूत, डेलनसिह, महेश सिह ,नन्द किशोर लड़िया,सेवादल नगरध्यक्ष रहली दीपक सिह,रहली मंडलम अध्यक्ष पुरषोत्तम पटेल सहित बहुत से कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे ।
झंडावन्दन उपरांत सामुहिक भोज हुआ फिर द्वितीय सत्र में पुनः बैठक हुई जिसमें आगामी समय मे रहली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की मजबूती के लिए चर्चा उपरांत कोर कमेटी का गठन किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर सेवादल जिलाउपाध्यक्ष प्रमोद नायक ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार किया.

वार्डो में जाकर किया जा रहा हे आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत स्वास्थ्य कार्ड बनाने का कार्य

कांटाफोड – शासन के निर्देशानुसार वार्डो में जाकर आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा कार्ड कांटाफोड़ कॉमन सर्विस सेंटर संचालक सुमित शर्मा और उनके आपरेटर हेमंत मालवीया के द्वारा किया जा रहा है सीएससी संचालक सुमित शर्मा ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जो भी पात्र हितग्राही आते है उनका पंजीयन कर कार्ड बनाये जाते है ताकि जो भी इस योजना के पत्र हितग्राही है वो अपना इलाज निशुल्क करा सके, इस योजना अंतर्गत शासन द्वारा निर्धारित अस्पताल में एक साल में पांच लाख तक का मुफ्त उपचार करवाया जा सकता है इसी के तहत वार्ड नम्बर 7 में पार्षद प्रतिनिधि महेश बराया की उपस्थिति में केम्प लगाकर कार्ड बनाएं गए साथ ही जिन हितग्राहियो को इस योजना की जानकारी नहीं थी उनको भी इस योजना के बारे में समझया गया एवं उनका पंजीयन किया गया साथ ही महेश बराया के द्वारा प्रत्येक हितग्राही के घर घर जाकर बुलाकर पंजीयन करवाया गया ताकि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजना से वंचित रह सके।

?️बालकृष्ण शर्मा कांटाफोड़

महानगरीय क्षेत्र से देवास का नाम हटना दुर्भाग्यपूर्ण , क्यों हुआ देवास का नाम मेट्रोपोलिटन एरिया से बाहर ?

देवास । मेट्रोपोलिटन एरिया मतलब चारो तरफ विकास इस माना जाता है इसी संदर्भ में पूर्ववर्ती कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने भोपाल एवं इन्दौर को लेकर महानगरीय क्षेत्र बनाने की बड़ी पहल की थी, जिसमें इंदौर के लिए इंदौर, पीथमपुर,महू, देवास, उज्जैन को मिलाकर महानगरीय क्षेत्र (मैट्रोपोलिटन एरिया) बनाने की प्लानिंग थी। इसी तरह भोपाल, रायसेन, मंडीदीप को मिलाकर भोपाल को मेट्रोपोलिटन एरिया बनाने की पहल की जा चुकी थी। इसके लिए तत्कालीन कमलनाथ सरकार एक्शन मोड में भी आ गई थी। निश्चय ही भोपाल-इंदौर जैसे अंगड़ाई लेते महानगरों को महानगरीय क्षेत्र घोषित कर,इन्हें मेट्रोपोलिटन एरिया के रूप में विकसित किया जाता, इनमें आसपास के कस्बाई मानसिकता वाले शहरों को शामिल कर लिया जाता है तो इनकी भी रंगत बदल सकती थी। कमलनाथ सरकार ने इंदौर के सहारे पीथमपुर,महू, उज्जैन, देवास की रंगत बदलने का सपना देखा था। निश्चय ही इंदौर मेट्रोपोलिटन एरिया में देवास को शामिल किया जाता तो देवास का कायाकल्प हो जाता, देवास को महानगरीय सुविधाओं की सौगात मिल जाती, देवास के विकास को पंख लग जाते और देवास को कस्बाई मानसिकता के लाच्छन से मुक्ति मिल जाती, हमारा देवास भी महानगरीय तौर तरीकों से कदमताल करता नजर आता

लेकिन भाजपा की वर्तमान शिवराज सरकार ने अपनी पिछली केबिनेट बैठक में इस महती परियोजना से देवास का नाम हटाकर, देवास के हितों पर कुठाराघात किया है। यदि देवास भी महानगरीय क्षेत्र का हिस्सा होता तो यहां रोजगार, व्यापार की अपार संभावनाएं उभरकर सामने आती। मेट्रो ट्रेन से लेकर संचार, आवागमन और औद्योगिकीकरण के क्षेत्र में देवास को कई अवसरों की प्राप्ति हो सकती थी, लेकिन शिवराज सरकार ने इंदौर मेट्रोपोलिटन एरिया से देवास का नाम बाहर कर,देवास के साथ अन्याय किया है। देवास के साथ हुए अन्याय पर देवासवासियों का मौन रह जाना, देवास के साथ महा अन्याय होगा। पूछा तो जाना चाहिए कि देवास को शिवराज सरकार ने इंदौर मेट्रोपोलिटन एरिया से बाहर क्यों किया? जनप्रतिनिधि यदि देवास हितैषी है, देवास के हित उनके लिए सर्वोपरि है तो उन्होंने आगे आकर शिवराज सरकार से पूछना चाहिए कि उसने इंदौर मेट्रोपोलिटन एरिया परियोजना से देवास का नाम बाहर क्यों किया? इंदौर मेट्रोपोलिटन एरिया से देवास को बाहर करने वाली प्रदेश सरकार के सामने देवास की धरती से पुरजोर विरोध दर्ज होना चाहिए। देवास का समूचित विकास हो ही नहीं पाया। जिसने देखो उसने,वोट बैंक की राजनीति की है, देवास के विकास को केंद्र में लेकर,या रखकर कभी राजनीति नहीं की।प्रदेश सरकार ने देवास को इंदौर मेट्रोपोलिटन एरिया से बाहर कर कितना बड़ा आघात पहुंचाया है और देवास के जनप्रतिनिधि प्रतिक्रियाविहीन बनकर बैठे हैं। देवास के साथ होते अन्याय पर जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश सरकार के सामने विरोध दर्ज कराना चाहिए। देवास के आम नागरिक, बुद्धिजीवियों, पत्रकारों, अधिवक्ताओं, साहित्यकारों व्यापारियों, विद्यार्थियों सबने विरोध दर्ज कराना चाहिए, क्योंकि इंदौर मेट्रोपोलिटन एरिया से देवास को बाहर करना, देवास से विकास का अधिकार छीन लेना है। हांलांकि इस संदर्भ में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी जिनका नाम देवास नगर में समाजसेवा करने वाले जप्रतिनिधियो में अग्रणी रहता है उन्होने पत्र लिखकर सभी से इस संदर्भ में समर्थन मांगा है, इस मामले में राजनीति से ऊपर उठकर विचार करने की आवश्यकता है।।

6 दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला

देवास। जिले के बागली क्षेत्र के ग्राम गोपालपुरा में रहने वाला युवक सीताराम 6 दिन से लापता था, जिसकी लाश गांव के ही एक कुएं में मिली युवक 21 दिसंबर को गांव में हुए एक मृत्यु भोज में अंतिम बार देखा गया था। परिजनाें ने पुलिस को युवक के गायब होने की सूचना दी थी। जिसके बाद शनिवार को सुबह गांव गोपालपुरा में थावर पिता जयराम के कच्चे कुएं में सीताराम की लाश मिली। पुलिस ने मृतक के लड़के सूरज की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर लाश का पीएम करवाकर शव परिजनााें काे साैंप दिया है। अभी युवक कुएं में कैसे गिरा इसका खुलासा नही हो पाया। युवक की असल मृत्यु का कारण भी मृतक की पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पायेगा।

देवास – आज आई 493 लोगों की रिपोर्ट मे 11 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 27 दिसम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- थाना बीएनपी देवास ,पुरूष,उम्र 32 वर्ष
2 पताः- पुलिस लाईन देवास ,पुरूष,उम्र 23 वर्ष
3 पताः- कालानी बाग देवास ,पुरूष ,उम्र 34 वर्ष
4 पताः- तिलक नगर देवास ,महिला ,उम्र 23 वर्ष
5 पताः- भौरासा देवास ,पुरूष ,उम्र 45 वर्ष
6 पताः- मानसिंगपुरा,पुंजापुरा देवास ,पुरूष ,उम्र 52 वर्ष
7 पताः- एच.डब्ल्यु.सी.सनौड देवास ,महिला ,उम्र 25 वर्ष
8 पताः- गंगा नगर देवास ,महिला ,उम्र 62 वर्ष
9 पताः- बरखेडा देवास ,महिला ,उम्र 40 वर्ष
10 पताः- सिया देवास ,पुरूष,उम्र 28 वर्ष
11 पताः- आवास नगर देवास ,महिला ,उम्र 35 वर्ष

  • 1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 427
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 493
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 11
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 482
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 79745
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 79466
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2715
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 75902
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 4
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2618
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 71
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 279
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 26
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.42
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 96.43
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.96
                                                         (डॉ के.कल्याणी )                                       
                                   प्रभारी मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

कुल 70 लीटर अवैध हाथभट्टी मदिरा जप्त,14 पाव व्हिस्की, 10 बोतल बियर,06 पाव प्लेन देशी मदिरा और लगभग 4500 लीटर महुआ लहान सहित कुल 242320 की सामग्री जप्त

देवास – आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन तथा विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 26.12.2020 को कलेक्टर महोदय श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देश पर सहायक आबकारी आयुक्त श्री विक्रम दीप सांगर के मार्गदर्शन में कंट्रोल रूम प्रभारी श्री नागेंद्र सिंह जादोन के नेतृत्व में मालजीपूरा ,कन्नौदहरिजनमोहल्ला,कुशमानिया,नेमावर सीकलीगर ,एवं खातेगांव में कार्यवाही में कार्यवाही की गई ।कार्यवाही में कुल 70 लीटर अवैध हाथभट्टी मदिरा जप्त,14 पाव व्हिस्की, 10 बोतल बियर,06 पाव प्लेन देशी मदिरा और लगभग 4500 लीटर महुआ लहान जप्त कर विधिवत नष्ट किया गया I जप्त समस्त सामग्री की कीमत 242320 रु है । कार्यवाही में कुल 12 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये।


आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक उमेश स्वर्णकार,कैलाश जामोद ,संदीप सिंह चौहान ,श्रीमती निधि शर्मा ,डी.पी. सिंह, विजय कुचेरीया,आबकारी मुख्य आरक्षक विष्णु प्रसाद कलोसिया , आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, अरविन्द जिनवाल नितिन सोनी, सनत ओझा,गोविंद बड़ावदिया, शंकरलाल पर्तें,एवं दीपक आदि सम्मिलित थे। इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आदेश जारी,नगरीय निकाय निर्वाचन 20 फरवरी और पंचायत निर्वाचन फरवरी-2021 के बाद होंगे

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने जानकारी दी है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा वर्तमान परिस्थितियों का आकलन करने के बाद यह पाया गया है कि कोविड-19 के संक्रमण में निरंतर वृद्धि तथा जन-स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया सम्पादित किये जाने की स्थिति वर्तमान में नहीं है। अत: भारत के संविधान के अनुच्छेद 243-K एवं 243-ZA में प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगरीय निकायों के माह दिसम्बर-2020 एवं जनवरी-2021 में प्रस्तावित आम निर्वाचन, नगर परिषद नरवर जिला शिवपुरी को छोड़कर (माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय अनुसार), 20 फरवरी 2021 के बाद कराये जायेंगे।

इसी तरह इन्हीं परिस्थितियों के मद्देनजर त्रि-स्तरीय पंचायतों के माह दिसम्बर-2020 एवं जनवरी-2021 में प्रस्तावित आम निर्वाचन माह फरवरी-2021 के बाद कराये जायेंगे।