वार्डो में जाकर किया जा रहा हे आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत स्वास्थ्य कार्ड बनाने का कार्य

कांटाफोड – शासन के निर्देशानुसार वार्डो में जाकर आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा कार्ड कांटाफोड़ कॉमन सर्विस सेंटर संचालक सुमित शर्मा और उनके आपरेटर हेमंत मालवीया के द्वारा किया जा रहा है सीएससी संचालक सुमित शर्मा ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जो भी पात्र हितग्राही आते है उनका पंजीयन कर कार्ड बनाये जाते है ताकि जो भी इस योजना के पत्र हितग्राही है वो अपना इलाज निशुल्क करा सके, इस योजना अंतर्गत शासन द्वारा निर्धारित अस्पताल में एक साल में पांच लाख तक का मुफ्त उपचार करवाया जा सकता है इसी के तहत वार्ड नम्बर 7 में पार्षद प्रतिनिधि महेश बराया की उपस्थिति में केम्प लगाकर कार्ड बनाएं गए साथ ही जिन हितग्राहियो को इस योजना की जानकारी नहीं थी उनको भी इस योजना के बारे में समझया गया एवं उनका पंजीयन किया गया साथ ही महेश बराया के द्वारा प्रत्येक हितग्राही के घर घर जाकर बुलाकर पंजीयन करवाया गया ताकि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजना से वंचित रह सके।

?️बालकृष्ण शर्मा कांटाफोड़

महानगरीय क्षेत्र से देवास का नाम हटना दुर्भाग्यपूर्ण , क्यों हुआ देवास का नाम मेट्रोपोलिटन एरिया से बाहर ?

देवास । मेट्रोपोलिटन एरिया मतलब चारो तरफ विकास इस माना जाता है इसी संदर्भ में पूर्ववर्ती कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने भोपाल एवं इन्दौर को लेकर महानगरीय क्षेत्र बनाने की बड़ी पहल की थी, जिसमें इंदौर के लिए इंदौर, पीथमपुर,महू, देवास, उज्जैन को मिलाकर महानगरीय क्षेत्र (मैट्रोपोलिटन एरिया) बनाने की प्लानिंग थी। इसी तरह भोपाल, रायसेन, मंडीदीप को मिलाकर भोपाल को मेट्रोपोलिटन एरिया बनाने की पहल की जा चुकी थी। इसके लिए तत्कालीन कमलनाथ सरकार एक्शन मोड में भी आ गई थी। निश्चय ही भोपाल-इंदौर जैसे अंगड़ाई लेते महानगरों को महानगरीय क्षेत्र घोषित कर,इन्हें मेट्रोपोलिटन एरिया के रूप में विकसित किया जाता, इनमें आसपास के कस्बाई मानसिकता वाले शहरों को शामिल कर लिया जाता है तो इनकी भी रंगत बदल सकती थी। कमलनाथ सरकार ने इंदौर के सहारे पीथमपुर,महू, उज्जैन, देवास की रंगत बदलने का सपना देखा था। निश्चय ही इंदौर मेट्रोपोलिटन एरिया में देवास को शामिल किया जाता तो देवास का कायाकल्प हो जाता, देवास को महानगरीय सुविधाओं की सौगात मिल जाती, देवास के विकास को पंख लग जाते और देवास को कस्बाई मानसिकता के लाच्छन से मुक्ति मिल जाती, हमारा देवास भी महानगरीय तौर तरीकों से कदमताल करता नजर आता

लेकिन भाजपा की वर्तमान शिवराज सरकार ने अपनी पिछली केबिनेट बैठक में इस महती परियोजना से देवास का नाम हटाकर, देवास के हितों पर कुठाराघात किया है। यदि देवास भी महानगरीय क्षेत्र का हिस्सा होता तो यहां रोजगार, व्यापार की अपार संभावनाएं उभरकर सामने आती। मेट्रो ट्रेन से लेकर संचार, आवागमन और औद्योगिकीकरण के क्षेत्र में देवास को कई अवसरों की प्राप्ति हो सकती थी, लेकिन शिवराज सरकार ने इंदौर मेट्रोपोलिटन एरिया से देवास का नाम बाहर कर,देवास के साथ अन्याय किया है। देवास के साथ हुए अन्याय पर देवासवासियों का मौन रह जाना, देवास के साथ महा अन्याय होगा। पूछा तो जाना चाहिए कि देवास को शिवराज सरकार ने इंदौर मेट्रोपोलिटन एरिया से बाहर क्यों किया? जनप्रतिनिधि यदि देवास हितैषी है, देवास के हित उनके लिए सर्वोपरि है तो उन्होंने आगे आकर शिवराज सरकार से पूछना चाहिए कि उसने इंदौर मेट्रोपोलिटन एरिया परियोजना से देवास का नाम बाहर क्यों किया? इंदौर मेट्रोपोलिटन एरिया से देवास को बाहर करने वाली प्रदेश सरकार के सामने देवास की धरती से पुरजोर विरोध दर्ज होना चाहिए। देवास का समूचित विकास हो ही नहीं पाया। जिसने देखो उसने,वोट बैंक की राजनीति की है, देवास के विकास को केंद्र में लेकर,या रखकर कभी राजनीति नहीं की।प्रदेश सरकार ने देवास को इंदौर मेट्रोपोलिटन एरिया से बाहर कर कितना बड़ा आघात पहुंचाया है और देवास के जनप्रतिनिधि प्रतिक्रियाविहीन बनकर बैठे हैं। देवास के साथ होते अन्याय पर जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश सरकार के सामने विरोध दर्ज कराना चाहिए। देवास के आम नागरिक, बुद्धिजीवियों, पत्रकारों, अधिवक्ताओं, साहित्यकारों व्यापारियों, विद्यार्थियों सबने विरोध दर्ज कराना चाहिए, क्योंकि इंदौर मेट्रोपोलिटन एरिया से देवास को बाहर करना, देवास से विकास का अधिकार छीन लेना है। हांलांकि इस संदर्भ में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी जिनका नाम देवास नगर में समाजसेवा करने वाले जप्रतिनिधियो में अग्रणी रहता है उन्होने पत्र लिखकर सभी से इस संदर्भ में समर्थन मांगा है, इस मामले में राजनीति से ऊपर उठकर विचार करने की आवश्यकता है।।

6 दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला

देवास। जिले के बागली क्षेत्र के ग्राम गोपालपुरा में रहने वाला युवक सीताराम 6 दिन से लापता था, जिसकी लाश गांव के ही एक कुएं में मिली युवक 21 दिसंबर को गांव में हुए एक मृत्यु भोज में अंतिम बार देखा गया था। परिजनाें ने पुलिस को युवक के गायब होने की सूचना दी थी। जिसके बाद शनिवार को सुबह गांव गोपालपुरा में थावर पिता जयराम के कच्चे कुएं में सीताराम की लाश मिली। पुलिस ने मृतक के लड़के सूरज की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर लाश का पीएम करवाकर शव परिजनााें काे साैंप दिया है। अभी युवक कुएं में कैसे गिरा इसका खुलासा नही हो पाया। युवक की असल मृत्यु का कारण भी मृतक की पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पायेगा।

देवास – आज आई 493 लोगों की रिपोर्ट मे 11 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 27 दिसम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- थाना बीएनपी देवास ,पुरूष,उम्र 32 वर्ष
2 पताः- पुलिस लाईन देवास ,पुरूष,उम्र 23 वर्ष
3 पताः- कालानी बाग देवास ,पुरूष ,उम्र 34 वर्ष
4 पताः- तिलक नगर देवास ,महिला ,उम्र 23 वर्ष
5 पताः- भौरासा देवास ,पुरूष ,उम्र 45 वर्ष
6 पताः- मानसिंगपुरा,पुंजापुरा देवास ,पुरूष ,उम्र 52 वर्ष
7 पताः- एच.डब्ल्यु.सी.सनौड देवास ,महिला ,उम्र 25 वर्ष
8 पताः- गंगा नगर देवास ,महिला ,उम्र 62 वर्ष
9 पताः- बरखेडा देवास ,महिला ,उम्र 40 वर्ष
10 पताः- सिया देवास ,पुरूष,उम्र 28 वर्ष
11 पताः- आवास नगर देवास ,महिला ,उम्र 35 वर्ष

  • 1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 427
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 493
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 11
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 482
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 79745
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 79466
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2715
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 75902
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 4
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2618
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 71
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 279
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 26
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.42
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 96.43
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.96
                                                         (डॉ के.कल्याणी )                                       
                                   प्रभारी मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

कुल 70 लीटर अवैध हाथभट्टी मदिरा जप्त,14 पाव व्हिस्की, 10 बोतल बियर,06 पाव प्लेन देशी मदिरा और लगभग 4500 लीटर महुआ लहान सहित कुल 242320 की सामग्री जप्त

देवास – आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन तथा विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 26.12.2020 को कलेक्टर महोदय श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देश पर सहायक आबकारी आयुक्त श्री विक्रम दीप सांगर के मार्गदर्शन में कंट्रोल रूम प्रभारी श्री नागेंद्र सिंह जादोन के नेतृत्व में मालजीपूरा ,कन्नौदहरिजनमोहल्ला,कुशमानिया,नेमावर सीकलीगर ,एवं खातेगांव में कार्यवाही में कार्यवाही की गई ।कार्यवाही में कुल 70 लीटर अवैध हाथभट्टी मदिरा जप्त,14 पाव व्हिस्की, 10 बोतल बियर,06 पाव प्लेन देशी मदिरा और लगभग 4500 लीटर महुआ लहान जप्त कर विधिवत नष्ट किया गया I जप्त समस्त सामग्री की कीमत 242320 रु है । कार्यवाही में कुल 12 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये।


आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक उमेश स्वर्णकार,कैलाश जामोद ,संदीप सिंह चौहान ,श्रीमती निधि शर्मा ,डी.पी. सिंह, विजय कुचेरीया,आबकारी मुख्य आरक्षक विष्णु प्रसाद कलोसिया , आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, अरविन्द जिनवाल नितिन सोनी, सनत ओझा,गोविंद बड़ावदिया, शंकरलाल पर्तें,एवं दीपक आदि सम्मिलित थे। इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आदेश जारी,नगरीय निकाय निर्वाचन 20 फरवरी और पंचायत निर्वाचन फरवरी-2021 के बाद होंगे

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने जानकारी दी है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा वर्तमान परिस्थितियों का आकलन करने के बाद यह पाया गया है कि कोविड-19 के संक्रमण में निरंतर वृद्धि तथा जन-स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया सम्पादित किये जाने की स्थिति वर्तमान में नहीं है। अत: भारत के संविधान के अनुच्छेद 243-K एवं 243-ZA में प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगरीय निकायों के माह दिसम्बर-2020 एवं जनवरी-2021 में प्रस्तावित आम निर्वाचन, नगर परिषद नरवर जिला शिवपुरी को छोड़कर (माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय अनुसार), 20 फरवरी 2021 के बाद कराये जायेंगे।

इसी तरह इन्हीं परिस्थितियों के मद्देनजर त्रि-स्तरीय पंचायतों के माह दिसम्बर-2020 एवं जनवरी-2021 में प्रस्तावित आम निर्वाचन माह फरवरी-2021 के बाद कराये जायेंगे।

चाय चौपाल का आयोजन कर दी विकास कार्यो की जानकारी

देवास। विधायक गायत्रीराजे पवार के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में वार्ड 45 में चाय चौपाल का आयोजन किया गया। नगर महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह बैस ने बताया कि इस आयोजन के दौरान विगत 5 वर्षों में किए गए विकास कार्यों की जानकारी रहवासियों को गई। यह अभियान कई दिनो तक चलेगा, जिसके अंतर्गत हर वार्ड में दो से तीन चाय चौपाल लगाई जाएगी और हर वार्ड से 500 नए कार्यकर्ताओं को भाजपा में जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर गुरूदत्त शर्मा, जगदीश चौधरी, नीरज चौहान सहित रहवासी उपस्थित थे।

उज्जैन – हिंदूवादी संगठनों की रैली पर छतों से पथराव करने वाले लॉ एंड ऑर्डर बिगाड़ने वाले उपद्रवियों के घरों पर चल रही जेसीबी, लगाएंगे रासुका

उज्जैन – कल शुक्रवार की शाम को उज्जैन में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले उपद्रवियों पर प्रशासन बड़ी कार्रवाई कर रहा है। पत्थरबाजों ने जिन घरों से पत्थर चलाए थे, उन्हें चिन्हित कर लिया गया है। इन सभी मकानों को तोड़ा जाएगा। शनिवार दोपहर प्रशासन ने ऐसे पत्थरबाजों के घरों को जमींदोज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सबसे पहले दोपहर 1 बजे बेगमबाग इलाके में करवाई शुरू कर मकान को तोड़ा जा रहा है। कल इन घर वालो के पत्थर फेंकते हुए वीडियो वायरल हुए थे। प्रशासन का तर्क है कि ये मकान नाले किनारे बने हैं। लोगों ने यहां अतिक्रमण कर लिया है। आधा दर्जन के करीब उपद्रवियों पर रासुका के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। इधर, उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने एक बडे समाचार पत्र से कहा कि असामाजिक तत्वों ने उपद्रव के माध्यम से शहर का माहौल खराब करने का प्रयास किया है। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
शुक्रवार की घटना के बाद सख्त कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है। पूरी तैयारी के साथ जिन मकानों की छतों पत्थर बरसे हैं उन्हें भी ध्वस्त करेंगे, ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।

जवाहर नवोदय में अध्ययन किए हुवे (1989- 1996) मित्रों का मिलन समारोह

कांटाफोड़- कहते है कि जीवन में स्कूल लाईफ की एक रोचक कहानी होती है कई मित्रो के साथ बिताया समय हमेशा याद आता है इन्हीं यादों को एक साथ एक मंच पर लाने का अवसर था जब शुक्रवार को श्री जी इंग्लिश एकेडमी हायर सेकंडरी स्कूल सतवास में छात्र जीवन (1989-1996) जवाहर नवोदय विद्यालय में अध्यन किए हुए मित्रों का मिलन समारोह हुआ । इस उपलक्ष्य में विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया गया। शिक्षा का कार्य करने से हम अपने समाज एवं राष्ट्र को उन्नत करने में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।। इस उपलक्ष्य पर नवोदय क्लब के गठन करने पर भी चर्चा की गई ताकि सभी की मदद क्लब के माध्यम से निरंतर की जा सके।। इस तरह की बैठक हर तीन महीने में एक बार करने का निर्णय किया गया।आज उपस्थित सदस्य आलोक जैन (सी ए) इंदौर, अरुणेंद्र जैन (सी ए) मुम्बई, नितिन गंगवाल ( डिविजन हेड) icici bank इंदौर, पीयूष मालवीय
अमृतसर , अरविन्द गुप्ता सीहोर, राकेश अहिरवार ( एस आइ) सीहोर, राकेश वर्मा , मनोज लखाया ( शिक्षक ) सीहोर, नीरज विश्वकर्मा, मनीष वर्मा, नागेन्द्र चौहान आष्टा, अखिलेश इंदौर एवं जगदीश मारण उपस्थित हुए। संस्था श्री जी इंग्लिश एकेडमी हायर सेकंडरी स्कूल सतवास एवं श्री जी एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी भोपाल द्वारा महेश जोशी, सुषमा जोशी, पीयूष जोशी एवं दीपक शर्मा द्वारा सभी का स्वागत किया गया एवं आभार प्रकट किया गया।।इस अवसर पर अरविन्द गुप्ता शिक्षा विद सीहोर ने कहा कि एक पौधे से जिस प्रकार असीमित मात्रा में आक्सीजन मिलती है और कार्बन डाइऑक्साइड का अवशोषण होता है उसी प्रकार एक व्यक्ति को शिक्षित करने से हमारे समाज में शिक्षा रुपी आक्सीजन मिलती है एवं कुप्रथाओं रुपी कार्बन डाइऑक्साइड का अवशोषण होता है। इसलिए हमें पौधारोपण एवं शिक्षा देने का कार्य निरंतर करते रखना चाहिए।।

?️बालकृष्ण शर्मा कांटाफोड़

7 जुआरियों को गिरफ्तार कर नगदी सहित 10.34.450 रूपये की संपत्ति की गई जप्त।

हाटपिपल्या- पुलिस अधीक्षक महोदय देवास डॉ.शिव दयाल सिंह द्वारा जिला देवास में गुण्डे, बदमाश, जुआ, शराब में संलिप्त व अन्य प्रकार के माफियाओं के विरुद्ध लगातार कठोरतम कार्यवाहियों हेतु अधीनस्थों को निरंतर निर्देश दिये जाकर लगातार कार्यवाहीयां कराई जा रही हैं। इसी क्रम में अति.पु.अ.अधीक्षक कन्नौद एवं अ.अ.पु. बागली द्वारा सभी थाना स्टॉफ को क्षेत्र में लगातार आसूचना कार्यवाही कर, अवैध गतिविधियों को पूर्णतयाः समाप्त किये जाने हेतु सतत निर्देशित किया गया था उसी के फलस्वरूप पुलिस थाना हाटपीपल्या को जुआरियों की एक फड को रेड करने में सफलता प्राप्त

कल रात दिनांक 25.12.2020 को थाना हाटपीपल्या निरीक्षक पंकज द्विवेदी ने अपने हमराह स्टॉफ उनि. लीला सोलंकी एवं सउनि.एस.एस.मीणा तथा बल के साथ मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर चापड़ा-करनावद रोड पर गुरुकृपा ढाबे के आगे भेरुलाल पाटीदार के खेत में दबिश दी जहां कुल 07 व्यक्ति मकान के बाहर रोशनी में रूपये पैसों का दांव लगाकर जमीन में बैठकर ताश पत्तों की मदद से जुआं खेलते नजर आये। इन सभी को स्टॉफ की सहायता से घेराबंदी कर पकड़ा गया । पकडे जाने के बाद इन लोगों ने अपने नाम 1.शैलेन्द्र त्रिवेदी नि.एमजी रोड बागली 2. आरिफ नि. हाटपीपल्या 3. इरशाद खां नि. काजी पलासिया खुडैल 4. भैरुलाल नि. करनावद 5. परवेज उर्फ गद्दू नि. पठान मोहल्ला करनावद 6. फिरोज नि. करनावद 7. दिनेश नि. मांगलिया मंगल बिहार कालोनी म.न.52 इंदौर के बताये। इन लोगो के पास तथा फड पर अलग अलग मद अनुसार कुल राशि 1,34,450 रूपये नगदी एवं फड पर ताश पत्ती कुल 10 गड्डी एवं इनकी कार स्वीफ्ट क्र. एमपी-09- CM-4045 तथा 01 मोटर सायकल क्रं.MP-41-NF-1608 तथा प्लास्टिक का एक इम तथा आरोपियों के 07 मोबाईल फोन बरामद हुये । सभी आरोपियों को रंगे हाथों जुआ खेलते पकडे जाने पर इनसे नगदी रूपया 1,34,450 व जुआ सामगी तथा कार व मोटर सायकल सभी संपत्ति कुल किमती 10,34,450 रूपये को जप्त कर सभी को गिरफ्तार किया गया । पकडे गये आरोपीगणों के विरुद्ध थाना m हाटपीपल्या पर अप.क्र.440/2020 धारा 13 जुआ एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

संपूर्ण कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारीगणों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हाटपीपल्या और उनकी टीम में उनि.लीला सोलंकी, सउनि.एस.एस.मीणा द्वारा की गई जिसमें आर.728 संतोष जावरिया, आर.197 राजेश चौधरी, एवं आर.589 घनश्याम व आर.195 दीपक पटेल का उल्लेखनीय योगदान रहा ।