देवास – आज आई 377 लोगों की रिपोर्ट मे 10 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 1 जनवरी 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- सोमगांव देवास ,महिला ,उम्र 26 वर्ष
2 पताः- अर्जुन नगर देवास ,महिला ,उम्र 25 वर्ष
3 पताः- हटेसिग गोयल कालोनी देवास ,पुरूष ,उम्र 70 वर्ष
4 पताः- भुनास सतवास देवास ,महिला ,उम्र 28 वर्ष
5 पताः- मानकुण्ड हाटपिपल्या देवास ,पुरूष ,उम्र 75 वर्ष
6 पताः- मुखर्जी नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 56 वर्ष
7 पताः- तराणी कालोनी देवास ,पुरूष ,उम्र 75 वर्ष
8 पताः- बाईजगवाडा देवास ,पुरूष ,उम्र 60 वर्ष
9 पताः- नमनपुर सतवास देवास ,पुरूष ,उम्र 25 वर्ष
10 पताः- बाईजगवाडा ,महिला ,उम्र 30 वर्ष

  • 1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 513
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 377
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 10
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 367
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 82047
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 81702
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2766
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 78087
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 15
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2674
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 66
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 345
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 26
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.39
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 96.67
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.94
                                                         (डॉ के.कल्याणी )                                       
                                   प्रभारी मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

दु:खद:- शिक्षक डुलगज को पितृशोक. (विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक व गैर राजनैतिक संगठनों ने जताया शोक)

देवास:- जिले के पीपलकोटा गांव के शिक्षक हुकम चंद डुलगज, त्रिलोक डुलगज, राजेंद्र डुलगज एवं गुड्डू डुलगज के पूज्य पिता श्री मिश्रीलाल जी डुलगज (डैडी) का देहावसान विगत 19/12/2020 को हो गया। श्री मिश्रीलाल जी डुलगज ग्रामीणों के बीच डैडी के नाम से प्रसिद्ध थे। जो कि सौम्य एवं सरल स्वभाव के धनि थे, उनकी अंतिम यात्रा में भारी संख्या में  सामाजिक एवं ग्रामीण लोगों ने शामिल होकर डैडी को अंतिम विदाई दी। मां रेवा के तट पर डैडी का अंतिम संस्कार किया गया जहां दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। डैडी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। शोक-संतप्त परिवार में क्षेत्रीय विधायक श्री आशिष जी शर्मा, पूर्व विधायक श्री कैलाश जी कुंडल, जनपद पंचायत कन्नौद के अध्यक्ष डॉ ओम पटेल, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट सादिक खान, कवि एवं साहित्यकार मनोज दुबे भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ गुजर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रेवाराम राठोर जनपद प्रतिनिधि श्री जगदीश गोरस्या सरपंच देवीलाल परते, शिव प्रसाद नागोरी, राजू वकिल साहब बुरुट अजास के प्रांत अध्यक्ष शांताराम बोहरे अजाक्स के श्री विजय पंवार, रेवाराम हरियाले नेहरू युवा केंद्र संगठन के रुपराम पेठारी सहित गणमान्य लोगों ने शामिल होकर डैडी को श्रृद्धांजलि अर्पित कर शोक-संतप्त परिवार को सांत्वना दी। डैडी की याद में परिवारजनों ने कीर्तन-भजन का आयोजन किया जिसमें राजरतन अंबेडकर भजन मंडल आष्टा के कलाकारों सहित अन्य क्षेत्रीय कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। वहीं क्षेत्र के शिक्षक, जनप्रतिनिधियों समेत कई सामाजिक, राजनैतिक व गैर राजनैतिक संगठनों ने डैडी के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।

मुखबिर की सूचना को झूठी साबित करने के लिए तत्काल कार्यवाही नहीं की गई

नाकेदार के घर को वन विभाग की टीम ने सील करने के बाद डीएफओ पी एन मिश्रा के दबाव में ताबड़तोड़ कार्यवाही करने में रुकावट पैदा की सूत्र

29 दिसंबर2020 को नाकेदार का घर बिजवाड़ वन परीक्षेत्र पानीगांव कैंपस में सील किया गया था!

31 दिसंबर की सुबह 11:00 बजे तक नहीं कर पाए थे कार्रवाई कई घंटे बीत जाने के बाद भी वन विभाग की नाक कटने व वन विभाग की बदनामी के डर से नाकेदार को बचाने में लगा पूरा अमला।

सूत्रों से मिली जानकारी 29 -30दिसंबर 2020 की रात में वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से नाकेदार के घर के पीछे से सागवान की लकड़ीया व फर्नीचर का जखीरा रफा-दफा करने की जानकारी मिल रही है।

नाकेदार के यहां रखी लकड़िया फर्नीचर रफा-दफा करने के बाद वन विभाग आज दिनांक 31 दिसंबर गुरुवार को ताला तोड़ कर जांच पड़ताल कर जिम्मेदारी निभाने का नाटक करने की संभावना जताई जा रही है।

देवास: वन परिक्षेत्र पानीगांव के अंतर्गत सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विगत कई लंबे अरसे से रेंजर के संरक्षण और मिलीभगत से नाकेदार के द्वारा वन विभाग के कैंपस में सागवान की अवैध लकड़ियों से फर्नीचर बनाने का काम किया जा रहा था। जिसकी मुखबिरी दिनांक 29 दिसंबर 2020 को मुख्य वन संरक्षक उज्जैन अजय यादव को की गई मुखबिर ने मुख्य वन संरक्षक अजय यादव को इस से भी अवगत कराया गया था कि जिला वन मंडल अधिकारी देवास पीएन मिश्रा को हम यह जानकारी बताना नहीं चाहते और हमें उन पर विश्वास नहीं है । वह कार्यवाही नहीं करेंगे और नकाब डालने का काम करेंगे जिसके बावजूद मुख्य वन संरक्षक उज्जैन के द्वारा देवास जिला वन मंडल अधिकारी पीएन मिश्रा को सूचना दी गई जिसके बाद देवास के वन विभाग के एसडीओ संतोष शुक्ला के द्वारा देवास से ही रेंजर देवेंद्र सिंह चौहान को सूचना दी गई देवेंद्र सिंह चौहान के द्वारा नाकेदार को सूचना करके मोबाइल बंद कर षडयंत्र पूर्वक लापता कर दिया गया।

सवाल यह भी उठता है कि नाकेदार का घर सील किया गया तो नाकेदार के द्वारा दो दिवस में आपत्ति क्यों नहीं ली गई ।नाकेदार मुंह छुपाकर मोबाइल बंद करके भागता क्यों रहा। नाकेदार इंदर सिंह रावत की ड्यूटी कहां पर थी 2 दिन कहां पर लापता रहे। वन विभाग के द्वारा शासकीय मोबाइल दिया गया था जिसको बंद नहीं किया। इसके लिए क्या विभाग कार्यवाही करेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेंजर के घर के सामने ही नाकेदार का भी शासकीय आवास है जहां परअवैध सागवान की लकड़ी यों का काम चल रहा था इसमें रेंजर की मिलीभगत और संरक्षण की भूमिका सीधे-सीधे नजर आ रही है। जिसके कारण वन विभाग मुंह दिखाने लायक नहीं रहता जिसके चलते रात अंधेरे का फायदा उठाकर नाकेदार के घर के पीछे से लकड़ियों को रफा-दफा किया गया है ऐसी सूचना मिल रही है। जिला वन मंडल अधिकारी देवास पी एन मिश्रा को भी पूरी घटनाक्रम अवगत कराया गया तो वह भी झूठ बोलते नजर आए कह रहे थे कि बागली के वन विभाग के एसडीओ अमित सोलंकी को लिखित में निर्देश दिए गए हैं कार्रवाई की जाने की प्रक्रिया चल रही है। बागली वन विभाग एसडीओ अमित सोलंकी से चर्चा की गई तो उन्हें जिला वन मंडल अधिकारी देवास के द्वारा 30 दिसंबर 2020 की रात तक कोई लिखित में निर्देश देने की जानकारी नहीं होने की बात कही। पी एन मिश्रा जिला वन मंडल अधिकारी ने यह भी कहा कि हमारी इच्छा हम चाहेंगे तो नाकेदार पर बचा लेंगे हम चाहेंगे तो कार्यवाही करेंगे यह सरकार की नौकरी करके वनों का गला घोटने वाले वन रक्षकों का हमदर्द बनने की बात कही गई थी। जिला वन मंडल अधिकारी पी एन मिश्रा की कार्यप्रणाली पर हमेशा सवाल उठते रहे हैं उज्जैन में तत्कालीन जिला वन मंडल अधिकारी के रहते अमृता योजना में पौधारोपण व अन्य मामलों में घोटाले पर करोड़ों रुपए की जांच शासन स्तर से कराई गई थी। जिला वन मंडल अधिकारी पीएन मिश्रा के द्वारा अनेकों मामले में अपना रवैया विवादित रहा है गौरतलब रहे कि पानीगांव रेंजर देवेंद्र सिंह चौहान का तबादला 4 दिसंबर को देवास होने के बाद भी आज दिनांक तक कार्य मुक्त नहीं किया गया। कन्नौद रेंजर को 4 दिसंबर को है तबादला होने के कुछ घंटे के बाद ही रिलीव कर दिया गया। पानीगांव एवं कन्नौद-खातेगांव में प्रभारी रेंजर के भरोसे काम चल रहा है।

?️चंचल भारतीय

जिला परिवहन अधिकारी जया बसावा पर 25 हजार रूपए का अर्थदण्ड

देवास। जिला परिवहन अधिकारी जया बसावा को राज्य सूचना आयोग के द्वारा 25 हजार रूपए का अर्थदण्ड व सेवा पुस्तिका में टीप अंकित करने का आदेश जिला कलेक्टर को दिया है। मामला यह है कि पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनवरी 2018 में स्कूल बस चैकिंग के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। जे.आर. एकेडमी के वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए इस्तागासा बनाकर जिला परिवहन अधिकारी देवास को कार्यवाही के लिए जिम्मा सौंपा गया। जिला परिवहन अधिकारी के द्वारा पद का दुरूपयोग करते हुए उक्त वाहनों को छोड़ा गया। जिससे शासन की लाखों रूपए के राजस्व का नुकसान हुआ है। सामाजिक एवं आरटीआई कार्यकर्ता ओमप्रकाश भावसार ने बताया कि मेरे द्वारा 27.08.2018 को सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 धारा 6(1) अंतर्गत लोक सूचना अधिकारी (जिला परिवहन अधिकारी देवास)को आवेदन प्रस्तुत कर स्कूल बस क्रमांक एमपी 41 पी 0674, एमपी 41 पी 1084, एमपी 41 पी 1034 के संबंध में जानकारी मांगी थी। इन तीनों बसों को तत्कालीन पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनवरी माह 2018 में चालानी कार्यवाही कर प्रकरण जिला परिवहन कार्यालय को सौंप दिया गया था। इस प्रकरण की जानकारी देने में जिला परिवहन अधिकारी जया बसावा लगातार आना कानी करती रही। राज्य सूचना आयोग भोपाल को अपील की गई। जहां पर जिला परिवहन अधिकारी को 25 हजार रूपए का दण्ड व सेवा पुस्तिका में टीप अंकित करने के आदेश जारी किए गए। यह भी आदेश दिए गए कि एक माह की अवधि में राशि जमा नही करने पर जिला परिवहन अधिकारी के वेतन में से राशि वसूल की जाए। उक्त मामला राजस्व की हानि पद के दुरूपयोग का है। इसकी जाँच ईडब्ल्यूओ से कराने की बात भी ओमप्रकाश भावसार ने कहीं है। 

देवास – कोविड-19 के कारण लंबे अंतराल के बाद पुन: आयोजित हुई जनसुनवाई

जिला पंचायत सीईओ श्रीमती शीतला पटले ने समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

देवास – जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई लंबे अंतराल के बाद पुन: आयोजित हुई। जनसुनवाई कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला के मार्गदर्शन में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती शीतला पटले ने ली। आवेदकों ने अपने आवेदन सीईओ जिला पंचायत श्रीमती शीतला पटले के समक्ष प्रस्तुत किए। सीईओ जिला पंचायत श्रीमती पटले ने आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में एसडीएम श्री प्रदीप सोनी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
• आवास योजना के तहत मकान दिलाया जाए
जनसुनवाई में आवेदक श्‍यामुबाई ने आवेदन दिया कि उनके पास निवास करने हेतु कोई मकान नहीं है। उन्हें शासन की योजना के तहत मकान आज तक नहीं दिया गया है। अतः उन्हें आवास योजना में मकान दिलाया जाए। आवेदन पर सुनवाई करते हुए सीईओ जिला पंचायत श्रीमती पटले ने संबंधित विभाग को नियमानुसार कार्यवाही कर निराकरण हेतु ‍निर्देश दिए।
• प्रात्रता पर्ची बनाई जाये
जनसुनवाई में आवेदक श्री भेरूसिंह निवासी फावडा तहसील सोनकच्‍छ ने पात्रता पर्ची दिलाने के लिए आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए सीईओ जिला पंचायत श्रीमती पटले ने संबंधित विभाग को नियमानुसार कार्यवाही कर निराकरण हेतु ‍निर्देश दिए।
• ए.बी. रोड तिलकनगर गार्डन के पास गैरेज का अतिक्रमण हटाया जाये
जनसुनवाई में ए.बी. रोड तिलकनगर गार्डन के पास गैरेज का अतिक्रमण हटाने के लिए आवेदन दिया गया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए सीईओ जिला पंचायत श्रीमती पटले ने संबंधित विभाग को नियमानुसार कार्यवाही कर निराकरण हेतु ‍निर्देश दिए।
• फसल बीमा की राशि दिलाई जाए
जनसुनवाई में आवेदक श्री विकास निवासी बीचकुआं तहसील सतवास ने फसल बीमा की राशि के लिए आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए सीईओ जिला पंचायत श्रीमती पटले ने संबंधित विभाग को नियमानुसार कार्यवाही कर निराकरण हेतु ‍निर्देश दिए।
जनसुनवाई में अतिक्रमण हटवाने, इलाज के लिए सहायता दिलवाने, मीटर बदलवाने, केसीसी लोन के नाम पर धोकाधडी, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, रास्ते पर से अतिक्रमण हटाने, सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

देवास – आज आई 379 लोगों की रिपोर्ट मे 11 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 29 दिसम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- अमलतास हाॅस्पिटल देवास ,पुरूष ,उम्र 17 वर्ष
2 पताः- आंट देवास ,महिला ,उम्र 28 वर्ष
3 पताः- धासड, सतवास देवास ,महिला ,उम्र 28 वर्ष
4 पताः- उदय नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 23 वर्ष
5 पताः- अम्बेडकर नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 36 वर्ष
6 पताः- अम्बेडकर नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 25 वर्ष
7 पताः- आवास नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 36 वर्ष
8 पताः- आगरोद देवास ,पुरूष ,उम्र 12 वर्ष
9 पताः- आगरोद देवास ,महिला ,उम्र 06 वर्ष
10 पताः- सीएमएचओ आॅफिस देवास ,पुरूष ,उम्र 62 वर्ष
11 पताः- गुराडिया देवास ,पुरूष,उम्र 64 वर्ष

  • 1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 438
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 379
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 11
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 368
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 80608
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 80250
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2736
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 76665
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 20
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2647
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 63
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 358
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 26
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.41
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 96.75
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.95
                                                         (डॉ के.कल्याणी )                                       
                                   प्रभारी मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

देवास – इंदौर- बैतूल हाईवे पर डंपर ने मारी बाइक को टक्कर 2 की हुई मौत

देवास (कन्नौद) : इंदौर- बैतूल हाईवे पर किलोदा बी के समीप सोमवार शाम करीब 6:30 बजे बाइक सवार सुनील पिता महेश यादव निवासी कन्नौद 33 साल तथा श्यामलाल पिता कालूराम कुलकर्णी उम्र 58 साल निवासी किलोदा बी जो कि मध्यप्रदेश विद्युत मंडल में लाईनमेन के पद पर पदस्थ थे । किलोदा बी के समीप हाईवे पर ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे कि सुनील यादव की घटनास्थल पर मौत हो गई घटना तथा सूचना मिलते ही 108 मौके पर पहुंची तथा दोनों को सिविल अस्पताल कर लाया गया जहां गंभीर घायल श्यामलाल पिता कालूराम कुलकर्णी की इलाज के दौरान मौत हो गई हाईवे पर आए दिन मौत बनकर दौड़ते वाहनों के कारण कई घरों के चिराग बुझ चुके हैं प्रशासन बेशर्मी से मुखदर्शक होकर ओवरलोडिंग रेत डंपर का तमाशा देख रहा है।

देवास – तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों ने मुख्यमंत्री के नाम मांगों को लेकर ज्ञापन देकर अनिश्चितकालीन बहिष्कार की घोषणा की

देवास: मध्यप्रदेश राजस्व अधिकारी कर्मचारी प्रशासनिक सेवा संघ के बैनर तले सोमवार को जिला कलेक्टर कार्यालय मैं डिप्टी कलेक्टर प्रदीप चौहान को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में लिखते हैं कि तहसील उचेहरा जिला सतना मैं नायाब तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा के ऊपर जानलेवा हमले करने वाले नामजद आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाने एवं तहसील कोतमा जिला अनूपपुर के अनुविभागीय अधिकारी तहसीलदार एवं तहसील के कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले और कानून को तोड़ने वाले अभिभाषक रमेश गुप्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराए जाने व उनका लाइसेंस निरस्त करने हेतु प्रदेश अध्यक्ष बार काउंसलिंग जबलपुर को पत्र लिखे जाने के संबंध में ध्यान आकर्षित कराया गया लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं होने के कारण दोनों मांगो को लेकर शासन प्रशासन के द्वारा अनदेखा- अनसुना किया जाने को लेकर संघ के द्वारा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि हम असुरक्षित व बहुत आहत महसूस कर रहे हैं। पूर्व सूचना के अनुसार 28 दिसंबर से कार्य को लेकर अनिश्चितकालीन बहिष्कार की घोषणा करते हुए कार्य विरत रहेंगे। ज्ञापन देते समय जी एस पटेल, श्रीमती राधा महंत, नागेश्वर प्रसाद पनिका, पूनम तोमर, जितेंद्र वर्मा, प्रवीण पाटीदार, प्रियंका चौरसिया, सरिता लाल, गौरव पोरवाल, अभिषेक चौरसिया सुनील पिडियार, रुचि गोयल,अलका एक्का, नहिदा अंजुम, चंद्रशेखर परमार, अविनाश सोनानिया, सहित जिले के तहसीलदार , नायाब तहसीलदार उपस्थित थे।

चंचल भारतीय✒️

माहेश्वरी समाज के सदस्यों ने दी बधाई

कन्नौद:अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा कार्य कारिणी मंडल मे विशिष्ट सदस्य अनिरूद्ध मारू विधायक मनासा, श्याम होलानी पूर्व विधायक बागली को नियुक्त किए जाने पर माहेश्वरी समाज कन्नौद अध्यक्ष गोपाल धूत, प्रवीण धूत, ओमभूतडा , ब्रजेश धूत ,मनमोहन सोमानी, दामोदर सोमानी, दीपक धूत, श्याम राठी, संतोष गोरानी ,राजेश धूत, विनोद भूतडा पत्रकार, गोपाल छापरवाल, ब्रजराज धूत, महेश राठी आदि समाजजनों ने बधाई दी।

चंचल भारतीय✒️

देव बड़ला में 10 वीं सदी की मूर्ति निकली

सोनकच्छ- नेवज नदी के उद्गम स्थल व पुरातात्विक धरोहर देवबड़ला ल धाम देव बदला बिलपान में पुरातत्व विभाग की टीम लगातार खुदाई का काम कर रही है आज खुदाई के दौरान तीसरे मंदिर के गर्भ गृह में सिंहासन पर विराजमान मां गौरी की मूर्ति निकली मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री ओंकारसिंह भगतजी व कुँ. विजेंद्रसिंह भाटी से चर्चा करते हुए पुरातत्व अधिकारी गीरेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया तीसरे मंदिर के आसपास की पूरी खुदाई करने के बाद आज हमने मंदिर के गर्भ गृह की मिट्टी हटाई जिसमें मां गौरी की 10 वीं सदी की मूर्ति मिली आपको ज्ञात होगा पहला मंदिर शिवजी का बनकर तैयार हो गया है दूसरा मंदिर विष्णु जी का है जिसका जल्द ही काम लगने वाला है और तीसरे मंदिर में गौरी मैया की मूर्ति मिलने से सिद्ध हो गया कि यह मंदिर गौरी मैया का है आगे खुदाई का काम जारी रहेगा इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री ओंकार सिंह भगत जी, जनपद सदस्य भीष्मसिंह ठाकुर पप्पू डॉक्टर,कुँ.विजेंद्रसिंह भाटी,फतेह सिंह जी चौबारा,पं.गजानन आचार्य,संतोष गिरी,मिस्त्री भूरा जाट,जुगल मेवाड़ा आदि उपस्थित रहे